संदेश

मई 31, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

हौसलों की उड़ान

चित्र
मंजिल उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है, पंख फड़फड़ाने से कुछ नहीं होता ,हौसलों से उड़ान होती है।  जब तक आप अपने पंख नहीं फैलाते तब तक आप खुद नहीं जानते कि आप कितना ऊंचा उड़ सकते हैं, जब हम मुसीबतों से घिरते हैं तभी हमारी सारी क्षमता  एकत्र होती है । जीतने की जिद हो तो हर मुश्किल आसान है। संघर्ष की गहराई आपकी सफलता की ऊंचाइयां तय करती है, जब हम संकट में होते हैं ,तब हमारी आंतरिक शक्तियां जागृत हो जाती है, और हमें जीवन के एक नए आयाम के बारे में जानने को सीखने को मिलता है।  संघर्षों में हमें बिखरना नहीं है निखरना है, संयम और धैर्य रखकर आगे बढ़ना है। तकलीफों को भूलकर जीवन से प्यार करना बहुत ज्यादा जरूरी है । सपनों को पूरा करने के लिए साहस का दामन थामे, हौसलों का साथ ना छोड़े।   जान है तो जहान है , अपने अंदर की क्रियात्मकता ,  रचनात्मकता को बाहर लाइए। प्रकृति ने हम सबको असीम योग्यताएं दी हैं, लेकिन हम लेकिन हमारे जीवन में हमारी प्रदत प्रतिभा का बहुत कम प्रतिशत उपयोग कर पाते हैं।  ईश्वर ने हर व्यक्ति को एक अलग प्रतिभा दी है, उसको निखार कर ,संवार कर ...

जीवन का लक्ष्य पेट भरना है ना की पेटी भरना

चित्र
 मनुष्य के जन्म के साथ ही पेट की समस्या शुरू हो जाती है। किसी विचारक ने कहा है  पेट ना होता तो मानव ईश्वर बन जाता  सूर्य भी गोल है चंद्र भी गोल है और आटे की रोटी भी गोल है। किंतु सूर्य और चंद्रमा की अपेक्षा रोटी ने अधिक लोकप्रियता प्राप्त की है। पेट भरने के लिए हीरे जवाहरात कि नहीं अन्न की आवश्यकता होती है।  इस महामारी में मोतियों से भरे कटोरे की अपेक्षा अन्न से भरा कटोरा अधिक उपयोगी है। हीरे और मोती के अभाव में एक भी आदमी नहीं मरेगा, परंतु रोटी के अभाव में हजारों मानव मौत के मुंह में चले जा रहे हैं। पेट भरने के लिए किसी भी धर्म में मनाई नहीं है ,किंतु मानव को पेट भरने से संतोष नहीं है, पेटी भरने में वह आनंद मानता  है । पेट भरने वाला मन में आनंद की अनुभूति करता है ,किंतु वह आनंद नकली है ।नदी में मीठी जल राशि है ,सागर में मिलने पर खारी हो जाती है, उसी प्रकार संपत्ति बाहर रहने पर कुछ मिठास लिए होती है ।तिजोरी में कैद होने पर घृणा और द्वेष को जन्म देती है, अतः हम हमारे जीवन का लक्ष्य स्वयं का पेट भरना और दूसरों का पेट भरना रखें, ना की पेटी भरना सभी को दो रोटी ही खा...

सुख बिखेरने में है संग्रह में नही

चित्र
सीमा का अतिक्रमण करने पर सभी वस्तुएं बुरी हो जाती है। भोजन  जैसी प्राण दायक वस्तु भी अति रूप में संग्रहित होकर कई प्रकार के रोगों को जन्म देती है। सर्दी में शीत से बचने के लिए कंबल की जरूरत है, किंतु यदि 10- 20 कंबल एक साथ उड़ा दिए जाएं ,तो व्यक्ति का दम घुट जाएगा । किसी शहर में उपद्रव हुआ भीड़ जमा हुई तो पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ता है। जहां जनता का संग्रह हुआ वही अशांति है, जनता बिखरी तो शांति लौट जाएगी, और कोरोना में तो यह बात विशेष महत्व की है कि कहीं भी भीड़ जमा नहीं करना है।  इंजन की गति स्टीम पावर अर्थात भाप , अधिक  जमा होने पर विस्फोट हो सकता है।  एटम बम विज्ञान की संहारशक्ति का चरम विकास है। यह बायोलॉजिकल कोरोना वायरस भी मानव हृदय की पाशविकता का  नंगा प्रदर्शन है।  COVID-19 के कारण आज हम सब और पूरा विश्व जिस पीड़ा से ग्रसित है और इसकी भयावहता की कल्पना मात्र से मन दहल रहा है ।   अति सर्वत्र वर्जयेत जीवन की सच्ची शांति अपरिग्रह में है ।यदि संग्रह करना है तो एक मां की तरह कीजिए वह रोटियां डिब्बे में संग्रहित करती है, जब पारिवारिकजन आते हैं, तब...

अपने आप से मिलना कितना अच्छा लगता है

चित्र
लॉक डाउन की मानवीय त्रासदी ने मेरी भावनाओं को उर्वर भूमि दी और यह समय मेरे लिए यादगार बन गया, मैं अपने आप से मिली ,बच्चे, पति सभी पूछ रहे कितनी खुश क्यों नजर आ रही, मैंने हंसकर कहा मैं ऐसी ही हूं ,बचपन में भी खूब पढ़ना हिंदी के गानों को अंग्रेजी में बनाना  ,कहानी सुनना, सुनाना सहेलियों से खूब बातें करना ,बहनों के साथ मिलकर मस्ती करना ,ऐसा ही रहा मेरा बचपन और इन दिनों ऐसा लगा जैसे बचपन लौट आया हो । न हीं स्कूल जाने का टेंशन था ना कोई मेहमानों का आना जाना, बच्चे भी दूर थे ,कोई जवाबदारी भी नहीं, तो जो मैं ओरिजिनल थी वह बाहर आया, अपने आप से मिली, खूब बातें की, खूब पढ़ा  खूब लिखा । आत्मविश्वास की बढ़ोतरी हुई, आत्म उल्लास आया, हर दिन असीम आनंद की अनुभूति हुई। खूब रचनाएं लिखी । पढ़ने वाले थक गए ,मेरा लिखा पढ़ पढ़ कर पर मैं नहीं थकी। अपनी फेसबुक वाल ,अपने ब्लॉग, और तीन चार साहित्यिक मंच से अपनी भावनाओं को प्रकाशित किया, और मन ही मन बहुत ही खुशी का अनुभव किया।  हृदय से जिसके लिए जो भावनाएं बनी, वह लिखी। खूब तारीफें भी बटोरी, लेखन मेरा लव अफेयर बन गया। पति मेरे हमदम मेरे दोस्त बन ग...

कोरोना महामारी में लाक डाउन और मेरा चिंतन

चित्र
सम्मानीय अखिल भारतीय चंदना श्राविका संगठन  सादर जय जिनेंद्र🙏🙏🙏  विषय---- निबंध प्रतियोगिता में भाग लेने विषयक  आदरणीया,  आशा है, आप सब कुशल मंगल होंगे । अखिल भारतीय चंदना श्राविका संगठन की ओर से निबंध प्रतियोगिता जिस का विषय है _कोरोना महामारी में लाक डाउन_ _और मेरा अध्यात्म_ _चिंतन_   इस विषय पर मैंने भी अपने विचार प्रस्तुत किए हैं, आशा है स्वीकार करेंगे।  इसे में आपके व्हाट्सएप पर भेज रही हूं ,साथ ही इसे हिंदी टाइपिंग करके भी भेज रही हूं। आप सबसे स्नेह की आकांक्षा में  श्रीमती सुधा जैन 23 त्रिमूर्ति नगर धार मोबाइल नंबर 8989 5-30 903  निबंध🌹🌹🌹 कर रूपी थाल में लेकर आई भावों का चंदन, पूज्य गुरुदेव के चरणों में कोटि कोटि वंदन🙏🏻🙏🏻🙏🏻   विषय --> कोरोना महामारी में लाक डाउन और मेरा आध्यात्मिक चिंतन वर्तमान में हम सब कोरोना जैसे सूक्ष्म वायरस ,जो तीव्र संक्रमण से फैलता है, इस वैश्विक महामारी के कारण हमारे देश में लाक डाउन अर्थात परिवहन, सभी दुकाने,  शिक्षण संस्थाएं बंद हो गई है।  लाक डाउन और मेरा आध्यात्मिक चिंतन कोरोना...

मातृत्व सबसे सुखद एहसास

चित्र
 एक नवजीवन आने की आहट ही सबसे सुखद एहसास यह माना मैंने , कितने ख्वाब संजोए मन ने कितनी कल्पनाएं  गुदगुदाई मन में,  दो नन्हे नन्हे पांव जब जीवन में आए ,👣 ऐसा पावन एहसास कि रात भर नींद ना आई,  नन्हे से सृजन को रात भर देखती रही , कोरे कागज पर नया अक्षर लिखा हो जैसे , मेरे जीवन की बगिया में नन्हा सा फूल खिला,  नन्हे किलकारी हर घाव को सिलती है,  नन्हीं उंगलियां जब मेरी उंगली को छूती है,  याद करती हूं तो पाती हूं  नन्हे नन्हेकदमों का आना, आज भी जीवन का सबसे सुखद एहसास है मेरा,  प्यारे से बेटे का जीवन में आना आज भी मन को प्रसन्नता से भर देता है,  फिर आई गुड़िया की आने  आहट, मन खुश हो गया जैसे ,💃  जीवन में आ गई हो पूर्णता, जैसे, , नारी इसीलिए तो पुरुष से अलग हो,  करती हो नवजीवन का सृजन , याद करती हूं तो मधुर एहसास लगता है,  बच्चों का अपने जीवन में आना कितना खास लगता है।💚♥️❤️🧡🙏🙏🙏  सुधा जैन धार

प्रिय भांजी राबी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं

चित्र
हम याद करते रहे सदा, खुश रहो हमेशा,  बढ़ते रहो हमेशा,  जीवन पथ पर याद आते हैं मुझे वह पल, जब करते थे हम ढेर बातें,  हैं दिल में वे आज भी भले ही कम हो मुलाकाते , बढ़ती रहे  करुणा, दया ,और प्यार , वाणी में जिसकी घुलती है सरलता,  प्राणों में जिसकी बसता है ,अनंत प्यार , हृदय में जिसकी बसती मृदुलता ,  सबसे रहता है, तुम्हारा  मधुर व्यवहार  सदैव प्रगति पाओ जीवन में , नाना नानी मामा मासी हम सब करते ,  ह्रदय से प्यार,  जीवन का हर पल ऐसा गुजरे जैसे हो कोई त्योहार,  आपको शुभकामना देने वाले नाना नानी मामा मामी और परिवार❤❤❤💐💐💐💐

हे, प्रकृति हमें माफ कर दे - Hindi poem on world environment day

चित्र
विश्व पर्यावरण दिवस पर मेरे द्वारा रचित  कविता  हे प्रकृति हमें माफ कर दे, 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏  हे धरती मां मैंने शोषण किया तुम्हारा, 🌿🌱🍁 पर अब लेंगे उतना ही जितना तुम पुनः पैदा करो 🌎 , नहीं करेंगे तुम्हारे मर्म स्थल पर या जीवन शक्ति पर प्रहार  प्रगति कर ली हमने बहुत हो गए हैं  प्रकृति से दूर, 🖥️🖨️🖱️📞☎️📟⏲️ आधुनिकता और भौतिकता ने किया मानवता को चकनाचूर,🚗🚨✈️⚓🏟️🎡🛳️  मनु प्रसंग यह कहता है कि जब भी पाप बड़े धरती पर, तब तब धरा है कॉपी,  धरती मेरे घर का आंगन,  आसमान है छत मेरी,  सूर्य ,चंद्र ज्योति के दीपक,🌔🌙🌎  महासागर पानी के अमृत,🌨️🌩️ 💥  पेड़ पौधे जीवनदायी, देते हमें जीवन का आहार ,🌳🌴 आइए करें प्रकृति से वादा, नहीं उजाड़ेगें  हम जंगल,☘️🍀🎋🍃🍂🍁🌱🌿  सीमेंट,  कांक्रीट के नहीं बनाएंगे महल , सड़क किनारे और आसपास लगाएंगे वृक्ष,🌳🌴  जो देंगे मीठे फल,🍏🍎🍊🍋🍌🍉🍇🍓  विश्व पर्यावरण दिवस पर करें प्रकृति का  वंदन ,अभिनंदन,🌹🌷💐🌹🌷💐  क्षमाशील है प्रकृति हमारी, , प्रकृति को हम कर ले नमन।🙏...