संदेश

अगस्त 9, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

खुशी का गणित

चित्र
         खुशी का गणित  खुशी हमारे सोचने में हैं। हमारे समझने में है।  खुशी को अगर हम गणित के रूप में देखें और हम माने कि हमारे जीवन की 100% चीजों में 90% चीजें सही चल रही है तो हम ईश्वर के प्रति, परिवार के प्रति आभार मानकर जीवन की खुशियों को सही रूप में मान सकते हैं।  एक रिसर्च किया गया था 100 व्यक्तियों पर उनमें कुछ बहुत पढ़े लिखे थे, कुछ कम पढ़े लिखे थे कुछ गांव से थे, कुछ शहर से थे सब में अलग-अलग भिन्नताएं  थी। लेकिन सभी अपने जीवन में संघर्ष करके सफलता को प्राप्त किया था। आर्थिक संपन्नता को प्राप्त किया था । रिसर्च में यह पाया गया कि बहुत सारी विषमताओं के बावजूद भी एक समानता मिली की सभी की दृष्टिकोण में हर वस्तु को, व्यक्ति को, स्थिति में अच्छाई देखने की आदत थी।  कहने का आशय यही है कि अगर हमारी नजरें प्रकृति के हर नजारे में कुछ अच्छाई देखने की कोशिश करती है ,किसी व्यक्ति के स्वभाव में भी अच्छाई देखने की कोशिश करते हैं, तो दुनिया की समस्त खुशियां हमको मिल सकती है ,क्योंकि जिंदगी हमें देती नहीं है, हमें लौटाती   है । अगर हम खु...

स्वतंत्र भारत में हमारी स्वतंत्रता

चित्र
आलेख लेखन प्रतियोगिता स्वतंत्र भारत में हमारी स्वतंत्रता आलेख:::::::दिनांक 15.8.2020 शनिवार  रवींद्रनाथ टैगोर की महान रचना गीतांजलि से ली गई है पंक्ति "जहां मन हो निर्भय   मस्तक हो ऊंचा" कवि के विराट संकल्प की  बानगी है । हमारी आजादी को प्राप्त हुए 74 वर्ष हो गए हैं, तो हमें हमारा स्वयं का मूल्यांकन करना है कि हमने हमारी स्वतंत्रता को कितना प्राप्त किया है । हमने पारंपरिकता और मौलिकता के मूल्यों को कितना जाना और कितना समझा है। हमारी स्वतंत्रता से हम कितने लोगों के जीवन में बदलाव ला सकें हैं।  आजादी के लिए हमें भीतर तक उतरना है ,और मानवीय कमजोरियों और बुराइयों पर विजय पाने का हमने कितना प्रयास किया है ,इसका मूल्यांकन करना होगा, क्योंकि वास्तविक ज्ञान तो वही है जो हमें बेड़ियों से मुक्त करें । हम किसी के अनुयायी न बनकर अपनी राह खुद बनाने का प्रयास करें ,तभी हमें वास्तविक स्वतंत्रता मिल सकेगी। क्योंकि उधार की सीख से हम आत्म शक्ति का अनुभव नहीं कर पाएंगे ।वास्तविक ज्ञान वही है जो हमारे अंदर तरंगे भर दे और अपने आप को बेड़ियों से मुक्त कर दें ,क्योंकि  आजादी के म...

पर्व राज पर्यूषण का कर लो सादर सम्मान

चित्र
पर्वराज  पर्युषण सभी पर्वों का राजा है । आत्म शोधन का पर्व है।  कर्मों की निर्जरा का पर्व है। आध्यात्मिक दिवाली का पर्व है। कर्म रूपी मेल की सफाई का पर्व है । आध्यात्मिक आनंद का पर्व है। आत्म जागरण का पर्व है।  मैत्री व शांति का पर्व है।  सोई हुई चेतना को जगाने का पर्व है।  तप त्याग व संयम का पर्व है। शुद्ध हृदयसे क्षमा मांगने का पर्व है।❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️  क्षमा की विजय पताका फहराने का पर्व है ।🙏🙏🙏🙏🙏 आइए हम सब इस पर्व को बहुत ही तप त्याग व आनंद से मनाएं।

"तो क्या हुआ"

चित्र
तो क्या हुआ  अभी कोविड-19 में मेरे परिचित रिक्शा चालक की मृत्यु हो गई, वह बहुत सुलझे हुए समझदार थे ।उनकी चार प्यारी बेटियां है जो मेरे विद्यालय में पढ़ रही है। बड़ी बेटी कॉलेज में पहुंच गई,। हमें बहुत ही बुरा लगा और अभी नए शैक्षणिक सत्र में हमने मैंने सोचा ,उन बालिकाओं की कुछ मदद कर दी जाए ।कॉपी, फीस आदि में मैंने उन्हें फोन लगाकर पूछा कि मैं क्या मदद कर सकती हूं ?तब उस बड़ी बालिका ने बोला कि नहीं, मैडम हम सब कुछ कर लेंगे।  मैंने कहा नहीं कुछ बता  दो तुम्हारे पापा चले गए, हमें बहुत बुरा लग रहा है, लेकिन वह बहुत ही स्वाभिमानी परिवार है, और हम से मदद लेना उन्हें पसंद नहीं वह बोली" तो क्या हुआ" हम मैनेज कर लेंगे मैडम।  सुनकर मुझे लगा कि कितने लोग ऐसे हैं जो अपने दुखों को जताते नहीं हैं ,किसी की अनुकंपा नहीं चाहते ,और मान लेते हैं कि ईश्वर को जो मंजूर था वही हो गया ,और वह मान लेते हैं की" तो क्या हुआ "। अभी प्रवेश के दौरान एक मूक-बधिर छात्रा ने प्रवेश लिया मैंने फोन से उसके पापा से उसके बारे में पूछा कि वह क्या कर सकती है? वह बड़े उत्साह से बोले मैडम, आप थोड़ा इशारा कर ...

प्यारी परिधि को प्यार सहित शुभकामनाएं

चित्र
🌹🌹प्यारी  परिधि को जन्मदिन की हार्दिक-हार्दिक शुभकामनाएं🌹🌹   तुम्हारे लिए एक कविता  मासूम सी प्यारी सी हो, जैसे कोई दुआ हो,  बड़ी प्यारी सी भोली हो जैसे कोई चंचल हवा हो,  प्यारी सी सूरत बड़ी सी आंखें मुस्कुराती छटा हो,  बातों से जिसकी बिखरती खुशबू महकती अदा हो,  लबों पर जिसके सदा मुस्कान रहती है, वह दिल की दुआ हो  शरारत से कभी हंसना कभी मुस्कुराना लगता है, जैसे कोई पावन नदी हो,  वह मीठी सी बोली, वह प्यारी सी मुस्कुराहट, जैसे बदली गगन पर छाई हो  हंसी जो कहीं वह किसी बात पर जो लगा, जैसे सावन की बरसात आई हो  वह पहने गले में जो मोती की माला हर एक ख्वाब जैसे पिरो कर संभाला,  वह भोली सी  परिधि, वह प्यारी सी  परिधि बड़ी खूबसूरत हो न्यारी सी  परिधि  जन्मदिन तुम्हारा हर दिन संवरता,   हम सबका दिल बस यही दुआ करता🧡♥️❤️💚🧡♥️❤️💚💃💃💃💃💃🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹  नानाजी बाई मामा जी मामी जी एवं पूरा परिवार  ❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️

खुद को आजाद करें हम

चित्र
         खुद को आजाद करें हम 🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹   मन को निर्भय मस्तक को ऊंचा करें हम,   खुद की बेड़ियों से खुद को आजाद करें हम,   जीवन संग्राम में निर्भय होकर आगे बढ़े  हम,   अपनी राह खुद बनाने का  संकल्प करें हम,  डरे नहीं ,अनुमान से अधिक शक्तिशाली हैं हम,  पारंपारिकता , मौलिकता से आगे बढ़े हम ,   खुद की चारदीवारी से खुद को आजाद करें हम,  नजर को बदल कर नजारे बदले हम ,  नई चीजों को सीखने में सदा आनंद पाए हम,  बंद राहों में नए विकल्प तलाश में हम , जिंदगी की मुश्किलों में हंसने का बहाना ढूंढे हम,   सबसे प्रेम, स्नेह ,आदर, बेहतर करें हम,  अपनी आंखों को अपना आईना बना कर खुद को निहारे हम,  स्वयं का सम्मान ,स्वयं की पहचान करें हम,  अपने अंदर की खोज करके देवत्व को प्राप्त करें हम।  सुधा जैन

भोजनही हमारा भाग्य लिखता है।

चित्र
भोजन ही हमारा भाग्य लिखता है।  स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए अनेक नियम उपयोगी हैं ,पर इन सब में एक बड़ा नियम है, उचित भोजन, जो उचित भोजन करते हैं उनके लिए स्वस्थ और सशक्त बने रहना आसान होता है, और उन पर रोग आक्रमण नहीं करता।  उचित भोजन से स्वास्थ्य और प्रसन्नता की प्राप्ति होती है। स्वस्थ मजबूत शरीर और मस्तिष्क बड़ी मूल्यवान संपदा हैं। स्वयं को समझने की कोशिश करें। लिखे की क्या करना है ? क्या नहीं करना है ? अपने रोज की आदतों का विश्लेषण करें ,और सोचे कि हम यदि स्वास्थ्य के साधारण नियमों पर भी नहीं चल रहे हैं, तो अपने आप को धोखा दे रहे हैं। अपने रोग के संबंध में लोगों से मत कहिये।  लोगों के पास अपनी चिंताएं कम नहीं है ।अपने को खुद ही संभालना होगा, परिस्थितियों को अपने वश में बनाना होगा।  जीने की कला सीखना होगी। प्रकृति का आनंद लेना होगा। संगीत का आनंद लेना ,सद ग्रंथों का अध्ययन करना ,आस्था रखना उसी से आनंद संभव  है । स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ा जा सकता है।  सुधा जैन

अवसाद आने ना पाए

चित्र
अवसाद आने ना पाए ❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️  कोरोना काल में कलम ने निराश दिलों में आस बांधी है। सब के दिलों में आशा की ज्योति जलाई है ।❤️❤️❤️❤️❤️ जिंदगी मिली है ,जीने के लिए किसी का साथ निभाए हम।  आ गया हो किसी को अवसाद , उसे भगाएं हम।❤️❤️❤️ हम कभी प्यार से बातें करके, कभी फोन से बात सुनकर, कभी थोड़ी आर्थिक मदद करके, किसी के मुरझाए हुए चेहरे पर मुस्कान लाए हम। ❤️❤️❤️ कोशिश करें कि कोई भी अपने आप को अकेला न समझे❤️,  किसी के दिल के जज्बातों को दिल से छू ले हम,❤️❤️❤️  किसी के  एहसासों को थोड़ा समझ ले हम,❤️❤️❤️  अकेले नहीं हो तुम, तुम्हारे साथ सदा हैं हम ,❤️❤️❤️ भावना है, मेरी ,कोई नहीं करें स्वयं का हनन,❤️❤️❤️  क्या कर सकते हैं हम?  यह करती रहती हूं मनन  सुधा जैन❤️❤️❤️

काश वो मुझको समझ पाते

चित्र
"काश वो मुझे समझ पाते" ❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️  हर पति पत्नी का रिश्ता होता है खट्टा मीठा, ❤️❤️❤️❤️❤️ कभी लगता है भरा भरा सा, कभी लगता है रीता,❤️❤️❤️  कभी छोटी-छोटी बातों का रखते हैं ख्याल,❤️❤️❤️❤️  कभी जरा सी बात पर मचाते हैं, बवाल,❤️❤️❤️❤️❤️❤️  कभी तो जताते हैं ,प्यार ही प्यार ,❤️❤️❤️❤️❤️❤️ और कभी दिल दुखाते है, बार-बार ,❤️❤️❤️❤️❤️ कभी लगता है, उनके साथ जैसे हो जन्नत,❤️❤️❤️❤️❤️  कभी लगता है, मैं हूं कितनी वीरान,❤️❤️❤️❤️❤️❤️  कभी लगते हैं, जैसे हो बरगद की छावं ,❤️❤️❤️❤️❤️ कभी लगते हैं, जैसे खजूर के पेड़ ❤️❤️❤️❤️❤️❤️ कभी तो खुशियों से चहकती हूं, कभी दरक जाता है मन का कोना,❤️❤️❤️❤️❤️❤️  कुछ कभी फैले पानी सा, लगता है जीवन,❤️❤️❤️  कभी लगता है अजीब सा ठहराव,❤️❤️❤️❤️❤️  कभी लगती विरानी, कभी लगती हरियाली है,❤️❤️❤️  फिर भी साथ बैठकर पीते, दोनों चाय की प्याली है,❤️❤️❤️  बस चाहत मेरी इतनी सी है, हर समय समझ पाओ,❤️❤️❤️  मुझको गलतियों पर दे दो माफी,❤️❤️❤️❤️❤️  किसी के सामने ना करो अपमान ,❤️❤️❤️❤️❤️ रिश्ते को चार चांद लग जाएंगे अगर देंगे सदा ...

श्री कृष्ण का जीवन संदेश

चित्र
भगवान श्री कृष्ण के संदेश भगवान श्री कृष्ण के सद्विचार एवं जीवन के सूत्र निराशा के बीच आशा की किरण बन सकते हैं। उनके उपदेश और उनके जीवन  आचरण हम सबके लिए अनुकरणीय है ।उनका जीवन कई विशेषताओं से युक्त था। उनकी एक विशेषता यह थी कि वह अपने जीवन को आगे बढ़ाने में सब की भूमिका बराबर मानते थे। महाभारत का युद्ध चल रहा था। रणभूमि में हाहाकार मचा हुआ था। श्री कृष्ण ने अर्जुन से कहा "हे पार्थ मेरे घोड़े थक गए हैं, पसीना पानी की भांति बह रहा है, मुझे मेरे  अश्वों को  जल पिलाना पड़ेगा"।  तब अर्जुन ने कहा," सखा इस समय बहुत विषम परिस्थिति है, हम रथ रोक नहीं सकते"  लेकिन अर्जुन के और कुछ बोलने के पहले ही श्री कृष्ण ने रथ रोक दिया, और अपने पितांबर से अश्वों  के पसीने को पोंछने लगे, थपथपाने लगे, सहलाने  लगे । अर्जुन के ऊपर वाणों की बरसात होने लगी, और वह श्रीकृष्ण को पुकारने लगे, लेकिन श्रीकृष्ण ने कहा" हे पार्थ, मेरे अश्वों  को कुछ जल और विश्राम और हौसला न दिया तो वे यही गिर पड़ेंगे"  इस युद्ध में जो भूमिका तुम्हारी है उतनी ही भूमिका इनकी है ।हम सब बराबर हैं, ...

प्रिय अरुणा देवास कर मैडम को जन्मदिन की शुभकामनाएं

चित्र
आदरणीय प्रिय  देवास कर  मैडम 🙏🙏  आपकी मुस्कुराहट, आपकी हंसी💃💃💃💃💃💃  आपकी मुस्कान ,आपकी हंसी अच्छी लगती है।❤️❤️❤️❤️  आपकी मुस्कान हमारी खुशी की वजह बन जाती है।💚💚  आपकी मुस्कान जीवन में नई आशा का संचार करती है।🧡 आपकी मुस्कान नए हौसलों की उड़ान देती है।♥️♥️♥️♥️  आपकी मुस्कान दिल में नई उमंग जगाती है। 🌹🌹🌹 आपकी मुस्कान अकेलेपन को दूर कर देती है।🍊🍋🍑🥭  आपकी मुस्कान जीत की नई परिभाषा देती है।❤️❤️❤️  आपकी मुस्कान दिल की खुशी का परिणाम होती है ।♥️♥️ आपकी मेहनत से हर माह की एक तारीख को हम सबके चेहरे पर हंसी आती है❤️❤️❤️❤️  ऐसी ही मेहनत से हम सब को भी खुश करते रहो, और अपने जीवन में सारी खुशियां पाते रहो 💚💚💚💚💚💚💚💚 आपकी प्रिय सुधा का पैगाम मुस्कुराते रहें आप सुबह व शाम अपने पूरे परिवार के साथ  खुशियां पाए तमाम 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

हाथ पीले कर दो

चित्र
कहानी  हाथ पीले  कर दो  22 वर्षीय नव्या, सुंदर हिरनी जैसी चाल, चंचल ,फैशन डिजाइनिंग के आखिरी वर्ष में थी। दिन भर घर पर मस्ती करती रहती।  कालेज में भी सबकी चहेती थी। कालेज में उसके दोस्त भी थे, सहेलियां भी थी, और एक दोस्त अरिंदम से वह बहुत नजदीक थी, या यूं कहें कि दोनों मिलकर भविष्य के सपने बुनने लगे थे । नव्या की मम्मी संध्या अपने पति सुदीप एवं छोटे बेटे आर्यन के साथ खुशहाल जिंदगी यापन कर रही है। इन दिनों नव्या के नए-नए रंगों को देखकर संध्या के मन में आ रहा है ,कि नव्या कौन सी दुनिया में खोई हुई है।  दिन भर मोबाइल से चिपकी रहती, और एकदम खुले दिमाग की थी तो अपनी मां को भी अरिंदम के बारे में कुछ कुछ बताती रहती।  नव्या को खुश देख कर संध्या को अपनी  बीती हुई जिंदगी याद आने लगी।।  वह भी कालेज के दिनों में इसी प्रकार खुश थी, और कॉलेज में अनिल से उसके अच्छी दोस्ती थी। लेकिन वह  खुले मन से अपनी दोस्ती ,अपने मम्मी और पापा को नहीं बता  पाई। पापा अच्छे थे, पर बहुत अनुशासन प्रिय थे और उन्हें किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता पंसद नहीं थी।  एक दिन ...

ताक झांक बचपन की गलियों में

चित्र
नमस्कार  रविवार विशेष स्थाई स्तंभ के लिए " ताक झांक बचपन की गलियों में"  के अंतर्गत मैं अपने बचपन की मनोरंजक घटना साझा कर रही हूं। जब मैं कक्षा छठी में थी तब अंग्रेजी सीखने का बहुत शौक , कक्षा 5वी की परीक्षा देने के बाद छुट्टियों में महीने कैपिटल  लेटर्स  स्माल  लेटर्स सीखें ।जब हम छठी में पढ़ने गए तब हमें सक्सेना सर मिले ,वे बहुत ही अच्छे अंग्रेजी पढ़ाते थे ,और पूरे समर्पण के साथ पढ़ाते थे।  वे चाहते थे कि मेरे सब बच्चों का अंग्रेजी का शब्दकोश बढ़ जाए इसलिए हर दिन  हमें 10 मीनिंग याद कर के लाने का कहते थे। ग्रामीण परिवेश था, मेरी कक्षा में 25 लड़के और मैं एक मात्र लड़की थी ।सर का नियम था कि जो भी मीनिंग याद करके नहीं आएगा उसको उसके पास में की बेंच में बैठा हुआ लड़का मुक्का मारेगा ,सब बच्चे हंसी हंसी खुशी से मीनिंग याद करके आते और जो नहीं याद करके आता उसे मुक्के खाना पड़ते। कक्षा में खूब हंसी का वातावरण बन जाता था। मैं तो एक मात्र लड़की थी इसलिए मीनिंग याद करू ना करू,  मुक्के से बच जाती थी। सर का सिखाने का जज्बा इतना था कि वह छुट्टी के दिन भी हमें...

कोरोना सचमुच में महामारी है

चित्र
कोरोना सच में महामारी है  पिछले 5 महीनों का विश्लेषण करती हूं तो पाती हूं कि करोना  सचमुच में महामारी है क्योंकि इसने बच्चों के चेहरे की मुस्कान छीन ली है। विद्यालय लग नहीं रही है। बच्चों के चेहरे की मुस्कान, उनके सीखने सिखाने की प्रक्रिया, उनका घूमना फिरना सब कुछ रुक गया है। कोरोनावायरस महामारी है ,बस चालको के लिए, ड्राइवर, कंडक्टर ,क्लीनर्स, रिक्शा चालक, परिवहन से जुड़े कई लोग ,सभी का जीवन इतने कष्ट में हैं। उनके लिए कोरोना सचमुच में महामारी है।  महामारी है , फुटपाथ वाले, ठेले वाले, चाय की गुमटी वाले, प्रतिदिन दुकान लगाने वाले छोटे छोटे दुकानदार, पानी पतासे वाले,  छोटी-छोटी दुकानें लगाने वालों के लिए उनसे उनके मन की पीड़ा पूछो वह सच कहेंगे कोरोना महामारी है।  कोरोना महामारी है उन छोटे छोटे दुकानदारों के लिए जिन्हें अपनी दुकान का किराया देना पड़ा और आय बिल्कुल भी नहीं। कोरोना महामारी है ,प्राइवेट स्कूल के शिक्षकों के लिए जिन्हें वेतन नहीं मिल रहा है, या बिल्कुल कम मिल रहा है । कोरोना महामारी है ,टेंट हाउस कैटरिंग, हलवाई, इन सब के लिए जिन के धंधे बिल्कुल ठप पड़े...