संदेश

जून 14, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

फादर्स डे पर मेरे बाबूजी के लिए हृदय के उद्गार

चित्र
फादर्स डे पर बाबूजी के लिए कुछ भावनाएं 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹  बरगद की गहरी छांव जैसे हैं मेरे बाबूजी , सादगी का प्रतिरूप है मेरे बाबूजी,   जिंदगी की धूप में छांव है मेरे बाबूजी,  संकट में पतवार बन खड़े हैं मेरे बाबूजी,  अंधेरे का हौसला है मेरे बाबूजी,  परिवार की हिम्मत व विश्वास है मेरे बाबूजी,  हम सब की उम्मीद व आस है मेरे बाबूजी,  अनुभव का पिटारा है मेरे बाबूजी , बेटियों के सर का ताज है मेरे बाबूजी,  बेटे के लिए मुसीबत में साथ खड़े हैं बाबूजी,  कभी लोहा तो कभी फूल है मेरे बाबूजी,  बाई के जाने से थोड़े गमगीन है मेरे बाबूजी,  फिर भी कभी नहीं हारते हैं मेरे बाबूजी,  अपनी बहू का सम्मान है मेरे बाबूजी,  पोता पोती पड़ पोते का दुलार है मेरे बाबूजी,  हम सब के गले का हार है मेरे प्यारे बाबू जी।   हम सब हैं उनके  सुधा ,हेमंत, आशा

जो होता है अच्छे के लिए होता है - सुधा जैन की कहानियां

चित्र
जो होता है अच्छे के लिए होता है - सुधा जैन की कहानियां एवरीथिंग फॉर गुड हर चीज अच्छे के लिए होती है इस बात का संदेश देती हुई  मेरी यह कहानी आपको अवश्य ही अच्छी लगेगी। जो होता है अच्छे के लिए होता है। लाइक ❤️ एवं सब्सक्राइब 💌 करना ना भूलें। https://youtu.be/mFaVrCusjQA

सफलता के लिए जरूरी है विश्वास

चित्र
🌹सफलता के लिए जरूरी है विश्वास🌹  जब हम सफलता के विषय में बात करते हैं, या जीवन में सफल होने की सोचते हैं तब सबसे जरूरी है ,विश्वास  । अपने ऊपर जब तक आपको विश्वास नहीं होगा, तब तक आप सफल नहीं हो सकेंगे।  इस विषय में एक छोटी सी कहानी है ।एक साधु जी थे बहुत सिद्ध पुरुष थे। उन्होंने एक मंत्र की साधना की, जिसके द्वारा वह नदी पर चल सकते थे। उनका मंत्र सिद्धि हो गया, पर उन्हें अपने आप पर विश्वास नहीं था।  एक लड़की थी जो प्रतिदिन उन्हें पास के गांव से नदी पार करके दूध देने आती थी। एक बार वह दूध लेकर आई और बारिश तेज हुई, उसे घर जाना था साधु जी ने कहा कि मैं तुम्हें मंत्र बताता हूं, इस मंत्र से तुम नदी पार करके  चली जाओगी। लड़की को साधु जी पर पूरा विश्वास था। उसने मंत्र बोला, और आसानी से उसने नदी पार कर ली और अपने घर चली गई।  साधु जी को लगा चलो ,मेरा मंत्र सिद्ध हो गया। अब मैं भी नदी पार करता हूं। ऐसा करके उन्होंने नदी में पैर रखे, लेकिन वह तो डूब गए।  ऐसा इसलिए हुआ कि उन्हें अपने आप पर विश्वास नहीं था। जब तक हम स्वयं पर अपने विश्वास को  दृढ़ नहीं करते तब...

मेरी गृह सहायिका ----शारदा भाभी

चित्र
मेरी  गृह सहायिका मेरी शारदा भाभी  एक कविता मेरी गृह सहायिका के लिए 🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹  घड़ी के कांटे की तरह समय की पाबंद है, मेरी शारदा भाभी,  हर काम को अच्छे से करती है ,मेरी शारदा भाभी,  मेरी जिंदगी को आसान बनाती है मेरी शारदा भाभी,  मेरे सुख-दुख की दो बात भी सुन लेती है, मेरी शारदा भाभी,  मेरे  सुख-दुख की दो बात भी कर लेती है, मेरी शारदा भाभी,  कभी बहन तो कभी सहेली बन जाती है, मेरी शारदा भाभी,  मेरे काम करने को तरीके को अच्छे से समझ गई है, मेरी शारदा भाभी , जैसा मैं चाहती हूं वैसा काम करती है ,मेरी शारदा भाभी,  मेरी खुशी में खुश हो जाती है, मेरी शारदा भाभी ,  मेरे दुख में हिम्मत बंधा जाती है, मेरी शारदा भाभी,  जरा सी तबीयत खराब होने पर मेरा ध्यान रखती है, मेरी शारदा भाभी,  मेरी सारी समस्याओं का समाधान है, मेरी शारदा भाभी,  हम हैं एक दूसरे की मदद गार समझती है, मेरी शारदा भाभी।  सुधा जैन❤❤❤❤❤❤❤

पतिदेव की ओर से शुभकामना संदेश

चित्र
❤️ तुम मेरी ज़िंदगी ❤️ तुम से से ही सुबह, 🧡❤️💚♥️ तुम से ही शाम, ❤️🧡💚♥️ तुम से ही दिन, ♥️🧡❤️💚 तुम से ही रात, 💚❤️🧡♥️  तुम ही से मान, ♥️🧡❤️💚  तुम ही ईमान, 💚❤️🧡♥️ संग हो  तुम्हारा, ♥️🧡❤️💚 बस एक अरमान, ♥️🧡❤️💚  तुम ही हो सार, 💚❤️🧡♥️ और  तुम ही संसार, ♥️🧡❤️💚 तुम्हारा  संबल, 💚❤️🧡♥️  तुम्हारा प्यार, 🧡♥️❤️💚  तुम्हारी दोस्ती, ♥️🧡💚❤️  तुम्हारा साथ, 🧡♥️❤️💚 लाया है जीवन में, ♥️🧡💚❤️ खुशी का बहार, ♥️❤️💚🧡 ना कोई शिकवा है, ♥️🧡💚❤️ ना कोई शिकायत, ♥️❤️💚🧡 है खुशियों भरा जीवन, 🧡💚❤️♥️ ये  तुम्हारी इनायत, 🧡♥️❤️💚 जब से आई है, 🧡💚❤️♥️ जाने जहाँ, 🧡♥️❤️💚  तुम मेरी , 💚❤️♥️🧡 ज़िंदगी में...... , 🧡♥️❤️💚  तुम कहती हो, 💚❤️♥️🧡  मैं यह लाई, मैं वह लाई, 🧡♥️❤️💚  मैं हंसकर करता हूं, ,💚❤️♥️🧡  मैं तुम्हें लाया, , जैसे सारी खुशियां,  समेट लाया। 🧡♥️❤️💚         ❤️दिलीप...... ✍❤️

मेरा जन्मदिन ,मेरी भावनाएं

चित्र
मेरा जन्मदिन मेरी भावनाएं  आज 21 जून को मेरा जन्मदिन है ,मैं प्रभु से प्रार्थना करती हूं कि सदैव स्वस्थ रहूं ,प्रसन्न रहूं ,अपने सभी दायित्वों को अच्छे से संपन्न करूं।  मां सरस्वती की साधना में सदैव रत रहूं ,बालिकाओं की शिक्षा के लिए जितना हो सके अच्छा कर सकूं, अपने शिक्षकीय  दायित्व को अच्छे से निभा सकूं,।  पति, परिवार ,आत्मीय जनों, मित्रों, सभी का सम्मान कर सकूं । प्रभु से मेरी यही कामना है।  आप सभी का स्नेह  मुझ पर सदैव इसी प्रकार बना रहे, यही मेरे हृदय के शुभ भाव हैं।  राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की यह कविता सदैव मेरे हृदय में नई ऊर्जा का संचार करती है।  नर हो न निराश करो मन को, कुछ काम करो कुछ काम करो,  जग में रहकर कुछ नाम करो, यह जन्म हुआ, किस अर्थ अहो, समझो जिसमें यह व्यर्थ ना हो, कुछ तो उपयुक्त करो तन को, नर हो न निराश करो मन को संभलो, कि सुयोग न जाए चला, कब व्यर्थ हुआ सदु उपाय भला, समझो जग को न निरा सपना, पथ आप प्रशस्त करो अपना, अखिलेश्वर है ,अवलंबन को  नर हो न निराश करो मन को निज गौरव का नित ध्यान रहे मरणोत्तर गुंजित गान रहे ...

प्यारी बड़ी दीदी के लिए कविता

चित्र
🌹🌹प्यारी दीदी के जन्मदिन की अनेक अनेक शुभकामनाएं🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹  आपके लिए छोटी सी  कविता ❤️🧡♥️❤️🧡♥️❤️🧡  आपकी प्यार भरी मुस्कान अच्छी लगती है , जिंदगी लड़ने की जंग अच्छी लगती है,  हिम्मत कि आपकी बातें ,अच्छी लगती है,  कर देते हो मेरा हर काम, यह बात अच्छी लगती है,  रहते हो एक कोने में हर बात की खबर रखते हो, यह बात अच्छी लगती है,  ननंद और भाभी से है घर की खुशहाली यह बात अच्छी लगती है , भाभी को जी भर के हंसा देते हो यह बात अच्छी लगती है,  ननंद से ही ससुराल भी मायका लगता है यह बात अच्छी लगती है , ननंद नहीं भाभी की सहेली भी हो, यह बात अच्छी लगती है,  रिश्ता है यह प्यार का यह बात अच्छी लगती है,   रिश्ता है, एक दूजे का एहसास का ,यह बात अच्छी लगती है,  प्यार से प्यार को बढ़ाते रहें, यह बात अच्छी लगती है,  मायके को अपनी यादों से सदा महकाती है, यह बात अच्छी लगती है,  मायके को अपनी खुशियों से सदा खिलखिलाती है,यह बात अच्छी लगती है,  सदा बरसाते रहे हम सब पर प्यार, यह बात अच्छी लगती है, 💐💐💐💐💐💐💐💐   सदैव आप से स्नेह...

अपना प्यारा प्यारा घर

चित्र
_*अपना प्यारा प्यारा घर* 🏡🏡🏡🏡🏡🏡🏡  मुझको अच्छा लगता है, अपना प्यारा प्यारा घर,🏠  घूम फिर लो कहीं पर भी, नहीं भूलती अपना प्यारा प्यारा घर,🏠  लगता, मुझको मां की गोदी जैसा, अपना प्यारा प्यारा घर,🏠  प्यारी प्यारी ममता वाला, सुंदर-सुंदर न्यारा घर,🏠   सभी रिश्तो को मान देता ,अपना प्यारा प्यारा घर ,🏠 मां सरस्वती की पूजा में रत , अपना प्यारा प्यारा घर,🏠  मां लक्ष्मी को पास बुलाता, अपना प्यारा प्यारा घर,🏡  बड़ों का सम्मान, छोटों को स्नेह अपार, देता अपना प्यारा प्यारा घर,🏠  घर की बेटी को कभी पराया ना करता ,अपना प्यारा प्यारा घर,🏠  पराई बेटी को प्यार से अपना बनाता, अपना प्यारा प्यारा घर🏠  मां पिता को ईश्वर से ऊंचा मानता, अपना प्यारा प्यारा घर,🏠  बच्चों के जीवन में संस्कारों के दीप जलाता ,अपना प्यारा प्यारा घर,🏠  मान सम्मान' धन-धान्य से पूरित अपना प्यारा प्यारा घर,🏠  प्यार की मीठी फुहार से भीगा, अपना प्यारा प्यारा घर,🏠  पूरी दुनिया में स्वर्ग से भी सुंदर अपना प्यारा प्यारा घर,🏠  हे प्रभु, सदा ऐसा ही बना ...

सफलता के लिए जुनून होना जरूरी है

चित्र
*_सफलता के लिए जुनून जरूरी है*  हम सब के पास असीमित क्षमता होती है। हम कड़ी मेहनत भी करते हैं, फिर भी कभी-कभी हम सफल नहीं होते हैं ,इसका आशय यह है कि हमने सफलता का प्रयास तो किया, पर सफलता के लिए जो जुनून आपके दिल और दिमाग में होगा तभी सफलता आपके पास होगी।  डॉक्टर ए पी जे अब्दुल कलाम ने भी कहा" *_सपने वह नहीं होते जो आप दिन में देखते हैं सपने वह होते हैं जो आपको सोने ही नहीं देते*"  अगर आपको किसी को पाने की चाहत है तो आपके कार्य में,  व्यवहार में, दिल में, दिमाग में प्रतिपल यही बात  गुंजनी चाहिए कि मुझे सफल होना है।  स्वामी विवेकानंद ने भी यही कहा है कि, *_अगर आपको किसी भी कार्य में सफल होना है तो अपने मस्तिष्क को, विचारों को, कार्य को ,भावनाओं को, उसी दिशा में ले जाना है*_।  ओम शांति ओम मूवी में भी कहा गया है कि *_जब हम किसी चीज को शिद्दत से चाहते हैं ,तो सारी कायनात भी हमें उससे मिलाने लग जाती है* , जब तक किसी चीज को प्राप्त करने का जुनून हमारे अंदर नहीं होगा तब तक हम सफलता के निकट पहुंच कर भी उसका आनंद नहीं ले पाएंगे।  जुनून जरूरी है ,जितना ज्य...

शिकायतें कम, शुक्रिया ज्यादा ,करें हम जिंदगी से वादा

चित्र
 _*करें हम जिंदगी से वादा ,शिकायतें कम शुक्रिया ज्यादा**  हम सबको जिंदगी से बहुत ज्यादा शिकायतें रहती हैं, किसी भी परिस्थिति में हमें अपने आप को खुश रखना आता ही नहीं है।  बारिश अधिक हो रही है तो परेशान ,धूप अधिक तो परेशान ,ठंड ज्यादा है तो परेशानी।  किसी शादी में गए मेजबान ने ढंग से बात नहीं की तो बुरा लग गया, ऐसा नहीं कि उनकी व्यस्तता में हम ही जाकर उनसे मिल ले।  रिसेप्शन में क्या खाना बना, जो अच्छा बना उसे तो याद नहीं रखा, और क्या नहीं बना और क्या बुरा बना, यह याद रखा।  दुल्हन की ड्रेस पर कोई नेगेटिव कमेंट जरूर करते हैं। जोड़ी पर भी कोई ना कोई कमेंट करते हैं । मेजबान भी, जो आए हैं वह तो ठीक, पर जो नहीं आए हैं उनके लिए शिकायत जरूर करेंगे।  कुल मिलाकर सब को एक दूसरे से शिकायतें ज्यादा रहती है, जबकि होना यह चाहिए कि ईश्वर ने हमें इतनी सुंदर जिंदगी दी है, हम एक दूसरे का शुक्रिया अदा करें, कृतज्ञता ज्ञापित करें, अगर हमारे पास **_*गुण ग्राहकता*  है तो बहुत सारी समस्याओं का हल निकल जाता है । इस विषय में सुधा मूर्ति का एक संस्मरण है। उनकी एक सहेली थी, उ...

happy fathers Dayपापाजी के लिए उदगार

चित्र
 पुण्य कर्मों से अच्छा परिवार मिलता है , सुंदर कर्मों से अच्छा ससुराल मिलता है,  सौभाग्य मेरा मुझे प्यार करने वाला ससुराल मिला है , बहुत मान सम्मान और सब का दुलार मिला है , पापा जी हैं घर के मुखिया, सिखाया हमको सदाचार , शिष्टाचार है उनकी पहचान, स्वभाव जैसा हंसी की दुकान,   इतने अच्छे हैं, वे जैसे हो मीठा पकवान  पापा जी हैं खाने के शौकीन ,बच्चों पर करते हैं यकीन , वे है बेहतरीन इंसान, गलतियां सबकी करते माफ़   जानकर हमको नादान,  वे श्वसुर  ही नहीं है,  है वे बिल्कुल पिता समान , कोई सी भी समस्या हो, झटपट कर देते हैं निदान  , उनसे सीखा परिवार में, कैसे होता संतुलन और समाधान  आत्मीयता के धागों से बुनता, है कैसे घर परिवार  फादर्स डे के अवसर पर ,लिखे मैंने हृदय के उद्गार , पितृ सदृश्य पापा जी आपको वंदन बारंबार ,,आपका अभिनंदन बारंबार , बड़ी बहू और छोटी बहू का प्रणाम, करें आप स्वीकार। सुधा जैन

मिलेंगे मिलेंगे अपनों से मिलेंगे

चित्र
मिलेंगे मिलेंगे,अपनो से मिलेंगे     उदासी भरे दिन, कभी तो ढलेंगे,  कहां तक मन को, ये अंधेरे छलेंगे,  थामकर उम्मीद का, दामन चलेंगे,  आशा का उपहार, खुद को ही देंगे,  हंसने मुस्कुराने के, बहाने ढूंढ लेंगे,  मुश्किलें बढ़ेगी तो, किसी की मदद लेंगे,  बदल नहीं सकते तो, स्वीकार कर लेंगे,  संयम व संकल्प, से हम जीत लेंगे,  निराशा को, आशा की भेंट देंगे , जीवन शक्ति, बनकर प्रेरणा देंगे,  प्राणों से प्राणों को, पुलकित करेंगे,  कठोर पाषाण को, तोड़कर जिएंगे,  पाताल को चीरकर, भाग्य बनाएंगे,  वायुमंडल को चूस कर, अपना प्राप्य  लेंगे , अवकाश के पलों में, उल्लास खींच लेंगे,  खुद जी कर प्राण, जिंदगी में डालेंगे,  जीवन रस पीकर ,जीने की कला सीख लेंगे , मिलेंगे मिलेंगे, अपनों से मिलेंगे, सुधा जैन

कोई लक्ष्य मनुष्य के साहस से बड़ा नहीं, हारा वही जो लड़ा नहीं

चित्र
*_कोई लक्ष्य मनुष्य के साहस से बड़ा नहीं,  हारा वही जो लड़ा नहीं*      *_हिम्मत और जिंदगी*  राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर द्वारा लिखित निबंध "हिम्मत और जिंदगी "हम में एक नई ऊर्जा का संचार करता हैं।  उसी निबंध से प्रेरित होकर जीवन में हिम्मत के क्या मायने हैं ,इसके बारे में लिख रही हूं। जिंदगी का असली मजा फूलों की छांव में नहीं, जिस प्रकार पानी का स्वाद या आनंद उन लोगों के लिए हैं, जो दूर रेगिस्तान से आ रहे हैं, जिनके कंठ  सूखे, होंठ फटे हुए ,व सारा बदन पसीने से तर है ,पानी के अमृत सत्व को वही समझ सकता है। जिसने कभी जीवन की धूप देखी नहीं है , जिसे कभी रेगिस्तान से पाला नहीं पड़ा ,वह पानी का महत्व नहीं समझ सकता है।  सुखों को वही महसूस कर सकते हैं ,जो इसकी कीमत चुकाते हैं।  जो लोग भीगने से डरते हैं, उन्हें समुद्र में डूबने का खतरा है, और जिन्हें लहरों में तैरने का अभ्यास है ,वह मोती ही लेकर बाहर आएंगे । चांदनी की ताजगी व शीतलता का एहसास वही करते हैं, जिन्होंने दिन भर धूप में काम किया है, जो दिन भर पंखे व  ए सी में सोते हैं वह तो खुशबूदार मा...

भीड़ में अकेले - सुशांत सिंह राजपूत की अनसुलझी कहानी - सुधा जैन

चित्र
https://youtu.be/IAxGlv3TEHQ भीड़ में अकेले हैं  सुशांत सिंह राजपूत की असमय मृत्यु से मन विचलित है, व्यथित है ,बहुत पीड़ा है ,और दर्द भी। इतना बड़ा शहर ,इतनी  भीड़, इतना फेम, इतना पैसा, फिर भी क्यों तुमने अपने आपको इतना अकेला समझ लिया  अपने दिल की बात किसी को तो बताते, किसी को अपना दर्द सुनाते, कुछ तो हल निकलता। छिछोरे मूवी में तुमने सारी जो देश की जनता को यही संदेश दिया था कि सफलता के साथ-साथ हम  असफलता को भी स्वीकार करें।  अगर कहीं भी तुम्हें तुम्हारे जीवन की हार लग रही थी, तो उन बातों को ही याद रख लेते। और दोस्तों की भीड़ में कोई तुम्हारा दोस्त ऐसा नहीं था ,जो तुम्हारे मन को पढ़ पाता ,समझ पाता ,साथ दे पाता । परिवार के कोई सदस्य तुम्हारी इंस्टाग्राम की पोस्ट, फोन पर तुम से की गई बात, इन सब से तुम्हारे मन के हाल जान पाते। तुम्हें हिम्मत दे पाते, ऐसा लगा इस भीड़ भरी दुनिया में तुमने अपने आप को अकेला  समझ लिया ।काश ,किसी को अपना दर्द कहा होता, तुम्हारे मन के एहसासों को किसी ने समझा होता ,ऐसी तो कोई समस्या नहीं होती जिसका हल ना हो।  हम तुम्हें सदैव याद क...

अंतरिक्ष की परी - कल्पना चावला - सुधा जैन की कहानियां

चित्र
अंतरिक्ष की परी - कल्पना चावला - सुधा जैन की कहानियां अंतरिक्ष की परी कल्पना चावला के बारे में मेरी या कहानी सुनकर आपको कल्पना चावला के बारे में सरल शब्दों में जानने को मिलेगा साथ ही उनके साहस और समर्पण का जज्बा भी देखने और सीखने को मिलेगा मेरा यह वीडियो बालिकाओं के जीवन में नया उत्साह भरेगा ऐसा मेरा विश्वास है लाइक ❤️ एवं सब्सक्राइब 💌 जरूर करें https://youtu.be/61mcwxEnjgE

नारी तू नारायणी

चित्र
 सर्वप्रथम अपने आप से प्यार करना स्वयं जिस रूप रंग कद काठी में है, अपने आपको ईश्वर की अनुपम कृति समझना, अपने आप को स्वस्थ रखने की दिशा में सदैव प्रयासरत  रहना।  परिवार के सदस्यों का, बच्चों का ,ध्यान रखते हुए स्वयं भी भोजन में फल, सब्जियां ,ड्राई फ्रूट्स आदि जरूर ले । अपने बाहरी सौंदर्य  का ध्यान रखते हुए अपने आंतरिक सौंदर्य जैसे, शुद्ध विचार, व्यवहार ईमानदारी, दया, करुणा, सहयोग, अपनेपन आत्मीयता, आदि को अपने जीवन में लाना, इससे नारी अलौकिक सौंदर्य से जगमगा उठेगी।  योग, प्राणायाम, कसरत आदि करके अपने शरीर को स्वस्थ रखना, ताकि अधिक से अधिक समय हम आत्मनिर्भर रह सके और किसी पर बोझ ना बन सके । अपने बच्चों को भी आत्मविश्वास, साहस ,प्रेरणादायक बातें बता कर समझा कर उन्हें उचित शिक्षा देकर बेहतर नागरिक बनाना एक स्त्री का दायित्व है।  इसके साथ साथ स्व विकास करना भी जरूरी है।  हर नारी को अपने घर के आय  व्यय की पूरी जानकारी रखना चाहिए।  बैंक अकाउंट, आधार कार्ड,, पैन कार्ड, मेडिक्लेम पॉलिसी ,एवं सभी डाक्यूमेंट्स की जानकारी होना चाहिए ।  अप...

स्वीकारना जरूरी है

चित्र
🌹स्वीकारना जरूरी है🌹  जीवन में हम अगर सचमुच आनंद चाहते हैं, तो एक दूसरे को स्वीकारना जरूरी है।  माता पिता अपने बच्चों को जन्म देते हैं, दस 12 वर्ष तक अपने तरीके से बच्चों को बड़ा करते हैं ,लेकिन जैसे-जैसे बच्चे बड़े होते जाएं, उनकी इच्छाओं पसंद, नापसंद को समझ कर बच्चे जो चाहे वैसा करें ,यह बात स्वीकार करना जरूरी है।  जब बच्चे बड़े हो जाएं तो माता-पिता अपना जीवन जिस भी तरीके से जीना चाहे, घूमना अपने शौक पूरे करना, उनकी इच्छाएं ,उनके अभिरुचि ,उनकी आदतें ,उनके कार्य ,व्यवहार सभी का बच्चे भी सम्मान करें। तभी असली आनंद की प्राप्ति होती है।  पति पत्नी के रिश्ते में तो यह बात और ज्यादा जरूरी हो जाती है, क्योंकि दोनों भिन्न परिवेश से आते हैं ,दोनों की जो जीवन की सी डी है, वह अलग अलग भरी हुई रहती है, तो उस सी डी से एकदम अच्छा संगीत निकलें यह जरूरी नहीं है ,इसलिए ना पति पर्फेक्ट है ना पत्नी परफेक्ट है। चाहे सास बहू हो, ननद भाभी हो, देवरानी जेठानी हो भाई भाई हो, माता पिता और बच्चे हो, मालिक व नौकर का रिश्ता हो। अधिकारी व कर्मचारियों के संबंध हो यह संबंध ऐसे होते हैं, जिनके बि...

बाबू जी से मिलकर आई

चित्र
बाबू जी से मिलकर आई  कुछ बातें मन में लेकर आई,  क्या सोचते हैं बाबू जी,  क्या चिंतन करते रहते हैं,  कभी आगे कभी पीछे,  धीरे-धीरे आते जाते रहते हैं,  अभी भी कुछ लिखना चाहते हैं,  अभी भी कुछ पढ़ना चाहते हैं,  अपने ज्ञान की गागर को बच्चों को देना चाहते हैं,  मुझसे प्यार से कहने लगे ,तुम तो मेरी प्राज्ञ बेटी हो, मेरे लिखने की विरासत को ले लिया,  रामायण और गुरु उमेश को  एक बार नहीं सौ बार पढ़ो  यह संदेशा मुझ को दे दिया,  छोटी बहना को खूब याद करते रहे , भाई पर तो पूरा आशीष ही है  भाभी को तो कलेजे की कोर कह कर बुलाते हैं  बाई की याद में हर वक्त आंखें नम करते हैं,  हम कहते हैं, बाबूजी  आर्त  ध्यान नहीं करना , तो कहते हैं यह तो प्रेम के आंसू हैं , यह तो खुशी के आंसू हैं,  जीवन का यह रूप बाबूजी को देख कर जाना,  पत्नी होती सबसे अनमोल हम सब ने यह माना,  बाबू जी से मिलकर आई  सुधा जैन

खुश होकर काम करोगे, तभी मिलेगी सफलता

चित्र
खुश हो कर काम करेंगे तभी मिलेगी सफलता  सफलता तभी मिलेगी जब हम किसी भी कार्य को खुश होकर  करते हैं।  हमें अगर बगीचे में फूल लगाना है तो हमें मिट्टी , पानी खाद सभी का ध्यान रखना है, फूल उन्हें ही मिलते हैं जो पूरी प्रक्रिया को ठीक से करते हैं ।  काम को पूरी क्षमता से करेंगे अपना 100% देंगे तभी आपको सफलता मिलेगी । हमारी सफलता का  मूल्यांकन इस बात पर है कि हमने वह किया या नहीं, जो हम अच्छी तरह से कर सकते हैं । कड़ी मेहनत करना है, पर उसके अलावा आपको जो भी काम करना है, खुशी खुशी करना है। पढ़ना है, खुशी खुशी , काम करना है खुशी खुशी। अपने जीवन को किसी के नकल बनाने की जरूरत नहीं है, जिस काम को करने में आपको आनंद आता हो वही करना, वरना आपका जीवन दुखी  हो जाएगा। संसार में खुशी फैलाईये।  बस सफलता के लिए यही जरूरी है । कड़ी मेहनत के साथ साथ सभी चीजों को सही प्रक्रिया में करना है। अपने संपूर्ण शक्ति का उपयोग करना है। मेहनत, सही समय, सही काम, सही स्थान, सफलता के लिए यह सब जरूरी है।  हम अपने शरीर और दिमाग को अच्छी स्थिति में रखें ,अपनी बुद्धि को अपने खिलाफ ना होने...