यह घाव तू ने स्वयं किया है............
यह चित्र बहुत कुछ कह रहा है। हमें समझना ही होगा जो घाव हमने प्रकृति को दिए हैं, उसकी दवा करना ही पड़ेगी..... यह घाव तूने ही दिया है........? यह घाव तू ने स्वयं किया है मैंने बचपन में मेरे पिताजी के अध्ययन कक्षा में एक सुविचार पड़ा था "यह घाव तूने स्वयं किया है" उस समय तो मैं इस वाक्य का अर्थ अच्छी तरह से समझ नहीं पाई ।लेकिन आज विचार करती हो तो लगता है, यह सुविचार बिल्कुल सत्य है। हम हमारे जीवन को देखें और समझें तो पाएंगे की चाहे शारीरिक, आर्थिक, मानसिक सामाजिक या कोई भी परेशानी हो उस के जन्मदाता हम स्वयं ही हैं । शारीरिक इस रूप में कि हमने हमारे शरीर का ध्यान नहीं रखा शरीर का वजन बढ़ाया, इसलिए घुटने दुख रहे हैं। खान-पान का ध्यान नहीं रखा इसलिए हमें शारीरिक कमजोरी हो रही है। हमने आहार को औषधि नहीं समझा, इसलिए हम किसी ने किसी प्रकार से शारीरिक परेशानी उठा रहे हैं। इस कोरोना संक्रमण भी उन लोगों ने ज्यादा मजबूती से सामना किया जिनका इम्यूनिटी पावर अच्छा है और यह 1 दिन की उपज नहीं है इसे बनाने में वर्षों लगते हैं। मानसिक इस संदर्भ में कि हमारी सोच में सकारा...