संदेश

जुलाई 19, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

नई उम्मीदों की नई रोशनी

चित्र
नई उम्मीदों की रोशनी 🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥  हमें उम्मीदों की नई रोशनी को थामना है ☀️☀️☀️ चिंता डर हताशा के काले बादलों को छांटना है⛈️🌩️🌨️  संयम व स्व अनुशासन से नई इबारत लिखना है🎸🎸🎸  संकल्प की शक्ति से पथरीली राह को मजबूत बनाना है🥊🥊  जीवन की अंधाधुंध दौड़ में जो भूले थे उन्हें वापस पाना है🏌️‍♂️  धैर्य व साहस से हम सबको नई ज्योति जगाना है🏌️‍♀️🏌️‍♀️🏌️‍♀️🏌️‍♀️  कामयाबी पाने के लिए किताबों को साथी बनाना है📖📖📖  किताबों से लर्निंग अर्निंग की खूबसूरती को जानना है💰💰  कोरोना विजेताओं का तिरस्कार नहीं ,सम्मान करना,  कराना है।  "पावर आफ पॉजिटिव थिंकिंग" जानकर आशा का दीप जलाना है।🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥 सुधा जैन

नारी तू नारायणी.......।

चित्र
🌹नारी तू नारायणी🌹   सर्वप्रथम अपने आप से प्यार करना, स्वयं जिस रूप रंग कद काठी में है, अपने आपको ईश्वर की अनुपम कृति समझना। , अपने आप को स्वस्थ रखने की दिशा में सदैव प्रयासरत  रहना।  परिवार के सदस्यों का, बच्चों का ,ध्यान रखते हुए स्वयं भी भोजन में फल, सब्जियां ,ड्राई फ्रूट्स आदि जरूर ले । अपने बाहरी सौंदर्य  का ध्यान रखते हुए अपने आंतरिक सौंदर्य जैसे, शुद्ध विचार, व्यवहार ईमानदारी, दया, करुणा, सहयोग, अपनेपन आत्मीयता, आदि को अपने जीवन में लाना, इससे नारी अलौकिक सौंदर्य से जगमगा उठेगी।  योग, प्राणायाम, कसरत आदि करके अपने शरीर को स्वस्थ रखना, ताकि अधिक से अधिक समय हम आत्मनिर्भर रह सके और किसी पर बोझ ना बन सके । अपने बच्चों को भी आत्मविश्वास, साहस ,प्रेरणादायक बातें बता कर समझा कर उन्हें उचित शिक्षा देकर बेहतर नागरिक बनाना एक नारी का दायित्व है।  इसके साथ साथ स्व विकास करना भी जरूरी है।  हर नारी को अपने घर के आय  व्यय की पूरी जानकारी रखना चाहिए।  बैंक अकाउंट, आधार कार्ड,, पैन कार्ड, मेडिक्लेम पॉलिसी ,एवं सभी डाक्यूमेंट्स की जानकारी होना चाहिए ...