प्यारी सी परी
प्यारी सी परी परी एक प्यारी सी लड़की सुंदर सुशील, समझदार, इंजीनियरिंग के बाद बैंकिंग की तैयारी की और केनरा बैंक में बैंक पीओ बन गई ।जीवन को देख रही ,समझ रही है। रेडियो जॉकी बनने का बहुत बड़ा शौक था, लेकिन उसमें केरियर निश्चित नहीं था, इसलिए बैंकिंग चुना। पढ़ने और लिखने का शौक है, जीवन को सोच रही है ,समझ रही है। मम्मी पापा उसके लिए रिश्ते भी देख रहे हैं। इन दिनों जीवन मे खुशियां कैसे मिले? इस बात को सोचती रहती है। बैंक की तरफ से सुंदर सा घर मिला है। बढ़िया सा फर्नीचर करके घर को बहुत ही सजीव बना लिया है । ऑफिस जाने के लिए स्कूटी भी है ।आसपास के परिवार भी बहुत अच्छे हैं ।समय बहुत अच्छे से बीत रहा है ।एक दिन जब वह ऑफिस जाने के लिए स्कूटी के पास आई ,तो देखती है कि आठ नौ साल का एक सीधा-साधा बालक उसकी स्कूटी को पोंछ रहा है ।परी ने उससे प्यार से पूछा क्या कर रहे हो ? बोला दीदी आपकी स्कूटी को साफ कर रहा हूं, आप मुझे जो भी आपकी इच्छा हो वह दे देना। परी ने उसे ₹20 दिए उसने सहज ले लिए। फिर तो यह नियम ही बन गया। उसके ऑफिस जाने के समय वह उसकी स्कूटी के आसपास खड़ा र...