doctor APJ Abdul Kalam Ki Atmakatha
डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की आत्मकथा "विंग्स आफ फायर" के कुछ अंश डॉ एपीजे अब्दुल कलाम जिनकी अंतरिक्ष ,रक्षा और नाभिकीय प्रौद्योगिकी की परियोजनाओं ने भारत को 21वीं सदी में जाने का मार्गदर्शन दिया। वे 2002 में भारत के 11 राष्ट्रपति बने ,उन्होंने अपनी आत्मकथा "विंग्स आफ फायर" में अपने बचपन का जिक्र इस प्रकार किया है। मेरा जन्म रामेश्वरम के मध्यम वर्गीय तमिल परिवार में हुआ। मेरे पिता जैनुलाब्दीन ना तो ज्यादा शिक्षित थे ,ना ज्यादा पैसा था, इसके बावजूद वह बहुत उदार व दयालु थे। उनके पास एक आदर्श साथी के रूप में मेरी मां आशिअम्मा थी ।मेरी मां रोज कई लोगों को खाना खिलाती थी ।मेरे पिताजी सख्त मिजाज थे, और आरामदेह और विलासिता पूर्ण जीवन जीने से बचते थे। फिर भी जरूरत की सब चीजें जैसे खाना ,दवाइयां या कपड़ों की कोई कमी नहीं थी। हकीकत यह है कि मेरा बचपन अधिक सुरक्षित था। जरूरतों के हिसाब से भी और भावनात्मक रूप से भी। मेरा घर रामेश्वरम की मस्जिद स्ट्रीट पर था जब मैं 8 वर्ष का था तब दूसरा विश्वयुद्ध छिड़ गया। और मैं पेपर बेचने लगा मेरे चचेरे भाई समसुद्दीन के साथ। हर बच्चा कुछ ज...