🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹 मेरा गांव मेरा देश 🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹 भारत मेरा देश है, और मध्य प्रदेश मेरा प्यारा प्रदेश है। मध्य प्रदेश के इंदौर संभाग के खरगोन जिले में छोटी कसरावद गांव है ,जहां मेरा बचपन बीता और अपने माता ,पिता ,दादा, दादी ,बड़े पापा, बड़ी मम्मी और अपने गांव से जीवन के सारे पूर्ण सीखें। मेरा गांव छोटा सा है, पर पूरा भारत उस में समाया हुआ है। गांव में नदी है ,दूसरे किनारे पर मेरा घर। घर के पीछे हरिजन बस्ती, पास में मुस्लिम बस्ती नदिया के पार राजपूत ,पाटीदार ,कुशवाह रहते हैं ।मेरे इस छोटे से गांव में हमने सारे पर्व बड़े उत्साह से मनाए। चाहे दिवाली हो, होली हो, मोहर्रम हो, ईद हो, सारे त्यौहार उसी उत्साह से मनाते रहे ।मोहर्रम पर ताजियों के बीच से निकलना, लोबान डालना ,पूरी रात जगना ,नवरात्रि पर रामायण महाभारत के नाटकों का मंचन, वहीं पर हमने राम का त्याग, हनुमान का बल ,अभिमन्यु ,कृष्ण इन सब के बारे में जाना। सावन में सुंदरकांड का पाठ ,अपने घर में प्रतिदिन रामचरितमानस का पाठ, नदी के उस पार दसोंधी परिवार ,परम गायत्री भक्त, वहां पर यज्ञ ,हवन होते ।पंडित श्री राम जी शर्...