संदेश

जून 21, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जो प्राप्त है वह पर्याप्त है।

चित्र
जो प्राप्त है वह पर्याप्त है  जीवन में संतुष्टि का भाव भी बहुत जरूरी है। ईश्वर ने जो हमें दिया है, उसके प्रति संतुष्ट होना भी बहुत आवश्यक है, नहीं तो हम चाहे कितने ही  सफल हो जाएं ,संपन्न हो जाएं, हमें खुशी प्राप्त नहीं होगी।  संतुष्टि हमें जीवन को देखने का एक नजरिया प्रदान करती है। इस संबंध में एक छोटी सी कहानी बता रही हूं । इन दिनों में सुधा मूर्ति की कहानियां पढ़ रही हूं। सुधा मूर्ति अपने  संस्मरण में लिखती हैं, एक बार वे अपने अपनी कार से तमिलनाडु के तंजावुर जिले में यात्रा कर रही थी।  रास्ते में मूसलाधार बारिश हुई और उनके ड्राइवर ने कहा कि मैडम अब हमें आगे जाना मुश्किल है, यही रुकना होगा।  पास के गांव में एक छोटा सा मंदिर था ,बारिश बहुत तेज हो रही थी, सुधा मूर्ति उस मंदिर की ओर चली, मंदिर में छोटा सा दिया जल रहा था, और वहां पर एक 80 वर्षीय वृद्ध और उनकी पत्नी थे । तेज बारिश को देखकर वह समझ गए कि उनके आने का कारण क्या है? वृद्ध की पत्नी ने उन्हें तोलिया ला कर दिया। शाम का समय था, आरती होने वाली थी वृद्धा और उनकी पत्नी ने आरती की। ।सुधा मूर्ति भी उनमें शा...

जीत का जुनून भारी, विकलांगता भी हारी - अरुणिमा सिन्हा की कहानी - सुधा जैन की कहानियां

चित्र
  https://youtu.be/tqBobRbDxIY

हम को सप्त सितारा जीवन जीना है।

चित्र
यूं बनाएं सप्त सितारा जीवन   ************************* मनुष्य जीवन एक अनुपम कृति है और हमें हमारे जीवन में इसे रंगों से भरना है । जिस तरह से रंगों से भरी हुई पेंटिंग, ड्राइंग, इंद्रधनुष के रंग, रंगीन पौधे, रंगीन वस्त्र, हमें अच्छे लगते हैं , उसी प्रकार सात रंगों से भरा हुआ जीवन भी सब को अच्छा लगता है ।  *जीवन के सात रंग हैं, सहज,* *सरल, सुंदर, स्वस्थ,* *सफल, संपन्न और सार्थक*  https://youtu.be/F4GtmP4uUXc  इन सात सितारों से भरा हुआ जीवन हम सबको जीना है।  एक धावक को 10 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी थी, वह बार-बार कोशिश करते, लेकिन हर बार उनके जूते की लेस खुल जाती थी , तब उन्होंने अपने दूसरे धावक मित्र से पूछा कि मैं बहुत अभ्यास करता हूं, बहुत मेहनत भी करता हूं, लेकिन मेरे जूते की लेस खुलने से मैं अपने लक्ष्य को नहीं प्राप्त कर पा रहा हूं, तब दूसरे मित्र ने बहुत ही सहजता और सरलता से कहा कि तुम अपने जूते में कितनी गांठ बांधते हो , मित्र ने बोला दो, तब दूसरे मित्र ने बोला कि अब से  तीन गांठ बांध लिया करो, इससे तुम्हारे जूते की लेस नहीं खुलेगी। यह प्रयोग सफल र...

परोपकार दूसरों की भलाई अपनी भी भलाई

चित्र
किसी के लिए करेंगे अच्छा तभी होगी खुशियों की बरसात  किसी के लिए कुछ अच्छा करना किसी की मदद करना सामने वाले के लिए तो अच्छा है ही, लेकिन उससे भी ज्यादा अच्छा स्वयं के लिए हैं, जो दूसरों की मदद करते हैं ,उनमें तनाव कम रहता है। वे मानसिक शांति और आनंद का अनुभव करते हैं। अपनी आत्मा को ज्यादा जुड़ा हुआ महसूस करते हैं ,और दूसरों की प्रतिस्पर्धा से भी अपने आप को दूर रख पाते हैं।  जब हम तन मन धन से दूसरे की सेवा करने लग जाते हैं, तब हमें सब कुछ अपने आप ही मिल जाता है। सांसारिक सुख सुविधाएं भी कम नहीं रहती है। धर्म की शुरुआत ही  obliging अर्थात कृतज्ञता से होती है जब आप दूसरों के लिए कुछ करते हैं उसी पल खुशी की शुरुआत हो जाती है।  आत्मज्ञान का रास्ता परोपकार से ही शुरू होता है, अगर किसी के प्रति हमारे रहते में करुणा है तभी हम इंसान हैं। " नदिया न पिए कभी अपना जल वृक्ष न खाए कभी अपना फल अपने तन का मन का धन का जो दूसरों को दे दे दान दे वह सच्चा इंसान  है"  परोपकार करने में दूसरे की भलाई से ज्यादा स्वयं की भलाई है। सुधा जैन

MY LIFE LESSONS

चित्र
💃 My life lessons💃  हमें अपना जीवन बहुत ही सुंदर तरीके से जीना है। जीवन जीने के सुंदर सुंदर टिप्स जो मैंने अपनी लाइफ लेसन बनाए हैं, आपसे शेयर कर रही हूं। YouTube link : https://youtu.be/EXVVHouQzgA  DREAM  BIG💃 बड़े सपने देखिए जीवन जीने के लिए हमें बड़े-बड़े सपने देखना है। बड़े सपनों के को देखने के लिए आपका कुछ भी नहीं लगेगा, सिर्फ आपको अपना सोचना बड़ा करना है। अपनी कल्पना शक्ति को विकसित कीजिए और अपने बारे में अच्छा सोचिए। अपने शारीरिक, मानसिक, आर्थिक स्वास्थ्य के बारे में सोचिए।   मुझे कुछ अच्छा करना है ,मुझे कुछ अच्छा पाना है, यह सोचिए। हमें महत्वाकांक्षी बनना है ,लेकिन संतुष्ट भी रहना है। हमारे बड़े सपने देखने से हमारे अंदर एक आत्मविश्वास  आता है।  बड़े सपनों से हम एक बेहतर इंसान बनने की ओर पहला कदम उठाते हैं ।मैं अपनी कक्षा में अपने बालिकाओं से पूछती हो कि तुम्हें बड़ा होकर क्या बनना है,? कोइ बालिका कहती है ,मैडम मुझे नर्स बनना है ,मैं बोलती हूं नर्स क्यों? डॉक्टर बनने की सोचो। कोई छात्रा बोलती है,  मुझे पुलिस बनना है, मैं बोल...

Priya Payal aur Sachin Ji ko Shaadi Ki Salgirah ki Shubhkamna

चित्र
❤️प्रिय सचिन जी और पायल को  शादी की सालगिरह की  हार्दिक हार्दिक शुभकामनाएं❤️  🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹  आपके सुखमय वैवाहिक जीवन की  अभिलाषा के साथ  एक प्यारी सी कविता🍏🍉🍇🍓🍊🍋🍌🌿🌱🍁  हर माँ बाप की ख्वाहिश होती है,  बेटी को उसके सपनों का संसार मिले,  जंहा उसे पीहर से भी ज्यादा प्यार मिले, मंदिर जैसा घर मिला तुझे, मिले मात पिता परिवार,  बेटी तुम बन जाओ उनकी, हमें बेटे सा दामाद मिला,  यदि हो मेरे बस में,वार दु तुम पर ये जहां,  पायल रौनक हो तुम इस घर की,तो सचिन हमारे मान , काम ऐसे करों की बढ़ जाये दोनों कुल की शान,  आशीष मेरा है यही, जोड़ी तुम्हारी ऐसे चमके, जैसे सूरज चांद | Happy Anniversary payal and sachinji ❤️🧡💚♥️❤️🧡💚♥️❤️🧡💚♥️ दादाजी🌹🌹🌹🌹🌹🌹  बड़े पापा बड़ी मम्मी 💃💃💃💃💃💃💃💃💃💃 पापा ,मम्मी,  बुआ जी फूफा जी , भैया ,भाभी बहन ,जीजाजी और हम सब की ओर से शादी की सालगिरह की बहुत-बहुत शुभकामनाएं💚❤️🧡♥️💚❤️🧡♥️💚❤️🧡♥️💚❤️🧡♥️💚❤️

Priy Bhanje Anshul ko janmdin ki bahut bahut shubhkamnaen

चित्र
❤❤प्रिय भांजे अंशुल मेहता डम्पी जी के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं ।❤❤ जन्मदिन पर कविता  🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹 जन्म दिवस के शुभ अवसर पर, अंशुल  तुमको हमारा यह आशीष है, स्वस्थ और सुखमय जीवन हो तुम्हारा,  संसार के समस्त सुख तुम्हें मिल जाए , उन्नति के पथ पर अग्रसर हो तुम सही राह पर बढ़ते जाओ , ईश्वर हर पल साथ हो तुम्हारे,  तुमने दी है मुझे लिखने की खुशी, तुमने दी है मुझे आगे बढ़ने की आशा,  तुमने दिए हैं मेरी  साहित्यिक यात्रा को पंख , तुमने दी है मुझे पहचान, थोड़ी-थोड़ी,  प्रभु तुम खुशियों भरा संसार दें, जीवन में तरक्की हजार दे, तुम्हारे होंठ कभी ना भूले मुस्कुराना ,  परिधि और प्रांशुल के साथ गाते रहो तराना  बर्थडे पर मामा मामी दे रहे ऐसा ही नजराना   बस यही प्रार्थना प्रभु से,  तुम जो मांगो पल भर में मंजूर हो जाए , आपके जीवन की हर राह आसान हो जाए,  जैसे प्यारे हो तुम वैसे सदा बने रहो,  आशीष के हाथ सबके सदा बने रहे। 🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷  शुभकामनाओं सहित  नाना ,बाई  मामा मामी  मासी एवं...