एक ठंडी रात
लघु कथा शीर्षक ......एक ठंडी रात "स्माइल प्लीज" फोटोग्राफर ने दिवाकर, उसकी पत्नी सुजाता बेटे रेयांश और बहन नेहा से कहा । सभी मुस्कुराने लगे और फोटो क्लिक हो गया ।उसके बाद फोटोग्राफर ने कहा" चलो अब आपका एक फैमिली फोटो हो जाए" नेहा फैमिली फ्रेम से दूर हो गई ....मैं सोचने लगा क्या बहन फैमिली की फ्रेम में नहीं आती है? मैंने नेहा को पास बुला कर कहा नेहा" मेरी फैमिली में तुम भी हो"वह मुझे प्यार से देख कर मुस्कुराने लगी। मैं सोच रहा था 'जब एक मुस्कान से फोटो अच्छी आ सकती है ,अगर हम जीवन भर मुस्कुराए तो जीवन कितना अच्छा हो। नेहा मेरी छोटी बहन है। मुझ से 2 वर्ष छोटी है। मैं 36 का हूं ,और वह 34 वर्ष की है। हम मेले का आनंद ले रहे थे। फोटो सेशन होने के बाद सुजाता ने चूड़ियां ली। नेहा को कहा" दीदी आप भी पसंद कर लो " नेहा बोली "भाभी मैं चूड़ियां कहां पहनती हूं, मैं तो सिर्फ कड़े ही पहनती हूं" नेहा इन दिनों बहुत उदासी और नीरस जिंदगी जी रही है ,इसका कारण यह है कि नेहा की शादी होते होते रुक गई। शादी के 15 दिन पहले ही लड़के वालों ने दहेज की म...