संदेश

मई 10, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

शुष्क होती संवेदनाए

चित्र
--- रचना-----  *शुष्क होती संवेदनाएं*  इन दिनों मन में इतना मंथन चल रहा है, गरीब मजदूरों की पीड़ा ,रोज कमा कर खाने वाले, ठेले वाले, चाट वाले ,रिक्शावाले, छोटी-छोटी गुमटी वाले, इन सब का गुजारा कैसे होता होगा? प्रवासी मजदूरों की पीड़ा देखकर कलेजा मुंह को आता है, कितने बेबस, लाचार ,निर्दोष मासूम बच्चे, बूढ़े ,जवान, गर्भवती महिलाएं, कितनी पीड़ा, कितनी छटपटाहट, कितनी आकुलता, कितनी  तकलीफ, मजदूरों का कैसा मजाक, कैसी बेबसी, कैसी व्यवस्था, कैसी विवशता,   कैसे देखें? क्या कहें?  ह्रदय तार तार रो रहा है। यह क्या हो गया है? मानवीय संवेदनाएं लुप्त हो रही है। अपने वालों के शव लेने से इंकार कर रहे हैं। लोग एक दूसरे को छूने से परहेज कर रहे हैं।  संक्रमण ना हुआ इस धरती पर पाप हो गया।  बहुत ही संवेदनशील दृश्य है। गर्भवती महिला सड़क पर बच्चे को जन्म देती है ,और घंटे भर बाद ही पुनः बच्चे को गोद में लेकर चल पड़ी है। एक व्यक्ति अपनी बूढ़ी 90 साल की मां को और अपने बच्चे को बिठाकर 900 किलोमीटर का सफर साइकिल  से तय करता है। कुछ मजदूर भूख प्यास से रास्ते में दम तोड़ रहे ह...

शिक्षक ही बदलेंगे भारत की तकदीरऔर तस्वीर

चित्र
_शिक्षक ही बदलेंगे भारत की_ _तकदीर व तस्वीर_  भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा को शिक्षक ही बदल सकते हैं ।अभी भले ही लाखों के पैकेज राहत की घोषणा कर नए भारत को आत्मनिर्भर बनाने की बात हो रही है, पर यदि हमें सदैव सदैव के लिए भारत को सशक्त, आत्मनिर्भर ,स्वावलंबी और मजबूत बनाना है, तो इसमें सबसे महती भूमिका निभा सकता है, वह है शिक्षक।  एक शिक्षक जिसके पास छोटे बच्चे ,किशोर बच्चे, युवा पीढ़ी सब गुजरते हैं, शिक्षक ही उनका सच्चा मार्गदर्शक, पथ प्रदर्शक, व्यक्तित्व का निर्माणक, नैतिकता का वाहक होता है।  देश के सारे शिक्षक मन ही मन ठान ले, बगैर किसी दबाव के कि हमें बच्चों के सच्चे व्यक्तित्व का निर्माण करना है ,उनमें नैतिकता का विकास करना है, कौशल आधारित शिक्षण देना है, सच्चे मार्गदर्शक बनकर उन्हें चिंतन के लिए खुला आसमान देना है ,। ज्ञान तो हम देते ही हैं पर थोड़ा ज्यादा देंगे ,प्यार थोड़ा ज्यादा देंगे ,अनुशासन थोड़ा ज्यादा देंगे, नैतिकता का पाठ थोड़ा ज्यादा सिखाएंगे ,पाठ्यक्रम को पूरा करना ही हमारा लक्ष्य नहीं है ,गरीब से गरीब और अमीर से अमीर बच्चों में छिपी हुई अंतर निहित शक्त...

जिंदगी बहुत खूबसूरत है

चित्र
🌹🌹 जिंदगी बहुत ही खूबसूरत है🌹🌹  ईश्वर ने हमें बहुत ही खूबसूरत जिंदगी दी है ,परंतु जीवन को देखने का हमारा जो नजरिया है वह ठीक नहीं है, इससे हमें उसमें हर बात में कहीं ना कहीं कमी नजर आ जाती हैl  और खूबसूरत नजारे भी हमें दिखाई नहीं देते, और हम कमियां देखने में लगे रहते हैंl  पहली बात हम जब भी किसी जोड़े को देखते हैं तो उनके फिजिकल अपीरियंस पर कमेंट करते हैं, लेकिन यह गलत है रंग रूप कद काठी इन सबसे बढ़कर भी व्यक्ति का व्यवहार होता है, अतः हम कभी भी इसी के अपीरियंस पर कमेंट ना करें, और हर व्यक्ति की खूबसूरती अलग अलग है, इस बात को समझें और टिप्पणी ना करें, नई बहू जब घर में आती है तो किसी प्रकार की कोई धारणा पूर्वाग्रह ना बनाएं, उसकी किसी भी बात को तूल न दें, और उसे अपने परिवेश को समझने का पूरा पूरा मौका दें , हमारे घर में जो भी काम करते हैं, चाहे वह  कामवाली बाई हो, प्रेस वाला हो, हमारा सहयोगी हो, हम उनसे प्रेम पूर्वक   आचरण करें,  वह भी एक इंसान है और कभी कोई गलती हो जाए तो उसे प्रेम पूर्वक समझाएं ,अपने घर पर जब भी वे काम करें उन्हें कुछ भी नाश्ता चाय ...

पत्थर से नहीं फूलों से

चित्र
🌹🌹 ईट का जवाब पत्थर से नहीं फूलों से देना है🌹🌹  बचपन से ही हमने इस बात का पोषण किया है कि ईट का जवाब पत्थर से देना है, यही हमें सिखाया गया है, और इसी सीखे हुए को हम आने वाली पीढ़ी को बताते हैं ,सिखाते हैं कि हमें ईंट का जवाब पत्थर से देना हैl  अपने वातावरण में हमने अपने आप ही इतनी नकारात्मकता बिखेर ली है की जैसे ,जैसे को तैसा, दया ही दुख का कारण है l इस प्रकार के नकारात्मक सोच से किस प्रकार से हम अच्छे वातावरण का निर्माण कर सकते हैं, जैसे हमारे कर्म होंगे वैसे हमें फल मिलेंगे यह 100% सही है lकर्म का फल निश्चित मिलता है, आज नहीं तो कल मिलता है, हम किसी के बारे में सकारात्मक सोच रखेंगे तो निश्चित ही उसके परिणाम देर से मिले पर मिलेंगे, और अगर हमारे विचार नकारात्मक हैं तो उसके परिणाम भी हमें नकारात्मक मिलेंगेl  मान लीजिए हम किसी के बारे में हमेशा अच्छा ही सोच रहे हैं ,फिर भी नेगेटिव एनर्जी आ रही है, इसका मतलब यह है कि हमने पिछला कभी ना कभी कुछ ना कुछ उस व्यक्ति के साथ नेगेटिव किया है, इसका फल नकारात्मक रूप में हमारे सामने आता है, लेकिन किसी की नेगेटिव एनर्जी का जवाब भी हम...