संदेश

जनवरी 31, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

उपहार

चित्र
"उपहार" ईश्वर ने मनुष्य की रचना करके दिया बड़ा उपहार,  आओ ,हम सब मिलकर करेंगे एक दूजे से प्यार, भले ही हम किसी को ना दे पाए बहुत महंगा उपहार,  हाथ में गुलाब का फूल ले जताए, दिल का प्यार,  कभी   उपहास ना करें, मिले अगर कोई उपहार,   किसी के हृदय का भाव जाने और मन में प्यार , मां पिता के रूप में प्रभु देते हैं हमें जीवन का  उपहार,  भाई बहन और रिश्तो से मिलता है प्यार , कभी अपने, कभी अजनबी, कहीं दिल के रिश्ते , कोई दिल के करीब तो कोई मिल जाता है, दिलदार, रिश्तो का मायाजाल है, ईश्वर का दिया हुआ उपहार, ना बने  इतना बड़ा की भूल जाए किसी का उपकार, जीवन में खुशियां इसीलिए है, क्योंकि ,सबका होना ही है सबसे बड़ा उपहार, धरा , पर्वत, नभ, वायु, अग्नि प्रकृति के अनुपम उपहार, स्नेह, प्रेम , सौंदर्य ,मानव हृदय के हैं उपहार, आइए, सब मिलकर एक दूजे के साथ बनाएं प्यार का संसार, जैसे जीवन है, ईश्वर का दिया हुआ सबसे सुंदर उपहार। सुधा जैन

मेरे सोलह श्रृंगार

चित्र
विषय:::::: मेरे सोलह श्रृंगार मेरे प्रियतम से में सोलह श्रृंगार कराऊंगी,  माथे को मेरे चूम कर बिंदिया से सजाऊंगी,  गले में साजन  की  बाहों का हार पहनाऊंगी,  नैनों में भरकर काजल लगाऊंगी,  कमर में प्यार भरी उंगलियों का कमरबंद लगाऊंगी,  खुशबूदार सांसों का गजरा महकाऊंगी,  नथनी पहन कर बहुत इतराऊंगी,   हौले हौले से सजना का दिल धड़काऊंगी,  हाथों में कंगन पहन उनको बजाऊंगी,  हथेली में सजना के नाम की मेहंदी लगाऊंगी,  शादी के जोड़े में सज कर मुस्कुराऊंगी,  मांग और टीका पहन जज्बातों को सजाऊंगी , सपनों भरी आंखों से तक तक निहारूगी ,  अपनी यह सांसे जीवन भर तुम पर वांरूंगी,  आईने में देखकर ख्वाबों की रानी बन जाऊंगी , जहां जहां देखोगे  मुझे वहां वहां पाऊंगी ... सुधा जैन

क्यों देखता है???????

चित्र
क्यों देखता है????  क्यों अपनी काबिलियत पर यकीन नहीं तुझको ,मंजिल को पा अपनी ,क्यों जहान देखता है? " लोग क्या कहेंगे" इस बात की फिक्र छोड़, जो दिल को अच्छा लगे वह ख्वाब देखता है " ईश्वर का अनुपम वरदान है तू" इस बात में संशय नहीं, फिर क्यों जंजीरों में कैद रहता है?  यो जमीन पर बैठकर क्यों आसमान देखता है?  पंखों को खोल अपने ज़माना सिर्फ उड़ान देखता है  अपना मुकद्दर खुद ही लिख  क्यों, दूसरों के लिखे की आवाज देखता है?  मंजिल मिलेगी तुझको एक दिन जरूर ,जब तू दूसरों की नहीं अपनी परवाज देखता है..  सुधा जैन

चेहरे के पीछे का चेहरा

चित्र
लघु कथा        चेहरे के पीछे का चेहरा   वसुंधरा एक मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब करती है। मध्यम वर्गीय परिवेश से आई वसुंधरा आधुनिकता और परंपरा दोनों का खूबसूरत मिश्रण है। वह बहुत ही सुंदर है ,साथ ही सुलझी हुई भी ।उसने एक मेट्रोमोनियल साइट पर अपनी शादी का भी विज्ञापन दिया और कुछ लड़के उससे बात भी कर रहे हैं, पर बात जम नहीं रही।   आजकल सभी लड़कों को भी अपने लिए एक परफेक्ट लाइफ पार्टनर चाहिए। इसी क्रम में वह आज मिलिंद से मिलने वाली है।  दोनों  एक होटल में मिलते हैं ।आपस में अच्छी बातचीत होती है । मिलिंद बोलता है" मैं कई दिनों से एक अच्छी लड़की की तलाश में हूं पर मुझे मिल नहीं रही, मुझे ऐसी लड़की चाहिए जो आत्मनिर्भर भी हो, सुलझी हुई भी हो, संस्कारी भी हो, मतलब स्मोकिंग, ड्रिंकिंग ना करती हो, लेकिन मुझे मिल ही नहीं रही, लेकिन आज जब मैं तुमसे मिला हूं तो मुझे लग रहा है, मुझे मेरा परफेक्ट पार्टनर मिल गया है, तुम सुंदर भी हो ,आत्मनिर्भर भी हो, सुलझी हुई भी हो और साथ ही संस्कारी भी हो"।  वसुंधरा मुस्कुरा पड़ी ।उनको बातचीत करते हुए 2 घंटे हो गए ।ए...

हे प्रभु मुझे देना

चित्र
हे प्रभु मुझे दो इतनी विनम्रता की उजाले की कमी को अंधेरा ना कहूं  हे प्रभु देना मुझे इतना साहस की अंधेरे को देख कर चुप ना रहूं  हे प्रभु मुझे दो इतनी विनम्रता की जीवन से कभी शिकायत ना करूं  हे प्रभु देना मुझे इतना साहस की मुसीबतों को देखकर भी शुक्रिया करूं  हे प्रभु मुझे दो इतनी विनम्रता की जीवन में सदैव सहयोग का भाव रखूं  हे प्रभु देना मुझे इतना साहस की अपने आप पर कभी  गर्व ना करूं  हे प्रभु मुझे तो इतनी विनम्रता की अपने जीवन को सार्थक करू     हे प्रभु देना मुझ में इतना साहस की अपनी कमियों को सदैव स्वीकार करूं। Sudha Jain  सुधा जैन

जिंदगी सिखा रही है

चित्र
जिंदगी सिखा रही है  हर रोज बहुत सारे पैकेट  लेकर मिलती है जिंदगी,  बहुत कुछ हमारे लिए लाती है जिंदगी,  सब कुछ रखना ही पड़ेगा यह शर्त नहीं लगाती है जिंदगी,  कई तरह के ऑफर देती है जिंदगी,  पर किसे स्वीकारना यह तुम पर छोड़ती है जिंदगी,  कुछ भी आप पर थोपती नहीं है जिंदगी,  पुरजोर तरह से ऑफर करती है जिंदगी,  पर फैसला आप पर ही छोड़ती है जिंदगी,  सही फैसले को लेना ना लेना सिखाती है जिंदगी,  कदम कदम पर चुनौती लाती है जिंदगी , क्या करें ? क्या ना करें? सवाल उठाती है जिंदगी,  सही को चुनकर आगे बढ़ना सिखाती है जिंदगी,  गलत कदम उठा कर बर्बाद होती है जिंदगी,  हर कदम कुछ न कुछ सिखाती है जिंदगी।  सुधा जैन

खुद से भी प्यार करे हम

चित्र
खुद से भी प्यार करें हम  🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹 आइए, कभी कभी खुद से भी बातें करें हम,🌹🌹🌹🌹  आइए, खुद से भी कभी मुलाकाते करें हम,🌹🌹🌹  अपने जख्मों पर भी मरहम लगाते चले हम,🌹🌹🌹  अपने घावों का हाल-चाल जानते चले  हम ,🌹🌹🌹 आइए, हर दिन दर्पण में निहारते चले हम, 🌹🌹🌹🌹🌹 खुद को सज धज कर संवारते चले हम,🌹🌹🌹🌹🌹🌹   अपनी आरजू को पूरा करते चले हम ,🌹🌹🌹🌹🌹 जिंदगी की जंग में खुद ही खुद से जीते  हम,🌹🌹🌹🌹  प्यार ,अपनापन, सहयोग को अपनाते चले हम ,🌹🌹🌹 खुद ही खुद से प्यार कर के आगे बढ़े हम,🌹🌹🌹🌹🌹🌹  खामोशी से अपनी पहचान बनाते चले हम।🌹🌹🌹🌹  सुधा जैन

बहन होती है बसंत बहार की तरह

चित्र
🤎 बहन होती है बसंत बहार की तरह ,❤️❤️❤️❤️❤️ सारे गहनों में होती है गले की हार की तरह,❤️❤️❤️❤️  बहन होती है किसी मीठी  छांव की तरह ,❤️❤️❤️❤️❤️ बहन होती है किसी छायादार पेड़ की तरह ,❤️❤️❤️❤️ बहन होती है किसी मीठे रसीले फलदार पेड़ की तरह ,❤️❤️ बहन होती है किसी अप्रतिम कलाकार की तरह ,❤️❤️❤️ बहन होती है मुसीबत में किसी ढाल की तरह ,❤️❤️❤️❤️ बहन होती है  हृदय के सोलह श्रृंगार की तरह,❤️❤️❤️  बहन होती है मिठाई रसदार की तरह ,❤️❤️❤️❤️❤️❤️ बहन होती है ईश्वर के अनमोल उपहार की तरह,❤️❤️❤️❤️  बहन होती है जीवन में किसी चमत्कार की तरह, ❤️❤️❤️ खिलाती है प्रेम से मीठी मनुहार की तरह। सुधा जैन