संदेश

मई 17, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

प्यारी आश्वी को जन्मदिन की शुभकामनाएं

चित्र
🌹प्यारी-प्यारी आश्वी aashvi🌹🌹 जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई  प्यारी सी,, नन्ही सी गुड़िया💃 दुलारी सी,  परी सी आश्वी🧜‍♂️ खुशियों की रिमझिम हो🌨️🌂  नीला सा अंबर हो ❄️ आनंद हो उल्लास हो 🌈  सभी कि तुम खास हो🌅  परदादा की दुलारी हो👨‍👩‍👧  दादा, दादी की प्यारी हो🌇  मम्मी, पापा की प्यारी हो👨‍👩‍👧 बुआओ  की बहार हो 🌳 भाइयों की प्यारी हो🍧  जैसे राजकुमारी हो🧚‍♀️  हम सब की मीठी मुस्कान हो😃 बागों की बहारों ने🍧  सूरज चंदा मामा ने🌅  तारों ने गगन से🌇  शुभकामनाएं भेजी है✈  मंगल कामनाएं भेजी है👣   तुम हंसती रहो सदा👑  फूलों सी खिली रहो🌹🌹   चांद की उमर लग जाए तुम्हें🛬 देते रहे सदा आशीष तुम्हें🙏🙏  प्यारी-प्यारी आश्वी को जन्मदिन की अनेक अनेक शुभकामनाएं 🌹🎂🌹🎂 बड़े दादा जी बड़ी दादी जी की ओर से🌹🎂🌹🎂🌹🎂

आदरणीय प्रिय शर्मा मैडम एवं सर को शादी की सालगिरह की अनेक अनेक शुभकामनाएं

चित्र
🌹🌹🌹आदरणीय प्रिय शर्मा मैडम एवं सर को शादी की सालगिरह की अनेक अनेक शुभकामनाएं 🌹🌹🌹 चांद सितारों की तरह चमकता दमकता रहे,  आपका जीवन, खुशियों से सदैव भरा भरा रहे, आपका जीवन , रंगों से सदैव खिलता रहे आपका, जीवन,  प्यार की बरसात में  भीगता रहे, आपका जीवन,  दीपक की तरह रोशन रहे, आपका जीवन , गागर से लेकर सागर तक भरा रहे, आपका जीवन,  हर डगर हर सफर पर साथ रहे आपका जीवन,  प्यार की बातों से भरा पूरा रहे, आपका जीवन,  विश्वास की डोर से बंधा रहे, आपका जीवन,  सात जन्मों के साथी बने रहे, आपका जीवन,  मुस्कुराहटों से भरा रहे, आपका जीवन,   नई चाह  नई राह से भरपूर रहे, आपका जीवन,  सदैव  बने रहे ऊर्जावान ऐसा हो, आपका जीवन,  मंगलमय बना रहे, आपका जीवन, शुभकामनाओं से भरा रहे, आपका जीवन,  सुधा जैन दिलीप जैन धार🙏🏻🙏🏻🙏🏻🌷🌷🌷💐💐💐

प्यारी परिधि सचमुच परी हो तुम

चित्र
💃💃 *प्यारी परिधि* 💃💃  सचमुच एक परी सी प्यारी हो तुम,  🦆चिड़िया जैसी निश्चल खिल खिला हट हो तुम, 🌅 ग्रीष्म कुल की ठंडी छांव हो तुम,  🌈शीत कुल की सुहानी धूप हो तुम , 😃उदासी में सबकी मुस्कुराहट हो तुम , 🌳उमस भरी गर्मी में शीतल हवा हो तुम , 👣मम्मी पापा के आंगन का उजाला हो तुम, 😷 कभी लगता है गुस्से में लगा ताला हो तुम, 🧜‍♂️ पहाड़ की चोटी पर सूरज की किरण हो तुम,  🍧जिंदगी जीने का सही आचरण हो तुम,  🏩छोटे से घर का महल हो तुम, 🛬 कोई अक्षर नहीं, पूरी वर्णमाला हो तुम,  🌇दादा दादी का आंगन महका जब घर में आई तुम  💋बुआ चाचा चाची सब की लाडली हो तुम,  👨‍👩‍👧नाना, नानी, मामा, मामी का गौरव हो तुम,  👀मासा, मासी की आंखों का तारा हो तुम,  सबकी प्यारी दुलारी हो तुम 👨‍⚖️👨‍⚖️भाई सार्थक की पहचान हो तुम,  👑सदैव मुस्कुराते रहना तुम,  आगे ही बढ़ती रहना तुम , 🙏प्रार्थना करते हैं प्रभु से, सदा खुश रहो तुम,  🎠अपने सपनों के राजकुमार को जल्दी पाओ तुम,  बहुत-बहुत शुभकामनाएं  प्यारी परी  मासी  सुधा जैन धार ...

मेरी प्यारी कलम

चित्र
मेरी प्यारी कलम  मेरी प्यारी कलम मेरी, पहचान बनो तुम,   जो कह न सकी जुबान से, वह काम करो तुम  मेरे दिल की आवाज बनो तुम कुछ कह सकूं  ह्रदय का , हथियार बनो तुम,  उद्गार मेरे दिल में है, धार बनो तुम  अरमान मेरे दिल में है, श्रृंगार  बनो तुम  लिखती रहू हमेशा मेरी, शान बनो तुम,  शब्दों को सजाती रहूं ,संगीत बनो तुम,  चाहती हूं लिखती रहू, मनमीत बनो तुम,  नारी शक्ति, बालिका शिक्षा, मेरी आवाज बनो तुम,  पारिवारिक संबंधों पर लिखूं, सरताज बनो तुम,  कल की सुनहरी यादों को लिखू, मेरा आज बनो तुम,  आशा भरा ही लिखूं ,मेरा नाज बनो तुम,  दर्पण बनू समाज का, आईना बनो तुम,  मेरी प्यारी कलम मेरी, पहचान बनो तुम,  सुधा जैन धार🙏🙏🙏

कोरोना चालीसा

चित्र
(1)लाक डाउन करना भी जरूरी है, लाक डाउन खोलना भी जरूरी है।  (2)कोरोना मे शांति भी जरूरी है ,पर जीवन में शोर भी जरूरी है। (3) घर के काम करना भी जरूरी है ,कामवाली भी जरूरी है।  (4)घर बैठकर खाना भी जरूरी है ,पर कमाना भी जरूरी है। ( 5)कहीं जाना नहीं, यह भी जरूरी है, पर मां के मरने पर पिता भाई से मिलने जाना भी जरूरी है। ( 6)शादी में भीड़ जमा ना करना भी जरूरी है, पर कुछ मेहमानों को बुलाना भी जरूरी है।  (7)खाना भी जरूरी है ,खिलाना भी जरूरी है। (8 )डरना भी जरूरी है, हराना भी जरूरी है (9  )कोरोना कोरियर्स की रक्षा करना भी जरूरी है, कोरोना कोरियर से प्यार करना भी जरूरी है।  (10)गरीबों से खूब प्यार करें हम यह भी जरूरी है, मध्यमवर्गीय लोगों की पीड़ा को समझना भी जरूरी है।  (11)कमाने के लिए घर से बाहर जाना भी जरूरी है, पर अपनी जमीन से जुड़े रहना भी जरूरी है। (12) मुंह पर मास्क लगाना भी जरूरी है, पर नैनों से मुस्कुराना भी जरूरी है। (13 )तन से दूर रहना भी जरूरी है ,पर मन से साथ रहना भी जरूरी है।  (14)नन्हे से बच्चों को घर पर रहना भी जरूरी है, पर दिल को खुश करने के लिए ...

असली परीक्षा तो जिंदगी की परीक्षा है - A motivational letter from teacher to parents

चित्र
 प्रिय अभिभावक,  अभी परीक्षा परिणामों का दौर चल रहा है ,और बहुत अच्छे अंक लाने वाले बच्चे और उनके अभिभावक बहुत खुश है, उनके पेपर में फोटो भी आ रहे हैं, और बधाई संदेश भी, निश्चित ही एक अच्छी बात है, और वे बधाई के पात्र भी हैंi लेकिन जिन बच्चों के नंबर कम आ रहे हैं, या कुछ बच्चे अनुत्तीर्ण भी हो रहे हैं, उनके लिए यह समय बड़ा ही कठिन हैl लेकिन आज मैं एक शिक्षक और अभिभावक होने के नाते माता पिता को और बच्चों को कुछ टिप्स देना चाहती हूंl  परीक्षा चाहे वो दसवीं की हो या बारहवीं की हो ,अंतिम पड़ाव नहीं है ,असली परीक्षा तो जीवन की होती है, जिसमें की सफलता या असफलता का नंबरों से कोई लेना देना नहीं है, अतः  जब भी हमारे बच्चे के नंबर हमारी आशा के अनुरूप नहीं आए, तब भी उन्हें हतोत्साहित नहीं करना है ,और उनका मनोबल नहीं गिराना है, बल्कि समझाना है कि और भी कई परीक्षाएं होगी जिनमें हम अपना बेहतर दे सकते हैंl  एक अभिभावक होने के नाते हर माता-पिता की चाहत तो बहुत ऊंची होती है, ऐसे ही मेरी भी चाहत थी मेरा बेटा शुभम इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान  कुछ विषयों में रुक गया था, और...

कोरोना परिदृश्य और जैन धर्म की आचार पद्धति

चित्र
निबंध लेखन प्रतियोगिता🙏🙏🙏   विषय ---- वर्तमान  कोरोना* *परिदृश्य और जैन धर्म की* *आचार पद्धति*   वर्तमान कोरोना परिदृश्य  कोरोनावायरस कोविड-19  यह एक.......  अत्यंत सूक्ष्म वायरस है जो संक्रमण से तीव्रता से फैलता है। कोरोना वायरस हमारे फेफड़ों को संक्रमित करता है। इसे वैश्विक महामारी माना गया है। पूरे विश्व में इसका  प्रकोप है, अतः सभी देशों ने लाक डाउन, शारीरिक दूरी, शारीरिक स्वच्छता, हाथों को बार बार साबुन व पानी से धोना ,मुंह पर मास्क लगाना, हाथ धोए बिना अपनी आंख, नाक कान ना छूना, और किसी प्रकार के लक्षण दिखने पर खुद को आइसोलेट अर्थात सबसे अलग कर लेना,क्वारन्टीन  अर्थात एकांत का पालन ,किया जाता है।  आज पूरा विश्व बहुत ही भयावह स्थिति में हैं और सारे विश्व को इसकी पीड़ा से बाहर निकलना है।  _जैन धर्म आचार  पद्धति_   "धारयते इति धर्म" जिसे हम धारण करें, जिसे धारण करने से हमारे जीवन में नैतिकता, सदाचार मर्यादा ,सत्य आदि गुण आ जाए। यह सिर्फ मंदिर या स्थानक तक सीमित नहीं है, यह हमारे संपूर्ण जीवन का दर्शन है।  जै...

मेरी बहू सुधा - आदरणीय ससुरजी श्रीश्रीमल जी जैन की कलम से

चित्र
मेरी बहू सुधा🌹🌹  ग्रामीण एवं शहरी संस्कृति का समन्वित रूप है, मेरी बहू सुधा। वह देहात की रहने वाली है, तथा अपनी पूर्ण शिक्षा ग्रामीण परिवेश से पूर्ण की है ,अतः  शहरी एवं ग्रामीण परिवेश का समन्वय करना आता है ।   सुधा ने बहुत ही निश्चल भाव से हमारे परिवार को प्रेम, स्नेह, सहयोग और सम्मान के साथ स्वीकार किया और परस्पर प्रेम को बढ़ाया, इसके साथ ही अपनी शासकीय सेवा, बच्चों की परवरिश, उत्तम वातावरण का निर्माण भी करती रही।  परिवार की सामाजिकआर्थिक धार्मिक प्रगति  होती रही। , बहु सुधा ने मनोवैज्ञानिक स्थिति से ग्रामीण एवं शहरी संस्कृति का समन्वय करके अपने घर एवं बाहर की स्थिति में समन्वय करके परिवार का संचालन किया । मन, वचन ,कर्म की स्थिति में समन्वय करके उनको गति देने की क्षमता है । उनकी गुणवत्ता में निरंतर वृद्धि होती रहेगी। आज के समय में मुझे गर्व की अनुभूति होती है कि वह मेरे घर की बहू है।  परिवार ,संयुक्त परिवार, स्वयं ,परिवार की स्थिति में से जो भी निकटतम है ,उनके गुण दोषों को पहचानती हैं, इनके   मध्य में रहकर वे राह निकाल कर प्रग...

सजना साथ साथ चलना

चित्र
ओ सजना... ओ सजना! मानो अब मेरा कहना, मेरी दिल की आवाज़ ही अब सुनना। दामन न अब छोड़ना, मेरे सपने को अपना तुम समझना। मुझे है कुछ बनना, मेरे साथ-साथ ही तुम चलना। ओ सजना! मानो अब मेरा कहना, मुझे मन का कुछ है करना घर की शोभा   भी बनना,  पर कुछ और भी है करना खुश रहना है और खुश रखना  मेरे साथ - साथ ही तुम चलना, ओ सजना! मानो मेरा कहना,  संग संग तुम चलना , , पर साथ तुम्हें है देना, मेरा हमसफ़र है तुमको बनना। अपना वादा तुम निभाना, ओ सजना! मानो मेरा कहना, मेरे संग है तुम्हें जीना और मरना, मेरा हौसला तुम बढ़ाना, अब पीछे जरा न हटना, तुमको तो है मेरी ताक़त बनना, ओ सजना! मानो मेरा कहना, तुमको तो है मेरे साथ चलना....  ओ सजना मुझको तो है, अब लिखना..  लिख करके खुश होना , मेरा साथ तुम ही देना  मेरी बात तुम यह सुनना,  मेरे साथ ही खुश हो ना,  मेरे साथ ही तुम हंसना  बस संग मेरे चलना  कुछ बातें हैं तुमसे कहना  कुछ बातें है तुम्हारी सुनना  ओ सजना ओ सज ना....  सुधा जैन धार 🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹 🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

बाई तुम क्यों चली गई

चित्र
बाई तुम मिट्टी के कण में नभ का तारा बन गई   बहुत दूर तुम ,बाई तुम क्यों चली गई  दिल में पीर  सी उठती है,  हृदय में रिक्तता लगती है  आंखें फिर फिर भर आती है  बाई तुम क्यों चली गई  कुछ बातें कहना रह गई  कुछ बातें सुनना रह गई  मन में कसक सी उठती है  बाई तुम क्यों चली गई  विश्वास नहीं होता पल भर भी  अब ना मिल पाएंगे  तुमसे  मन के घाव कभी न भर पाएंगे  बाई तुम क्यों चली गई  यह न जाना था , मैंने मां के जाने की पीड़ा इतनी घनीभूत होती है , हंसती हूं,  मैं अभी बाई पर दिल ही दिल में रोती हूं  चाहती हूं फिर से तुमसे खूब बातें करूं  रह गया है जो दिल में उसको जाहिर करूं  पर तुम तो देवी थी,  आसमान में चली गई  बाई तुम क्यों चली गई  शरीर से चली गई हो बाई  यादों में हमारे साथ हो  आशीष से भरे भरे हाथों से , सुख में दुख में सदा साथ हो,  सुधा धार

युवा पीढ़ी तो बहुत अच्छी है

चित्र
 जब हम सबके मन में यह विचारधारा है कि, आजकल की युवा पीढ़ी तो अच्छी नहीं है, तो इस विषय में मेरी राय यह है कि युवा पीढ़ी तो बहुत ही अच्छी है। आज की युवा पीढ़ी बहुत ही सहज ,सरल, और प्रमाणिक पीढ़ी है ।अंदर और बाहर से एक हैं, उनके विचारों में जोश है क्रांति है, नया बदलाव करने की क्षमता है । सामाजिक क्षेत्र में भी हम सोचे तो वह *लोग क्या कहेंगे* इस बात से हटकर अपने मन की खुशी ,अपने मन का विस्तार करना चाहते हैं। खुश रहना भी चाहते हैं खुश रखना भी चाहते हैं ।अपनी बातों को अभिव्यक्त भी करना चाहते हैं । उन्हें space भी चाहिए । वह हर एक को प्रसन्न भले ही ना कर पाए पर वे किसी के दिल को हर्ट भी नहीं करना चाहते ।अपना रास्ता खुद चुनते हैं, और उस मार्ग पर आगे बढ़ते हैं । इस बात में कोई बुराई भी नहीं है।  युवा पीढ़ी की सोच यह है कि अगर हम खुश रहेंगे तभी तो खुशियां बांट पाएंगे । धार्मिक क्षेत्र में भी वह भले ही हमारी पुरानी मान्यताओं को पूरा ना कर पा रहे हैं, पर वह लोग  दिल से बहुत ही अच्छे और सच्चे बच्चे हैं। मानवता का धर्म निभाना उनकी ताकत है ।चाहे सेवा हो, सहयोग हो अंगदान हो, रक्तदान हो...

गति और गुणवत्ता - speed and quality

चित्र
🌹  Say it india let's say a  story  🌹 * आओ कहानी सुनाएं * 🌹 कहानी का शीर्षक - ---गति और गुणवत्ता( speed and quality  मैं एक शिक्षिका हूं , अभी कक्षा नवमी एवं दसवीं  में हिंदी एवं अंग्रेजी का अध्यापन करवाती हूं। अध्यापन करवाते हुए कई प्रसंग ऐसे आ जाते हैं, जो हृदय  को आनंद की अनुभूति दे देते हैं।  मैं शासकीय विद्यालय में शिक्षिका हूं ।ज्यादातर बालिकाएं निम्न मध्यमवर्गीय परिवारों से है। प्रतिभा अमीरी और गरीबी की मोहताज नहीं होती है,  मुझे लगता है ,सभी में सीखने की अपार संभावनाएं होती हैं ।कक्षा में कई बालिकाएं बहुत ही प्रतिभाशाली हैं। बातचीत, व्यवहार ,अनुशासन इतना संयमित  और शालीन होता है कि आश्चर्य लगता है कि हम लोग बहुत कुछ करने के बाद भी अपने बच्चों में वह शालीनता, अनुशासन ,मर्यादा नहीं ला पाते हैं। यह बात जरूर है कि प्रतिभाशाली, अनुशासित बच्चों के पीछे उनके माता-पिता भले ही पढ़े-लिखे ना हो, या कम पढ़े लिखे हो पर उनका दृष्टिकोण उदार और संयमित होता है।  ऐसे ही दो बालिकाओं की कहानी है, सुमन और सविता दोनों ही ग्रामीण परिवेश ...