Gumnaam heroes
💐गुमनाम हीरो💐 हमारे जीवन में कई ऐसे हीरोज को देखते हैं जो हमारे जीवन को बहुत आसान बनाते हैं। इतनी सादगी से किसी को पता भी नहीं चले। ऐसे ही एक प्रेरक प्रसंग के बारे में लिख रही हूं। ग्राम छोटी कसरावद जिला खरगोन 27 अप्रैल को मेरी मम्मी का निधन हो गया । लॉकडाउन के चलते मैं तो नहीं जा पाई ।लेकिन जब गई ,तब मेरे भाई और पिताजी से बात करते हुए पता चला कि हमारे गांव के ही सीताराम भाई है, जो की मृत्यु के उपरांत दाह संस्कार के समय जो कंडे जमाए जाते हैं, उनको इतने अच्छे से सेट करते हैं, ताकि उन पर शव को आसानी से लिटाया जा सके। अन्यथा बार-बार सेटिंग बिगड़ने का डर रहता है। करीब 200 कंडो को व्यवस्थित करना पड़ता है। सीताराम भाई को जब भी पता लगता है कि किसी का निधन हो गया है, वह बिना किसी सूचना के वहां पहुंच जाते हैं। उनकी यह सेवा पूरे गांव के लिए यादगार बन जाती है ।इसमें उनका कोई स्वार्थ भी नहीं है, सिर्फ एक सेवा का जज्बा है ।यह बात सुनकर मेरा मन सीताराम भाई के प्रति श्रद्धा से झुक गया । भाई और पिताजी जब उनकी बात बता रहे थे, उनकी आंखों से आंसुओं की धार...