संदेश

सितंबर 20, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बेटे भी कोहिनूर है..............

चित्र
बेटे भी कोहिनूर है ❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️  हमारी आंखो के नूर हैं  मेहनत करते हैं अपार  शिक्षा के लिए जाते हैं बाहर भाई मां बाप भाई बहनों की खुशी में होते हैं, खुश बेशुमार हंसते ही रहते हैं ,कभी ना रोते मदद करने को सदा तैयार इंसानियत को बोते हैं  भावनाओं का  सागर  मन ही मन समझते हैं, अपना संसार  क्या पता क्या हुआ?  हम सबको करते हैं ,बेटी का गुणगान  पर इस बात को भी माने  कि बेटे भी हैं हमारा अभिमान  सदा ही हंसते रहते हैं  अपना फर्ज पूरा करते हैं  भारत मां के लिए प्राण भी न्योछावर करते हैं  मेरे हृदय के हैं यह उद्गार  बेटा, बेटी एक समान  दोनों ही है हमारे अभिमान  सुधा जैन❤️❤️❤️❤️❤️

लड़कियां टेलरमेड नहीं होती

चित्र
लड़कियां  टेलरमेड नहीं होती   आयशा बचपन से ही गोल मटोल प्यारी सी बच्ची थी ।सब उसे मोटा बच्चा ,गोलगप्पा कह कर बुलाते, आते जाते उसके गालों पर हाथ भी लगाते। आयशा अपने पापा मम्मी की लाडली भी थी। तीन बहनें और एक भाई बचपन प्यार से गुजर रहा था, पर जैसे-जैसे आयशा थोड़ी बड़ी होती गई, वह समझती गई कि वह सामान्य लड़कियों से थोड़ी मोटी है।  स्कूल के एनुअल फंक्शन में भी वह सिंड्रेला का रोल करना चाहती थी ,उसे सारे डायलॉग अच्छे से याद थे, लेकिन मैडम बोले, अरे इतनी मोटी सिंड्रेला नहीं चलेगी। प्यारी सी आयशा का दिल टूट गया, और फिर तो ऐसे कई मौके आए जब उसे अपने मोटापे के लिए रोना पड़ा। उसका मन भी होता कि वह  शॉर्ट्स पहने ,नई नई ड्रेस पहने ,लेकिन घर पर कोई ना कोई टोक देता । अरे नहीं यह ड्रेस तुम पर अच्छी नहीं लगेगी। आयशा को बहुत बुरा लगता। हमारे यहां पर मोटी लड़कियों को एक अलग ही फ्रेम में मढ़ दिया जाता है ।आयशा बड़ी हो रही थी, उसने अपनी ग्रेजुएशन कंप्लीट कीऔर इसके साथ ही जाब भी करना शुरू कर दिया ।उम्र के हिसाब से मम्मी पापा सोच रहे थे कि अब इसकी शादी कर दें।   हमारे भारती...

सफलता के मायने मेरी नजर में

चित्र
सफलता के मायने मेरी नजरों में   क्या मैंने स्व विकास की ओर कदम बढ़ाया ? क्या मैंने अपने शिक्षण से अपने बालिकाओं के जीवन में बदलाव  लाया?  क्या मैंने अपने लेखन से, विचारों से, किसी के दिल को छुआ?  क्या मेरी आर्थिक मदद से किसी के जीवन में मुस्कान बिखेरी ? क्या मैंने अपने पारिवारिक रिश्तो को सहेजा संवारा ? क्या मैंने अपने बच्चों को जीवन जीने के लिए उन्मुक्त आकाश दिया?  क्या मैंने अपने हृदय में संवेदनाओं का संसार बनाया?  अगर इनमें मैं कुछ कर सकी तो ही सफल हूं । सुधा जैन