संदेश

अगस्त 2, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

शादी फिर प्रेम ,या प्रेम फिर शादी

चित्र
कहानी शादी फिर प्रेम, या प्रेम फिर शादी सुंदर सी प्यारी सी नैना अपने हृदय कमल में सपनों का संसार  संजोए थी।  नैना का जन्म मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था, पर  परिवार में सबकी लाडली थी। उसकी सभी इच्छाओं की पूर्ति होती थी। उसने अपनी शिक्षा भी अच्छे से पूर्ण की ,और सपनों के राजकुमार की कल्पना करने लगी।  उसकी बड़ी भाभी कभी-कभी उससे मजाक में पूछती कि दीदी पहले शादी फिर प्रेम या पहले प्रेम फिर  शादी।  प्यारी सी नैना सकुचा कर बोलती, जो भी हो, फिर बोलती पहले शादी फिर प्रेम, फिर भाभी से बोलती की शादी और प्रेम साथ-साथ हो जाए तो कितना अच्छा हो।  प्यारी सी नैना के लिए एक रिश्ता आया, बहुत बड़े जमींदार परिवार में लड़का बैरिस्टर नवीन ।  नवीन के पिताजी को नैना भा गई और नैना का विवाह नवीन से हो गया।  सपनों को  संजोए हुए अपने पति के हवेली नुमा घर में उसका प्रवेश हुआ। नवीन बहुत पढ़े-लिखे, लेकिन उनका स्वभाव बहुत ही जड़ और संवेदनाओं  से रहित था।  पत्नी उनके लिए सिर्फ भोग्या थी। विवाह की प्रथम रात्रि को ही उनके कठोर स्वभाव की झलक नैना को मिल गई। नैना...

साहित्य समाज की उन्नति की आधारशिला है

चित्र
साहित्य समाज की उन्नति की आधारशिला है  साप्ताहिक प्रतियोगिता  आलेख में प्रस्तुत है, मेरा आलेख  "अंधकार है वहां जहां आदित्य नहीं है , मुर्दा है वह देश जहां साहित्य नहीं है " साहित्य समाज का दर्पण है। इसका अर्थ यही है कि साहित्य समाज का न केवल एक कुशल चित्र प्रस्तुत करता है, अपितु समाज के प्रति उसका दायित्व है। साहित्य का कर्तव्य है कि समाज में फैली हुई अनैतिकता, अराजकता, निरंकुशता और असामाजिक तत्वों के दुष्प्रभाव को सबके सामने लाना, और जीवन के शाश्वत मूल्य और आवश्यकताओं को अपेक्षा प्रदान करना । एक साहित्यकार का कर्तव्य है कि वह अपनी रचनाओं से समाज में एक सृजनशील वातावरण का निर्माण करें, और ऐसे नागरिकों को तैयार करें जो आशा का संचार कर सके ,हृदय में उत्साह और कर्तव्य बोध की दिशा दे सके।  समाज की रूपरेखा को कल्याण और सुखद पथ पर प्रस्तुत कर सके।  साहित्य में शक्ति है जोकि करोड़ों हृदय को आशा की ज्योति से  प्रज्वलित कर सकती है। " खींचो ना कमानो को न तलवार निकालो, घर तोप मुकाबला हो तो अखबार निकालो"  जब जब देश पर कोई संकट , विपत्ति आती है, तब तब देश के जांबाज...

नई शिक्षा नीति

चित्र
नई शिक्षा नीति  नए भारत की बुनियाद बनेगी। वर्षों तक बदलाव नहीं होने से शिक्षा भेड़ चाल हो गई ।जिज्ञासा, कल्पना के मूल्यों को प्रोत्साहन नहीं मिला, जबकि हमें विवेचनात्मक और नई सोच की क्षमता विकसित करने वाली शिक्षा की जरूरत है।  अभी तक हम सब "क्या सोचे" इस बात पर फोकस कर रहे थे अब हमें इस बात पर फोकस करना है कि" हम कैसे सोचे "इस बात पर विचार करें । हमें शिक्षण के ऐसे तरीके विकसित करना है, जिसमें विद्यार्थियों की सीखने के प्रति रुचि बढ़े और कक्षाओं में उनकी सहभागिता भी बढ़े।  नई शिक्षा नीति इस बात पर फोकस करेगी कि " मैंने सुना तो मैं भूल गया,  मैंने पढ़ा तो मुझे कुछ याद रहा और मैंने करके देखा तो मैं सीख गया।"  बस हमें ऐसी शिक्षा की जरूरत है और हमें बालकों में सीखने की ललक जगाना जरूरी है। अगर बच्चों में सीखने की ललक जाग गई तो वे खुद सब कुछ अपना मार्ग ढूंढ लेंगे। नई शिक्षा नीति भारत का नया मार्ग प्रशस्त करेगी और यह बदलाव जरूरी है। सुधा जैन

लिखना मेरा धर्म है

चित्र
जिस प्रकार एक मां अपने बच्चों को भोजन करा कर खुश होती है ।किसान अपनी फसल को देखकर खुश होता है। मजदूर अपनी मजदूरी पाकर खुश होता है ।उसी प्रकार मैं भी अपना लेखन करके मन ही मन प्रसन्नता का अनुभव करती हूं। मुझे लगता है, लिखना मेरा धर्म है, और जब तक मैं प्रतिदिन कुछ लिख ना लूं मेरा दिन नहीं निकलता। आप सबका सहयोग साथ, एवं स्नेह बना रहे। मैं यही कामना करती हूं। यूट्यूब पर मेरी कहानियों के वीडियो भी आप पसंद कर रहे हैं, इस बात की भी मुझे प्रसन्नता है आप सब लाइक कमेंट शेयर एवं सब्सक्राइब करके मेरा उत्साहवर्धन करें।

हमारे पास शब्द नहीं है

चित्र
हमारे पास कोई शब्द नहीं है  अभी हम अपने विद्यालय में बालिकाओं के प्रवेश हेतु जा रहे हैं।  कक्षा नौवीं की प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत दो बहने एडमिशन लेने आई ,मैंने उनसे पूछा, पापा क्या करते हैं? वह बोली ,पापा नहीं है। मैंने पूछा, मम्मी क्या करती है? दोनों बहने बोली, मम्मी भी नहीं है।  हम सब शिक्षिकाएं उन दोनों बच्चियों की तरफ देखने लगी, दोनों बच्चियों की आंखों में पानी था ।मुंह पर मास्क लगे थे, पर उनकी पीड़ा साफ दिखाई दे रहे रही थी । मम्मी पापा दोनों नहीं है यह जानकर ,हमारे मन में जानने की इच्छा हुई कि उन दोनों को क्या हो गया?  एक्सीडेंट हो गया या कोई घटना उन दोनों बहनों ने बताया कि मैडम मेरी एक छोटी बहन भी है अभी 11 साल की है। जब वह 3 दिन की थी तब उसके पिताजी ने उसके मम्मी को मार दिया, और खुद को भी मार दिया।  बच्चियां इतना ही बता पाई उन्हें ज्यादा कुछ पता नहीं था। हमने कुछ ज्यादा पूछा भी नहीं।  हमने कहा अभी कहां रहती हो बच्चे ने बताया कि मासी और नानी के पास रहते हैं। मासी और नानी दोनों मजदूरी करती हैं। हम भी काम में उनकी मदद करते हैं। पढ़ाई भी करते हैं। ...

कोरोना संकट और बच्चों की पीड़ा

चित्र
कोरोना संकट और बच्चों की पीड़ा    इस कोरोना संकट में हम सरकारी स्कूलों के बच्चे बहुत ज्यादा पीड़ा झेल रहे हैं । अभी स्कूल तो नहीं लग रहे हैं, लेकिन बच्चीयों  से डाक्यूमेंट्स लेने के लिए, प्रवेश करने के लिए,  पाठ्य पुस्तकों का वितरण करने के लिए मिलना हो रहा है। बच्चियों के रंग एकदम काले हो गए हैं, चेहरे  कांतिहीन  हो गए हैं, शरीर दुबला हो गया है। उनके मन का उत्साह न जाने कहां चला गया है।  हम उन्हें व्हाट्सएप से पढ़ा भी रहे हैं ,पर वे उसका पूरा लाभ नहीं उठा पा रहे हैं ।बच्चियों की पीड़ा देखकर मन में बहुत दर्द होता है।  हम शिक्षक भी इतनी छुट्टियां नहीं चाह रहे हैं। बच्चों से मिलना चाह रहे हैं ,उन्हें पढ़ाना चाह रहे हैं। , जो बच्चियां छात्रावास में रह रही थी ,वह अब घर पर ही हैं छात्रावास में रहने पर उन्हें अच्छा भोजन, अच्छा वातावरण ,अच्छी शिक्षा सभी कुछ मिल रही थी, पर अभी घर पर हैं।  उनके पालक भी क्या करें ?उनके पास इतना पैसा ही नहीं है। वह अपने बच्चों से खेती में काम करवा रहे हैं, मुझे तो लगता है यह कोरोना संक्रमण विद्यार्थियों पर बहुत गहरा असर ...

बस चलते जाना है

चित्र
❤️बस चलते जाना है ❤️ समय के साथ कदम ताल मिलाकर बस चलते जाना है। यथार्थता व कर्मठता की जमीन पर खड़े  होना है।  बस चलते जाना है । जीवन में उमंग, खुशी, स्वतंत्रता की आस को पतवार बनाना है। बस चलते जाना है।  वायरस के बचाव व रक्षा करके अपने आप को बचाना है।  बस चलते जाना है।  अच्छे की आस करें, पर बुरे के लिए भी तैयार रहना है । बस चलते जाना है।  बेहतर की आशा, आकांक्षा लेकर जिंदगी को बेहतरीन बनाना है।  बस चलते जाना है । समय पर नियंत्रण नहीं, पर नजरिए को आशावादी बनाना है।  बस चलते जाना है।   hope for the best  and prepare for the worst के लिए तैयार रहना है।  बस चलते जाना है।  सुधा जैन❤️💙♥️💚💛💜🧡❤️💙♥️💚💜💛

प्रिय यशस्वी को जन्मदिन की हार्दिक-हार्दिक शुभकामनाएं

चित्र
प्रिय यशस्वी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं❤️💚🧡♥️  आपके लिए एक प्यारी सी कविता 🌹🌹🌹🌹🌹🌹 प्रिय यशस्वी❤️💚🧡♥️  एक दामाद के रूप में मैंने बेटा ही पाया है❤️💚🧡♥️  हमारी अमानत सृष्टि को दिल में बिठा कर संजोया है ❤️💚🧡 आशा की सीपी में वादों के मोती, जीवन की माला में पिरोए हैं ❤️💚🧡♥️❤️💚🧡 अपने सरल स्वभाव से हमारे हृदय कमल संजोए हैं ❤️💚 जन्मदिन के शुभ अवसर पर करते आपका अभिनंदन🌹🌹  इसके साथ ही आपके माता-पिता को भी करते वंदन🙏🙏 आपके जीवन की बगिया हरदम यूं ही खिली रहे❤️💚🧡♥️  प्यारी सृष्टि प्यारे मीवान के साथ सारी खुशियां मिली रहे❤️💚  हरदम प्रगति करते ,बगिया की खुशबू बढ़ती रहे❤️💚🧡  अपने  मम्मी पापा के साथ जीवन की खुशियां पाते रहें  हम सब के शुभ आशीष आप पर सदैव बरसते ही रहें❤️💚 बहुत-बहुत शुभकामनाओं सहित दादाजी बाई पापा मम्मी और परिवार❤️💚♥️🧡

जय प्रभु श्री राम

चित्र
🙏🙏🙏🕉️अयोध्या में राम मंदिर बनने की हम सबको हार्दिक हार्दिक शुभकामनाएं 💙💚💛💜 प्रभु श्रीराम के जीवन चरित्र पर छोटी सी कविता 💙💛💜 लोक भावना की संजीवनी है प्रभु श्री राम 🧡💙💚💜 परमात्मा के रूप में पूजे या सखा के रूप में भी हे प्रभु श्री राम 🧡❤️💛💙💛🧡 सहज, सरल, मर्यादित सबके हैं प्रभु श्री राम💜💚💛💙  विद्वान, ब्राह्मण ,श्रीमंत ,राजा महाराजा के नहीं, जन जन के हैं प्रभु श्री राम💚💜💙💛  समर्पण के भाव हृदय में हो तो अपने हैं श्री राम💜💚❤️🧡  आस्था, समर्पण, भक्ति और सनातनी, परंपरा के रूप में मंदिर बनेगा प्रभु श्री राम 💃💃💃💃💃💃  शासन, मर्यादा ,नेतृत्व, शौर्य लोकतंत्र की पहचान है प्रभु श्री राम 🌹🌹🌹🌹🌹 राम नगरी में नए सत्र की सूत्रपात की तैयारी हैं प्रभु श्री राम 🙏🙏🙏🙏🙏