हाथ
🙏हाथ🙏 जिंदगी में किसी का साथ काफी है हाथों में किसी का हाथ काफी है। सुधा एक संवेदनशील शिक्षिका है ।बच्चों के प्रति उसके हृदय में स्नेह, प्यार ,ममता ,और करुणा का स्त्रोत सदैव बहता रहता है। वह प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका है ।अपने बच्चों को शिक्षा देने के अलावा जीवन जीने की राह भी सिखाती हैं। नैतिक गुणों के विकास के साथ उनके व्यक्तित्व का समग्र विकास हो सके यही कोशिश रहती हैं ।एक बार वह अपनी कक्षा के छोटे-छोटे बच्चों को आभार ,थैंकफूलनेस, ग्रेटीट्यूड के बारे में बता रही थी ,कि जो हमारे जीवन को सहज बनाते हैं, उनके प्रति हमें सदैव आभारी रहना चाहिए ।बताने के बाद उन्होंने बच्चों से कहा कि आप अपनी ड्राइंग के माध्यम से बताइए कि आप किसके किसके आभारी हैं? सभी बच्चे अपने नन्हे नन्हे हाथों से चित्र बनाने लगे. प्यारी सी ईशा ने पेड़ पौधे का चित्र बनाया ।मैडम ने पूछा, पेड़ पौधे क्यों ?उसने कहा इनसे हमें ऑक्सीजन मिलती है। नन्ही सी आरवी ने बादल का चित्र बनाया, और मैडम को बोला" मैडम बादल हमें बारिश देते हैं और बारिश से पेड़ पौधे बड़े होते हैं "। चुलबुली अन्वी ने चॉक...