संदेश

जून 7, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सावित्रीबाई फुले भारत की प्रथम महिला शिक्षिका - सुधा जैन की कहानियां

चित्र
सावित्रीबाई फुले भारत की प्रथम महिला शिक्षिका के बारे में आप सबको बताते हुए गर्व होता है आज से 190 वर्ष पूर्व भारतीय इतिहास में ऐसी महिला का जन्म हुआ जिन्होंने महिला शिक्षा और महिला जागृति के लिए अपना जीवन   न्योछावर कर दिया । मेरे इस प्रसंग में इसी बात का वर्णन है, आशा है, आप इसे  सुनकर गर्व का अनुभव करेंगे। लाइक ❤️ एवं सब्सक्राइब 💌 करना ना भूलें। https://youtu.be/EcHiX2-e8JE

स्नेहिल बहु रानी अंजलि को जन्मदिन की शुभकामनाएं

चित्र
*स्नेहिल  बहु रानी अंजलि को जन्मदिन की ढेरो शुभकामनायें* 💐🎂💐🎂💐🎂💐 तेरे जन्मदिन की शुभ वेला,  लगा बहारों का है मेला।  तेरी खुशियों से खुश होकर,  मौसम भी लगता अलबेला॥  चंदा बरसाता है चंदनिया,  चांदी-सा चमके हर कोना।  चमक-चमककर दमक-दमककर,  सूरज बरसाता है सोना।  छम-छम बूंदें बरस रही हैं,  सब कहते हैं आई वर्षा।  मेरा मत है शुभ अवसर पर,  परमपिता का मन भी हर्षा॥  महक रहा है उपवन सारा,  महक रहीं खुशियों से कलियां।  अमराई में कोयल गाए,  गूंज से गुंजित सारी गलियां॥  धरती लाई भेंट धैर्य की,  अंबर में आशा का मेला।  सागर ने मोती वारे हैं,  आई कितनी प्यारी वेला!  यूं ही जन्मदिन आता रहे,  हर वर्ष तुम्हें हर्षाता रहे।  जीवन हो मस्ती से पूरित,  गीत खुशी के गाता रहे॥ 💐🎂💐🎂💐🎂 प्यारी-प्यारी निक्की को शुभकामना देने वाले  हम सब नाना बाई मामा मामी और परिवार

मुस्कान बनो तुम

चित्र
 एक पल के लिए ही सही ,किसी की मुस्कान बनो तुम , आईने के सामने खड़े होकर ,खुद मुस्कुराओ तुम,  हर किसी से प्रेम से मुस्कुरा कर मिलो तुम , अपनी मुस्कान सदैव, इस दुनिया को बांटो तुम , मुसीबतों विपत्ति में भी, मुस्कुराना ना भूलो तुम , किसी के जीवन की ,खूबसूरत मुस्कान बनो तुम , सुंदरता में है शक्ति, मुस्कुरा कर इसकी तलवार बनो तुम , जीवन में स्नेहिल  मुस्कुराहट, लाकर भाषा बनो तुम,  मुस्कान सजेगी, तो प्रसन्न और युवा दिखोगे तुम  मुस्कुराकर हर किसी का अभिनंदन करो तुम,  रोने के लिए जिंदगी नहीं, किसी की हंसी बनो तुम , किसी रोते हुए बच्चे की ,मुस्कान बनो तुम,  मुस्कान एक झरोखा है इसकी रोशनी बनो तुम,  आंखों में किसी की खुशियां देखो ,नयन बनो तुम , उदार हृदय से मुस्कुरा के, सबकी जान बनो तुम , दिल खोलकर मुस्कुराओ दयावान बनो तुम,  मुस्कान को अपना मेकअप बनाकर श्रंगार बनो तुम , जीवन में हर वक्त किसी की मुस्कान बनो तुम , मुस्कान बनो तुम,

अपने आसपास किताब रखना

चित्र
अपने आसपासकोई किताब रखना📖📖📖📖  ना खुशीका, ना गम का कोई हिसाब रखना, अपने आसपास कोई किताब रखना,  ना जीत का ना हार का कोई एहसास रखना, बस अपने आसपास कोई किताब रखना  जिंदगी में दुश्मनी से ज्यादा, दोस्ती का हिसाब रखना, बस अपने आसपास कोई किताब रखना । बचपन की विरासत व संस्कार याद रखना, बस अपने आसपास कोई किताब रखना।  पुस्तकों के बगैर दुनिया की कोई कल्पना नहीं, पंडित नेहरू की यह बात याद रखना।  किताबों से एक साथ जी लेते हैं हम कई जिंदगियां, बस यह बात याद रखना।  बस अपने आसपास कोई किताब रखना।  किताबों में दिलचस्पी बनाएगी बेहतरीन इंसान तुम्हें, तुम किसी के जन्मदिन पर किताब की,  भेंट देना, यह बात याद रखना  बीते जमाने की इंसानों की बात याद रखना, बस अपने आसपास कोई किताब रखना।  चिड़ियों का चहचहाना याद रखना, बस अपने आसपास कोई किताब रखना।  खेतों का  लहलहाना  याद रखना, बस अपने आसपास कोई किताब रखना।  झरने का गुनगुनाना याद रखना, बस अपने आसपास कोई किताब रखना।  परियों के किस्से सुनाना याद रखना ,बस अपने आसपास कोई किताब रखना।  किता...

व्यस्त

चित्र
हिम्मत  हिम्मत ना हो पस्त,  शुभ कर्म में रहें व्यस्त,  गम हो अनगिनत , पर होना नहीं त्रस्त,  नियम है प्रकृति का , उदय हुआ भानु होता ही है अस्त,  सुख में भी रोते हैं  कई,,  पर हंसते रहना तुम,  चाहे होते रहे कष्ट , रहना सदा मस्त,   हिम्मत ना हो पस्त,  अच्छे कामों में कर ले , अपने आप को व्यस्त,  मां सरस्वती की कलम को,  थाम ले  अपने हस्त। सुधा जैन

जन्मदिन की शुभकामनाएं

चित्र
🌹🌹प्यारी एकता को जन्मदिन की हार्दिक-हार्दिक शुभकामनाएं🌹🌹   तुम्हारे लिए एक कविता  मासूम सी प्यारी सी हो, जैसे कोई दुआ हो,  बड़ी प्यारी सी भोली हो जैसे कोई चंचल हवा हो,  प्यारी सी सूरत बड़ी सी आंखें मुस्कुराती छटा हो,  बातों से जिसकी बिखरती खुशबू महकती अदा हो,  लबों पर जिसके सदा मुस्कान रहती है, वह दिल की दुआ हो  शरारत से कभी हंसना कभी मुस्कुराना लगता है, जैसे कोई पावन नदी हो,  वह मीठी सी बोली, वह प्यारी सी मुस्कुराहट, जैसे बदली गगन पर छाई हो  हंसी जो कहीं वह किसी बात पर जो लगा, जैसे सावन की बरसात आई हो  वह पहने गले में जो मोती की माला हर एक ख्वाब जैसे पिरो कर संभाला,  वह भोली सी एकता, वह प्यारी सी एकता बड़ी खूबसूरत हो न्यारी सी एकता,  जन्मदिन तुम्हारा हर दिन संवरता,   हम सबका दिल बस यही दुआ करता 🧡♥️❤️💚🧡♥️❤️💚💃💃💃💃💃🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹  सुधा धार

प्यारी बिटिया अविका और अद्विका

चित्र
 बहुत प्यारी प्यारी है ,  अविका  अद्विका  चांद है आफताब है , अविका, अद्विका   रोशनी की किताब है, , अविका अद्विका  महकता हुआ गुलाब है  ,अविका  अद्विका  व्यास सतलुज गंगा है , अविका  अद्विका  मस्ती की राजधानी है , अविका  अद्विका  मन की नवाब है , अविका अद्विका  प्यारा सा ख्वाब है,  अविका अद्विका  हर जगह कामयाब है , अविका अद्विका  मां की अनुकृति है , अविका  अद्विका  किताबों की दुनिया है , अविका अद्विका  कहानी की परियां है,  अविका  अद्विका  पापा की रानी है,  अविका  अद्विका  दादा दादी की दुलारी है  , अविका अद्विका  नाना नानी की आंखों का ख्वाब है , अविका, अद्विका    चाचा चाची का एहसास है ,अविका, ,अद्विका  मामा मामी का सपना है  , अविका  अद्विका  छोटे से घर का आसमान है , अविका अद्विका  चिड़ियों की चहक है,   अविका अद्विका  प्यारी है, चंचल है, सूरज की रोशनी है,   अविका अद्विका  चंद्रमा की चांदनी...

किसान का विकल्प नहीं है

चित्र
कर ले चाहे बिजनेस कितने ,                              पर  किसान का विकल्प नहीं है । मानसिक श्रम कर ले कितना भी,                 पर  शारीरिक श्रम का विकल्प नहीं है।  होटल का खाना खा ले कितना भी,               पर  दाल रोटी का विकल्प नहीं है।  अंग्रेजी मीडियम में पढ़ ले चाहे,              पर  हिंदी मीडियम का विकल्प नहीं है । पाश्चात्य संस्कृति अपना ले चाहे,      पर  भारतीय संस्कृति का विकल्प नहीं है।  दूसरी स्त्री से प्रेम करें चाहे  पर,             पत्नी का विकल्प नहीं है ,। होटल में रुक जाएं कितना  पर,                घर का विकल्प नहीं है।   बेईमानी से कमा लो कितना,     पर  ईमानदारी का विकल्प नहीं है।  विदेश में जाकर बस जाओ,       ...

क्या अधिक है, क्या कम है? देखकर आंखें नम है

चित्र
क्या अधिक क्या कम है, ????? देखकर आंखें नम है।   ऊंची इमारतें  अधिक है, दिल में जगह कम है।  बड़ी बड़ी सड़कें अधिक है ,उदार दृष्टिकोण कम है।  सामग्री अधिक है, संतोष कम है।  मिलावट अधिक है, शुद्धता कम है।  सुविधाएं अधिक है,  आनंद कम है।  श्रृंगार अधिक है, सादगी कम है.।  बड़े-बड़े घर अधिक हैं, बड़े परिवार कम हैं । डिग्री अधिक है, समझ कम है।  ज्ञान अधिक है, सही निर्णय कम है।  दवाएं अधिक है, जनकल्याण कम है।  खर्च अधिक है, बचत कम है । उदासी अधिक है, हंसी कम है।  गुस्सा अधिक है , प्यार कम है।  अफवाह अधिक है, सच्चाई कम है।  थकना अधिक है , आराम कम है।  मोबाइल अधिक है, पढ़ना कम है।  बात अधिक है, मौन कम है    नफरत अधिक है, स्नेह कम है।  दुश्मनी अधिक है, दोस्ती कम है।  बाहर को पाने की चाहत अधिक है  अंदर को पाने की चाहत कम है । पूर्वाग्रह अधिक हैं ,आग्रह कम है।  दिखावा अधिक है , आत्मीयता कम है।  विज्ञान की समझ अधिक है ,आत्मा की समझ कम है।  लिखना अधिक है, सीखना कम है।  योज...

सागर से क्या सीखे????

चित्र
सागर से हम क्या सीखें  सागर की लंबाई, चौड़ाई ,गहराई ,अनंत होती है । सागर हमें यह सीख देता है कि हमारे पास भी सोचने, समझने, और सीखने की क्षमता अनंत है अगर हम उसका उपयोग करेंगे तो हमारे जीवन में असीमानंद, पूर्णता, व शांति का अहसास होगा । सागर अपनी विशालता पर कभी गुरुर नहीं करता है, उसी प्रकार हमें भी किसी प्रकार का अहंकार  नहीं करना चाहिए। क्योंकि अहंकार मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है।  एक एक बूंद से सागर भर जाता है उसी प्रकार एक-एक पल का उपयोग करने से हम हमारे जीवन को सार्थक कर सकते हैं । सागर से हमें मर्यादित जीवन जीने की शिक्षा मिलती है। सागर इतना विशाल होने पर भी कितनी मर्यादा में रहता है, और जब भी कभी सागर अमर्यादित होता है, तो पूरा विश्व कांपने लगता है। चाहे सुनामी लहर हो, अम्फन हो, या निसर्ग तूफान ,उसी प्रकार मनुष्य भी अगर अमर्यादित जीवन जीने लगता है तो संपूर्ण विश्व काँपने लगता है।  आज के covid-19  के भयंकर परिणाम जब हम देखते हैं, तो लगता है मनुष्य का अमर्यादित आचरण इन सबके लिए जिम्मेदार है। " मैंने समंदर से सीखा है जीने का सलीका चुपचाप से बहना और अपनी मौज म...

नकारात्मकता को भगाना है

हमें हमेशा सकारात्मक विचारों से भरपूर रहना चाहिए। छोटी-छोटी समस्याएं आने पर  एकदम नेगेटिव रिएक्शन नहीं करना चाहिए ,प्रॉब्लम है तो उसका साल्यूशन भी है, और सॉल्यूशन पर ही फोकस करना चाहिए।  सोशल मीडिया पर नकारात्मक खबरें, समाचार, वीडियो, नहीं देखना और न हीं उन को फॉरवर्ड करना । सोशल मीडिया का सही उपयोग करना ताकि हमारे अंदर सकारात्मकता भरी रहे, नकारात्मकता वाली कोई बात देखना भी नहीं ,सुनना भी नहीं और फारवर्ड भी नहीं करना।  इसके बजाय अच्छे वीडियोस देखें, अपने ज्ञान को बढ़ाएं ,अच्छी कहानियां, लेख ,पढ़ें । स्व विकास की ओर ध्यान दें। व्हाट्सएप सिर्फ मैसेज फॉरवर्ड करने के लिए नहीं है ,उनमें से जो  अच्छे मैसेज हैं उन पर अमल करने का है । हमारे अंदर की उम्मीद  सदैव बाकी रखना है, जो लोग नकारात्मकता की बातें करते हैं उनसे दूर ही रहे तो अच्छा।  जो भोजन हमें पसंद नहीं है उसे हम नहीं खाते जो जो बातें हमें पसंद नहीं है उन्हें हमें सुनना ही नहीं है।  कोई हमारे बारे में अगर बुराई भी बता रहा है तो उसे टाल दो, कोई हमारे बारे में बुरी बात बोले तो भी हमें रिएक्शन नहीं करना है...

सच्चा शिक्षित कौन है

चित्र
सच्चा शिक्षित कौन है  असल मायने में  सच्चा शिक्षित वही है,  जो सदैव स्टूडेंट बने  रहता है। जीवन में अगर आपको आगे बढ़ना है तो आपको सदैव स्टूडेंट बने रहना होगा, अर्थात आपने आपके सीखने की प्रक्रिया हमेशा जारी रहना चाहिए ।हमें यह नहीं सोचना चाहिए कि हमें सब आता है, ज्ञान का जो भंडार है उसमें हम तो बहुत छोटे हैं।  लर्निंग की प्रक्रिया सतत जारी रहना चाहिए।  हम जो सीखें वह बहुत ही आनंदायी  हो, हमें सीखने में मजा आना चाहिए, तभी उसे सीखने  का लाभ है।  हमारे कार्यों और शब्दों का संतुलन होना चाहिए। एक सच्चा शिक्षित  व्यक्ति अपने अच्छे बुरे कार्यों की जवाबदारी स्वयं लेता है ।किसी को दोषी नहीं बताता है । ,शिक्षित व्यक्ति वही है जो अपने हृदय  में सहानुभूति, संवेदना रखता हो दूसरों की केयरिंग करता हो, जो उसके हृदय में हो वही उसके कामों में भी हो । शिक्षा हमारे ज्ञान की खिड़कियां खुलती है और हमें दुनिया देखने के अवसर देती है।  शिक्षित व्यक्ति ओपन माइंडेड होता है, अर्थात उसका दृष्टिकोण उदार होता है वह किसी भी मामले में यह सोचता है कि...