अधूरे सपने - कहानी
मैं एक शिक्षिका हूं , शासकीय विद्यालय में अध्यापन का कार्य करवाती हूं कक्षा में बालिकाओं से बात करते हुए कई प्रसंग ऐसे आ जाते हैं जो हमारे हृदय को छू देते हैं । दीपावली के बाद जब मैं कक्षा में गई तो बच्चों को दीपावली की शुभकामना के बाद मैंने पूछा कैसी रही दिवाली? सब बच्चों ने कहांअच्छी रही ।मैंने पूछा आप लोगों ने दिवाली कैसे मनाई? सभी अपनी अपनी बातें बताने लगी ,कक्षा में प्यारी सी लड़की गरिमा चुपचाप बैठी थी, मैंने उसे पूछा तुमने कैसे मनाई दिवाली? उसकी आंखों से आंसू आ गए। उसने कहा मेरी मम्मी एक बेकरी में काम करती है, और बेकरी अभी बंद हो गई क्योंकि उसके मालिक की तबीयत ठीक नहीं है। इसलिए हमारे पास तो कुछ पैसे ही नहीं थे, तो हम दिवाली कैसे मनाते? वे दो बहने हैं, उसने बताया कि मम्मी ,पापा को छोड़कर यहां आ गई और काम करती है। पापा मम्मी को शराब पीकर गाली-गलौज भी करते हैं पीटते भी हैं।यह सब बातें बताते बताते उसका मन बहुत दुखी था, और मुझे भी बहुत बुरा लगा । मध्यम वर्गीय, निम्न मध्यमवर्गीय कोई भी हो बच्चों की पीड़ा तो समान ह...