मेरा जीवन मेरा निर्णय
मेरा जीवन मेरा निर्णय जीवन आपका अपना है, अपने निर्णय खुद लीजिए ,ताकि हम किसी पर दोषारोपण ना कर सके। चाहे पढ़ाई हो, कैरियर, शादी, संतान, मकान, गाड़ी का निर्णय स्वयं ले ।अपने जीवन की पतवार का खिवैया स्वयं ही बने। कभी भी अपने आप को बेचारा ना बनने दें। जीवन में हर उस मौके पर जब जब आपने किसी से कहा "आप जैसा कहो, वैसा कर लेंगे" तब तब आपने अपने जीवन की पतवार दूसरों के हाथों में दी। " मुझे नहीं पता मुझे क्या करना चाहिए "यह निर्णय अपने जीवन का निर्णय किसी और के हाथों में देने का निर्णय। " मेरा जीवन मेरा निर्णय इसमें ना हो जरा संशय" सुधा