किसका है ,ये तुमको इंतजार मैं हूं ना.............
किसका है ये तुमको इंतजार? मेरी प्रिय परिचिता बहन का आकस्मिक निधन हो गया। निधन के बाद उनके पुत्र, पुत्री पति, रिश्तेदार सभी बहुत दुखी हो गए ।रोने भी लगे। पुत्र कहने लगे "हम तो अपनी मम्मी से कभी जी भर बात ही नहीं कर पाए" मम्मी की किसी बात पर हमेशा गुस्सा ही आ जाता था, जब वह हिदायतें देती थी तो बुरा लग जाता था ,और हम डांट देते थे, हमें तो पता ही नहीं था कि वह हमें यूं असमय ही छोड़ कर चली जाएगी । मेरा कहने का आशय यह है कि हम सदैव कुछ अच्छा कहने का, कुछ अच्छा करने का, कुछ अच्छा सोचने का सदैव इंतजार ही करते रहते हैं। जबकि हमें अच्छा करना, अच्छा सोचना, अच्छा कहना, इनके लिए किसी समय का इंतजार नहीं करना है। क्यों नहीं? हम वर्तमान का आनंद ले पाते हैं। जब बारिश होती है, तो हम धूप का इंतजार करते हैं ,जब तेज धूप होती है तो हमें बारिश की बूंदे अच्छी लगती है ।तेज ठंड में हमें धूप का इंतजार रहता है, जब हम किसी के साथ होते हैं तो हम उसकी कमियां देखने लगते हैं ,हम हमारे व्यवहार को नहीं बदल पाते,। जब हम अपने बच्चों के साथ होते हैं तो क्यो नहीं? उनके साथ अपना पूरा प्यार ...