संदेश

अक्टूबर 18, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अस्तित्व की तलाश

चित्र
अस्तित्व की तलाश  अंबिका एक प्राइवेट कंपनी में रिलेशनशिप मैनेजर का कार्य करती है। अपने कार्य के प्रति बहुत ही गंभीर और वफादार है। इसके साथ ही अंबिका एक कुशल गृहिणी, अच्छी पत्नी, सुघड़ बहू ,अच्छी मां, अपने मम्मी पापा की प्यारी सी बिटिया और बहुत सारे सुंदर रिश्तो को समेटे हुए हैं। वह अच्छी सी कुक, सभी की सेवा करने वाली नर्स , और कई कार्य करने वाली मल्टी टास्किंग वुमन है।  जैसे मां दुर्गा के दस हाथ हैं, वैसे ही अंबिका सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक घर के सारे कार्य बहुत ही सुंदर  तरीके से करती है। इसके बावजूद ना तो कोई उसकी केयर करता है, ना कोई सहानुभूति, ना कोई प्यार बस एक रूटीन सा जीवन चला जा रहा है। सब कुछ ठीक भी है, लेकिन अंबिका को संतुष्टि नहीं है । सुबह नाश्ते में थोड़ी सी भी देर हो जाए तो पति यूं ही चल देते हैं। चाय थोड़ी सी मीठी हो जाए तो ससुर जी को गुस्सा आ जाता है । ऑफिस जाते समय वह स्लीवलैस पहनती है, तो ससुर जी की नजरें घूरने लगती हैं, और वह बोल देते हैं कि ऐसी ड्रेस तुम्हें शोभा नहीं देती, सब लोग घूरते हैं ,अच्छे घर की बहू  ऐसे कपड़े नहीं पहनत...

कन्या पूजन की सार्थकता

चित्र
शनिवार 24/10/2020  आलेख प्रतियोगिता  विषय ‌ ******कन्या पूजन की* *सार्थकता*  नवरात्रि  मां दुर्गा की आराधना का पर्व है। इन नौ दिनों में माता के नौ रूपों की पूजा की जाती है। मां शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी ,चंद्रघंटा कुष्मांडा, स्कंदमाता ,कात्यायनी कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री।  इन नौ शक्तियों के मिलन के पर्व को नवरात्रि कहते हैं। पर्व के दौरान लोग अपने आध्यात्मिक और मानसिक शक्तियों में वृद्धि के लिए संयम की साधना करते हैं, उपवास रखते हैं, भजन पूजन और योग साधना भी करते हैं। इन नौ दिनों में दुर्गा सप्तशती का पाठ हवन और कन्या पूजन अवश्य करना चाहिए।  हमारे देश में कन्या पूजन सदियों से चला आ रहा है, लेकिन क्या 1 दिन कन्या पूजन करने के बाद नारी जाति के प्रति पुरुष वर्ग के कर्तव्य और भावनाएं समाप्त हो जाती है ।कन्या पूजन  करने के बाद अगले ही दिन वे उसे राक्षस बनकर नोच कर खाने में और फिर जिंदा जलाने में तनिक भी संकोच नहीं करते ,क्या यह सहीहै?  *हमारे कन्या पूजन की सार्थकता*   देश में विषम स्थितियां बनी हुई है। हमें बहुत ही चिंता है ,हमारी बेटि...

खुद को खुश रखना खुद की जवाबदारी है।

चित्र
खुद को खुश रखना सबसे बड़ी जवाबदारी है।  निरुपमा सुंदर, समझदार, पढ़ी लिखी प्यारी सी लड़की है। उसने इंटीरियर डिजाइनिंग में ग्रेजुएशन किया है।  लड़कियों के जीवन के बारे में सोचती थी कि अगर अच्छा परिवार पढ़े-लिखे लोग और आर्थिक रूप से सब कुछ ठीक हो तो अपने घर में ही रह कर घर को ही स्वर्ग बनाया जा सकता है। सबसे हिल मिलकर रहो ,घर को सजाओ  संवारो,सभी प्यार से रहो, आने जाने की परेशानी नहीं। ऐसा सोचती थी, जैसा हम चाहते हैं ,वैसा हो भी जाता है । निरुपमा के लिए एक प्यारा सा रिश्ता आया । आशुतोष डॉक्टर  हैं, लेकिन उन्हें सेम प्रोफेशन वाली लड़की नहीं चाहिए। पापा कॉलेज से मनोविज्ञान के प्रोफेसर पद से सेवानिवृत्त हुए। मम्मी गृहिणी है।उन्होंने निरुपमा को पसंद  कर लिया।  विवाह हो गया और निरुपमा घर को स्वर्ग बनाने के ढेर अपने लिए सपने लिए ससुराल आ गई। शादी होकर जैसे आई, घर तो सर्व सुविधा संपन्न  था, पर घर में उसकी सासू जी का आतंक था। घर के नौकर  भी उनसे डरते थे। वह बहुत ही अनुशासन प्रिय, सफाई पसंद, और कंजूस थी। निरुपमा घर का इंटीरियर बदलना चाहती थी, पर सासूजी की सहमत...

ऐसे हैं मेरे पापा

चित्र
Health and well being  in late life ....... कुर्ता पजामा से अब टी-शर्ट लोअर पहनने लगे हैं मेरे पापा,  बुढ़ापे में पस्त नहीं मस्त रहने का संदेश देते हैं मेरे पापा,.  बढ़ती उम्र को खूबसूरत बनाने में लगे हैं मेरे पापा,  शारीरिक चुनौतियों के बावजूद जीवन का आनंद ले रहे हैं मेरे पापा,  वृद्धावस्था का दूसरा नाम  सन्यास नहीं है, संदेशा दे रहे हैं मेरे पापा,   बच्चों से लेकर बड़ों के मित्र हैं मेरे पापा , ,टहलना काम, कसरत मेहनत ,शारीरिक सरगर्मी बनाकर रखते हैं मेरे पापा,   देना ही उनका जीवन है ऐसे हैं  मेरे पापा , ग्रीष्म की ठंडी छांव व शीत  की धूप है मेरे  पापा,  दिल अपने पास और धड़कन  बच्चों की होठों की मुस्कान में रखते हैं मेरे  पापा , खयालों में भी बच्चों का ख्याल रखते हैं मेरे पापा,  हर नजर आने वाले से मुस्कुरा कर मिलते हैं मेरे पापा,   मेरी मीठी गलतियों पर भी मुस्कुरा देते हैं, मेरे पापा।  पापा के बच्चे

अलग ही सुकून है......

चित्र
अलग ही सुकून है     🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹  किसी कीमुस्कुराहट की वजह बन, अलग ही सुकून है , किसी के खिल खिलाने की वजह बन, अलग ही सुकून है,  किसी के जीने की वजह बन ,अलग ही सुकून है,🌹🌹🌹  खुद की मुस्कुराहट की वजह बन, अलग ही सुकून है, 🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹 किसी भूखे को रोटी देने का, प्यासे को पानी देने का, अलग ही सुकून है , किसी नदिया की बहने की वजह बन, अलग ही सुकून है ,  मरूस्थल में हरियाली करने का, अलग ही सुकून है,  चट्टानों की छाती छिल कर आगे बढ़ ,अलग ही सुकून है,  दशरथ मांझी जैसे पहाड़ों को काटकर राह बना ,अलग ही सुकून है,  कल्पना चावला जैसे विकलांगता से न हार, एवरेस्ट पर चढ़ने का, अलग ही सुकून है,  गलत को सही करने का, दुनिया को बदलने का, अलग ही सुकून है  किसी की टूटती उम्मीदों को हौसला देने का ,किसी के थमते कदमों को हाथ देने का ,अलग ही सुकून है  आंधी में दिया जलाने का, रास्तों में चट्टान हिलाने का ,अलग ही सुकून है  सच्चाई से चलने का ,हार को जीत में बदलने का ,अलग ही सुकून है  कठिन से सरल बनने का, अनेक से एक बनने का ,अलग ही सुकू...

A House is Not a Home....

चित्र
AHouse is Not a Home  मकान घर नहीं होता  यह कहानी कक्षा नौवीं की अंग्रेजी की बुक में है। यह कहानी जैन नामक बालक के चारों ओर घूमती है, जब से वह नए हाई स्कूल में गया ,वह बहुत दुखी था, वहां उसके कोई पुराने साथी ना थे। उसे अपना पुराना स्कूल याद आता था। जैन के दुखों का कारण यह  था की उसके  घर में आग लग गई,वह और उसकी मां दोनों झुलस गए, मां कुछ कागज और पिता के फोटो को बचा पाई। उसके सिवा उनका सब कुछ जलकर राख हो गया। जैन के पास 1 जोड़ी जूते तक न थे ।उसकी पालतू बिल्ली भी खो गई थी, इन सब के कारण जैन गहरे अवसाद में चला गया ,और स्कूल तक नहीं जाना चाहता था, लेकिन उसने महसूस किया कि वह सिर्फ दुख में ही डूबे नहीं रह सकता, क्योंकि उसे नई जिंदगी भी बनानी थी । उन्हें नया घर, कपड़े ,किताबें सब चाहिए था। उनके पास पैसे क्रेडिट कार्ड या आईडेंटी प्रूफ तक न था, और उन्हें अपने दादा दादी से पैसे उधार मांगना पड़े। एक बार जैन स्कूल गया तब यह देखकर दंग रह गया कि उसकी मेज सामान से भरी पड़ी है, किताबें, स्टेशनरी, कपड़े जो उसकी कक्षा के साथियों ने मिलकर उसके लिए जमा किए थे।  वह सब जैन की मदद कर...

कुंडली कैसी है यह पहेली???????

चित्र
कुंडली...... कैसी है यह पहेली????  नीलांजना और अनुराग एक ही कॉलेज में पढ़ते थे ।दोनों की रुचियां समान, दोनों को किताबें पढ़ने का शौक, दोनों की मिलन स्थली लाइब्रेरी, सब कुछ इतना अच्छा। दोनों एक दूसरे के विचारों का सम्मान भी करते और एक दूसरे के प्रति प्यार महसूस करते थे। जब उनके कालेज की पढ़ाई समाप्त हुई और जीवन एक नई राह पर जाने को तैयार हो रहा था, तब नीलांजना ने अपने दिल की बात अनुराग से कहीं ।अनुराग भी महसूस तो कर ही रहा था। नीलांजना ने इस विषय में अपने मम्मी पापा से बात की ,मम्मी पापा सुलझे हुए थे, उन्हें अपने बिटिया की बात को मानने में कोई हर्ज नहीं था । वे अनुराग से मिलना चाहते थे ।अनुराग उनसे मिलने आया , उन्हें अच्छा लगा और नीलांजना के माता-पिता ने कहा कि अपने माता-पिता से चर्चा करो ,हम तुम्हारी शादी करने को राजी हैं ।अनुराग के माता पिता कुंडली को मानने वाले थे ,जब अनुराग ने यह बात कही तब उन्होंने कहा कि अगर कुंडली मिलान होगा, तभी हम तुम्हारी शादी नीलांजना से कर पाएंगे । दुर्भाग्य देखिए, दोनों का कुंडली मिलान नहीं हुआ, और अनुराग के माता पिता इस बात के लिए बिलकुल भी राजी नहीं ह...

यूं ही नहीं मिलती है मंजिले

चित्र
यूं ही नहीं मिलती है मंजिले  यू ही नहीं मिलती है मंजिलें,  एक जुनून सा दिल में जगाना होता है,  चिड़िया को भी अपने आशियाने को बनाने के लिए उड़ान भर तिनका तिनका उठाना होता है,  यूं ही नहीं होता छोटा सा शिशु बड़ा ,प्यार से दुलार से रातों को जागना होता है , यूं ही नहीं बनता है एक बीज  पौधा , पानी , खाद,अपना दिल भी डालना होता है,   यूं ही नहीं चलती गृहस्थी की गाड़ी, पल पल क्षण क्षण मन को समझाना होता है,  यूं ही नहीं पनपता किसी रिश्ते में प्यार, कभी रूठना, कभी मनाना, कभी जीतना कभी हार जाना होता है , यूं ही नहीं चलता पति पत्नी का पावन रिश्ता ,प्यार समर्पण  आदर की लौ जगाना होता है,  यूं ही नहीं चलती कलम किसी की, हर पल, हर क्षण मन को सोचने में लगाना होता है , ना दिन, ना रात अपनी भावनाओं को लिखना होता है।  सुधा जैन

/A House is Not a Home......

चित्र
बचपन की यादें हैं, जवानी का ख्वाब  सीमेंट कांक्रीट से नहीं ,प्यार से बना घर है जनाब  बड़ी हवेलियां महल तो हाउस है साहब,  जहां हंसना, रोना, मुस्कुराना  होता , होम है साहब।  A House is not a Home.......

Housewife Nahin houselife Hun Main....

चित्र
हाउसवाइफ नहीं हाउसलाइफ हूं मैं  कोरोना ने हाउसवाइफ की कद्र को बढ़ा दिया,  हाउसवाइफ नहीं हाउस की लाइफ हूं  मैं,यह  सबको जता दिया,  कोरोना में दिनभर उसके व्यस्त रूटीन को देखकर इज्जत करना सिखा दिया,  सुबह उठना, चाय ,नाश्ता, खाना बनाना ,झाड़ू ,पोछा, बर्तन भी करना,  गृहिणी जिसका पूरा घर ऋणी दुनिया में और किसी भाषा में यह शब्द नहीं,  गृहिणी का मन कागज की नाव  जैसी हवा वैसा बर्ताव,  तुम दिन भर क्या करती हो?  मुफ्त की रोटी नहीं तोड़ती हूं मैं  रात दिन खटती  हूं मै,  होममेकर बनकर हाउस को होम बनाती हूं मैं,  चंद् ख्वाहिशें , दिल के अरमां  अहसास लुटाती हूं मैं  करती हूं अपने अस्तित्व की तलाश, सुबह से शाम पसीने से नहाती हूं मैं  पूरे साल करती हूं काम  फिर भी पगार नहीं लेती हूं मै,  सबकी बातें सुन सुन अंदर ही सह लेती हूं मैं  अपने सपनों को मारती हूं मैं,  दूसरों की खुशियों में खुश हो जाती हूं मैं  हाउसवाइफ नहीं हाउसलाइफ हूं मैं।  सुधा जैन  मौलिक

दिया जलाना कब मना है

चित्र
है अंधेरी रात पर दीया जलाना कब मना है ? बहुत रह लिए महलों में, कुटिया में रहना कब मना है?  बहुत बैठे गाड़ियों में ,पैदल चलना कब मना है?  खा लिए पकवान बहुत, दाल रोटी खाना कब मना है?  भौतिकता में बहुत जी लिए, नैतिकता में जीना कब मना है?  बहुत निभा ली परंपराएं ,विवेकी बनना कब मना है?  बहुत बना ली रोनी सूरत, हंसना मुस्कुराना कब मना है?  कब तक बैठोगे यूं चुप गीत गुनगुनाना कब मना है?  बहुत कर लिया संग्रह चीजों का, सुख बिखेरना कब मना है?  मिनरल वाटर बहुत पी लिया सादा पानी पीना कब मना है?  बहुत कर ली मौज मस्ती हमने प्रभु भजन का कब मना है?  सुधा जैन

खाने पीने के अलावा भी है जिंदगी

चित्र
खाने के अलावा भी कुछ और भी चाहती है जिंदगी  पलक एक छोटे से शहर की प्यारी सी लड़की बहुत सारे सपनों को संजोकर अपने पति देव के साथ मुंबई आई । उसेखाने बनाने का बहुत शौक था, और उसकी मम्मी ने उसे कहा था ,"पति सेप्रेम पाने का रास्ता पेट से होकर गुजरता है" ।बस यही सोचकर वह सदैव यही  सोचती रहती कि मैं क्या अच्छा बनाऊं ?अपने पति को खिलाऊं, ताकि वह खुश हो सके। सुबह उठते ही प्यारी सी चाय, नाश्ता, रवा ,उपमा, पोहा बनाती। दोपहर के लंच के लिए अच्छा सा खाना बना कर देती और शाम को 4:00 बजे फोन लगा कर पूछती, खाने में क्या बनाऊं? पाव भाजी बनाउ क्या? देव हां बोलते वह तुरंत सामग्री की लिस्ट  बता देती, कभी आलू  कभी सब्जियां, कभी मसाले, देव हमेशा लेकर आते, बस यही रूटीन चल रहा था। एक जैसा रूटीन हर किसी को इरिटेट कर देता है। देव परेशान हो गया ,सुबह नाश्ता, दोपहर का खाना , डिनर इन सब में उसकी जिंदगी उसे सिमटती नजर आ रही थी। आज शाम को भी पलक ने उसे पांव लाने का बोला था, उसके घर जाने कि इच्छानहीं हुई, फोन भी स्विच ऑफ कर दिया और समुंदर के किनारे बैठ गया। और सोचने लगा यह भी कोई जिंदगी है, खाना खाना...