संदेश

सितंबर 27, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आप और मैं

चित्र
मेरे साहित्यिक मंचों के सभी साथियों के लिए        आप और मैं  प्यार ,स्नेह संवेदनाओं कीअसीम ताकत है आप,  ऊर्जा ,सकारात्मकता ,असीम संभावनाओं की तलाश हैं, आप,  लेखन की अद्भुत क्षमता और गुणों के गाहक हैं, आप  आप सब से मिलकर अच्छा लग रहा है,   जीने का एहसास सच्चा लग रहा है ,  अहमियत खुशियों की जान गई हूं मैं ,  ताकत मुस्कुराहटों की मान गई हूं मैं ,  आप सब से नई नई बातें सीख रही हूं मैं ,  अपनी हंसी से खुद ही खिले जा रही हूं मैं,    आप सबके स्नेह से  अभिभूत हो रही हूं मैं ,  खुद ही खुद के पास हो रही हूं मैं ,  जिंदगी की भाग दौड़ में  आप सब से नसीब से मिली हूं मैं,  प्रतिपल ईश्वर को आभार व्यक्त करती हूं मैं,  साथ सदैव बना रहे चाहत रखती हूं मैं।   आप सब के स्नेह की सदैव सदैव  आकांक्षी  सुधा जैन

आपके बच्चे आप की प्रॉपर्टी नहीं है।

चित्र
आपके बच्चे आप की प्रॉपर्टी नहीं है । सभी माता-पिता अपने बच्चों के लिए बहुत चिंतित रहते हैं ।अपनी ओर से वे बेहतर से बेहतर देने की कोशिश करते हैं। उन्हें सारी भौतिक सुख सुविधाएं उपलब्ध कराने की कोशिश भी करते हैं। अच्छे से अच्छे स्कूल में उनके प्रवेश की भी सोचते हैं। प्रत्येक माता-पिता को यह लगता है कि अपने जीवन में जो वे नहीं कर पाए, अपने बच्चों में के माध्यम से पूरा करें ।माता पिता गलत भी नहीं है, लेकिन प्रत्येक माता-पिता को यह भी सोचना चाहिए कि प्रत्येक बालक एक जीवन है ,और उसका जीवन अपना समग्र विकास कर सके ,इस प्रकार की परवरिश हमें देना है । बच्चे हमारे माध्यम से आते हैं लेकिन वह हमारी प्रॉपर्टी नहीं है। माता पिता बचपन से ही अपने बच्चों को अपने अनुसार ढालने की पूरी कोशिश करते हैं। जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए। प्रत्येक बच्चा असीमित शक्तियां लेकर पैदा होता है, अतः एक अच्छे माता-पिता का यही कर्तव्य है कि वह अपने बच्चे की परवरिश इस तरह करें ,कि उसका व्यक्तित्व संपूर्ण रूप से निखर सके। माता-पिता चाहते हैं ,बच्चे अच्छे से अच्छे शिक्षण वडिग्री हासिल करें और अपने जीवन में सफलता प्राप्त करें। जबकि...

तो कोई बात बने

चित्र
[30/09, 16:42] Sudha Jain: तो कोई बात बने  सिर्फ ओंठ ही नहीं मन भी मुस्कुराए,तो कोई बात बने।  आसमां में ही नहीं ,धरती पर मुस्कानों के इंद्रधनुष खिले,  तो कोई बात बने।  जल के कल कल प्रवाह जैसा इंसान भी गतिशील बने, तो कोई बात बने।  सक्रियता की पतवार से जीवन के नाव चले तो, कोई बात बने । मायने जिंदगी के मिल जाएं और जी जाएं तो ,कोई बात बने।  जिससे प्यार करें उसकी खूबसूरती हमारे दिल में आ जाए तो ,कोई बात बने।  प्यार  अपने आप ही अपनी भाषा ढूंढ ले तो ,कोई बात बने।  खूबसूरती बगीचे में नहीं, हमारे दिल के अंदर ही है ,यह जान ले तो ,कोई बात बने।  हम सागर की एक बूंद नहीं, पूरा महासागर हैं, यह मान ले तो, कोई बात बने।  पंखों के साथ जन्मे हैं ,पंछी जैसी उड़ान भरे तो, कोई बात बने।  अहंकार है, बड़ा परदा्, मनुज व प्रभु के बीच इस परदे को  गिरा दें तो, कोई बात बने।  चेहरे तो होते हैं, धोखा देने के लिए खूबसूरती दिल में हो तो, कोई बात बने । प्रेम से पैदा हुए हैं ,हम प्रेम को ही हमारी मां मान ले तो, कोई बात  बने । सुधा  जैन [30/09, ...

लड़के भी रोते हैं

चित्र
लड़के भी रोते हैं  अभी हम सब ने बिटिया दिवस बड़े ही अच्छे तरीके से मनाया। हमारा बिटिया दिवस मनाना, तभी सार्थक हो सकेगा, जब हम अपने बेटों को भी नारी के हर रूप का सम्मान करना सिखाएंगे।  चाहे वह मां ,बहन पत्नी, बेटी या किसी भी रूप में हो। हमारे बचपन की परवरिश, हमारे संस्कार ही हमारे बेटों का भविष्य तय करते हैं। हमारे परवरिश के आधार पर ही तय होता है कि हमारे बेटे स्त्रियों का सम्मान करते हैं ,या नहीं।   बेटे को  बचपन से ही  कहते हैं   अगर वह रोता है ,तो  कहते हैं कि  लड़के नहीं रोते ।  क्यों नहीं रोते भाई?  क्या लड़कों का  दिल नहीं होता ? क्या उन्हें संवेदना ही नहीं होती?   जब भी हम अपने बेटों को बड़ा करें ,अगर वह रो रहे हो तो रो लेने दे, पर कभी भी यह नहीं कहें कि लड़के नहीं रोते।  जब वे किशोर अवस्था में होते हैं, और अगर दर्पण के सामने खड़े होकर बार-बार अपने चेहरे, अपने कपड़ों को निहारते हैं तो मम्मी कहती है ,क्या लड़कियों की तरह आईने में खड़ा होकर अपने को निहार रहा है?  क्यों नहीं निहार सकता भाई? क्या लड़कों में सौं...

विश्वास

चित्र
शनिवार  विषय प्रदत्त शब्दों से रचित लघुकथा आधारित रचना  27 .9.2020  शीर्षक - विश्वास  कहानी एक लड़की ईशानी सौम्य ,शालीन, पढ़ी- लिखी(टेक्सटाइल मैनेजमेंट), सुन्दर ,अपने पैरों पर खड़ी होने वाली ,स्वाभिमानी लडकी की है। उसके माता पिता और परिवार के कुछ सपने हैं ,और उन सपनों में एक सपना यह है कि उसकी शादी विदेश में करना और उसे अच्छे से सैटल होते देखना । होली के बाद ही कुछ लड़कों में एक अच्छा लड़का देख कर विवाह करने की योजना बनाई । लड़के रमन का परिवार इंडिया का ही था ,पर  लड़का काफी समय से न्यू जर्सी अमेरिका में रह रहा था ।किसी पहचान वाले ने ये रिश्ता बताया था, तो जल्द ही फिक्स हो गया। शादी की डेट भी फिक्स हो गई ।लड़का सिर्फ एक हफ्ते के लिए ही आया था तो यह समझ लो" चट मँगनी पट ब्याह "हो गया । कुछ ही दिन में ईशानी रमन के साथ अमेरिका चली गयी ,माता पिता से दूर एकदम से पराए परदेस में रहने वाली हो गयी,अपने भाई बहन से दूर हो गयी ।  अब नया देश ,जगह ,लोग ,भाषा  और सबसे ज्यादा जरूरी रमन था, जिसे जानना था ।देखते देखते दिन बीतते गए और रमन के विचार,तौर तरीके और व्यवहार भी बदल गया ...

मैं नन्हा मजदूर हूं

चित्र
बाल श्रम  चित्र आधारित रचना  बाल मजदूर  मैं बाल मजदूर हूं , नन्हे हाथों से उठाता हूं वजन,  मैं नहीं जानता, कैसा होता है बचपन स्कूल जाना चाहता हूं , पर पेट की आग बड़ी है,  इसीलिए करता हूं काम,  मेरे नन्हे हाथों को कहां है आराम,  मैंने माता पिता को खोया,  फिर भी नहीं हूं रोया,  छोटे भाई बहन मेरे साथ है , उनको मुझसे ही आस है , आंखों में ढेर से सपने हैं,  पर खो गए मेरे अपने हैं,  सब की डांट सुनता हूं , फिर भी काम करता हूं मैं , अपने नन्हें हाथों से वजन उठाकर , किसी के सपने बुन रहा हूं मैं  नींव का पत्थर बन रहा हूं मैं  बाल  मजदूरी कर रहा हूं मैं। रचना मौलिक एवं अप्रकाशित सुधा जैन

प्यारी बिटिया

चित्र
बेटी दिवस पर         प्यारी बिटिया 💃💃💃💃💃💃💃💃  प्यारी बिटिया तुम सदा गीत गुनगुनाती रहो,  प्यारी बिटिया तुम सदा चिड़ियों से चहकती  रहो,  प्यारी बिटिया हर आंगन की मिट्टी में महकती रहो,   प्यारी बिटिया तुम सदा खुश रहो,  चंदा जैसे मुखड़े में महकती रहो,  कमल कली जैसे मुस्कुराती रहो,  जहां भी रहो, खूब खुश रहो, खुशियां देती रहो, खुशियां लेती रहो । सुधाजैन💃💃💃💃💃💃💃💃💃💃💃💃💃💃

पाजेब

चित्र
पाजैब दिल के आशिया में प्यार का दीप जलाया है,  धड़कनों में बेकरारी का लहर उठाया है , आंखों में तेरे नाम का काजल लगाए है,  पैरों में खुशियों के पाजेब पहने हैं , तुम्हारी दी गई  हर सौगात दिल को भायी है,  पर प्यारी पाजेब को उतार नहीं पाई हूं,  दिल में यादों के घुंघरू दिन भर बजते हैं  और सर्द रातों में  छन छन करते है,  खनकती पायलों की आवाज सब सुनते हैं,  फिर रंग-बिरंगे ख्वाब जिंदगी का बुनते हैं,  अपनी जमीन, अपना आसमां चुनते हैं , हम भी हर किसी को थोड़े ही अपनी धड़कन पाजेब की तरह सुनाते हैं। सुधा जैन

बिटिया का खतअपनी मां के नाम

चित्र
बिटिया का खत अपनी मां के नाम  मेरी प्यारी मां  बहुत सारी यादें बहुत सारा प्यार  मेरी प्यारी मां ,अभी जब तुम 28 अप्रैल को हमें छोड़ कर चली गई तब से ह्रदय में अजीब सा खालीपन आ गया है। जब तुम थी, तो ऐसा ही नहीं था कि तुम्हारा ना होना इतना महत्वपूर्ण हो जाएगा । तुम्हारे साथ बिताए गए जीवन के सारे पल एक-एक करके स्मृति में सदैव चलते रहते हैं। तुम एक बहुत अच्छी मां थी। सदैव हम सब को अच्छी और सच्ची राह पर चलने की प्रेरणा दी। अपने स्वभाव की सहजता सरलता से हमें जीवन में आगे बढ़ना सिखाया। अब मैं याद करती हूं तो मुझे लगता है कि तुम कितनी प्रगतिशील थी। तुम्हारी चाहत थी मेरे बच्चे चांद को छुएं।  तुम्हारा गुस्सा तो मैंने कभी देखा ही नहीं, सदैव प्यार ही प्यार लुटाते देखा। कितना प्यार करती थी, हम बच्चों से। जब भी मैं तुमसे मिलने घर आती कितने सारी बातें पूछती ।कुछ नया खरीदा हो तो बड़े प्यार से देखती।  खुश होती चटक रंग तुम्हें बहुत पसंद थी मेरी कोशिश भी रहती थी कि मैं हमेशा चटक रंगों में ही तुम्हारे सामने आऊं ,और तुम्हारे लिए भी मैंने सदैव चटक रंग की साड़ी खरीदी, उसी में तुम्हारा स...