संदेश

2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

हर जीवन एक कहानी है

चित्र
हर जीवन एक कहानी है  हर बार एक नया पृष्ठ एक नया किस्सा और एक कहानी है  कभी खुशी कभी गम है ,कभी इंद्रधनुष के रंग हैं  सभी रोचक किस्से हैं . कभी जिंदगी के दर्द है... जब तक हम सबका जीवन है ...तब तक चलना कहानी है... कभी खत्म न होना कहानी है...

मेरा सफरनामा

चित्र
साहित्य पुष्पांजलि समूह द्वारा प्रदत्त विषय  "कुछ ख्वाब अधूरे, कुछ ख्वाब पूरे"  प्रस्तुत है, मेरा संस्मरण  इतना सुंदर विषय देने के लिए सुधा दीदी को बहुत-बहुत धन्यवाद । मेरा बचपन बहुत प्यारा दुलारा रहा । बाबूजी के साहित्यक वातावरण और बाई के संवेदना पूर्ण, प्यार भरे  परिवेश में मैं बड़ी हुई। जब मैं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम में  प्रावीण्य  सूची में आई, पेपर में मेरा फोटो  भी आया, उस समय मै इंदौर जाकर कॉलेज में रेगुलर पढ़ाई करना चाहती थी। मेरे बाबूजी प्रगतिशील है, फिर भी अपनी लड़की को बाहर भेजना स्वीकार नहीं कर पाए, और मैंने अपना ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन खरगोन  कॉलेज से स्वाध्यायी के रूप में पूर्ण किया। प्राइवेट पढ़ाई करते हुए भी प्रावीण्य सूची में आई ।हाइसेकेंडरी पूरी करके सेकंड ईयर में ही थी की शासकीय स्कूल में शिक्षिका  बन गई ,पर मन में एक ख्वाब यह पल रहा था कि मुझे आईएएस बनना है, लेकिन परिस्थितियां परिवेश ,अच्छी कोचिंग, इन सब  के अभाव में  मेरे इस ख्वाब को उडान  नहीं मिल सकी। ्M.A. पूर्ण होते हुए ही शादी हो गई । अच्छी बेट...

कोमल मानकर

चित्र
नारी तू अप्रतिम  मैं उन नारियों के बारे में लिख रही हूं ,जिन से मैं प्रभावित हूं । मेरी दृष्टि में हर नारी अप्रतिम है, चाहे शिक्षित हो,  अशिक्षित हो  सभी नारियां अपने जीवन के संघर्ष को पूरा करती है ,और उन सभी नारियों को में प्रणाम करती हूं।  आज मैं मेरे विद्यालय की सहकर्मी साथी श्रीमती कोमल मानकर के बारे में लिख रही हूं। कोमल जब 5 वर्ष की थी, तब उन्हें बहुत तेज बुखार आया ,और उनका एक पैर पोलियो ग्रस्त हो गया। कमर के नीचे का एक पैर बहुत कमजोर हो गया। फिर भी अपने पापा मम्मी के प्रोत्साहन से वह चलने की कोशिश करती ,गिरती लड़खड़ाती, पर चलती।  पापा ने बचपन से ही कोमल के हौसले बुलंद करना शुरू किए। कहा" तुम्हें अच्छे से पढ़ना होगा ,अगर तुम अच्छे से पढ़ोगी तो तुम्हारे पैरों की कमी तुम्हारी राह को नहीं रोक सकेगी। कोमल ने बचपन में ही समझ लिया कि मुझे पढ़ना है। पूरा दिन पढती, रात में भी पढती। उसके भाई बहन उसे चिढ़ाने भी लगते।" कितनी पढ़ाई करोगी"।  कोमल बहुत सुंदर ,समझदार और प्यारी बिटिया है । कोमल बड़ी हो गई ।कोमल के पापा ने जयपुर के अस्पताल में ,विशाखापट्टनम में ,इंदौर...

कागज के फूल

चित्र
आज का विषय" कागज के फूल " कहानी शीर्षक :::कागज के फूल नहीं, महकते हुए फूल  मिस्टर कपूर अपनी पत्नी और बेटे प्रियांश के साथ महाराष्ट्र के एक शहर में रहते है ।मिस्टर कपूर की इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है और शहर में ही छोटा सा  घर है ।शादी होने के बाद उनकी जीवन संगिनी संगीता ने भी उनका हर कदम पर साथ दिया। घर की अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए कुकिंग, गृह सजावट कागज के फूल बनाना इन सब कामों  की क्लास  खोली, और सब को सिखाया । उनका बेटा प्रियांश पढ़ाई में  अच्छा है। अपने बेटे को इंजीनियरिंग की पढ़ाई करवाई और एमएनसी कंपनी में उनकी जॉब लग गई ।मम्मी पापा के सपने पूरे होने लगे, तब उन्होंने अपने बेटे के लिए प्यारी सी वनिता को पसंद किया। वनिता भी एमएससी की हुई ,सुलझी समझदार लड़की अपने मन में सपनों को  संजोए ससुराल आ गई। सास ससुर का खूब प्यार पाने लगी ।प्रियांश टैलेंटेड है, अतः उन्हें स्वीडन की कंपनी से बुलावा आ गया ,और वीजा की तैयारी करके वह  स्वीडन चले गए । तब प्रियांशु के पापा मम्मी और वनिता उनसे वीडियो कॉलिंग करते ,और उन्हें लगता हम कॉल करके देख तो लेते है...

पानी पानी रे

चित्र
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹       पानी पानी रे        जल ही जीवन है, , इस बात को सार्थक करती हुई मेरी यह कहानी निश्चित रूप से हम सबको पर्यावरण के प्रति जागरूक करेगी।         पानी पानी रे 🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴  1870 में राजस्थान में भयंकर अकाल पड़ा। अकाल में 15 लाख लोग अकाल मृत्यु को प्राप्त हुए थे।   गांव में कुंए में, बावड़ी में पानी की एक बूंद भी नहीं। गांव के गांव खाली हो गए,,,,।  माखन अपने गांव में रहता था। वह पंडिताई करता था। उसके पिताजी अंतिम समय में पानी पानी करते-करते चले गए।  इतना भयावह मंजर , जिसकी कल्पना नहीं कर सकते । जब पूरा गांव खाली हो गया, माखन का एक परिचित अपनी पत्नी को लेकर जा रहा था, उसने माखन से कहा "अब यहां क्या मरने के लिए रुक रहे हो, यहां से चलो"। माखन ने कहा" कहां जाऊं"? गर्भवती पत्नी है , तब परिचित ने कहा ,"एक पैसा हो तो बेल गाड़ी जा रही है ,उस में बैठ कर चल सकते हो"।  गरीब माखन के पास एक पैसा भी नहीं था ।परिचित ने कहा" मेरे पास भी पैसा नहीं है ,बड़ी मुश्किल से मेरे जाने का जुगाड़ कर पाया,...

हार जीत

चित्र
यूं तो मैं हार गया पर खुद से जीत गया  #हारजीत   इस विषय पर प्रस्तुत है, मेरे द्वारा लिखी कहानी शीर्षक : आत्मसम्मान   किंजल एक प्यारी सी लड़की है। वह सुंदर , सुशील ,गृहकार्य में निपुण ,पढ़ाई में गुणी और घर की बड़ी बिटिया है ।उसकी एक बहन और एक भाई है ।घर पर मम्मी पापा है ।दोनों का व्यवसाय सिलाई है। पापा की जेंट्स टेलरिंग की शॉप है ।मम्मी का साड़ियों की फाल, बलाउज,साड़ियों की डिज़ाइन और कुछ छोटे मोटा सा काम है। 12 वी में अच्छे प्रतिशत आने पर भी वह इंजीनियरिंग नहीं कर पाई ,क्योंकि आर्थिक स्थिति ठीक ही थी ,लेकिन किंजल को पढ़ने पर मनाई नही थी । किंजल ने बैचलर्स की डिग्री घर रह कर ही पुरी की ।साथ ही वह छोटे बच्चों को पढ़ाती, ड्रॉइंग सीखा कर थोड़े पैसे इकट्ठा कर लिया करती थी ।जब कॉलेज में पार्टीज होती थी तब सब उसे सब कंजूस बुलाते थे ।पर उसने कभी जवाब नहीं दिया । डिग्री के बाद , बैंकिंग सेक्टर की तैयारी के साथ उसने एक स्कूल जॉइन कर लिया था साथ ही कोचिंग तो थी ही । वक्त बीत रहा था ,इंट्रेंस एग्जाम के साथ ही शादी के रिश्ते आ रहे थे कही रिश्ता जम भी गया वहाँ चट मँगनी पट ब्याह हो भी गया ...

खुशियों का सवेरा

चित्र
  चित्र आधारित रचना  शीर्षक::::: खुशियों का सबेरा  डा.पायल बहुत प्यारी लड़की है। उसके मन में प्यार और संवेदनाओं का संसार बसता है। वह फिजियोथैरेपिस्ट है। अपने मरीजों की फिजियोथेरेपी करने के साथ-साथ उसका प्यार भरा व्यवहार मरीजों को आधा ठीक कर देता है ।उसका क्लीनिक कॉलोनी में है, और अपने घर से वह प्रतिदिन अपनी गाड़ी से जाती है ।कई दिनों से देख रही थी, सिग्नल के आगे एक प्यारा सा मासूम बच्चा छोटे-छोटे दोनों में जामुन रखकर बेच रहा है। कुछ दिन  वह देखती रही। एक दिन अपनी गाड़ी रोक कर उसने पूछा , " कैसे दिए जामुन "और उसने एक दोना जामुन खरीद लिया ।जामुन बहुत स्वादिष्ट थे,पर जामुन से ज्यादा उस प्यारे से बच्चे की मुस्कान ने उसके दिल को छू लिया ,और घर आकर भी उसे उस बच्चे की याद आती रही । डा.पायल की प्यारी सी गुड़िया हैं, कृधा , सारे जहां की खुशियां वह उसे देना चाहती है। पापा और मम्मी दोनों मिलकर बहुत प्यार से उसकी परवरिश कर रहे हैं। अब तो रोज का क्रम बन गया डा.पायल थोड़ी देर गाड़ी रोकती और उस बच्चे से बात करती।  बच्चे का नाम अमन है, घर पर मम्मी और छोटी बहन है। पा...

हार और जीत......

चित्र
यूं तो मैं हार गया पर खुद से मैं जीत गया  हार जीत  यह विषय मेरी बिटिया सृष्टि के द्वारा दिया गया है ,और मुझे बड़ी खुशी हुई । यह विषय बहुत अच्छा है। हर व्यक्ति के जीवन में ऐसा समय आता है, जब वह खुद को हारा हुआ महसूस करता है, लेकिन अगर उस हार के पार वह अपने आप को संभाल कर मजबूत बना ले तो वह खुद से जीत जाता है। जीत कर वह भले ही बहुत बड़ी सफलता हासिल न करें लेकिन प्रसन्नता पूर्वक अपने जीवन कि हर मंजिल को पार करें,, एक स्वस्थ, सुंदर परिवार की कल्पना को साकार करें, और सभी दायित्वों का निर्वाह करें ,यह भी सभी की अपनी-अपनी जीत है । इस विषय में यह लिखूंगा की जब मैं 18 वर्ष का था मेरी मम्मी का स्वास्थ्य खराब हो गया उन्हें  बहुतदिनों तक अस्पताल में भी रहना पड़ता था। हम सब हमारे तन, मन ,धन से मम्मी की सेवा में लग गए। उस समय एक मात्र  ध्यान यही  था कि मम्मी की तकलीफ को कम कैसे करें। मैंने टाइपिंग सीख ली थी। मम्मी की चाहत थी मेरे बेटे की नौकरी लग जाए। मार्च  में  मेरी सर्विस लग गई।  2 मई को मैं अपनी पहली सैलरी ₹450 लेकर आया, और मेरी मम्मी के हाथों में दी। मेरी ...

बुरे से भगवान भी डरे...........

चित्र
विषय::: रहस्य और रोमांच  कहानी  शीर्षक" बुरे से भगवान भी डरे " बचपन में जब हम सब भाई बहन छोटे थे, तब मेरे नाना हमारे घर आते ,और हमें बहुत सारी कहानी सुनाते। कहानी सुनना बहुत अच्छा लगता था ,क्योंकि उस समय मनोरंजन, ज्ञान ,जिज्ञासा, उत्सुकता, ध्यान इन सबके लिए एकमात्र माध्यम कहानी था। एक बार नाना जी ने हमें कहानी सुनाई ,और उस कहानी को सुनकर हम बहुत रोमांचित हो गए । एक गांव की बात है। सास और बहू रहते थे। बहू रसोई में काम करती और उसकी आदत थी कि सुबह उठकर कुछ ना कुछ खा लेना ,चाहे रोटी हो ,पराठा हो या जो भी बासी बचा हो, वह घर के सभी सदस्यों से छुपकर  खा लेती ।यह बात कोई नहीं जानता था ।एक बार सासु जी ने सत्यनारायण भगवान की कथा का आयोजन घर पर करवाने की सोची और बहू को कहा "बहू आज तुम व्रत रख लेना और कथा के बाद ही भोजन करना "। बहू ने सासु जी के सामने हां कर दी, लेकिन उसे पता था कि उसका भूखा रहना मुश्किल है।  कथा का दिन आया ।आज तैयारियों के कारण सासूजी भी रसोई में आ जा रहे थे। बहू को मौका नहीं मिल रहा था कि कुछ भी खा ले, लेकिन उसके दिमाग में  खुराफात चल रही थी ।उसने एक पोटल...

किसी नववधू का आना...

चित्र
किसी नववधू का आना  नववधू आपके घर आती है लेकर सपनों का प्यारा संसार, उसके मन में होती है बहुत सारी दुविधाएं और प्रश्न हजार  कैसे होंगे सास ससुर ?कैसा होगा मेरा परिवार ? कैसा होगा खाना ,कैसे होंगे रीति रिवाज ,और कैसा होगा व्यवहार?   अपने आंगन को छोड़कर आना नहीं है कोई सरल बात, ससुराल आकर मिलती है नाते दारों  और रिश्तेदारों के साथ, और सब लगते हैं परखने और करने लगते हैं बात  प्यारी सी नववधू सभी को अपनाती है, अपनी सोच के अनुसार  हम को भी मौका देना चाहिए और नहीं थोपना चाहिए अपनी बात  थोड़ी सी छूट दे, धीरे धीरे जानेगी, आपको और आपके रिश्तेदार    परखने दो उसको खुद को समझने दो स्वयं को उनका व्यवहार,   मत थोपिये, अपनी इच्छाओं को अपने अनुसार   उसकी सोच के अनुसार करने दीजिए उसको व्यवहार ,  वह तो चाहती है ,अभी सिर्फ आपका प्यार ,  अभी तो समझना है हम सफर का साथ एक दूसरे का प्यार क्योंकि वह छोड़ कर आई है अपने मां बाप का द्वार,  पहले आप लोगों को तो अपना ले फिर अपनाएगी आपके नातेदार।  बात इतनी सरल सी है पर हमने  ...

बुरे से भगवान भी डरे

चित्र
साहित्य संसद मंचके द्वारा प्रदत्त विषय पर लिखित कहानी  विषय::: रहस्य और रोमांच  कहानी  शीर्षक" बुरे से भगवान भी डरे " बचपन में जब हम सब भाई बहन छोटे थे, तब मेरे नाना हमारे घर आते ,और हमें बहुत सारी कहानी सुनाते। कहानी सुनना बहुत अच्छा लगता था ,क्योंकि उस समय मनोरंजन, ज्ञान ,जिज्ञासा, उत्सुकता, ध्यान इन सबके लिए एकमात्र माध्यम कहानी था। एक बार नाना जी ने हमें कहानी सुनाई ,और उस कहानी को सुनकर हम बहुत रोमांचित हो गए । एक गांव की बात है। सास और बहू रहते थे। बहू रसोई में काम करती और उसकी आदत थी कि सुबह उठकर कुछ ना कुछ खा लेना ,चाहे रोटी हो ,पराठा हो या जो भी बासी बचा हो, वह घर के सभी सदस्यों से छुपकर  खा लेती ।यह बात कोई नहीं जानता था ।एक बार सासु जी ने सत्यनारायण भगवान की कथा का आयोजन घर पर करवाने की सोची और बहू को कहा "बहू आज तुम व्रत रख लेना और कथा के बाद ही भोजन करना "। बहू ने सासु जी के सामने हां कर दी, लेकिन उसे पता था कि उसका भूखा रहना मुश्किल है।  कथा का दिन आया ।आज तैयारियों के कारण सासूजी भी रसोई में आ जा रहे थे। बहू को मौका नहीं मिल रहा था कि कुछ भी खा ले...

किसी ने अपना बना के मुझको मुस्कुराना सिखा दिया

चित्र
"किसी ने अपना बना के मुझको मुस्कुराना सिखा दिया"  मैं श्रीमती रेखा मेहता हूं।सुधा जैन मेरे भाभी है ,हम दोनों 21सालों से पड़ोसी हैं और बहुत प्यार से रहते हैं। मेरा जीवन खुशियों से प्यार से भरा हुआ रहा। बहुत कम उम्र में शादी हो गई । देखती रही, समझती रही ,  सीखती रही और आगे बढ़ती रही।  प्यार करने वाला ससुराल, प्यारा सा मायका, साथ देने वाले हमसफर, और दो प्यारे प्यारे बेटे।  मैं समझती हूं, जीवन हर वक्त सीखने का नाम है। मेरे पापा  श्रीमल जैन साहब ज्योतिष है, और उनके पास दूर-दूर से लोग आते हैं ।मेरे पापा की उसी आशीर्वाद की छाया मुझे भी मिली है और मैं भी हस्तरेखा देखने में  अपनी खुशी महसूस करती हूं । कई लोगों के संपर्क में रहती हूं और समस्याओं का समाधान भी करती हूं ।दोनों बेटों की शादी हो गई।  दो पोते हैं, मेरे प्यारे प्यारे प्रांशु  और वीर। जब उनको अपने आसपास दादी, दादी कहते हुए सुनती हूं, तो मुझे लगता है, सारे संसार की खुशियां तो यही है, जब प्यारा सा वीर मेरे पास आकर चिपक जाता है, और कहता है, मेरी दादी, मेरी दादी, और मुझे किसी को हाथ नहीं लगाने देता। तब...

ममत्व और सुरक्षा

चित्र
चित्र आधारित रचना  बहुत प्यारा चित्र है ,और चित्र को देखते ही सुरक्षा और  ममत्व दोनों के भाव आ जाते हैं।  प्रस्तुत है ,चित्र आधारित कथा  मुंबई हाई कोर्ट में वकील बलविंद्र सिंह को उनके पापा हरभजन सिंह डंग और माता हरजीत कौर ने बहुत अनुशासन, प्यार और अपनापन से बड़ा किया। जब बलविंद्र छोटे थे, तब पापा का अत्यधिक अनुशासन उन्हें बुरा लगता था, हर चीज में उनकी परमिशन, समय का ध्यान रखना, फालतू खर्चों के लिए मना करना, इन सब चीजों से बलविंद्र के मन में कभी-कभी पापा के प्रति गुस्सा आ जाता था ,लेकिन उसके पापा समझते थे कि बच्चों के पूर्ण विकास के लिए प्यार के साथ-साथ अनुशासन भी जरूरी है, और उन्होंने वही सिखाया।  बलविंद्र जब बड़े हो गए तब उन्होंने अपने बेटे के सपनों को उड़ान  दी और कहा जाओ, अपने सपनों को पूरा करो।  लेकिन माता पिता कोअपनी कर्म स्थली  छोड़ना उन्हें मंजूर नहीं था, अतः वे यहीं थे।  अभी जब कोरोना संकट ने पैर बहुत जल्दी से पसारना शुरू किए, तब दोनों दंपत्ति बीमारी से जुझने लगे।  मुंबई में रह रहा उनका बेटा बलविंदर सिंह उनकी पत्नी वंदना और बेटी ...

किसी ने अपना बना के मुझको मुस्कुराना सिखा दिया........................

चित्र
:# किसी ने अपना बना के मुझको मुस्कुराना सिखा दिया#  मंच द्वारा प्रदत्त विषय पर मेरे द्वारा लिखा गया संस्मरण  गाने की पंक्तियां इतनी अच्छी है कि बरबस ही हमारे चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। मधुर स्मृतियां हमारी आंखों के समक्ष नाचने लग जाती है। मेरा बचपन माता पिता के प्यार से परिपूर्ण, यौवन पति के प्यार से परिपूर्ण ,मातृत्व सुख से   परिपूरित मेरा जीवन है । मेरा बेटा शुभम एमबीए करने के बाद जॉब करने लगा। तब मैंने उसका बायोडाटा बनवाया और हम उसके लिए लड़की देखने  लगे। हमने लड़कियां देखी भी, उस समय मेरी मानसिकता बहुत परिपक्व नहीं थी ,और आज तो मैं इस चीज को कम अच्छा समझती हूं कि  हम लड़कियों को सजावट की वस्तु समझकर देखने जाए। पर पारंपरिक रूप में ऐसा ही होता है, तो हम गए। लेकिन कहीं पर हमें लड़की समझ में नहीं आई, और कहीं लड़की वालों को हम समझ में नहीं आए । मैं थोड़ी चिंता भी कर रही थी। फिर मेरा बेटा मुझे प्यार से बोला"  मम्मा मेरे ऑफिस में एक लड़की है, श्रेया नाम है, उसका मैं उसको पसंद करता हूं" आप पापा से बात करना" ।  मैंने अपने बेटे की बात सुनी।  पतिदे...

यह घाव तू ने स्वयं किया है............

चित्र
यह चित्र बहुत कुछ कह रहा है। हमें समझना ही होगा जो घाव हमने प्रकृति को दिए हैं, उसकी दवा करना ही पड़ेगी..... यह घाव तूने ही दिया है........? यह घाव तू ने स्वयं किया है  मैंने बचपन में मेरे पिताजी के अध्ययन कक्षा में एक सुविचार पड़ा था "यह घाव तूने स्वयं किया है"  उस समय तो मैं इस वाक्य का अर्थ अच्छी तरह से समझ नहीं पाई ।लेकिन आज विचार करती हो तो लगता है, यह सुविचार बिल्कुल सत्य है।  हम हमारे जीवन को देखें और समझें तो पाएंगे की चाहे शारीरिक, आर्थिक, मानसिक सामाजिक या कोई भी परेशानी हो उस के जन्मदाता हम स्वयं ही हैं । शारीरिक  इस रूप में कि हमने हमारे शरीर का ध्यान नहीं रखा शरीर का वजन बढ़ाया, इसलिए घुटने दुख रहे हैं।  खान-पान का ध्यान नहीं रखा इसलिए हमें शारीरिक कमजोरी हो रही है। हमने आहार को औषधि नहीं समझा, इसलिए हम किसी ने किसी प्रकार से शारीरिक परेशानी उठा रहे हैं। इस कोरोना संक्रमण भी उन लोगों ने ज्यादा मजबूती से सामना किया जिनका इम्यूनिटी पावर अच्छा है और यह 1 दिन की उपज नहीं है इसे बनाने में वर्षों लगते हैं।  मानसिक इस संदर्भ में कि हमारी सोच में सकारा...

,परिवर्तन प्रकृति का नियम है

चित्र
परिवर्तन प्रकृति का नियम है  जीवन में परिवर्तन होना आवश्यक है, और इस परिवर्तन को हम अगर तन मन से स्वीकार कर लेते हैं तो खुशियां ,प्रगति मिलती जाती है।  एक मां जब अपने आप को नवसृजन के लिए तैयार करती है, और उस परिवर्तन को खुशी के साथ महसूस करती है ,तब जीवन में एक नन्हे शिशु के रूप में उस परिवर्तन का आना जीवन का सबसे सुखद एहसास होता है ।इसी क्रम में शिशु का बड़ा होना, उसकी परवरिश, फिर मित्रता का दायरा बड़ा होना, पाठ्यक्रम में परिवर्तन ,दोस्तों में परिवर्तन ,स्थान में परिवर्तन, जीवन साथी का जीवन में आना, उस परिवर्तन को खुशी-खुशी स्वीकार करना, आगे बढ़ना ,अपने कार्य के प्रति उत्साह पूर्वक  बढ़ना, नए परिवेश को स्वीकार करना, जब हम सहज रूप में करने लग जाते हैं, तो जीवन खुशियों और सफलता के साथ आगे बढ़ता जाता है। हो सकता है, यह परिवर्तन आरंभ में हमें अच्छा नहीं लगे, क्योंकि कुछ परिवर्तन एकदम स्वीकार नहीं होते हैं, लेकिन परिवर्तन को प्रकृति मानकर हम जीवन में सफल हो सकते हैं।  आज के संकट के समय में हम समझे कि हमारी प्रकृति परिवर्तन चाहती है, हममें बदलाव चाहती है,। हमें संवेदनाओं ...

हम जीतेंगे

चित्र
👍👍            हम जीतेंगे👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍👍  जीत की राह पर बढ़ेंगेआगे  एकजुट होकर करेंगे काम  एक दूजे को लेंगे थाम  विचलित नहीं होते सूरमा  बढ़ाएंगे सबका विश्वास  संकल्प के साथ करेंगे प्रार्थना🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏 तन मन को रखेंगे शुद्ध🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴  जगायेंगे मन की जिजीविषा अपना मनोबल बढ़ाएंगे  कला सिखाती है जीवन जीने की कला, उसे अपनाएंगे  सुंदर बातें पढेगें, प्रकृति से बातें करेंगे  पराशक्ति का ध्यान करेंगे,  ईश्वर का धन्यवाद करेंगे  असीम आशा और सकारात्मकता से वायुमंडल सृजित करेंगे  मंगल कामनाओं की बाढ़ आने देंगे  हम सभी में एक चिराग है  ,उसे अनुभव करेंगे  हम जीतेंगे और जरूर जीतेंगे।  सुधा जैन

बेटियों को विदा करें अलविदा नहीं

चित्र
बेटियों को विदा करें अलविदा नहीं ❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️  हर माता-पिता का होता है यह यह सपना,❤️❤️❤️❤️❤️  कर दे बेटी के हाथ पीले और कर दे उसकी विदाई ,❤️❤️ आसान नहीं होती ,बेटियों की विदाई❤️❤️❤️❤️❤️❤️  आंखें होती है  नम  आती है रुलाई,  पर मैं देती हूं इस बात की दुहाई,❤️❤️❤️❤️❤️❤️  की बेटी  आपकी बेटी है ,भले कर दे उसकी विदाई ❤️❤️❤️ पर ना कभी करें दिल से उसकी जुदाई,❤️❤️❤️❤️❤️❤️  रखे उसकी हर सुख सुविधा का ध्यान ,❤️❤️❤️❤️❤️❤️ ससुराल में मिले उसे आत्म सम्मान ,❤️❤️❤️❤️❤️ उसकी खुशियों पर हो खुश,  पर उसकी तकलीफ पर भी हो ध्यान ❤️❤️❤️❤️❤️❤️ सदैव उसे दिलाते रहे एहसास, हम सदैव हैं तुम्हारे आसपास उसके हंसने में ,रोने में, उसकी खुशी में, गम में, हमेशा रहे उसके आसपास❤️❤️❤️❤️  उसकी परेशानी में दे उसे हमेशा विश्वास ❤️❤️❤️❤️❤️❤️ हमने की है बेटी की विदाई ,पर कभी नहीं की उसकी अलविदाई  सुधा जैन❤️❤️❤️❤️❤️

रह न जाए बाकी

चित्र
रह न जाए बाकी  🌹🌹🌹🌹🌹🌹 कुछ बातें कह चुके हैं , कुछ बातें रह न जाए बाकी  ना करें वक्त का इंतजार,  कर ले बातें सारी बाकी,  माता पिता की बातें दिल को  छू जाती है तो,.  उनसे गले मिलना रह न जाए बाकी,  मां बनाती है ,प्यार से खाना, मां के प्यारे हाथों को चूमना रह न जाए बाकी  प्यारी प्यारी  पत्नी घर संभालती हुई , भले ही अस्त-व्यस्त नजर आए, पर धीरे से उसके गालों को थपथपा कर कहना" कितनी प्यारी हो तुम" रह न जाए बाकी,  प्यारा सा हमसफर सारी दुनिया से जूझ पर जब आए, उस साथ को महसूस करना उनको अपने आसपास,तो गले लग कर मिलना रह न जाए बाकी,  बच्चे भले हो दूर या पास, पर महसूस करना सदा अपने आसपास , जब भी मिलो गले लगा कर प्यार से मिलना रह न जाए बाकी , जड़े कितनी भी गहरी हो, रिश्ता कितना भी प्यारा हो, इंतजार कितना ही लंबा हो,  पर इजहार रह ना जाए बाकी,  समय बड़ा बेदर्द है ,कब किसका साथ छूट जाए,  कब कोई काल आखरी काॅल हो जाए, कब कोई काल का गाल हो जाए,  अपने दिल की बात रह ना  जाए बाकी,  ना रहना कभी भी अपने आप मे मगरूर , किसी ...

डाटा तो जरा बदलने दो..........

चित्र
♥️♥️♥️डाटा तो ट्रांसफर होने दो ♥️♥️♥️♥️♥️♥️ जब हम लाते हैं नया मोबाइल डालते हैं उसमें डाटा♥️  ट्रांसफर होने तक उसमें कुछ नहीं करते,♥️  वैसे ही जब कोई लड़की आती है मायके से ससुराल,♥️  तो क्यों नहीं करते इंतजार? क्यों  चाहते है एकदम से बदलाव♥️   अरे थोड़ा तो ठहरो,  डाटा तो ट्रांसफर होने दो  उसका मन  तो जरा बदलने दो, नए पौधे को लाते हैं,♥️  नर्सरी वाले से ढेर सी बातें पूछते हैं, कितना पानी ,कितना खाद कब कब हमको देना है?  कैसे मिट्टी रखना है ? रेतीली या पथरीली, सब कुछ पूरा समझते हैं,♥️  तब उस पौधे को लाते हैं  एक लड़की घर पर आई है, अपना सब कुछ छोड़ कर आई है,  उसकी मिट्टी , खाद सब कुछ वहां से लाई है,♥️  आपके गमले में पनपने में थोड़ा तो समय लगेगा,♥️  थोड़ा प्यार से ,अपनेपन से उसे अपने आंगन में खिलाइए,  होने दीजिए उसे पूरा विकसित, उसे बोनसाई मत बनाइए।🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳  सुधा जैन

मेरी सप्ताह भर की कहानी

चित्र
मेरी सप्ताह भर की कहानी  एक रचनाकार होना भी सरल नहीं होता ।लॉक डाउन का समय है, लेकिन मुझे बिल्कुल भी फुर्सत नहीं है।  मेरी  साप्ताहिक यात्रा कुछ इस तरह चलती है । सोमवार साहित्य संसद मंच में बाल साहित्य आधारित लिखना होता है, सोचती हूं ,नया कुछ लिखूं और लिखती हूं । मंगलवार साहित्य संपदा मंच में चित्र आधारित रचना का दिन होता है ,तब एक प्यारी सी कहानी लिखने की कोशिश करती हूं।  बुधवार साहित्य संसद मंच विषय आधारित रचना का दिन  हैं ,और उस पर अपना सृजन तैयार करने की कोशिश करती हूं।  गुरुवार का दिन तो बहुत व्यस्त रहता है ।अनुपम हिंदी साहित्य गौरवशाली गुरुवार का कलेवर बढ़ा दिया है। बाल साहित्य, मेरा गांव मेरा देश, मेरा प्रिय साहित्यकार ,ऐतिहासिक घटनाएं ,बहुत सारे विषय हैं। चाहती हूं, कम से कम दो-तीन विषयों पर तो लिखूं।  इसी दिन साहित्य संपदा मंच में मेरा पन्ना शीर्षक के अंतर्गत  कुछ लिखने की कोशिश करती हूं । शुक्रवार के दिन अपना कुछ नया सृजन करती हूं । शनिवार साहित्य संपदा मंच विषय आधारित प्रतियोगिता का आयोजन होता है, उसमें अपना 100% देने की कोशिश करती हूं।...

यह उन दिनों की बात है

चित्र
विषय आधारित रचना  प्रतियोगिता से पृथक  विषय #यह उन दिनों की बात है# सुंदर विषय चयन के लिए नीलम जी को बधाई  लिखने के पहले ही चेहरे पर मुस्कान आ गई ,और पुरानी कई  मधुर स्मृतियां यादों में तैर गई।  यह 35 वर्ष पुरानी बात है। जब मैं 20 वर्ष की थी। m.a. फाइनल में थी ।सरकारी स्कूल में शिक्षिका 18 वर्ष की उम्र में ही बन गई ।मैं और मेरी चचेरी बहन उषा, हम दोनों बहनों के लिए लड़के देखने का कार्यक्रम शुरू हुआ। पिताजी ने बायोडाटा बनाया ।  पिताजी की शर्ते थी।  लड़की की शादी बहुत दूर नहीं करूंगा।  उसी परिवार में शादी  करूंगा जो बेटी की जाब कंटिन्यू रखें । पढ़े-लिखे परिवार में शादी करूंगा । बात चल रही थी ।कहीं भी प्रस्ताव आने पर आगे बाबूजी जाते ,उनको समझ में आता तो बात बढ़ती।  एक जगह उन्हें लड़के के घर की चढ़ाव पसंद नहीं आई, उनको लगा ऐसी टेढ़ी-मेढ़ी चढ़ाव पर मेरी बेटी कैसे  चढ़ेगी ? एक जगह लड़के वालों ने कहा ," हम  जिस बस को लेकर आएंगे उसका किराया आपको देना होगा"। बाबू जी को यह बात पसंद नहीं आई।  एक जगह  लड़के वालों ने बोला" सारी रसो...

प्यारा प्रांशु,प्यारा वीर

चित्र
बाल साहित्य       प्यारा प्रांशुल, प्यारा वीर 💃💃💃💃💃💃💃💃  प्रांशु और वीर बहुत प्यारे प्यारे हैं। पिछले वर्ष से लॉकडाउन होने से प्रांशु के पापा मम्मी भी पूना से यही आ गए हैं ।पूरे दिन प्रांशु और  वीर की मस्ती चलती रहती है। सुबह से शाम समय मालूम ही नहीं पड़ता।  यह बच्चे भी ना इतने प्यारे होते हैं, दोनों साथ रहते हैं, मस्ती भी करते हैं ,झगड़े भी करते हैं,  उन दोनों को अलग करो तो भी एक मिनट नहीं चलता। दोनों अपने दादा दादी, अपनी परदादी ,बड़े दादा,दादी ,पापा ,मम्मी ,मामा, मामी, सभी की आंखों के तारे हैं। दादा दादी बच्चों की शरारतों , उनकी मीठी बातों पर कभी हंसते हैं ,कभी डांटते हैं, कभी प्यार करते हैं। बच्चों की दुनिया भी कितनी प्यारी होती है ।सारी दुनिया में हाहाकार मचा है ,पर यह बच्चे खुशी से सारोबार है।  काश ,हम सब भी बच्चे बन जाते और इस संकट से बेखबर  खुशियों को महसूस कर पाते । बहुत ही अच्छा लगता है ,जब इनको खेलते हुए देखते हैं। प्रांशु और वीर के पापा के मामा मामी उनके पास में ही रहते हैं ।अपने भांजे को खिलाना तो बड़ी खुशी की बात होती ही ह...

हीरा है हम

चित्र
हीरा है हम🌹🌹🌹🌹  ईश्वर ने हम सब को इस दुनिया में हीरा बना कर भेजा है🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹  प्यारे प्यारे मात पिता ने हमको खूब सहेजा है,🌹🌹🌹🌹  गुरु ने अपने ज्ञान से हम को दिए हैं जीवन के मोती,🌹🌹🌹 जीवनसाथी के रूप में मिली है हमको जीवन ज्योति,🌹🌹🌹🌹  प्यारे प्यारे बच्चों ने आकर जीवन में भर दिए हैं रंग🌹🌹🌹🌹  प्यारे प्यारे रिश्ते खिलखिलाते हैं संग संग🌹🌹🌹🌹🌹🌹  हीरे बनकर आए हैं चमकेंगे, तराशेगें ,🌹🌹🌹🌹🌹  बनेंगे खुद के जौहरी तभी तो हीरा बन पाएंगे।🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹  सुधा

दादा दादी का प्यार

चित्र
 ****छंटता  कोहरा  पर मेरे द्वारा लिखित लघु कथा:  शीर्षक:::: दादा दादी का प्यार  मेरा 4 वर्षीय नाती मिवान कोठारी अपने दादा दादी का लाडला है। वह अपने मम्मी पापा के साथ मुंबई में रहता है। दादा दादी बांसवाड़ा में रहते हैं ।पिछले वर्ष 8 अप्रैल को उसका जन्मदिन था और लाख डाउन होने के कारण दादा-दादी उसका जन्मदिन मनाने नहीं आ सके ,और मन में बहुत दुख हुआ।  जुलाई में मिवान अपने मम्मी पापा के साथ अपने दादा, दादी और नाना नानी के यहां प्यार से समय बिता कर फरवरी में पुनः मुंबई चला गया ।8 अप्रैल उसका जन्मदिन आने वाला था, दादा दादी की टिकट हो गई थी, पर वापिस इस कोरोना संक्रमण के कारण दादा दादी का जी घबरा रहा था। क्या पता जाना हो पाएगा या नहीं,? लेकिन ट्रेन चालू थी और वे अपने पोते के पास आ गए।  दादा दादी के साथ मिवान बड़ा खुश रहता है। उसके मन में ढेर सारे प्रश्न होते हैं। ऐसा क्यों होता है दादी ?अब हम क्या करेंगे? यह कोरोना कब जाएगा?   दादा दादी मिवान के सभी प्रश्नों के उत्तर बड़े प्यार से देते हैं। मिवान के मम्मी पापा ने अपनी छत को अच्छे से गार्डन बना...

मुझ में मां

चित्र
मुझ में मां, तुझ में मां ,हर मन में मां , इसे महसूस करना  लड़खड़ाए कोई तो हाथ बढ़ाना, किसी का खोया हुआ हौसला खोज लाना,  किसी की मुस्कुराहटों को अपनी प्रार्थनाओंं में समाना  राग द्वेष से परे रहकर किसी की जीत पर मुस्कुराना   मौन होकर अंदर तक उतर जाना  प्यार ,अपनापन, सहयोग बढ़ाना,  इसे बांटते ही जाना  संकट के इस दौर में मदद का हाथ बढ़ाना  इतना मुश्किल भी नहीं है मन का मां हो जाना ,हर किसी का मां बन जाना।  सुधा

उम्मीदों का दामन

चित्र
विषय   :::छंटता कोहरा  उम्मीदों के दामन से हम सुखद सवेरा लाएंगे  जैसे सूर्य चमकता है,  किरणें  घर घर में लाएंगे  धैर्य का दामन थामेंगे ,जीवन मूल्यों को समझेंगे,  खुद को सुरक्षित रखेंगे, बेवजह कहीं नहीं जाएंगे,  बार-बार हाथों को धोएंगे, मुंह पर मास्क लगाएंगे,  अपने वतन को सोने सा चमकाएंगे,  गुलशन में फूल खिलाएंगे, अपनों से मिल पाएंगे, उदासी के बादल छट जाएंगे, अभी थोड़ा कोहरा है, इस कोहरे को छांटते  जाएंगे।  सुधा जैन

छंटता कोहरा

चित्र
 विषय छंटता कोहरा  शीर्षक मां का भी दिल होता है   45 वर्ष की कादंबरी एक ऑफिस में काम करती है। सुबह से लेकर शाम तक का उनका अपना रूटीन है ,और वह काम में लगी रहती है। घर पर उनकी प्यारी सी बिटिया है, जिसका नाम नव्या है, वह कॉलेज में पढ़ रही है। मोबाइल, दोस्त फैशन, इन सब में उसके पास बिल्कुल भी समय नहीं है कि वह अपनी मां के पास थोड़ी देर बैठे, उनसे बात करें।  जबकि कादंबरी ने 7 वर्ष पहले एक हादसे में अपने पति को खोया, तभी से नव्या उनकी जिंदगी बन गई। उसकी हर सुख सुविधा का ख्याल रखना ,उसके जीवन का मकसद बन गया । लेकिन कभी-कभी पति के खालीपन का ऐसा एहसास उसे अंदर तक चोट पहुंचाता, और लगता कि "काश मेरे साथ कोई होता"  अपने ऑफिस में भी अपने कार्य व्यवहार से सभी का दिल जीता हुआ है। ऑफिस में नए मैनेजर आए हुए हैं। उनका नाम राजीव है। बहुत व्यवस्थित और सुलझे हुए हैं। ऑफिस के काम के सिलसिले में उनसे मुलाकात होती रहती है। परिचय बढ़ता गया, जब उनके बारे में जानना तो पता चला ,उनकी पत्नी नहीं है। दोनों बच्चे विदेश चले गए हैं। एक दिन राजीव ने कादंबरी को केबिन में बुलाकर क...

मां

चित्र
बच्चे हैं पंछी ,और उनकी पर है मां  प्रगति की राह पर अग्रसर करती है मां  किताब का आखरी पन्ना नहीं, मूल पृष्ठ है मां  हर किसी की वेदना की चिकित्सा है मां  सुबह उठकर सोने तक काम करती रहती मां  बचपन जीवित रहता है जब तक रहती है मां   ग्रीष्म कुल की धूप में ठंडी छांव है मां  शीत कुल की मीठी-मीठी धूप है प्यारी मां  सारे रिश्ते हाउस जैसे, सभी रिश्तो का होम हे मां  हर किसी का वजूद है, तब तक जब तक दुनिया में रहेगी मां हर घड़ी हर पल स्मृति में ,करती हूं मैं नमन मां

प्यार तो फिर भी है ना

चित्र
चित्र आधारित रचना   शीर्षक :::"प्यार तो फिर भी है ना"  मेरे प्यारे देश में कोरोना संकट को पैर पसारे सवा साल से ऊपर हो गया। इन दिनों हम दोनों घर पर इतने  रह लिए, जिसने जीवन में कभी नहीं रहे। इन दिनों पूरा समय एक दूसरे के साथ रह रहे हैं। अच्छा भी लगता है, लेकिन कभी-कभी  छोटी-छोटी बातों पर झगड़े भी हो जाते हैं ,गुस्सा भी आ जाता है, रूठना, मनाना चलता रहता है। मैं सोचती हूं ,यह भी वैवाहिक जीवन का अपना आनंद है ,।इसी तरह प्यार और रूठने मनाने की चाशनी में हमारा कोरोना चल रहा था।  एक माह पहले मैं भी कोरोना संक्रमित हो गई। उस समय पतिदेव में मेरी बहुत देखभाल की ।सुबह की चाय, नींबू गर्म पानी  नारियल पानी ,फल ,दवाई, भोजन इन सब का बराबर ध्यान रखा।  मैं अपने कमरे में  क्वारंटाइन रही।  मेरे पतिदेव बाहर कुर्सी लगाकर मुझे देखते रहते, मुस्कुराते रहते ,और गाते रहते। " एक डाल पर तोता बोले, एक डाल पर मैना , क्वारंटाइन हो तो क्या ,"प्यार तो फिर भी है ना " उनकी इस बात को सुनकर मैं भी मुस्कुरा देती हूं ।और  गाती हूं , "तोता मैना की कहानी ,पुरानी, पुरानी हो ...

प्रेरक प्रसंग

चित्र
रतन टाटा के जीवन का प्रसंग रतन टाटा को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं  रतन टाटा का जन्म 28 सितंबर 1937 को हुआ। वे टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी टाटा के दत्तक पुत्र नवल टाटा के बेटे हैं। रतन टाटा को 2000 में पद्मभूषण और 2008 में पद्म विभूषण जैसा उपाधियों से सम्मानित किया गया।  21 साल के अपने कैरियर में टाटा समूह को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया । मुंबई आतंकी हमले के दौरान उनकी पांच सितारा होटल ताज को निशाना बनाया गया, तब उन्होंने कर्मचारियों की खुले हाथों से मदद की। उनके जीवन का एक सुखद प्रसंग बताते हुए खुशी का अनुभव कर रहे हूं।  रतन टाटा का कारोबार के सिलसिले में हैमबर्ग जर्मनी जाना हुआ ।काम खत्म करने के बाद वे अपने मित्र के साथ होटल गए और खाने का आर्डर दिया ।दोनों ने जमकर खाना खाया और बिल के पैसे रखकर  जाने लगे ।सामने कुछ महिलाएं बैठी थी, उन्होंने टाटा और उनके मित्र की ओर घृणा से देखा और अपशब्द कहने लगी। दोनों दोस्त समझ नहीं पाए, उन्होंने महिलाओं को सफाई दी कि वह खाने का पैसा दे चुके हैं। इस पर महिलाएं और भड़क गई और उन्होंने एक नंबर पर फोन करके एक सामाजिक संस्था के लोगों...

मेरा प्यारा गांव छोटी कसरावद

चित्र
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹  मेरा गांव मेरा देश 🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹 भारत मेरा देश है, और मध्य प्रदेश मेरा प्यारा प्रदेश है। मध्य प्रदेश के इंदौर संभाग के खरगोन जिले में छोटी कसरावद गांव है ,जहां मेरा बचपन बीता और अपने माता ,पिता ,दादा, दादी ,बड़े पापा, बड़ी मम्मी और अपने गांव से जीवन के सारे पूर्ण सीखें। मेरा गांव छोटा सा है, पर पूरा भारत उस में समाया हुआ है। गांव में नदी है ,दूसरे किनारे पर मेरा घर।  घर के पीछे हरिजन बस्ती, पास में मुस्लिम बस्ती नदिया के पार राजपूत ,पाटीदार ,कुशवाह रहते हैं ।मेरे इस छोटे से गांव में हमने सारे पर्व बड़े उत्साह से मनाए। चाहे दिवाली हो, होली हो, मोहर्रम हो, ईद हो, सारे त्यौहार उसी उत्साह से मनाते रहे ।मोहर्रम पर ताजियों के बीच से निकलना, लोबान डालना ,पूरी रात जगना ,नवरात्रि पर रामायण महाभारत के नाटकों का मंचन, वहीं पर हमने राम का त्याग, हनुमान का बल ,अभिमन्यु ,कृष्ण इन सब के बारे में जाना। सावन में सुंदरकांड का पाठ ,अपने घर में प्रतिदिन रामचरितमानस का पाठ, नदी के उस पार दसोंधी परिवार ,परम गायत्री भक्त, वहां पर यज्ञ ,हवन होते ।पंडित श्री राम जी शर्...

दिल चाहता है

चित्र
दिल चाहता है  सभी के दिलों पर मुस्कुराहट लाने को दिल चाहता है , हसरतों के पिटारा खोलने को दिल चाहता है , अलमारी में रखी साड़ियों को पहनने का दिल चाहता है , प्यारी प्यारी बहनों से मिलने को दिल चाहता है , वह हंसी, वह मुस्कुराहट लौट आए, दिल चाहता है , अपनों से मिलने का दिल चाहता है,  नन्हे से नाती को खिलाने को दिल चाहता है,  बच्चों को स्कूल आते देखने का दिल चाहता है , घंटी बजा कर एक दूसरे को खेलते हुए देखने का दिल चाहता है,  बच्चों के लड़ाई झगड़े और फिर गले मिलकर मुस्कुराने का दिल चाहता है , बगीचों में बैठे आबाद लोगों को देखने का दिल चाहता है,  इंसान, इंसान से भयभीत ना हो, प्यार करें ,दिल चाहता है,  इस जानलेवा वायरस को दुनिया से भगाने का दिल चाहता है,  सब कुछ अच्छा होगा ,यह आस बंधी है ,जल्दी अच्छा हो, यह दिल चाहता है,  हम सब साथ-साथ थे ,साथ साथ हैं ,साथ साथ रहेंगे, दिल चाहता है , सभी के चेहरे मुस्कुराए, सब मिल खिलखिलाए, दिल चाहता है।  सुधा जैन

मैं बोनसाई नहीं

चित्र
कहानी  "मैं बोनसाई नहीं"     ईशा प्यारी सी लड़की, सुंदर, सुशील ,समझदार, माता पिता ने सुयोग्य लड़का ,घर परिवार, देखकर उसकी शादी कर दी ।मध्यम वर्गीय परिवार  में पली-बढ़ी इशा अपने मन में ढेर सारे सपने सजाए ससुराल आ गई।  ससुराल में सास ससुर  दो ननंद और एक देवर है ।शादी के पहले मां हर दिन समझाती रहती ,"ईशा थोड़ा जल्दी उठा करो, ससुराल में जल्दी उठना पड़ेगा, ईशा किचन में काम करना सीख लो, वहां पर सभी काम करना होगा, ईशा यह कर लो वह कर लो"  कभी-कभी तो ईशा चिढ जाती और अपनी मम्मी से कहती ,"मेरी शादी हो रही है या मैं उनके घर कामवाली बन कर जा रही हूं"  तब मम्मी अपनी बेटी को दुलार करने लग जाती और कहती "क्या करें बेटी ,विधाता ने यही रिवाज बनाया है,।  ऐसा नहीं है कि ईशा पढ़ी-लिखी नहीं है, उसने एमएससी किया है,  बाटनी में लेकिन माता पिता की चाहत यही है कि हम अच्छे परिवार में तुम्हारी शादी कर दें, और निश्चिंत हो जाए । शादी के बाद सुंदर सा प्रवेश हुआ। सास ने अपनी मीठी-मीठी हिदायतें देना शुरू कर दी। ननंदो की फरमाइश शुरू हो गई ।देवर के खाने के शौक पूरे हो...

इतने सरल हो जाएं

चित्र
इतने सरल हो जाए  आज मम्मी की पहली पुण्यतिथि पर आंखें नम हो गई, पर आज इस समय जब पूरे विश्व पर और मेरे प्यारे भारत पर संकट का दौर आया है, कई अपनों की पीड़ा से यह दिल गुजर रहा है, कुछ भी अच्छा नहीं लग रहा है ऐसे समय में दिल रोता है ।मन में बहुत तकलीफ होती है, फिर मैं सोचती हूं ,यह कठिन समय हमें तकलीफ  दे रहा है, और प्रभु और समय हमको ताकत दे रहा है कि हम तकलीफों के साथ जीना सीखें।  पीछे मुड़कर देखती हूं, तो ऐसा लगता है कि  हमें हमारी मां जन्म देती है, परवरिश करती है लाड़ दुलार से बड़ा करती है, फिर एक समय ऐसा होता है आता है ,जब बेटी मां बन जाती है और अपनी मां की केयर करती है। जीवन के राह में चलते चलते हमें कितने लोगों का प्यार, साथ,अपनापन मिलता जाता है। एक मां के रूप में ,एक बेटी के रूप में, बहू के रूप में, बहन के रूप में ,साथी के रूप में, सखी के रूप में और जो भी हमारे जीवन की बगिया के फूल होते हैं जो हम से जुड़े रहते हैं ।उनका प्यार पाकर हम जीवन को खुशनुमा बना कर चलते रहते हैं। मैं मेरे स्वयं के जीवन का कहूं तो अपनी मां से भरपूर प्यार पाया, बड़ी मां से भरपूर प्यार पाया स...

बच्चों के विकास के लिए

चित्र
बच्चों के विकास के लिए टिप्स :::::::::; सुधा मूर्ति एवं नारायण मूर्ति की सलाह;;;;;;;;;;;;  सुधा अम्मा के नाम से मशहूर सुधा मूर्ति सदैव  अलग अलग तरीके से प्रेरित करते हैं ।उनके शक्तिशाली शब्द, उनके दृढ़ संकल्प और उनके सराहनीय  कार्य सदैव हम सब में एक नई ऊर्जा का संचार करते हैं ।  आदरणीय सुधा मूर्ति जी ने भारतीय माता-पिताओं के लिए अपने बच्चों की परवरिश के लिए कुछ टिप्स साझा की है।  उन्होंने अपनी खूबसूरत किताबों के माध्यम से बहुत सारा संदेश दिया है।  वे कहती हैं " अपने बच्चों पर हर समय ध्यान केंद्रित मत करो ,अपने बच्चों को सब कुछ जैसे तैराकी ,पियानो, योग ,क्रिकेट कला, में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित ना करें, उन्हें विचार करने दें ,उन्हें सोचने दें उन्हें खाली समय दें और उन्हें अपनी गति से खिलने दे, उदाहरण के लिए यदि आप उन्हें पढ़ाना चाहते हैं ,तो अपना टीवी और फोन बंद कर दें, और स्वयं पढ़ने के लिए बैठ जाए, क्योंकि बच्चे उपदेश की तुलना में उदाहरण से बहुत अधिक सीखते हैं‌,"।  बच्चों को अनुशासित जरूर होना चाहिए, लेकिन बच्चों को सजा नहीं देना चाहिए। ...