संदेश

दिसंबर 20, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कितना हंसती है यह बहने

चित्र
कितना हंसती है ये बहनें, जब आपस में मिलती हैं कितना हंसती हैं ये  बहनें,  इतना हंसती हैं बातों में, गालों में दर्द होने  लगता है,,  कितनी जोर जोर से बोलती हैं ये बहनें,  जब आपस में मिलती है, एक दूजे के चेहरे और सेहत की बात करती है,  जब मिलती हैं ये बहनें , कितनी हल्की  हो जाती है,ये बहनें,  अपनी सारी दुविधाएं एक दूजे पर पूरे अधिकार और विश्वास से उंडेलती है,  कितनी रोनक आ जाती है चेहरे पर , हल्की फुल्की सी, उड़ती उड़ती ,गुनगुनाती वापिस आती है अपने घर ,  देश ,दुनिया ,घर, परिवार, बच्चें कितनी बातें करती हैं ये बहनें , अपने साथ बहुत सारी खट्टी मीठी यादों को लेकर,  और कहीं तो बेवजह खिलखिला नहीं पाती है बहनें,  बातें कर नहीं पाती बहनें,  खुद को आईने में निहार नहीं पाती बहनें,  किसीऔर  को तो अपनी परेशानी बता नहीं सकती ये बहनें  कितना पावन रिश्ता है ,कितने अनमोल यादें, सहेजती है ये बहनें,    बहनों की अप्रतिम गाथा सुनाती, ये  प्यारी बहनें, सुधा जैन

मां कहीं नहीं जाती

चित्र
मां कभी नहीं जाती   मां जिंदा रहती है अपने बच्चों में, अपने बच्चों के विचारों में,, उनको दिए संस्कारों में  मां झांकती है  बेटियों में,  उनके गुण ,सौंदर्य ,उनकी हंसी उनकी खुशी, उनकी पसंद नापसंद में,  मां झलकती है, बेटियों की गृहस्थी में , उनकी परवरिश के तरीके में उनकी बातों में मां की मौजूदगी दिखती है , बेटियों की चाल ढाल में ,उनके  आचारों में , विचारों में,   उनकी आजादी में मां दिखाई देती है , बेटियों के  खाना बनाने की  तरीकों में,  उनकी रसोई में , उनके आंगन और घर की दहलीज में , जीवित रहती है, बेटों के अंतर्मन में ,उनकी जड़ों में, उनके भाव में, कल्पनाओं में,  मां सिंचन करती  है, अपने बेटे का भविष्य, उसके विचार, उसकी प्रगति, उसका चिंतन,  मां चिरायु होती है ,चिरकाल तक बेटे और बेटियों के जीवन के सफर में,  सच ही कहा है मां ,कभी जाती नहीं सदैव साथ रहती है,....  सुधा जैन