अंतर्मन
हिंदी दिवस प्रतियोगिता 2020 अनुपम हिंदी साहित्य कहानी:::::::: अंतर्मन वसुधा अपने पति सुधीर और अपने दो बच्चों रोहित और रूपल के साथ अपने जीवन का आनंद ले रही थी ।बड़ी बिटिया रूपल का शिक्षा पूर्ण होने पर योग्य वर देखकर उसका विवाह कर दिया। रोहित को बचपन से ही देश सेवा की भावना थी, और वह उसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए सेना में चला गया। जब देश सेवा की भावना प्रबल हो जाए जब उसे रोक पाना असंभव होता है। वसुधा ने भी अपने बेटे की भावनाओं का सम्मान करते हुए उसे सेना में जाने दिया। रोहित की उम्र 27 वर्ष हो गई थी, अतः उसके मन में बेटे की शादी की कल्पना जागृत हो गई। और अब की रोहित छुट्टियों में आया, तब उसके लिए लड़की देखने ,दिखाने का कार्यक्रम आरंभ हो गया ।जल्दी ही उन्हें एक अच्छी सी प्यारी सी लड़की आशी समझ में आ गई। आशी चंचल, प्यारी सी लडकी ,अपनी पीएचडी को पूरा कर रही थी। जल्दी ही विवाह हो गया। रोहित बेटे के साथ आशी घूम फिर आई, हनीमून मना कर बहुत खुश थे। बेटे की छुट्टियां खत्म हो गई और वह चला गया ।आशी उदास हो गई, लेकिन वसुधा उदार हृदय की महिला थी अतः अपनी बिटिया के समान उससे प्यार...