संदेश

अगस्त 30, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Dr Radhakrishnan

चित्र
डॉक्टर राधाकृष्णन के शिक्षा के बारे में अनमोल विचार  शिक्षक वह नहीं जो छात्रों के दिमाग में तथ्यों को जबरन ठूंसे, बल्कि वास्तविक शिक्षक तो वह है, जो उसे आने वाले कल की चुनौतियों के लिए तैयार करें । कोई भी आजादी तब तक सच्ची नहीं है, जब तक विचारों की आजादी प्राप्त ना हो।  ज्ञान हमें शक्ति देता है, प्रेम हमें परिपूर्णता देता है ।शिक्षा के द्वारा ही मानव मस्तिष्क का सदुपयोग किया जा सकता है, अतः विश्व को एक इकाई मानकर शिक्षा का प्रबंध करना चाहिए।  शिक्षा का परिणाम एक मुक्त रचनात्मक व्यक्ति होना चाहिए जो ऐतिहासिक परिस्थितियों और प्राकृतिक आपदाओं के विरुद्ध लड़ सके।  पुस्तके वह साधन है ,जिन के माध्यम से हम विभिन्न संस्कृतियों के बीच पुल का निर्माण कर सकते हैं । किताबें पढ़ने से हमें एकांत में विचार करने की आदत और सच्ची खुशी मिलती है । डॉ राधाकृष्णन समूचे विश्व को एक विद्यालय मानते थे।  वह बहुमुखी प्रतिभा के धनी विद्वान, शिक्षक, वक्ता ,प्रशासक र और शिक्षा शास्त्री  थे। उन्होंने अपने जन्मदिवस को शिक्षक दिवस के रूप में बनाने का निश्चय करके शिक्षकों को अनुपम सम्मान दि...

विद्यार्थियों के नाम पत्र

चित्र
प्रिय विद्यार्थियों,     असीम स्नेह  शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर हम अपने सभी प्रिय विद्यार्थियों को शुभ आशीष एवं मंगल कामनाएं प्रेषित करते है । विद्यार्थियों को   हमारा यह संदेश है कि यह आपके जीवन का अनमोल समय है ,अतः आपको इसे व्यर्थ नहीं गंवाना है। हमें अच्छी तरह से पढ़ाई करना है। अभी भले ही कोरोना काल के कारण आप लोग हम शिक्षकों  से प्रतिदिन संपर्क  नहीं कर पा रहे हो, फिर भी व्हाट्सएप, दूरदर्शन के माध्यम से हम लोग पढ़ाई कर रहे हैं। अगर आपके हृदय में सीखने की चाहत है ,आप स्वयं कुछ पढ़ना चाह रहे हैं, और आगे बढ़ना चाह रहे हैं, तो हमें कोई भी आपदा रोक नहीं सकती।  जिस प्रकार एकलव्य को गुरु द्रोणाचार्य ने शुद्र मानकर धनुर्विद्या सिखाने से मना कर दिया था, लेकिन उन्हें सीखना था, इसलिए उन्होंने मिट्टी की मूर्ति बनाकर धनुर्विद्या का प्रतिदिन अभ्यास किया ,और सफल धनुर्धर बने । उसी प्रकार आपको भी अपने स्वयं के ज्ञान को बार-बार अभ्यास करके शिक्षकों के मार्गदर्शन के माध्यम से बढ़ाना है।  कक्षा दसवीं की अंग्रेजी में  वन स्टेप अहेड  लेसन में डॉ एपीज...

आदरणीय सुशीला गुप्ता मैडम के चरणों में वंदन

चित्र
शिक्षक दिवस की हम सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं  आज हम शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर मेरी प्राथमिक विद्यालय में जिन शिक्षिका ने मुझे पढ़ाया, सिखाया, और नैतिक गुणों का विकास किया उनके बारे में एक पत्र के माध्यम से बता रही हूं । मेरे प्रिय आदरणीय  गुप्ता बहन जी  आपके चरणों में सादर वंदन🙏🙏🙏🙏  शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर मैं अपनी ह्रदय की समस्त शुभ भावों से आपको याद कर रही हूं। मुझे  आपकी पढ़ाई गई, सिखाई गई, हर बात याद है। आप ने मुझे कक्षा पहली से पांचवी तक पढ़ाया। वर्णमाला ज्ञान से लेकर हिंदी पढ़ना, गणित के अंकों का ज्ञान कराना जोड़ ,घटाव, गुणा ,भाग सभी कुछ आपने बहुत ही प्यार एवं इतने अपनेपन से सिखाएं ,मुझे पूरी तरह याद है। कभी आप हम सब को बच्चियों को अपनी टेबल के पास बुला कर हमसे पाठ का वाचन करवाते थे, और कभी आप स्वयं ही गोला बनाकर हमारे साथ बैठ जाते थे। आप शाम को 4:00 बजे प्रतिदिन  नैतिक शिक्षा के अंतर्गत अच्छी सी कहानी सुनाते उससे मिलने वाली शिक्षा भी बताते ।साथ ही कोई प्रेरणादायी गीत" नदिया न पिए कभी अपना जल, वृक्ष न खाए कभी अपना फल" " ओम तत्सत श्री नारायण त...

माता की गोद ही बालक की प्रथम पाठशाला है।

चित्र
नई दुनिया  प्रथम गुरु  शिक्षक दिवस विशेष 5 सितंबर 2020   बलिहारी प्रथम गुरु आपकी              मेरी मां  प्रथम गुरु  हमारे अनमोल जीवन को गढ़ने में  माता, पिता, गुरु की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। मेरे जीवन को गढ़ने में मेरी मां मेरी प्रथम गुरु है।  "माता की गोदी बालक की प्रथम पाठशाला है"।   मां की कई स्मृतियां हृदय पटल पर सदैव अंकित रहती है।  अभी जब मैंने 28 अप्रैल को अपनी मां को खोया, तब से  हृदय में अजीब सा  रीतापन आ गया है। मां से जुड़ी एक स्मृति ::जब मैं आठ नौ वर्ष की थी तब हमारे यहां पर शिवकुँवर नाम की  गृह सहायिका थी। मैं एक बार उनसे उनका नाम लेकर थोड़े गुस्से से बोली शिवकुँवर तुमने मेरा यह काम नहीं किया, पर मेरी मम्मी ने मुझे उसी समय इस बात के लिए टोका, और कहा कि, हमारे गृहसहायक या हमसे कोई भी बड़े हमारे लिए आदरणीय होते हैं, इसलिए उनके नाम के आगे हमेशा उचित संबोधन लगाओ, और अपनी बात  आदर पूर्वक कहो, तब से मैं उनको शिवकुँवर बहन कहने लगी, और इस बात की गांठ बांध ली की हमेशा सभी...

मै कप हूं तुम्हारा, मेरी प्याली हो तुम,

चित्र
पत्नी क्या है ?पति की कलम से ❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️  मैं कप हूं तुम्हारा, मेरी प्याली हो तुम❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️  आंखों में ढेर से प्रश्न है, कितनी सवाली हो तुम,❤️❤️❤️❤️  मेरा ह्रदय मेरी प्रियतमा, कितनी मतवाली हो तुम,❤️❤️❤️❤️  कभी लगती बहुत नाजुक, कभी बंदूक दुनाली हो, तुम,❤️❤️  एक हाथ मेरा, एक हाथ तुम्हारा, बजने वाली ताली हो तुम,❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️  होली ईद क्रिसमस, मेरी सबसे बड़ी दिवाली हो, तुम,❤️❤️  पकवानों से सजाती अन्नपूर्णा जैसी थाली हो, तुम,❤️❤️❤️  सरस्वती लक्ष्मी दुर्गा और कभी काली हो, तुम,❤️❤️❤️❤️  मायके में बड़े ही लाड प्यार, सहेज कर ,पाली हो, तुम,❤️  कभी कंगन, कभी पायल, कभी कानों की बाली हो, तुम ,❤️❤️ मेरी रोशनी, मेरी चांदनी, मेरे होठों की लाली हो, तुम,❤️❤️  कुछ ना कुछ करती ही रहती हो कभी ना खाली हो ,तुम,❤️❤️  सींचा है बड़े जतन से, मेरे जीवन बगिया की ,माली हो ,तुम ❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️  सुधा जैन

मितव्ययिता और समानता का पाठ

चित्र
मितव्ययिता और समानता का पाठ  श्रीमती सुधा मूर्तिजी जो इंफोसिस की चेयर पर्सन है, प्रख्यात लेखिका भी हैं, और बहुत दान भी करती हैं। वे अपने बच्चों से जुड़े प्रसंग के बारे में बता रही थे।  जब उनका बेटा रोहन  13 वर्ष का था ,तब वह अपने दोस्त के बर्थडे पार्टी पर एक फाइव स्टार होटल में गया, और आकर अपनी मम्मा को बताया की पार्टी बहुत अच्छी थी, और कुछ दिन बाद उसका भी जन्मदिन आने वाला था ,तो वह सोच रहा था कि मैं भी अपना जन्मदिन फाइव स्टार होटल में मनाउगा।  सुधा मूर्ति जी उनकी उसकी मंशा समझ गई और अपने बेटे से कहा कि नहीं, तुम्हारे दोस्त ने अपना जन्मदिन फाइव स्टार में मनाया यह उनके माता-पिता की इच्छा थी, और इसमें कोई बुरी बात भी नहीं है। माता पिता के पास अगर पैसे हैं, तो वह चाहे जिस रूप में उन्हें खर्च कर सकते हैं, लेकिन मैं तुम्हें फाइव स्टार होटल में जन्मदिन मनाने की इजाजत नहीं दे सकूंगी । रोहन ने पूछा क्यों? मम्मा आप तो हमेशा हिसाब ही देखती रहती हैं, और हमेशा हमको खर्च करने के लिए मना कर देती हैं। तब सुधा मूर्ति जी ने समझाया कि तुम्हारे दोस्त का एक बच्चे पर कितना खर्च हुआ, उसने...

इस में क्या हर्ज है?

चित्र
इस में क्या हर्ज है?????? बहुत खुशहाल जिंदगी थी ,सुधीर जी की प्यारी सी पत्नी मंजू ,दो प्यारे बेटे, खुशहाल सा संसार, अच्छा बिजनेस, एक सुखद गृहस्थी में जो होना चाहिए वह सब कुछ था ।बच्चे बड़े हो रहे थे। बड़े बच्चे ने एमबीए करके पापा के बिजनेस को ही संभालने का मन बनाया, वही छोटा बेटा अपनी पढ़ाई करने के लिए विदेश चला गया।  हम जो सोचते हैं, वैसा नहीं होता। बड़े बेटे की शादी की बातचीत चल ही रही थी। एक दिन अचानक मंजू  के सिर में दर्द हुआ, और दर्द ऐसा हुआ कि वह उनकी जान लेकर ही गया।  एक अजीब सा सन्नाटा ,एक अजीब सी उदासी आ गई थी, सुधीर के जीवन में । 52 वर्ष की उम्र  ऐसा पढ़ाव होता है जहां व्यक्ति को जीवन साथी के साथ अपना समय बताने की आवश्यकता बहुत ज्यादा होती है। ऐसा लगा  नैया मझधार में पड़ गई।  सब कुछ उदासी से चल रहा था। बड़े बेटे के रिश्ते तो आ ही रहे थे। एक योग्य लड़की देख कर उसका विवाह कर दिया। सारा समय अपनी पत्नी मंजू की कमी लगती रही, और हर वक्त उनकी आंखें नम होती रही। नई बहू का आगमन हो गया। बहु अच्छी थी, उनका ख्याल रखती थी। सभी ठीक चल रहा था, पर एक अजीब सा खाली...

श्री गणेश जी की महिमा

चित्र
गणेश महिमा  गणेश जी को हम बहुत  प्यार करते हैं, उन्हें याद करते हैं, पूजा करते हैं।  हर कार्य की शुरुआत उनकी स्थापना से करते हैं ,लेकिन क्या सिर्फ याद करना और उनकी महिमा करना, क्या इतना काफी है,हमें उनकी विशेषताएं अपने जीवन में धारण करना है।  उनकी विशेषताएंःःःःःः  मिट्टी से निर्माण ःःअर्थात मिट्टी का तन  मस्तिष्कःःःः बड़ा मस्तिष्क विशाल बुद्धि  छोटी आंखें ःःदूरदर्शिता  छोटा मुंह ःःःकम बोलना  बड़े कान ःःःज्यादा सुनना सूप जैसे कान, अच्छी बातों को ग्रहण करना और बुरी बातों को सूप जैसे छान लेना  एकदंतःःःःः हम सब एक हैं कोई भेदभाव नहीं  सूंडःःःः शक्तिशाली भी है कोमल भी है  बड़ा पेट ःःःसब कुछ समा लेना, सभी को स्वीकारना एक्सेप्ट करना  चारभुजा ःःःःःःःः पहली भुजाःःः कुल्हाड़ी ज्ञान की कुल्हाड़ी नकारात्मकता को दूर करना  दूसरी भुजाःःःःःः  में रस्सी अनुशासन नियम संयम मर्यादा की रस्सी  तीसरी भुजा ःःःःःः आशीर्वाद देते हुए हम सदा दाता बने याचक नहीं और  चौथी भुजाःःःःः ःःःःः में मोदक अर्थात एकाग्रता लाना है ,मेहनत का फल ...

जीवन रहस्य

चित्र
🌹जीवन रहस्य🌹  खुद को आगे रखना है,  स्वाभिमान से जीना है,  बारंबार यह कहना है, बारंबार यह लिखना है,  कल जो हुआ कुछ बुरा,  उन सबको हमें भूलना है,  आज जो होगा अच्छा होगा,  हमको आज ही चुनना है,  नए सुनहरे कोमल विचारों का,  ताना-बाना बुनना है,  खुद की जिम्मेदारी खुद ही,  सच्ची राह पर चलना है,  स्वयं समझदार बनकर , जीवन रहस्य को समझना है।  सुधा जैन

छोटी सी जिंदगी

चित्र
छोटी सी जिंदगी  छोटी सी जिंदगी है किसी के काम आ सकूं,  किसी उदास चेहरे पर मुस्कान ला सकूं , प्रेम ,सहयोग, संवेदनाओं, का संसार बना सकूं , खुश होकर अपना, पसंदीदा गीत गुनगुना सकूं,  अपने हमकदम के साथ, हमकदम बनके चल सकूं,  खुश रह सकूं ,किसी को खुश कर सकूं,  बहुतेरे होंगे नाम वाले, बेनाम बन सकूं , अपनों के साथ ही, गैरों को हंसा सकूं , जीवन की सरगम को ,अंतिम सांस तक गा सकूं।  सुधा जैन

अमृता प्रीतम की जन्म जयंती

चित्र
आज मशहूर कवियत्री ज्ञानपीठ पुरस्कार ,पद्म भूषण पुरस्कार से विभूषित अमृता जी प्रीतम की जन्म जयंती है। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं ।वह वह आजाद भारत की आजाद नारी थी ।भारत के विभाजन के दर्द को उन्होंने अंदर से महसूस किया था। उन्होंने अपने मन की भावनाओं को बहुत ही खूबसूरती से उकेरा । कई उपन्यास कविताएं, कहानियां, लिखी ।नारी के हृदय की भावनाओं का उन्होंने बहुत ही सुंदर चित्रण किया। उन्होंने अपना जीवन बहुत बेबाकी से जिया, और दुनिया की परवाह न करके अपने मन का किया, अपने मन का लिखा ,और साहित्य की दुनिया में अपना स्थान बनाया।  खुद के बारे में उन्होंने कहा कि" जहां भी आजाद रूह की झलक पड़े समझना वह मेरा घर है" " मैं तुझे फिर मिलूंगी कहां कैसे पता नहीं शायद तेरे कल्पनाओं की प्रेरणा बनकर तेरे कैनवास पर उतर आऊंगी"  नारी के   प्रति,  नारी की भावनाओं के प्रति , कोमल संवेदना के प्रति, उनके मन में  बहुत ही सुंदर सुंदर कल्पनाएं  थी।  जो उन्होंने अपने साहित्य में लिखी।  उनकी जन्म जयंती पर उन्हें हृदय से स्मरण करती हूं,  और उनको  नमन करती हूं । उन...

.....बिंदास बचपन....

चित्र
💃बिंदास बचपन💃 💃💃💃💃💃💃💃💃  खुली सी हंसी, उन्मुक्त सा मन, कितना प्यारा प्यारा, बिंदास बचपन  ना कोई फिकर, ना कोई चिंता, मस्ती का आलम, बिंदास बचपन  घर से बाहर ,लगता है प्यारा खुशियों का खजाना , बिंदास बचपन , जीवन भर ढूंढते हैं ,उन खुशियों को,  खेल सा जीवन, बिंदास बचपन,   अलबेली सी दुनिया, पहेली सी दुनिया,  ना दिल में कोई चुभन, बिंदास बचपन,  फूलों से नाजुक दिल है, बच्चों का,  सदा ऐसे ही खुश रहे, बिंदास बचपन,  ना भोजन की चिंता, ना पानी का मन  कितना प्यारा प्यारा ,बिंदास बचपन।  सुधा जैन

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

चित्र
जब तक जीना है तब तक सीखना है                       सीखने की कोई उम्र नहीं होती। मैं कुछ उदाहरण दे रही हूं।  103 वर्षीय मान कौर जिन्हें" चंडीगढ़ का चमत्कार" कहा जाता है , एथलीट के रूप में उन्होंने 93 वर्ष की उम्र में दौड़ना शुरू किया और अभी 103 वर्ष की उम्र में नारी शक्ति पुरस्कार ग्रहण किया। और इसके साथ और भी कई पुरस्कार प्राप्त किए ।  केरल की 98 वर्षीय कात्यायनी अम्मा ने कक्षा 4 की साक्षरता 98% से पूर्ण की और वह जीवित रहने तक पढ़ना चाहती है । देवास की बागली की 78 वर्षीय विद्या बाई ने कंप्यूटर शिक्षण प्राप्त किया । कर्नाटक की सालु मरदा 106 वर्ष की है, उन्होंने अपने जीवन में कई पेड़ लगाए, उन्हें वृक्ष माता कहा जाता है।  और भी कई उदाहरण है जोकि वृद्धावस्था मैं भी नई नई चीजें सीख रहे हैं, और अपने जीवन उर्जा को कायम रखे हुए हैं।  मेरे स्वयं के ससुर जी 86 वर्ष की उम्र में भी उसी उत्साह से हस्तरेखा देखते हैं ।मोबाइल भी चलाते हैं ।फेसबुक ,व्हाट्सएप सभी उन्होंने सीखे हैं, और इसके साथ ही सदैव कुछ ना कुछ नया करने का प...

मनपसंद

चित्र
                🌹  मनपसंद🌹 ❤❤❤❤❤❤❤❤  आजकल मैं  अपना मनपसंद करती हूं,  सुबह उठकर अपने हमदम के साथ चाय पीती हूं , अखबार की खबर पढ़कर उनसे बहस करती हूं,  प्रेमचंद, अमृता प्रीतम, मालती जोशी, टैगोर ,सुधा मूर्ति को पढ़ती हूं,  काजल बेन, राज दीदी, सोनू शर्मा ,सद्गुरु ,के वीडियो सुनती हूं,  फेसबुक , ब्लॉग पर अपने मन का बहुत सारा लिखती हूं,  यूट्यूब पर छोटी कहानियों के माध्यम से बच्चों व बड़ों से जुड़ती हूं , अपने मन का कहती हूं, अपने मन का करती हूं,  दया ,करुणा ,प्रेम ,सहयोग, व स संवेदनाओं का, संसार बनाने की कोशिश करती हूं,  आजकल मैं अपना मनपसंद करती हूं।  सुधा जैन

love in Tokyo..........

चित्र
बचपन ताक झांक की गलियों से               लव इन टोकियो  जब भी कभी बचपन की बातों को सोचती हूं, तो चेहरे पर मुस्कान आ जाती है ,और इस बात के लिए साहित्य संपदा को पुनः पुनः धन्यवाद देने को मन करता है। जिसनेबचपन की गलियों में झांकने का मौका दिया। जब मैं कक्षा तीसरी चौथी में थी मेरी प्यारी सहेली  रेखा  है बड़ी प्यारी , लेकिन तोड़फोड़ में उसका बहुत मन था ।जब मेला लगता था तब मुझे लव इन टोकियो (बालों में लगाने के) मुझे बड़ा शौक था, और हर साल मेरी मम्मी मुझे चार-पांच जोड़ी लव इन टोकियो दिलाती थी।  मैं अपनी दोनों चोटी में वे सुंदर-सुंदर लव इन टोकियो लगाती, लेकिन मेरी सहेली रेखा जब भी मेरी चोटी में वे लव इन टोकियो देखती एकदम से खींच लेती, भाग जाती और उनको तोड़ देती। मैं रोने लगती और मैं कहती कि मत तोड़े ,मत तोड़े, लेकिन वह तोड़ती।  मैं कुछ दिन नाराज रहती, फिर बाद में बोलने भी लग जाती, क्योंकि बचपन ऐसा ही होता है। ना जाने कितने लव इन टोकियो उसने मेरे तोड़े, फिर भी हमारी दोस्ती नहीं टूटी ,आज भी उसकी शरारते जारी है। कुछ न कुछ बोलती रहती ह...