संदेश

2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कितना हंसती है यह बहने

चित्र
कितना हंसती है ये बहनें, जब आपस में मिलती हैं कितना हंसती हैं ये  बहनें,  इतना हंसती हैं बातों में, गालों में दर्द होने  लगता है,,  कितनी जोर जोर से बोलती हैं ये बहनें,  जब आपस में मिलती है, एक दूजे के चेहरे और सेहत की बात करती है,  जब मिलती हैं ये बहनें , कितनी हल्की  हो जाती है,ये बहनें,  अपनी सारी दुविधाएं एक दूजे पर पूरे अधिकार और विश्वास से उंडेलती है,  कितनी रोनक आ जाती है चेहरे पर , हल्की फुल्की सी, उड़ती उड़ती ,गुनगुनाती वापिस आती है अपने घर ,  देश ,दुनिया ,घर, परिवार, बच्चें कितनी बातें करती हैं ये बहनें , अपने साथ बहुत सारी खट्टी मीठी यादों को लेकर,  और कहीं तो बेवजह खिलखिला नहीं पाती है बहनें,  बातें कर नहीं पाती बहनें,  खुद को आईने में निहार नहीं पाती बहनें,  किसीऔर  को तो अपनी परेशानी बता नहीं सकती ये बहनें  कितना पावन रिश्ता है ,कितने अनमोल यादें, सहेजती है ये बहनें,    बहनों की अप्रतिम गाथा सुनाती, ये  प्यारी बहनें, सुधा जैन

मां कहीं नहीं जाती

चित्र
मां कभी नहीं जाती   मां जिंदा रहती है अपने बच्चों में, अपने बच्चों के विचारों में,, उनको दिए संस्कारों में  मां झांकती है  बेटियों में,  उनके गुण ,सौंदर्य ,उनकी हंसी उनकी खुशी, उनकी पसंद नापसंद में,  मां झलकती है, बेटियों की गृहस्थी में , उनकी परवरिश के तरीके में उनकी बातों में मां की मौजूदगी दिखती है , बेटियों की चाल ढाल में ,उनके  आचारों में , विचारों में,   उनकी आजादी में मां दिखाई देती है , बेटियों के  खाना बनाने की  तरीकों में,  उनकी रसोई में , उनके आंगन और घर की दहलीज में , जीवित रहती है, बेटों के अंतर्मन में ,उनकी जड़ों में, उनके भाव में, कल्पनाओं में,  मां सिंचन करती  है, अपने बेटे का भविष्य, उसके विचार, उसकी प्रगति, उसका चिंतन,  मां चिरायु होती है ,चिरकाल तक बेटे और बेटियों के जीवन के सफर में,  सच ही कहा है मां ,कभी जाती नहीं सदैव साथ रहती है,....  सुधा जैन

मेरा जीवन मेरा निर्णय

चित्र
मेरा जीवन मेरा निर्णय  जीवन आपका अपना है, अपने निर्णय खुद लीजिए ,ताकि हम किसी पर दोषारोपण ना कर सके। चाहे पढ़ाई हो, कैरियर, शादी, संतान, मकान, गाड़ी का निर्णय स्वयं ले ।अपने जीवन की पतवार का  खिवैया  स्वयं ही बने। कभी भी अपने आप को बेचारा ना बनने दें। जीवन में हर उस मौके पर  जब जब आपने किसी से कहा "आप जैसा कहो, वैसा कर लेंगे" तब तब आपने अपने जीवन की पतवार  दूसरों के हाथों में दी। " मुझे नहीं पता मुझे क्या करना चाहिए "यह निर्णय अपने जीवन का निर्णय किसी और के हाथों में देने का निर्णय। " मेरा जीवन मेरा निर्णय  इसमें ना हो जरा संशय"  सुधा

उत्तम विचार

चित्र
उत्तम विचार.....  अपने दिलो-दिमाग पर व्यर्थ विचारों को आने न दीजिए.......  व्यर्थ  के इन मेहमानों का स्वागत ना कीजिए........  जैसे आए हैं, वैसे इन्हें जाने भी दीजिए...............  रोक कर इन्हें चाय नाश्ता करवाने बिठाया न कीजिए.....  आपके दिल की नरमी से इन्हें डेरा डालने ना दीजिए.........  अच्छे विचारों का स्वागत कीजिए..............  व्यर्थ विचारों को जाने दीजिए  अच्छे विचारों का दरवाजा खोल दीजिए ............... बुरे विचारों का दरवाजा बंद कर लीजिए..................  क्योंकि  विचार ही आपको वे बनाते हैं जो आप बनना चाहते हैं............  सारा खेल विचारों का है.......  सारा जीवन विचारों से बनता है....  सुधा जैन

एक चिट्ठी2020 के नाम

चित्र
पाती सन 2020 के नाम  प्रिय 2020,   अब जब तुम जाने वाले हो, तुम्हारे नाम एक पाती लिख रही हूं ,जब तुम्हारा आगमन हुआ, तब हमने बहुत ही प्यार से तुम्हारा स्वागत किया, और सोचा कि यह वर्ष भी हम सबके लिए बहुत अच्छा होगा ,लेकिन जैसे जैसे दिन बीतते गए, कोविड-19 से सारा विश्व त्रस्त हो गया, और हमारा भारत देश भी।  कोविड-19 से हमें बुरा इस रूप में लगा कि इसने कई लोगों का रोजगार छीन लिया, कई लोगों को बहुत ज्यादा मजबूरियों का सामना करना पड़ा ,कई परिवारों ने अपने लोगों को छीना, कई लोगों ने बहुत सारे कष्ट सहन किए और उन सबके लिए यह वर्ष आपदा वर्ष बन गए।  बहुत सारी सारी कड़वी यादें छोड़कर जा रहा है यह वर्ष।  पर जब भी कुछ बुरा घटित होता है उसमें कुछ अच्छा भी होता है, यह मानकर सोचे तो वर्ष 2020 हमें बहुत कुछ सिखा कर भी जा रहा है।  चिकित्सा के क्षेत्र में हमारे भारत देश की प्रगति हुई है।  सफाई के क्षेत्र में हम सब सफाई के महत्व को और अच्छे से जान गए हैं ,और स्वच्छता को हमारा अंतरंग मित्र हम सभी ने बना लिया है।  पर्यावरण शुद्ध हुआ है ।, सभी लोगों ने जीवन के महत्व को जान...

हमें सोचना है.........

चित्र
हमें सोचना है  अभी मैंने एक मैसेज पढ़ा ,समझा और उसका आशय आप तक पहुंचा रही हूं।  कुछ समय पहले मेरी  महिला मित्र जिनकी उम्र मात्र 45 वर्ष थी, अचानक ही उनकी तबीयत खराब हुई और 8 दिनों के भीतर ही उनका निधन हो गया। सभी शोक संवेदना  देने लगे, वह बहुत अच्छी महिला थी, सदैव परिवार बच्चे ,पति और बूढ़े सास ससुर की सेवा में लगी रही ।उनके पति का टूरिंग जॉब था,अतः घर की सारी जवाबदारी , बच्चों की शिक्षा, सामान ,रिश्तेदारी को निभाना, बुजुर्ग माता-पिता की सेवा करना, इन सब में उन्होंने अपने आप को पूरी तरह से खपा दिया था । ,इस तरह उनका अचानक चला जाना हम सब के ऊपर एक वज्रपात था, और हम सबको लग रहा था उनका परिवार किस तरह से अपना कार्य कर पाएंगे। इस घटना के 2 महीने बाद मैं अपनी उन सहेली के घर पर गई ।घर एकदम  व्यवस्थित था। उनके पति से मिली उन्होंने कहा" हां उसके चले जाने से हमें बहुत बुरा लग रहा है"  मैंने पूछा "भोजन का क्या कर रहे हैं "? बोले "हमने कुक रख ली है, माता पिता की सेवा के लिए भी एक पूरे दिन का केयरटेकर रख लिया है ,बच्चे भी ठीक हैं ,पढ़ाई कर रहे हैं ,और सब कुछ धीरे-धीरे ...

मेरे साहित्यिक मंच के दोस्तों

चित्र
मेरे साहित्यिक मंचों के सभी साथियों के लिए        आप और मैं  प्यार ,स्नेह संवेदनाओं कीअसीम ताकत है आप,  ऊर्जा ,सकारात्मकता ,असीम संभावनाओं की तलाश हैं, आप,  लेखन की अद्भुत क्षमता और गुणों के गाहक हैं, आप  आप सब से मिलकर अच्छा लग रहा है,   जीने का एहसास सच्चा लग रहा है ,  अहमियत खुशियों की जान गई हूं मैं ,  ताकत मुस्कुराहटों की मान गई हूं मैं ,  आप सब से नई नई बातें सीख रही हूं मैं ,  अपनी हंसी से खुद ही खिले जा रही हूं मैं,    आप सबके स्नेह से  अभिभूत हो रही हूं मैं ,  खुद ही खुद के पास हो रही हूं मैं ,  जिंदगी की भाग दौड़ में  आप सब से नसीब से मिली हूं मैं,  प्रतिपल ईश्वर को आभार व्यक्त करती हूं मैं,  साथ सदैव बना रहे चाहत रखती हूं मैं।   आप सब के स्नेह की सदैव सदैव  आकांक्षी  सुधा जैन

कहना जरूर कहना जरूर

चित्र
*......कहना  ज़रूर......* कभी जो आये मन में कोई बात उसे कहना ज़रूर  न करना वक्त का इंतज़ार  न होना मगरूर। जब *पिता* का किया  कुछ दिल को छू जाये  तो *जाकर गले उनके*  *लगना ज़रूर*। कभी जो आये मन में कोई  बात उसे कहना ज़रूर  बनाये जब *माँ* कुछ  तुम्हारे मन का *कांपते हाथों को*  *चूम लेना ज़रूर*। कभी जो आये मन में कोई  बात उसे कहना ज़रूर  जब अस्त व्यस्त होकर *बीबी*  भूलकर खुद को  घर संवारती नज़र आये तो धीरे से उसके कानों में  *"बहुत खूबसूरत हो"* कहना ज़रूर  कभी जो आये मन में कोई  बात उसे कहना ज़रूर  आये जूझकर दुनिया से  *हमसफर* जब भी  *सुकून भरे कुछ पल साथ*  गुजारना ज़रूर कभी जो आये मन में कोई  बात उसे कहना ज़रूर  *बच्चों* को लगाकर गले  जब तब *व्यस्त हूँ पर दूर नहीं* *इक पल भी*  ये बतलाना ज़रूर । कभी जो आये मन में कोई बात    उसे कहना ज़रूर  जड़ें कितनी भी गहरी हो *रिश्तों* की सीने में  पनपते रहने की खातिर वक्त वेवक्त  *इज़हार की बौछार* *करना ज...

दोस्ती

चित्र
दोस्ती  कमजोर पंखों वाली चिड़िया है दोस्ती,♥️♥️♥️♥️♥️  कभी भी दूर उड़कर  नहीं जाती है, दोस्ती,♥️♥️♥️♥️  हरदम आसपास  ही मंडराती है, दोस्ती ,♥️♥️♥️♥️♥️♥️   दिल की थाल से दर्द के दाने  चुगती है ,दोस्ती,♥️♥️♥️♥️  तिनका तिनका यादें जोड़ती है, दोस्ती ,♥️♥️♥️♥️♥️♥️ लम्हा लम्हा साथ मिलाती है, दोस्ती,♥️♥️♥️♥️♥️  कभी भी हक नहीं जमाती है, दोस्ती,♥️♥️♥️♥️♥️♥️  ना जाती ,ना धर्म, न नर ,न मादा  ,कोई भी रिश्ता नहीं जानती है ,दोस्ती ♥️♥️♥️ फिर भी सबसे बड़ा  पावन रिश्ता निभाती है, दोस्ती❤️❤️  यादों का सुंदर घोसला बनाती है, दोस्ती♥️♥️♥️♥️♥️  कमजोर होकर भी उड़ने को अपने पंख दे जाती है ,दोस्ती,  सलामत रहे कयामत तक हमारी यह ,दोस्ती❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️  सुधा जैन

लम्हा लम्हा जिंदगी.................

चित्र
कहानी  लम्हा लम्हा जिंदगी  आध्या बहुत ही परफेक्ट लड़की है .बचपन से ही उसने अपने पापा को हर कार्य में परफेक्शन लाते हुए देखा है ,अतः उसमें भी यह गुण अनायास ही आ गया... वैसे परफेक्शन होना अच्छी बात भी है ...व्यवस्थित तैयार होना, घर को व्यवस्थित रखना, व्यवस्थित रूप से स्कूल जाना, अपना होमवर्क करना, किताबें बस्ता सभी यथा स्थान रखना, यह सब चीजें व्यवस्थित करते हुए आध्या भी एकदम परफेक्ट बन गई .... अच्छे से एजुकेशन प्राप्त किया, इंजीनियरिंग के बाद  अच्छी आईटी कंपनी में जॉब लग गई... और वह मुंबई आ गई....  आध्या के कॉलेज के दिनों की है सहेली आरजू,  मस्त मौला, बिंदास लड़की है अपने सपनों को जीना चाहती है, चाहती है उगते हुए सूरज को देखूं, बहती हुई नदियां को देखूं, नदियों की कल कल को महसूस करूं, ठंडी सी बयार में आनंद लूं,  कोई काम समय पर ना भी हो तो कोई बात नहीं, कर लूंगी जिंदगी कोई भागे थोड़ी जा रही है ....एक एक लम्हे का आनंद लेना चाहती है वह ...इसीलिए कुछ पीछे भी छूट जाता है,.... कालेज के बाद उसका सिलेक्शन तो किसी कंपनी में नहीं हुआ, लेकिन अपने सपनों का पीछा करते हुए व...

होश वाले तो उलझते ही रहे

चित्र
प्रेरक कविता  होश वाले तो उलझते ही रहे , रास्ते तय हुए दीवानों से , हरदम कुछ नया सीखना,  ,हर मन की स्वभाविक प्यास है , कुछ नया ,कुछ अच्छा करना,  प्रेरित करती यह प्यास है,  फिर विचारों के मंथन से हम,  लग जाते हैं सोचने,   और सोच के स्तर पर ही संतुष्ट हो जाना,  पर यह ठीक नहीं है  ,क्योंकि इससे कुछ नहीं है पाना,  समाज सेवा का सोच लिया  ,पर जमीनी स्तर पर कुछ करने का हुआ तो हम पीछे हट गए , शिक्षण के क्षेत्र में कुछ अच्छा करने का सोच लिया,  पर मौका आया तो हम पीछे हट गए,  स्वास्थ्य संबंधी ढेर सारे नियमों को जान लिया,  योगा मेडिटेशन और स्वस्थ खानपान को पहचान लिया,  पर खुद पर अमल करना हुआ तो हम पीछे हट गए,  किसान के रूप में कृषि की नई नई जानकारियां जान ली,  पर परिश्रम करने में पीछे हट गए,  चिकित्सक बन करूंगा कुछ सेवा करूंगा लोगों का भला  पर मौका आया तो हम पीछे हट गए,  बिजनेसमैन बनकर करूंगा कुछ नया  लेकिन जब मौका आया तो हम पीछे हट गए,   "जानकारी से बदलाव नहीं"  आते" करने से आते हैं, ...

चलो ,आज फिर मुस्कुराए.......

चित्र
चलो फिर मुस्कुराए 😀😀😀😀😀😀  ना किसी बात को दिल से लगाए♥️♥️♥️♥️♥️♥️  ना किसी को कोई इल्जाम लगाएं♥️♥️♥️♥️♥️♥️  मन की मिट्टी में प्यारी सी कोपल खिलाएं♥️♥️♥️♥️  गुलाब चंपा चमेली ना मिले तो कोई बात नहीं,♥️♥️♥️♥️  कागज के फूलों को घर से सजाएं,♥️♥️♥️♥️♥️  बातें करने को कोई मिले ना मिले, ♥️♥️♥️♥️♥️♥️ खुद से खुद की बात करके खामोशी को हराएं,♥️♥️♥️  आस की आंच पर सपनों को पकाएं,♥️♥️♥️♥️♥️♥️  जो अपने हैं पर रूठे हैं उनको मनाएं,♥️♥️♥️♥️♥️♥️  किसी रोते हुए बच्चे के चेहरे पर मुस्कान लाएं,♥️♥️♥️♥️  किसी ठंड से ठिठुरते मानव को कंबल  उड़ा  आएं, ♥️♥️♥️ बिना किसी गणित के जिंदगी जीना सीख जाएं,♥️♥️♥️  चलो आज मुस्कुराहटों को चाय पर  बुलाए ,♥️♥️♥️♥️♥️ सुधा जैन

असली जिंदगी में कर्मवीर बने हम

चित्र
असल जिंदगी में कर्मवीर बने हम कौन बनेगा करोड़पति के कर्मवीर स्पेशल एपिसोड में कई धुरंधर आए ,और अपनी प्रतिभा और कार्यों से दर्शकों को प्रभावित किया। इस बार के कर्मवीर स्पेशल में दो खास शख्स नजर आए। इस बुजुर्ग दंपत्ति के सराहनीय काम को देख कर हृदय से नमन करने का मन करता है।  पद्मश्री डॉ रविंद्र कोल्हे  और पद्मश्री डॉ स्मिता कोल्हे , जो कई सालों से ग्रामीण आदिवासी समुदाय की चिकित्सा और देखभाल में लगे हुए हैं। यह दंपत्ति पिछले 32 सालों से यह कार्य कर रहे हैं, और लोगों की चिकित्सा के लिए महज ₹1 फीस लेते हैं। डॉक्टर रविंद्र  कोल्हे कहते हैं, "डिलीवरी होते समय कभी मां मर जाती है, कभी बच्चा मर जाता है ,तो उन्होंने फैसला लिया कि एक एमबीबीएस के नाते मेरी जरूरत यहां है," साथ ही गांव की किसानों की दूसरी सहायता से भी पीछे नहीं हटते, और इस कार्य में उनकी पत्नी डॉ स्मिता भी उनका पूरा पूरा साथ देते हैं... ग्रामीण लोगों में चिकित्सा के साथ-साथ संवेदनाएं जगाने का कार्य भी करते हैं। उनका संदेश है कि " कोई अच्छी शुरुआत करनी है तो वह भी खुद से और अभी से शुरू करनी है ,अभी नहीं तो कभी नहीं...

एक ठंडी रात

चित्र
लघु कथा  शीर्षक ......एक ठंडी रात  "स्माइल प्लीज" फोटोग्राफर ने दिवाकर, उसकी पत्नी सुजाता बेटे रेयांश और बहन नेहा से कहा । सभी मुस्कुराने  लगे और फोटो क्लिक हो गया ।उसके बाद फोटोग्राफर ने कहा" चलो अब आपका एक फैमिली फोटो हो जाए" नेहा फैमिली फ्रेम से दूर हो गई ....मैं सोचने लगा क्या बहन  फैमिली की फ्रेम में नहीं आती है? मैंने नेहा को पास बुला कर कहा नेहा" मेरी फैमिली में तुम भी हो"वह मुझे प्यार से देख कर मुस्कुराने लगी। मैं सोच रहा था 'जब एक मुस्कान से फोटो अच्छी आ  सकती है ,अगर हम जीवन भर मुस्कुराए तो जीवन कितना अच्छा हो।  नेहा मेरी छोटी बहन है। मुझ से 2 वर्ष छोटी है। मैं 36 का हूं ,और वह 34 वर्ष की है।  हम मेले का आनंद ले रहे थे। फोटो सेशन होने के बाद सुजाता ने चूड़ियां ली। नेहा को कहा" दीदी आप भी पसंद कर लो " नेहा बोली "भाभी मैं चूड़ियां कहां पहनती हूं, मैं तो सिर्फ कड़े ही पहनती हूं"  नेहा इन दिनों बहुत उदासी और नीरस जिंदगी जी रही है ,इसका कारण यह है कि नेहा की शादी होते होते रुक गई। शादी के 15 दिन पहले ही लड़के वालों ने दहेज की म...

सपने..................

चित्र
हमारे अल्फाज आपके जज्बात समूह द्वारा कविता प्रतियोगिता  शीर्षक ...... सपने..........  जिंदगी जीने का उद्देश्य पूरा करूं , यही है मेरा सपना , बंद आंखों से देखे हैं जो सपने मैंने,  खुली आंखों से किए हैं,  पूरा करने के प्रयत्न मैंने,  मंजिल की तरफ बढ़ने को जारी है , यत्न मेरे , अनजाने से सफर पर कुछ सपने लेकर निकले हैं,  सपनों की कीमत हमने है ,जानी,  सपना पूरा करने की हमने है ठानी,  सबको मिले दो वक्त की रोटी,  मिटे देश से भ्रष्टाचार , शिक्षित हो मेरा पूरा देश,  बड़े एकता और प्यार  मानस के चिंतन व सोच की परिभाषा में,  अमृत कलश की तलाश में  सुधा का मन प्यासा है,  किसी के जीवन में ला सकूं सार्थक बदलाव,  यह मेरे अंतर्मन की अभिलाषा है,  मन के सपने सजा सजा कर देख रही हूं सपना,  सबके चेहरे पर मुस्कान हो सब कहे मुझे अपना .... सुधा जैन

प्रेरक प्रसंग........ जिंदगी मिली दोबारा

चित्र
[04/12, 15:45] Sudha Jain: प्रेरक प्रसंग  जिंदगी मिली दोबारा  मैं एक प्रेरक प्रसंग के बारे में बता रही हूं ,जो अभी मेरी शाला की मेरी साथी  श्रीमती  माधवी मुद्गल की बहन  तरुणा के बारे में है ..तरूणा जी के पति का निधन हृदयाघात से 5 वर्ष पूर्व हो गया था, उस समय उनकी उम्र 38 वर्ष थी ,.... तरुणा पर वज्रपात हो गया. एकमात्र पुत्र के सहारे उन्हें अपना जीवन निराश लग रहा था...  उन्होंने वैधव्य को अपनी नियति मानकर स्वीकार कर लिया और अपना जीवन बिताने लगी ..मायके पक्ष से भी सभी लोग चाह रहे थे कि तरुणा दूसरी शादी कर ले, लेकिन दिल इतना टूटा हुआ था कि कुछ भी स्वीकार करने की इच्छा नहीं थी... समय गुजरता जा रहा है,  तरुणा के जीवन का अकेलापन भी बढ़ता ही जा रहा  था .पुत्र  भी आगामी शिक्षा के लिए पुणे चला गया...  प्रयागराज इलाहाबाद के श्री देवेंद्र नाथ उपाध्याय पुलिस विभाग में ऑफिसर हैं ,उनकी पत्नी का भी बीमारी की वजह से निधन हो गया... दो बेटे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं ...पारिवारिक परिचितों के माध्यम से  उन दोनों के विवाह करने का सोचा गया... दोनों ने आपसी ...

जीवनक्या है

चित्र
जीवन क्या है????  जीवन है सिर्फ़ 'लेना 'और 'देना'  उस क्षण जब हम किसी से कुछ ले रहे हैं सीख रहे हैं 'लेना'  किसी को जब कुछ दे रहे हैं सीख रहे हैं' देना'  इस लेने और देने में कुछ खास नहीं है,   किस तरह कर रहे हैं हम 'लेना' किस तरह से कर रहे है    'देना' 'लेना' किस तरह  'देना' किस तरह है  इसे सीखने का नाम ही है "जीवन "और इसके लिए हम लिए जाते हैं जन्म पर जन्म , जीवन में सीखें दूसरों के जीवन में फूल खिलाना,,  सीखे अपनी प्रतिभा के साथ न्याय करके सिकंदर बन जाना,  सीखे जीवन के पर्व को उत्साह व उत्सव से मनाना,  सीखे जीवन नर्तन में संगीत सकारात्मकता व मिलन सरिता बन बह जाना.....  सुधा

कविता...................

चित्र
कविता  कविता हृदय का प्रस्फुटन है,  जैसे सरिता करती धरती का श्रृंगार,  वैसे कविता करती भाषा का श्रृंगार,  भावनाओं की प्रसव से जब गुजरता है मन , तब हृदय से होता है, कविता का प्रस्फुटन,  कविता करती है आनंद प्राप्ति, अर्थ प्राप्ति , कविता करती है ,लोक कल्याण, यश प्राप्ति,  कविता अंकुरण है, पहाड़ों से फूटता हुआ झरना है,  प्रातः कालीन पुष्पों की महक है मकरंद है मलयाचल की सुगंध है , कविता हृदय का आंदोलन ,मंथन व नवगीत है , कविता हृदय का विषय संवेदना का नवनीत है।  सुधा

जीवन क्या है????????????

चित्र
जीवन क्या है????  जीवन है सिर्फ़ 'लेना 'और 'देना'  उस क्षण जब हम किसी से कुछ ले रहे हैं सीख रहे हैं 'लेना'  किसी को जब कुछ दे रहे हैं सीख रहे हैं' देना'  इस लेने और देने में कुछ खास नहीं है,   किस तरह कर रहे हैं हम 'लेना' किस तरह से कर रहे है    'देना' 'लेना' किस तरह  'देना' किस तरह है  इसे सीखने का नाम ही है "जीवन "और इसके लिए हम लिए जाते हैं जन्म पर जन्म , जीवन में सीखें दूसरों के जीवन में फूल खिलाना,,  सीखे अपनी प्रतिभा के साथ न्याय करके सिकंदर बन जाना,  सीखे जीवन के पर्व को उत्साह व उत्सव से मनाना,  सीखे जीवन नर्तन में संगीत सकारात्मकता व मिलन सरिता बन बह जाना.....  सुधा

प्रभु का आभार

चित्र
आभार प्रभु का  देने के लिए हमें चुना  किसी पंछी को दाना डालना हो, या भूखे को भोजन कराना, सिर्फ दाना डालकर या भोजन देकर पलट मत जाना  किसी पशु को रोटी डालकर तत्काल पलट मत  जाना,  किसी नन्हे बच्चे को चॉकलेट बिस्किट देकर जल्दी पलट मत जाना ,तुम थोड़ी देर रुकना थमना, ठहरना, और देखना उनकी खुशी संतुष्टि, तृप्ति अनुराग को ,अपने आंखों से पढ़ना, उनको प्यार आत्मीयता  से देखना ,उनकी खुशी को महसूस करना ,थोड़ी सी कीमत पर इतनी तृप्ति का आनंद कहां पाओगे? प्रभु का मानना आभार अंदर से खुशी महसूस कर पाओगे... सुधा

मरते हुए इंसान के पांच पछतावे

चित्र
एक मरते हुए इंसान के पांच पछतावे   कहा गया है कि मरता हुआ इंसान कभी झूठ नहीं बोलता ,क्योंकि उसके पास खोने के लिए कुछ नहीं होता। वह जिंदगी की नश्वरता को अच्छे से समझ जाता है। हम पूरा जीवन खुद को बेहतर इंसान साबित करने में गुजार देते हैं, लेकिन जब अंतिम समय आता है ,तब कुछ भी मायने नहीं रखता, सिर्फ यही मायने रखता है कि हम कैसा जीवन जिए ?और हमने क्या सही किया ?और क्या गलत किया? क्या करना था? और क्या नहीं करना था?  जब मृत्यु नजदीक हो तो इंसान सभी अच्छे बुरे पलों को याद करता है।  इंसान के अंतिम दिनों में पछतावे पर ब्रोनी बेयर की किताब ने जो कि बेस्ट सेलिंग किताब है ,उसमें टॉप 5 पछतावे लिखे हैं।  वे ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली 52 वर्षीय महिला थी ।उन्हें कोई ढंग का काम नहीं मिला फिर उन्होंने एक हॉस्पिटलकी केयर यूनिट में काम करना शुरू किया। इस यूनिट में टर्मिनल ,अंतिम स्टेज वाले मरीजों को रखा जाता है ,और मृत्यु से जूझ रहे लाइलाज बीमारी  व दर्द से पीड़ित मरीजों की मेडिकल थेरेपी की जाती है। और आध्यात्मिकता और आस्था के माध्यम से वे शांतिपूर्ण मृत्यु की ओर बढ़ते हैं। मरीजों के ...

अच्छी लगती है बिंदास लड़कियां.........

चित्र
मुझे अच्छी लगती है बिंदास लड़कियां♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️   बचपन में अपने मम्मी पापा से अपनी जिद्द मनवाती लड़कियां, ♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️  अपने भाई से हर जगह बराबरी करती लड़कियां , ♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️ हंसती खेलती  मुस्कुराती अपनी ही धुन में गुनगुनाती लड़कियां, ♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️  अपने मजबूत पंख खोल उड़ने को तैयार लड़कियां, ♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️  कठिन राह को आसान बनाती हुई लड़कियां, ♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️  खुद से खुद की प्रतिस्पर्धा करती हुई लड़कियां, ♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️  अपने पापा मम्मी से अपने मनपसंद केरियर में जाने को मनाती लड़कियां , ♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️ अपने जीवनसाथी को स्वयं ही चुनती हुई लड़कियां, ♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️  "लोग क्या कहेंगे "की परवाह न कर अपनी शर्तों पर जीने वाली लड़कियां , ♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️ जिंदगी से कभी ना हार मान कर एटीट्यूट रखती लड़कियां, ♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️  अपने जीवनसाथी से कदमताल मिलाकर बढ़ती हुई लड़कियां, ♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️  ससुराल में भी अपने अस्तित्व को बचाती हुई लड़कियां ♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️  अपने बच्चों की परवरिश के लिए मेहनत करती हुई लड़कियां,...

खुद्दारी अभी जिंदा है.............

चित्र
प्रेरक प्रसंग  खुद्दारी अभी जिंदा है  हमारे दैनिक जीवन में सहज ही ऐसे कई प्रसंग उपस्थित हो जाते हैं ,जिनसे हमें गर्व की अनुभूति होती है ,और लगता है कि खुद्दारी अभी जिंदा है..  आज की ही बात है, मैं शासकीय कार्य से त्रिमूर्ति नगर से डाइट  जा रही थी मैंने चौराहे से ऑटो किया .... ऑटो  बड़ा था और उसमें बच्चों को बिठाकर स्कूल छोड़ा जाता था,: रास्ते में  ऑटो वाले से बात हुई वह बोले"  मैडम जी इस बार तो पूरा साल ऐसा ही चला गया स्कूल ही नहीं लगे"  यह कहते हुए उसके चेहरे पर निराशा झलक रही थी / डाइट पहुंचने पर मैंने उ उन्हें ₹200 दिए ..."वे बोले खुल्ले नहीं है मैडम"  मैंने कहा "रख लो" वह बोले" किस बात के मैडम ₹200 तो बनते ही नहीं " मैंने बोला सौ रख लो.. वह बोले नहीं ,उन्होंने पचास भी नहीं रखे सिर्फ ₹40 लिए ..जो लगते हैं/  मैं सोचने लगी कोरोना जैसे संकट में भी ऐसे कई व्यक्ति हैं जो अपनी खुद्दारी को जिंदा रखे हुए हैं ... दूसरी घटना स्कूल की बालिकाओं की है... दीपावली के बाद विद्यार्थी संपर्क कार्यक्रम में 3 बालिकाएं मुझसे मिलने आई,  दुर्भाग्य से त...

तुलसी का महत्व

चित्र
साहित्य संपदा  आलेख प्रतियोगिता  विषय ःःःःःतुलसी का धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व  पद्म पुराण में उल्लेख है कि जिस घर में तुलसी का उद्यान होता है ,वह तीर्थरूप में होता है और उसमें यमराज के दूतों का प्रवेश नहीं होता। जिस घर की भूमि तुलसी के नीचे की मिट्टी से लिपि रहती है, उसमें रोग के कीटाणु प्रवेश नहीं करते। तुलसी की गंध को लेकर वायु जिस दिशा में जाती है, वहां सभी प्राणी पवित्र और और दोष रहित हो जाते हैं । तुलसी के लगाने और उसकी सेवा करने से बड़े-बड़े पाप भी नष्ट हो जाते हैं। तुलसी का पौधे का जहां होता है, वहां सभी देवताओं का निवास होता है। तुलसी समस्त सौभाग्य को देने वाली और आधी व्याधि को मिटाने वाली है। इसे भगवान कृष्ण के चरणों में चढ़ाने से मुक्ति प्राप्त होती है। तुलसी के बगैर जो भी कर्मकांड किए जाते हैं वह निष्फल होते हैं, क्योंकि इससे देवता प्रसन्न नहीं होते, जो दान तुलसी के सहयोग से किया जाता है ,वह अपार फलदाई होता है ।तुलसी की छाया में किया गया श्राद्ध विशेष प्रगती कारक होता है ।तुलसी दल भी बहुत महत्वपूर्ण है, जो व्यक्ति सदैव तुलसी दल का सेवन करता है उसका शरीर शुद्...

संविधान दिवस 26 नवंबर

चित्र
प्रिय बहनों  गणतंत्र भारत में 26 नवंबर का दिन संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है, क्योंकि इस दिन 26 नवंबर 1949 कोहमारा संविधान तैयार हुआ था।  संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉक्टर भीमराव अंबेडकर  के 125 में जयंती वर्ष के रूप में 26 नवंबर 2015 से संविधान दिवस मनाने की शुरुआत की गई।  26 नवंबर का दिन संविधान के महत्व का प्रचार करने और डॉक्टर अंबेडकर के विचार और अवधारणाओं का प्रचार करने के लिए चुना गया। इस दिन संविधान निर्माण समिति के वरिष्ठ सदस्य डॉक्टर सर हरिसिंह गौर का जन्म दिवस भी आता है।  विद्यालयों में ,संविधान से संबंधित गतिविधियां, समानता के लिए दौड़ ,का आयोजन होता है। भारत के महान संविधान को 2 वर्ष 11 माह 18 दिन में 26 नवंबर 1950 को पूरा करके राष्ट्र को समर्पित किया गया, और गणतंत्र भारत में 26 जनवरी 1950 से संविधान को अमल में लाया गया। हमारा संविधान हमारा गर्व है। यह विश्व का सबसे लंबा और लिखित संविधान है। हमारे देश के लिए यह बहुत गरिमामय दिन है। कोरोना संकट के कारण हम इसे बड़े पैमाने पर तो नहीं मना सकते, लेकिन हमारे हृदयके भाव के द्वारा हम संवि...

घरेलू हिंसा

चित्र
महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर कविता  आज अकेले बैठकर फिर  वह रोई है,  जागती रही रात भर पल भर ना सोई है,  उसकी आंखों का काजल बिखर गया है,  उसके गालों पर      थप्पड़ उड़ गया है,  हर पल खुश रहने वाली डरी डरी से रहने लगी है  खुलकर हंसने वाली मुस्कुराने को तरसने लगी है  शादी के कितने सपने मन में संजोकर चली थी  सोचती है, इससे तो मैं कुंवारी भली थी,  घरेलू हिंसा की दौड़ चाहे अमीर हो या गरीब ,शारीरिक प्रताड़ना या मानसिक प्रताड़ना,  हर पल नारी सहती है, पर यह ठीक नहीं है  सहन करने की कोई बात नहीं है, ना सहना है, कुछ कहना है,  हमें क्योंकि जीवन किसी की दी हुई सौगात नहीं है  , यह तो ईश्वर की दी हुई सौगात है ,एक पढ़ी-लिखी लड़की को भी मानसिक प्रताड़ना सहन करना होती है,  पर सर उठा कर जीना जिंदगी यही कहती है ........  सुधा जैन

अस्मिता

चित्र
अस्मिता  विषय आधारित रचना  प्रतियोगिता से इतर  नारी की अस्मिता पर उठते हमेशा सवाल क्यों हैं?  ईश्वर की सुंदर अभिव्यक्ति पर होता हमेशा बवाल क्यों हैं?  स्वयं के निज, सम्मान ,गौरव प्रतिष्ठा की रक्षक की फिर भी निंदा क्यों हैं?  परिवार की शक्ति, संस्कारों की बीजक की मुट्ठी बंधी क्यों है ? समाज को नव जीवन से पोषित करने वाली वीरांगना कमजोर क्यों है?  अंधेरे में सड़क पर मर्द के सामने आने पर उसको डर क्यों है ? उसके भाव को ना समझ कर नारी पर निकालते दोष क्यों हैं?  सब कुछ करते हुए नारी, गृहिणी हो या कोई और ,फिर भी कहते करती क्या हो?  सुधा जैन

विद्रोह कविता

चित्र
हमारे अल्फाज आपके जज्बात समूह की ओर से "विद्रोह  "शीर्षक पर कविता  प्रतियोगिता से इतर   शीर्षक" विद्रोह"  विधा ::::कविता  प्रगति शीलता के बावजूद लड़का लड़की के लिंग भेद पर मेरा मन करता विद्रोह है,  लोकतंत्र में अमीर और गरीब की खाई पर मेरा मन करता विद्रोह है,  परंपराओं के नाम पर कई गलत चीजों को ढोने पर मेरा मन करता विद्रोह है,  हर किसी की बुराई ,निंदा में रस लेने पर मेरा मन करता विद्रोह है  किसी की शारीरिक कमी पर  हंसने पर मेरा मन करता विद्रोह है, " जल ही जीवन है" यह जानकर भी जल की बर्बादी पर मेरा मन करता विद्रोह है,  "अन्न का एक-एक दाना है कीमती" फिर भी झूठा डालने पर मेरा मन करता है विद्रोह,  महंगी शादियां करती है ,हमें बर्बाद फिर भी करते हैं, इस बात का मेरे मन में विद्रोह है , "दहेज प्रथा एक अभिशाप है" फिर भी दहेज के लेनदेन को जीवन में लाने का मेरे मन में विद्रोह है,  "मृत्यु भोज है गलत परंपरा" फिर भी हम सब निभाते इस बात का मेरे मन में विद्रोह है,  "विलासिता पूर्ण जीवन है' हम सबके लिए जहर" फिर भी ऐसा जीवन बिताने...

लघु कथा निडर

चित्र
लघु कथा शीर्षक ‌:::निडर  रश्मि का जन्म कोलकाता के संपन्न परिवार में हुआ। जिंदगी बहुत आराम से चल रही थी। लेकिन शादी के बाद सब कुछ बदल गया।  रश्मि के पति और सास दोनों का रवैया बहुत खराब था। रश्मि ने नौकरी छोड़ दी। पति और सास लगातार दहेज की मांग करते थे ,मांग पूरी नहीं होती तो मारपीट शुरू कर दी।  शादी के 1 साल बाद बेटी का जन्म हुआ। प्रेग्नेंसी के समय पति ने सीढ़ियों से धक्का दे दिया ,रश्मि बड़ी मुश्किल से अपनी बेटी और अपनी जान बचा पाई । जब बिटिया 3 साल की थी तो पति और सास की मार से तंग आकर पेरेंट्स के पास आई, लेकिन पिता और भाई ने किसी भी तरह की मदद देने से इंकार कर दिया। मां चाह कर भी मदद नहीं कर पाई । रश्मि को वापस पति के पास जाना पड़ा। वह फिर गर्भवती हो गई दूसरी बार बेटा हुआ ,लेकिन पति और सास के अत्याचारों में कोई कमी नहीं आई । सदैव पैसों को लेकर मारपीट करते रहते.. । बेटा इस प्रकार के व्यवहार को देखकर गुमसुम रहने लगा, और बोलना भूल गया ,तब रश्मि को लगा कि अब उसे जिंदगी में निडर होकर शादी से निकलना होगा।  10 साल तक अत्याचार सहने के बाद रश्मि ने पति और उनका घर छोड़ दिया ...

आखिरी पत्ता

चित्र
आखिरी पत्ता  मेरी यह कहानी प्रसिद्ध कहानीकार 'ओ हेनरी 'की कहानी' द लास्ट लीफ' का संक्षिप्तीकरण है । मुझे आशा है कोरोना के संक्रमण के दौर में यह कहानी हम सबके जीवन में नई ऊर्जा का संचार करेंगी।  वाशिंगटन शहर में सू और जॉन्सी दो युवा कलाकार एक छोटे से घर में रहती थी । यह घर एक पुराने मकान की तीसरी मंजिल पर था ।उस समय निमोनिया महामारी फैल गई। और जॉन सी काफी बीमार पड़ गई। वह बिस्तर पर बिना हिले डुले पड़ी रहती थी। वह खिड़की से बाहर एकटक देखती रहती थी। उसकी सहेली  सू काफी चिंतित हो गई ,वह डॉक्टर को बुला कर लाई ,लेकिन उसकी स्थिति में कोई अंतर नहीं पड़ रहा, एक दिन डॉ सू एक तरफ ले गए और उससे पूछा "क्या जॉन सी को किसी बात की चिंता है'" सू ने जवाब दिया नहीं" पर आप ऐसा क्यों पूछ रहे हैं"? डॉक्टर से बोले" ऐसा लगता है जान सी  ने निश्चय कर लिया है कि वह ठीक नहीं हो सकेगी, अगर वह जिंदा नहीं रहना चाहती तो दवाइयां उसकी कोई मदद नहीं कर सकेगी। जब हमारे स्वयं के मन में जीने की इच्छा नहीं रहेगी, और हम मौत का स्वागत करने को तैयार रहेंगे तो उनका इलाज धनवंतरी भी नही...

Beauty of love..............

चित्र
Beauty of love...........   पति पत्नी एक रिश्ता है, प्यार का, तकरार का ,रूठना, मनाना, लड़ाई इंतजार , हमारे दैनिक जीवन में भी कई प्रसंग ऐसे आ जाते हैं ।हम दोनों पति पत्नी में भी ऐसा चलता रहता है। एक बार मैं अपने बेटे से कह रही थी ,"पापा बहुत चिल्लाते हैं ,बहुत गुस्सा करते हैं ,विशेष करके जब कहीं आना जाना होता है, या हमारे यहां पर कोई आते हैं, तब उनका रूटीन गड़बड़ होता है, तो गुस्सा आ जाता है"। मेरा बेटा कह रहा था "अरे मम्मी ',आप क्यों सहते हो ,आपको स्टैंड लेना चाहिए पापा कुछ भी कहे, आप विरोध करो। पापा किसी के सामने आप को  डांटे तो आप भी अपना विरोध दर्ज करो। क्यों सहते हो ?आप,  यह बात उनके सामने ही हो रही थी। वह हंसकर बोले" हां मम्मी को दिला दिए हैं ,मोबाइल के स्टैंड, टेलीफोन स्टैंड, वाशिंग मशीन का स्टैंड ,और मम्मी को कितना स्टैंड चाहिए?  मुझे गुस्सा भी आ रहा था और इनकी बात पर हंसी भी। अब जब भी कभी बात होती है ,बच्चों से हंसकर कहते हैं, मैंने मम्मी को स्टैंड दिला दिए और दिलाना है क्या?  इस तरह से चल रही है ,हमारी खट्टी मीठी जिंदगी।  बच्चे भी समझ गए ,इनका कुछ ...

हाथ

चित्र
🙏हाथ🙏 जिंदगी में किसी का साथ काफी है  हाथों में किसी का हाथ काफी है।  सुधा एक संवेदनशील शिक्षिका है ।बच्चों के प्रति उसके हृदय में स्नेह, प्यार ,ममता ,और करुणा का स्त्रोत सदैव बहता रहता है। वह प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका है ।अपने बच्चों को शिक्षा देने के अलावा जीवन जीने की राह भी सिखाती हैं। नैतिक गुणों के विकास के साथ उनके व्यक्तित्व का समग्र विकास हो सके यही कोशिश रहती हैं ।एक बार वह अपनी कक्षा के छोटे-छोटे बच्चों को आभार ,थैंकफूलनेस, ग्रेटीट्यूड के बारे में बता रही थी ,कि जो हमारे जीवन को सहज बनाते हैं, उनके प्रति हमें सदैव आभारी रहना चाहिए ।बताने के बाद उन्होंने बच्चों से कहा कि आप अपनी ड्राइंग के माध्यम से बताइए कि आप किसके किसके आभारी हैं?  सभी बच्चे अपने नन्हे नन्हे हाथों से चित्र बनाने लगे. प्यारी सी  ईशा ने पेड़ पौधे का चित्र बनाया ।मैडम ने पूछा, पेड़ पौधे क्यों ?उसने कहा इनसे हमें ऑक्सीजन मिलती है।  नन्ही सी आरवी ने बादल का चित्र बनाया, और मैडम को बोला" मैडम बादल हमें बारिश देते हैं और बारिश से पेड़ पौधे बड़े होते हैं "। चुलबुली  अन्वी ने चॉक...

pleasure is not happiness

चित्र
Pleasure is not happiness  खुशी तो कुछ करने में है,  खुशी तो कुछ देने में है,  खुशी का कोई नाम नहीं है,  खुशी खरीदी बेची जाने वाली नहीं है,  विक्रमादित्य की खुशी न्याय देने में है , युधिष्ठिर की खुशी धर्म पालन में है,  न्यूटन की खुशी सेब गिरने की अनुभूति में है,  कालिदास की खुशी नाटक रचनाओं को लिखने में है,  बच्चे की खुशी रेत में खेलने में है,  सफलता एक परिणाम है ,खुशी एक परिणीति है , तुलना सफलता की सर्वोच्च विफलता है , तुलना ना होना प्रसन्नता की सर्वोच्च सफलता है,  खुशी तो हमारे मन में है,  खुशी अजब है, किंतु गजब है,  सफलता चुनौती की संतान हैं,  खुशी जीवन की जननी है,  नव वर्ष हम सबके लिए सफलता लेकर और उससे भी अधिक हर पल की खुशी लेकर आए, यही प्रभु से प्रार्थना । सुधा जैन

एक दूसरे से आजादी

चित्र
एक दूसरे से आजादी  "अब आप दोनों एक दूसरे से आजाद हो" कहते हुए कोर्ट में वकील ने उन्हें बधाई दी ,और उन दोनों का तलाक मंजूर हो गया। अवनी और अमन  के वैवाहिक जीवन को 12 वर्ष हो गए । 8 वर्ष  तक दोनों साथ में थे और 4 वर्षों से तलाक का प्रकरण चल रहा था। जैसे ही वकील की तरफ से तलाक को सहमति मिली ,अवनी को अपने पुराने दिन याद आ गए ।कैसे वह अमन से मिली? कैसे वह शादी के पवित्र बंधन में बंधे ?कैसे सुंदर दिन और प्यारी रातों से उन्होंने अपने जीवन की शुरुआत की? जहां सिर्फ प्यार ही प्यार था ।चार साल प्यार में कैसे गुजर गए? पता ही नहीं चला। एक दूसरे के साथ समय बिताना,  एक दूसरे की पसंद का खाना, छोटा सा घर बनाना, उसको बड़े ही प्यार से सजाना संवारना, एक एक चीज को बड़े ही जतन से संवारा था उसने,  और फिर नन्हे से  शौर्य का जीवन में आना ,जीवन मे  पूर्णता सी लग रही थी, लेकिन इन दिनों अमन का ऑफिस से लेट आना ,ड्रिंक करके आना पत्नी और बच्चों को समय ना देना ,और ऑफिस की अपनी कलीग रोमा के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना, यह सब चीजें अवनी को खा रही थी। सोच रही थी, जीवन कैसे चलेगा? ...

यह अंतर क्यों है??????

चित्र
कहानी  यह अंतर क्यों है?  बानी बहुत ही सुलझी हुई प्यारी सी फैशन डिज़ाइनर है। अपने फील्ड में और भी अच्छा करना चाहती है, खुद का अपना बुटीक है ,और बहुत ही सफलता पूर्वक उसका संचालन कर रही है। सुजीत उसका प्यारा सा दोस्त है और उसी के साथ वह शादी करने वाली है। अपनी मम्मी की लाडली इकलौती बिटिया हैं। उसकी मम्मी के सारे सपने उसी के इर्द-गिर्द घूमते हैं। थोड़े ही दिनों में बानी की शादी होने वाली है, यह सोच कर मम्मी का जी घबरा रहा है। ससुराल में सब कुछ कैसे संभाल पाएगी?  यह लड़की, घर पर देखो तो कुछ भी काम नहीं करती है। कमरा  उलट-पुलट पड़ा रहता है।  बानी करे भी तो क्या उसे अपने boutique के काम को बहुत अच्छे से करना है। मम्मी भी इस बात को समझती है, और अपने बिटिया को प्यार से समझाती है कि ससुराल में कुछ तो करना पड़ेगा।  बानी कहती है," करूंगी मम्मी सुजीत बहुत अच्छे हैं, मुझे समझते हैं ,परिवार भी अच्छा है" इस तरह से सुजीत और बानी की शादी हो गई ।सुजीत के परिवार में पापा मम्मी और छोटी बहन रेहा है।  बानी शादी हो कर घर आई और रेहा को लग रहा है भाभी मेरे लिए यह करेंगे, मम्मी...

प्यारी सी परी

चित्र
प्यारी सी परी  परी एक प्यारी सी लड़की सुंदर  सुशील, समझदार,  इंजीनियरिंग के बाद बैंकिंग की तैयारी की और केनरा बैंक में बैंक  पीओ बन गई ।जीवन को देख रही ,समझ रही है। रेडियो जॉकी बनने का बहुत बड़ा शौक था, लेकिन उसमें केरियर निश्चित नहीं था, इसलिए बैंकिंग चुना। पढ़ने और लिखने का शौक है, जीवन को सोच रही है ,समझ रही है। मम्मी पापा उसके लिए रिश्ते भी देख रहे हैं। इन दिनों जीवन मे खुशियां कैसे मिले?  इस बात को सोचती रहती है। बैंक की तरफ से सुंदर सा घर मिला है। बढ़िया सा फर्नीचर करके घर को बहुत ही सजीव बना लिया है । ऑफिस जाने के लिए स्कूटी भी है ।आसपास के परिवार भी बहुत अच्छे हैं ।समय बहुत अच्छे से बीत रहा है ।एक दिन जब वह ऑफिस जाने के लिए स्कूटी के पास आई ,तो देखती है कि आठ नौ साल का एक सीधा-साधा बालक उसकी स्कूटी को पोंछ रहा है ।परी ने उससे प्यार से पूछा क्या कर रहे हो ? बोला दीदी आपकी स्कूटी को साफ कर रहा हूं, आप मुझे जो भी आपकी इच्छा हो वह दे देना। परी ने उसे ₹20 दिए उसने सहज  ले लिए। फिर तो यह नियम ही बन गया। उसके ऑफिस जाने के समय वह उसकी स्कूटी के आसपास खड़ा र...

इंसानों से मिलना ही है , मिलना भगवान से

चित्र
इंसानों से मिलना ही  है मिलना भगवान से  दीपावली का पर्व नजदीक आ रहा था। सभी लोग उत्साह से अपने बच्चों के लिए, परिवार के लिए खरीदारी कर रहे थे।  दिनेश जो कि कार ड्राइवर है, उसके बच्चे भी पापा से जिद कर रहे थे। बिटिया सुंदर सी फ्रॉक लाने का कह रही थी, बेटा अपने लिए पटाखे लाने का कह रहा था, पत्नी भी आस भरी नजरों से उसकी और देख रही थी, क्योंकि करवा चतुर्थी पर भी वह अपनी पत्नी को कुछ गिफ्ट नहीं कर पाया था। सोच रहा था, जैसे ही समय मिलेगा और पैसे का इंतजाम होगा, वह सभी की फरमाइश  जरुर पूरी करेगा। लेकिन उसे उसके साहब छुट्टी नहीं दे रहे थे ।दीपावली का दिन आ गया, उसने सोचा" आज तो साहब से छुट्टी मांग लूंगा" , वह सोच ही रहा था कि साहब का फोन आ गया" दिनेश' जल्दी से आ जाओ जरूरी काम है " दिनेश कह नहीं पाया सोचा, थोड़ा जल्दी आ जाऊंगा, ऐसा सोच कर अपने बच्चों को वह बोल कर चला गया कि आता हूं । साहब ने कहा "जल्दी से गाड़ी साफ करो' ऑफिस चलना है' वहां पर पूजा करूंगा"  उसने गाड़ी साफ की। साहब को ऑफिस ले गया। साहब ने अपने ऑफिस में अपने स्टाफ के साथ पूजा की। सभी को मिठ...

खुद से खुद को आजाद करें हम

चित्र
मुझे शिकायत है, महिलाओं से  "खुद से खुद को आजाद करें हम " हम में से कई बहनें अपने आप से  ऐसा व्यवहार करती हैं जैसे  वे अपने आप को सजा दे रही हो।  जैसे अपनी तबियत ठीक नहीं होने पर भी आराम ना करके काम करते रहना, किसी सुबह जल्दी नींद ना खुले तो अपने आप को अपराधी समझना, घर पर सब की पसंद का खाना बनाना, पर अपनी पसंद की सब्जी ना बनाना, अपने गृह सहायिका से अच्छा व्यवहार नहीं करना, अपनी अलमारी ,अपने घर से गैर जरूरी चीजों को नहीं हटाना ,किसी को नहीं देना, वापिस संभाल कर रख कर भीड़ बढ़ाते जाना, घर की साफ सफाई में इतने लग जाना कि शरीर बीमार हो जाए, क्या हुआ अगर घर एक दिन साफ ना होगा , वही काम कल कर लेंगे, पर नहीं ,हमें तो आज का काम आज ही करना है ।हमें कोई सफाई का पुरस्कार ग्रहण नहीं करना है।  घर पर अगर बच्चे हैं, और खिलौने बिखरे पड़े हैं, तो क्या हुआ?  "हर घर चुपचाप से कुछ कहता है  इस घर में कौन रहता है"  हम बहनों ने अपने आप को कुछ चीजों में इस तरह से जकड़ लिया है कि हम उस से निकल ही नहीं पाते हैं। किसी को सफाई का, किसी को कंजूसी का ,किसी को शॉपिंग का, किसी क...

doctor APJ Abdul Kalam Ki Atmakatha

चित्र
डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की आत्मकथा  "विंग्स आफ फायर" के कुछ अंश  डॉ एपीजे अब्दुल कलाम जिनकी अंतरिक्ष ,रक्षा और नाभिकीय प्रौद्योगिकी की परियोजनाओं ने भारत को 21वीं सदी में जाने का मार्गदर्शन दिया। वे 2002 में भारत के 11 राष्ट्रपति बने ,उन्होंने अपनी आत्मकथा "विंग्स आफ फायर" में अपने बचपन का जिक्र इस प्रकार किया है।  मेरा जन्म रामेश्वरम के मध्यम वर्गीय तमिल परिवार में हुआ। मेरे पिता जैनुलाब्दीन ना तो ज्यादा शिक्षित थे ,ना ज्यादा पैसा था, इसके बावजूद वह बहुत उदार व दयालु थे। उनके पास एक आदर्श साथी के रूप में मेरी मां आशिअम्मा थी ।मेरी मां रोज कई लोगों को खाना खिलाती थी ।मेरे पिताजी सख्त मिजाज थे, और आरामदेह और विलासिता पूर्ण जीवन जीने से बचते थे। फिर भी जरूरत की सब चीजें जैसे खाना ,दवाइयां या कपड़ों की कोई कमी नहीं थी। हकीकत यह है कि मेरा बचपन अधिक सुरक्षित था। जरूरतों के हिसाब से भी और भावनात्मक रूप से भी।  मेरा घर रामेश्वरम की मस्जिद स्ट्रीट पर था जब मैं 8 वर्ष का था तब दूसरा विश्वयुद्ध छिड़ गया। और मैं पेपर बेचने लगा मेरे चचेरे भाई समसुद्दीन के साथ।  हर बच्चा कुछ ज...

क्या अंतर है?????

चित्र
क्या अंतर है?   अपनी आंखों पर गॉगल लगाकर ईशा ऑफिस जाने लगी। रात को ईशान  ने शयन कक्ष में बहस बाजी के बाद उसकी आंखों पर गुलदस्ता फेंक दिया था जिससे काफी सूजन आ गई थी।  ईशान कह रहा था "ऑफिस मत जाओ" ,लेकिन उसने कहा, जाना जरूरी है।  ऑफिस जाते ही सब पूछने लगे "यह क्या हुआ ? " गिर गई थी मैं" उसने जवाब दिया। लेकिन मिसेज सरिता से वह इस बात को नहीं छुपा पाई । मिसेज सरिता ने कहा" यह तो डोमेस्टिक वायलेंस का केस है तुम्हें रिपोर्ट दर्ज करानी चाहिए" अपनी सेफ्टी जरूरी है।  ईशा की आंखों में आंसू थे ,सोच रही थी, यह कैसा तथाकथित सभ्य समाज है जहां पर शालीनता का आवरण ओढे  स्त्री का शारीरिक और मानसिक शोषण किया जाता है। उसे अपने गृह सहायिका राधा की याद आई जिसे उसका पति अक्सर मारपीट  करता था, चोट खाकर भी वह मुस्कुरा कर काम करती थी, उसे लगा उसमें और राधा में क्या अंतर है? उसके अंतस्  में दर्द का गुबार उठ गया। मिसेज सरिता की बात उसे ठीक लगी, और वह पुलिस थाने की ओर चल पड़ी । सुधा जैन