संदेश

जुलाई 5, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बच्चों को करना है तैयार आने वाले कल के लिए

चित्र
बच्चों को करना है ,तैयार आने वाले कल के लिए,  यह समय हम सबके लिए कठिन हैं, विशेषकर हमारे बच्चों के लिए क्योंकि बच्चों के लिए प्रतिदिन  नई चीजें सीखने का समय होता है।  वह हर समय कुछ न कुछ सीखते रहते हैं। प्रकृति से ,परिवेश से, परिवार से पाठ्यक्रम से, पड़ोसियों से, पार्क से, पाठशाला से, लेकिन अभी इस समय उन्हें सारा काम, सारा सीखना घर से ही करना है, ऐसे समय में माता-पिता की, दादा दादी की, नाना नानी की, और भाई बहनों की जवाबदारी बहुत ज्यादा बढ़ जाती है।  इन बच्चों को कैसे सिखाया जाए ताकि वह आने वाले कल के लिए तैयार हो सके,।  यह समय हमें अपने बच्चों के साथ बहुत ही प्यार से, आत्मीयता से, भावनाओं के साथ, सहयोग के साथ, बिताना है।  उन्हें नई नई चीजें सिखाना है, वह भी घर पर रहकर।  बच्चों की हर गतिविधि में हम उसके साथ रहे ,उनके मन को समझें, वह क्या चाह रहे हैं?  देखें।  उनकी ऑनलाइन क्लासेज भी कैसे चल रही है?  इस बात को देखें, उनके साथ बातचीत करके उन्हें सारी ट्रेनिंग देना है।  उनकी निर्णय शक्ति विकसित हो सके, बाहरी दुनिया को समझ सके ,आत्मविश्वा...

मेरे प्रिय पाठक गण सादर अभिवादन

चित्र
 आप सबके स्नेह, प्रेम ,शुभकामनाओं से मैंने अपना ब्लॉग लेखन शुरू किया है, इसमें आपको पारिवारिक संबंध, माता-पिता ,भाई-बहन, नारी शक्ति ,बालिका शिक्षा, आध्यात्मिकता और हम धार्मिक प्रसंग,  तत्कालीन मुद्दे ,अपने मन की बात आपको कहने का छोटा सा प्रयास करूंगी।  आशा है आप सभी मेरे ब्लॉग को पसंद करेंगे।  सुधा जैन धार साहित्यकार इस नाम से बना हुआ है।

भीड़ में अकेले

भीड़ में अकेले हैं  सुशांत सिंह राजपूत की असमय मृत्यु से मन विचलित है, व्यथित है ,बहुत पीड़ा है ,और दर्द भी। इतना बड़ा शहर ,इतनी  भीड़, इतना फेम, इतना पैसा, फिर भी क्यों तुमने अपने आपको इतना अकेला समझ लिया  अपने दिल की बात किसी को तो बताते, किसी को अपना दर्द सुनाते, कुछ तो हल निकलता। छिछोरे मूवी में तुमने सारी जो देश की जनता को यही संदेश दिया था कि सफलता के साथ-साथ हम  असफलता को भी स्वीकार करें।  अगर कहीं भी तुम्हें तुम्हारे जीवन की हार लग रही थी, तो उन बातों को ही याद रख लेते। और दोस्तों की भीड़ में कोई तुम्हारा दोस्त ऐसा नहीं था ,जो तुम्हारे मन को पढ़ पाता ,समझ पाता ,साथ दे पाता । परिवार के कोई सदस्य तुम्हारी इंस्टाग्राम की पोस्ट, फोन पर तुम से की गई बात, इन सब से तुम्हारे मन के हाल जान पाते। तुम्हें हिम्मत दे पाते, ऐसा लगा इस भीड़ भरी दुनिया में तुमने अपने आप को अकेला  समझ लिया ।काश ,किसी को अपना दर्द कहा होता, तुम्हारे मन के एहसासों को किसी ने समझा होता ,ऐसी तो कोई समस्या नहीं होती जिसका हल ना हो।  हम तुम्हें सदैव याद करते रहेंगे और आज की पीढ़ी को ...

पूज्य गुरुदेव को वंदन

चित्र
गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर सभी गुरुओं को मेरा हार्दिक नमन वंदन अभिनंदन🌹🌹🌹🌹  अंधेरे को चीर कर रोशनी दिखाते हैं गुरु 🌹🌹🌹🌹🌹🌹 सच और झूठ का बोध कराते हैं गुरु 🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹 अहंकार को मिटा कर उदारता बढ़ाते गुरु🌹🌹🌹🌹  नकारात्मकता को हटाकर सकारात्मकता को बढ़ाते गुरु  नई सोच से अवगत कराते हैं गुरु माता, पिता, ईश्वर सब में आस्था जगाते हैं गुरु🌹🌹🌹🌹  गुरु बिना युक्ति गुरु बिना  मुक्ति गुरु मेरे प्राण आधार,। पूज्य गुरुदेव के चरणों में वंदन बारंबार🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

सच्ची मुसाफिर बन जाऊंगी

चित्र
🌹अच्छी मुसाफिर बन जाऊंगी🌹 चलती रहूंगी सत्य पथ पर चलने में माहिर बन जाऊंगी।❤ मंजिल मिले ना मिले अच्छी मुसाफिर बन जाऊंगी ।❤❤ फासला देखकर डरना नहीं है, हौसले से मंजिल पाऊंगी❤❤  राते ना बदले ना सही, ख्वाबों को बदल पाऊंगी❤❤❤❤❤  किस्मत बदले ना बदले ,समय को बदल पाऊंगी ।❤❤❤ अपनी सच्ची लेखनी और सत्य विचारों से एक नई राह❤❤ दिखाऊंगी।❤❤❤❤❤ सुधा जैन❤❤❤❤❤❤

रवींद्रनाथ टैगोर की कविता गीतांजलि के कुछ अंश

चित्र
 नोबेल पुरस्कार विजेता प्रख्यात साहित्यकार रवींद्रनाथ टैगोर ने कोई काव्य ग्रंथों की रचना की उनकी गीतांजलि को साहित्य का सबसे बड़ा नोबेल पुरस्कार मिला उनके लिए हमारे ह्रदय में बहुत सम्मान की भावना है।

प्रिय शिक्षक ,बालक ,पालक गिजूभाई की नजर से

चित्र
प्रिय शिक्षक  ,बालक एवं पालक  इन दिनों  मैं गिजुभाई बधेका की पुस्तिका दिवास्वप्न पढ़ रही हूं। उसमें उन्होंने बच्चों के शैक्षणिक प्रयोगों को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया है। बालक की शिक्षा प्रक्रिया में आनंद एवं सृजनशीलता होना चाहिए।  शिक्षा एक अनवरत चलने वाली है, जिसमें हर किसी को सदैव सीखने की प्रक्रिया में आना पड़ता है ।स्वयं सीखना, आत्म सृजन की प्रक्रिया है‌  सच्ची शिक्षा वही है जो हमें आत्म सृजन को प्रेरित करें ,सिर्फ बालक ही नहीं ,शिक्षक और पालक भी इसके अंतर्गत अपना विकास करते रहें ,शिक्षण का यही उद्देश्य है।  शिक्षा कोई आंतरिक संप्रेषण की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि आनंद की प्रक्रिया है । शिक्षा कोई बोर और उबाऊ प्रक्रिया नहीं है। शिक्षा  मात्र विद्यालयों में चलने वाली प्रक्रिया का नाम नहीं है‌, शिक्षा तो वह है जो बालक को हर समय, हर परिवेश, हर गतिविधि से सीखने के अवसर दें । आज हमारी शिक्षा में भी हमें क्रांति की आवश्यकता है। गिजुभाई बधेका "दिवास्वप्न" पुस्तक में एक आदर्श शिक्षक के रूप में बच्चों को कहानी के माध्यम से शिक्षा में जोड़ते हैं, और कालांतर मे...

आदरणीय प्रिय प्रिंसिपल मैडम के लिए हृदय के उद्गार

चित्र
आदरणीय प्रिय मैडम🙏🙏  आपकी मुस्कुराहट, आपकी हंसी💃💃💃💃💃💃  आपकी मुस्कान ,आपकी हंसी अच्छी लगती है।❤️❤️❤️❤️  आपकी मुस्कान हमारी खुशी की वजह बन जाती है।💚💚  आपकी मुस्कान जीवन में नई आशा का संचार करती है।🧡 आपकी मुस्कान नए हौसलों की उड़ान देती है।♥️♥️♥️♥️  आपकी मुस्कान दिल में नई उमंग जगाती है। 🌹🌹🌹 आपकी मुस्कान अकेलेपन को दूर कर देती है।🍊🍋🍑🥭  आपकी मुस्कान जीत की नई परिभाषा देती है।❤️❤️❤️  आपकी मुस्कान दिल की खुशी का परिणाम होती है ।♥️♥️ आपकी प्रिय सुधा का पैगाम मुस्कुराते रहें आप सुबह व शाम आपके चरणों में करती हूं प्रणाम🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

अधूरी जिंदगी

चित्र
शनिवार विषय_ आधारित रचना           *अधूरी सी जिंदगी*   साधना और वंदना दोनों अच्छी सहेलियां, बचपन साथ में गुजरा साथ में पढ़ाई, दोनों की सर्विस भी साथ में लगी  शिक्षिका के पद पर,  साधना के पिताजी शिक्षक एवं वंदना के पिताजी पंडिताई करते थे ।दोनों सहेलियों का जीवन बहुत प्यार से चल रहा था। साधना दो बहने एक भाई और वंदना तीन बहने एक भाई।  वंदना का नंबर दूसरा था ।वंदना की सर्विस लग गई ,घर एकदम निम्न मध्यमवर्गीय था ,वंदना की सर्विस के कारण घर में थोड़ा उठाव आ गया।  पैसे की आवक शुरू हो गई, सब कुछ ठीक चलने लगा ।वंदना की बड़ी बहन की शादी भी बंदना के सहयोग से हो गई। वंदना के माता-पिता को उसके पैसों से मोह हो गया, और वे उसकी शादी के लिए उदासीन हो गए। समय गुजरता रहा। छोटे भाई की भी शादी हो गई। माता पिता गुजर गए ।वंदना की शादी नहीं हुई। भाभी से भी अनबन होती रही, और वह एक अलग कमरा लेकर रहने लगी ,जबकि साधना के माता-पिता ने उचित समय पर उचित वर देखकर उसका विवाह कर दिया।्  साधना अपने पति, अपने ससुराल में एक संपूर्ण जीवन जीने की कोशिश करने लगी।...

पुनर्विवाह ::::एक मिसाल

चित्र
वर्तमान समय में जब हम मन को व्यतीत करने वाली कई घटनाएं हमारे आसपास समाचार पत्रों TV में देखते एवं पढ़ते हैं ,ऐसे समय में कई प्रसंग ऐसे भी देखने, सुनने ,एवं पढ़ने में आते हैं, जो हमारे मन को नई उर्जा, नई सोच ,नया उत्साह, नया मार्गदर्शन, व नई प्रेरणा देते हैं । ऐसा ही एक प्रसंग अभी देखने में आया है, मेरे ही विद्यालय की मेरी सहकर्मी की पुत्री का विवाह रतलाम में 6 वर्षों पूर्व हुआ था। दो पुत्रों को जन्म देने के बाद पुत्री के पतिका निधन हो गया। जवान पुत्री के विधवा होने पर मां के ह्रदय की व्यथा, पिता की पीड़ा को समझ पाना मुश्किल था ।समय बीत रहा था, पर पारिवारिक जनों की पीड़ा कम नहीं हो रही थी।  पुत्री के देवर युवा हैं, और उनके माता-पिता उनके लिए सुयोग्य लड़की की तलाश करने जा रहे थे ,तभी पुत्री के देवर ने अपने दृढ़ नेक इरादे अपने माता पिता को बताएं, और कहा कि मेरे लिए लड़की मत देखो मैं भाभी को ही अपनी जीवनसाथी बनाने की इच्छा रखता हूं।  उनकी इस भावना को उनके माता पिता ने महत्व देकर अंजलि के माता-पिता से बात की और अंजलि के मन को भी टटोला । दोनों पक्षों के माता पिता, अंजलि, अंशुल व दोन...

अपनों के साथ नहीं करें ऐसी बात

चित्र
अपनों के साथ  करें नहीं ऐसी बात❤❤❤❤❤❤  अपनों को कभी टेकन फॉर ग्रांटेड ना ले उनके महत्व को समझें। ❤❤❤❤❤ अपनों को बीमारी में हॉस्पिटल अकेला न जाने दे ।❤❤❤ अपने अगर कुछ बात करना चाहे तो सुनने में देरी ना करें।❤❤  अपनों के व्यवहार में कुछ परिवर्तन लग रहा हूं तो उसे नोटिस करें।❤❤❤❤  अपनों को हर्ट करने वाले, चुभने वाले शब्द ना बोले उन्हें भी बुरा लग सकता है, स्वीकार कीजिए सॉरी बोलिए।❤❤❤❤  अपनों को कभी अकेला ना छोड़े  अपनों को किसी बात के लिए अधिक फोर्स नहीं करेंगे ।❤❤ अपनों की बातें धैर्य पूर्वक सुने।❤ अपनों की गलतियों को अनदेखा ना करें ।❤❤ अपनों के साथ प्यार का  इजहार अवश्य करें। ❤❤सुधा जैन

हमें रिश्तो को सहेजना है

चित्र
हमें रिश्तो को सहेजना है 💚 रिश्तो में सिलवटें ना हो, इस बात का हमें हमेशा ध्यान रखना है ।रिश्तो में उम्मीदें नहीं रखना है ।रिश्तो में स्वीकार्यता रखना है।💚💚💚💚💚💚💚  सभी की अपनी खूबियां हैं और अपनी कमियां हैं ।एक दूसरे को अपनाना है।💚💚💚💚💚  रिश्तो में एटीट्यूड नहीं रखना है।💚💚💚💚💚💚💚  रिश्ते दिल में होना💚💚💚 चाहिए ,शब्दों में नहीं और💚💚 नाराजगी शब्दों में होना चाहिए पर दिल में नहीं।💚💚  रिश्तो में इनसिक्योरिटी की भावना नहीं रखना है।💚💚  रिश्तो में जलन नहीं अपितु गुण ग्राहकता  रखनी है। एक दूसरे की खूबियों को अपना ले, प्रशंसा करें। No bitterness but sweetness 💚💚💚. दिल दिमाग की आवाज को सुनें अगर हमें किसी की बात को कहने का अधिकार है तो सामने वाले की बात को सुनने  की जवाबदारी भी उठाना है .💚 be a good listener  Trust💚💚💚💚 No misunderstanding....

सकारात्मकता कैसे बिखेरे?

चित्र
सकारात्मकता कैसे  बिखेरे💚  करें अपने आप से वादा💚💚💚 शिकायतें कम शुक्रिया ज्यादा अपने दिन की शुरुआत अच्छे से करें, प्यारा सा गीत प्यारी सी खबर💚💚💚💚💚💚  कोई पूछे कैसे हो? तो बोलिए बढ़िया हूं, आई एम फाइन💚 खराब चीजों से बाहर निकलना है ,और सफलता मिलने पर निराश नहीं होना बल्कि अपना रास्ता बदलना।💚💚💚💚  जो भी होता है ,अच्छे के लिए होता है, ईश्वर की मर्जी मानकर आगे बढ़ना है💚💚💚💚 count our blessings not our problems.💚💚💚.   अस्वीकार किया जाना बुरा नहीं है, इसमें भी कुछ अच्छा छुपा होगा💚💚💚💚💚💚  समस्याएं तो है पर समाधान भी है।💚💚💚💚💚💚💚  मुझे करना पड़ रहा है के बजाय मुझे यह करना मिल रहा है, इस प्रकार gratitude  जरूरी है।  नकारात्मकता वाले लोगों से थोड़ी दूरी बना ले💚💚💚  रात को सोने से पहले अच्छी बातें सोच कर सोए, ईश्वर को धन्यवाद दें कि एक दिन जीने को दिया और सुबह धन्यवाद दें एक दिन और जीने को मिला।  सुधा जैन💚💚💚💚💚

The Happy Reunion - Akbar and Birbal Story - सुधा जैन की हिंदी कहानियां

चित्र
अकबर और बीरबल का पुनर्मिलनअकबर  और उनके दरबारी के दरबारी बीरबल से प्रश्न पूछते हैं बीरबल उनके जवाब बहुत अच्छे से   देते हैं मनोरंजक सवाल और जवाब कहानी में दिए गए https://youtu.be/fI8vJHljnec

pyara pyara mivaan

चित्र

प्यारा प्यारा मिवान

चित्र
प्यारे से मिवान के लिए प्यारी सी कविता ❤️❤️❤️❤️❤️❤️ अपने दादा दादी की तू है ,जमी अपने नाना नानी का है ,आसमां प्रभु से मांगी गई प्यारी सी दुआ प्यारी सी कहानी सुनाएं तुम्हें❤️ लेकर गोदी में लोरी सुनाए तुम्हें प्यारी मम्मी के आंचल में छुपाए तुम्❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️  किलकारीयो  से आंगन महाकाए सदा❤️❤️❤️❤️  सुनते रहे सदा तुम्हारी हंसी  रुख हवाएं जो बदले तो डरना नहीं ❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️ आंधियां भी जो आए तो डरना नहीं ❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️ दादा दादी के आशीष सदा साथ हैं ❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️ सर पर तेरे नाना नानी का हाथ है ❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️ पापा मम्मी के माथे का सर ताज हो ❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️ मामा ,मामी की आंखों के तुम ख्वाब हो,❤️❤️❤️❤️❤️  हम सब की बगिया के प्यारे से फूल हो ,❤️❤️❤️❤️❤️ खुश रहो ,महकते रहो, यही आरजू❤️❤️❤️❤️❤️❤️

अणु कृपा बरस रही है

चित्र
🐠 *"उसको तो फ़र्क पड़ता है"* ✍� *एक बार समुद्री तूफ़ान के बाद हजारों लाखों मछलियाँ किनारे पर रेत पर तड़प तड़प कर मर रहीँ थीं ! इस भयानक स्थिति को देखकर पास में रहने वाले एक 6 वर्ष के बच्चे से रहा नहीं गया, और वह एक एक मछली उठा कर समुद्र में वापस फेकनें लगा ! यह देख कर उसकी माँ बोली, बेटा लाखों की संख्या में है , तू कितनों की जान बचाएगा ,यह सुनकर बच्चे ने अपनी स्पीड और बढ़ा दी, माँ फिर बोली बेटा रहनें दे कोई फ़र्क नहीं पड़ता !*  *बच्चा जोर जोर से रोने लगा और एक मछली को समुद्र में फेकतें हुए जोर से बोला माँ "इसको तो फ़र्क पड़ता है" दूसरी मछली को उठाता और फिर बोलता माँ "इसको तो फ़र्क पड़ता हैं" ! माँ ने बच्चे को सीने से लगा लिया !* *हो सके तो लोगों को हमेशा होंसला और उम्मीद देनें की कोशिश करो, न जानें कब आपकी वजह से किसी की जिन्दगी वदल जाए! क्योंकि आपको कोई फ़र्क नहीं पड़ता पर "उसको तो फ़र्क पड़ता है!*       🌅🌅 *सुप्रभात* 🌅🌅 🍃🍂🍃 *अणुकृपा*🍃🍂🍃

ईट का जवाब पत्थर से नहीं फूलों से देना है

चित्र
🌹🌹 ईट का जवाब पत्थर से नहीं फूलों से देना है🌹🌹  बचपन से ही हमने इस बात का पोषण किया है कि ईट का जवाब पत्थर से देना है, यही हमें सिखाया गया है, और इसी सीखे हुए को हम आने वाली पीढ़ी को बताते हैं ,सिखाते हैं कि हमें ईंट का जवाब पत्थर से देना हैl  अपने वातावरण में हमने अपने आप ही इतनी नकारात्मकता बिखेर ली है की जैसे ,जैसे को तैसा, दया ही दुख का कारण है l इस प्रकार के नकारात्मक सोच से किस प्रकार से हम अच्छे वातावरण का निर्माण कर सकते हैं, जैसे हमारे कर्म होंगे वैसे हमें फल मिलेंगे यह 100% सही है lकर्म का फल निश्चित मिलता है, आज नहीं तो कल मिलता है, हम किसी के बारे में सकारात्मक सोच रखेंगे तो निश्चित ही उसके परिणाम देर से मिले पर मिलेंगे, और अगर हमारे विचार नकारात्मक हैं तो उसके परिणाम भी हमें नकारात्मक मिलेंगेl  मान लीजिए हम किसी के बारे में हमेशा अच्छा ही सोच रहे हैं ,फिर भी नेगेटिव एनर्जी आ रही है, इसका मतलब यह है कि हमने पिछला कभी ना कभी कुछ ना कुछ उस व्यक्ति के साथ नेगेटिव किया है, इसका फल नकारात्मक रूप में हमारे सामने आता है, लेकिन किसी की नेगेटिव एनर्जी का जवाब भी हम...

हे ईश्वर मुझे सिखा दे

चित्र
हे ईश्वर मुझे सिखा दे❤❤❤   मुझे भीतर से सुंदर बनना सिखा दे ❤❤❤❤❤❤❤ अपनी रजा में रहना, सीखा दे❤ सबसे विनम्र बनना, सीखा दे❤  सुख दुख से प्यार करना, सीखा दे उत्तम जीवन जीने का सलीका सीखा दे ❤❤❤❤❤ दिल ना दुखाऊऐसा एहसास सीखा दे ❤❤❤❤❤ किसी के चेहरे पर मुस्कान लाना सीखा दे ❤❤❤❤❤ किसी के हृदय की संवेदनाओं को छूना सीखा दे❤❤❤❤  बच्चों बूढ़ों बीमारों की सेवा करना सीखा दे❤❤❤❤  अपनी गृहस्थी को सुंदरता से चलाना सीखा दे❤❤❤❤  प्रभु से, प्रकृति से, माता पिता, गुरु से, प्यार करना सीखा दे❤  सच्चे ह्रदय से सबका आभार करना सीखा दे❤❤❤❤  सदा उत्तम विचारों की, प्रार्थना सीखा दे❤❤❤❤❤ सुधा जैन❤❤❤❤❤