तुलसी का महत्व
साहित्य संपदा आलेख प्रतियोगिता विषय ःःःःःतुलसी का धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व पद्म पुराण में उल्लेख है कि जिस घर में तुलसी का उद्यान होता है ,वह तीर्थरूप में होता है और उसमें यमराज के दूतों का प्रवेश नहीं होता। जिस घर की भूमि तुलसी के नीचे की मिट्टी से लिपि रहती है, उसमें रोग के कीटाणु प्रवेश नहीं करते। तुलसी की गंध को लेकर वायु जिस दिशा में जाती है, वहां सभी प्राणी पवित्र और और दोष रहित हो जाते हैं । तुलसी के लगाने और उसकी सेवा करने से बड़े-बड़े पाप भी नष्ट हो जाते हैं। तुलसी का पौधे का जहां होता है, वहां सभी देवताओं का निवास होता है। तुलसी समस्त सौभाग्य को देने वाली और आधी व्याधि को मिटाने वाली है। इसे भगवान कृष्ण के चरणों में चढ़ाने से मुक्ति प्राप्त होती है। तुलसी के बगैर जो भी कर्मकांड किए जाते हैं वह निष्फल होते हैं, क्योंकि इससे देवता प्रसन्न नहीं होते, जो दान तुलसी के सहयोग से किया जाता है ,वह अपार फलदाई होता है ।तुलसी की छाया में किया गया श्राद्ध विशेष प्रगती कारक होता है ।तुलसी दल भी बहुत महत्वपूर्ण है, जो व्यक्ति सदैव तुलसी दल का सेवन करता है उसका शरीर शुद्...