संदेश

अक्टूबर 11, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

गिले-शिकवे भुलाते हैं.............

चित्र
उन्हीं की जीत होती है जो गिरकर के संभल जायें।  कोई शिकवा शिकायत हो दिलों से सब निकल जायें।  मोहब्बत का सफर फिर से शुरू करतें हैं हम दोनों।  ज़रा सा तुम बदल जाओ ज़रा सा हम बदल जायें।  जिंदगी से गिला शिकवा क्या करना ?  हंसकर जीना, हंसकर मरना मोहब्बत का सफर फिर से शुरू करते हैं हम दोनों तुम्हें से जीत है मेरी , तुम्ही से हार है मेरी ,तुम साथ हो तो जिंदगी  पार है मेरी,  मोहब्बत का सफर फिर से शुरू करते हैं हम दोनों  गिले-शिकवे भुलाते हैं, फिर से गले लगाते हैं, एक दूसरे को माफी देकर जीवन को पास बुलाते हैं, मोहब्बत का सफर फिर से शुरू करते हैं हम दोनों।  सुधा

कोरोना काल और बच्चे

चित्र
यह कोरोना काल हम और हमारे बच्चों के लिए  अच्छा नहीं है ।लेकिन हमें कोरोना को हराना है। अपने मन के मनोबल को मजबूत रखना है। इन दिनों हम अपने बच्चों के साथ बहुत समय बिता रहे हैं। बच्चों के साथ अच्छा खेलिए। उन्हें ग्लोब के माध्यम से विश्व के बारे में जानकारी दीजिए। दूसरे देशों के बारे में, वहां की सभ्यता के बारे में ,वहां की वेशभूषा ,भाषा, इन सब के बारे में खेल खेल में शिक्षा दीजिए ।और ऐसा गेम खेलिए जिससे उनका शब्द ज्ञान बढ़े। नई शिक्षा नीति में भी बच्चों को रटने, रटाने की बजाय कौशल को विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है। हमें हमारे बच्चों को उसी दिशा में आगे बढ़ाना है। उनकी लिखने, पढ़ने, सुनने समझने की क्षमताओं का पूर्ण विकास करना है। कहानियों के माध्यम से उनके अंदर की जिज्ञासा को जागृत करना है। माता-पिता से बढ़कर बच्चों का कोई दोस्त नहीं है । शब्द ज्ञान बढ़ाने वाले खेल के लिए अपने बचपन की बातें उनको बताइए।

सजने संवरने का हक सभी को है

चित्र
सजने सवरने का हक सभी को है।  शालिनी की बिटिया निशी अपने मायके आई हुई है ।एक दिन वह अपनी प्यारी सहेली विधि से मोबाइल पर बात कर रही थी। दोनों सहेलियां अपने अपने ससुराल की बातें भी एक दूसरे से शेयर कर रही थी।  विधि उसकी प्यारी सहेली है,उसने लव मैरिज की है । हैंडसम पति, उनकी मम्मी और दो छोटे भाई भी साथ रहते हैं।विधि के ससुर जी का बहुत पहले निधन हो गया। विधि के सासु जी ने संघर्षों से अपने बच्चों को बड़ा किया ‌।विधि के शादी के बाद उनका बिज़नेस थोड़ा सेटल हो गया, घर में आमदनी हो गई। विधि अपनी सहेली निशी से कह रही थी कि मैं तो मेरी सासू मां से बहुत परेशान हूं ,क्योंकि उन्हें सजने सवरने का बहुत शौक है। मुझे तो ऐसा लगता है कि वह मुझसे भी ज्यादा संवरती है ,और यह बात मुझे बिल्कुल अच्छी नहीं लगती ।बाकी सब कुछ तो ठीक है, पर उनका इस तरह से सजना संवरना क्या ठीक है?  दोनों की इस तरह की बातचीत सुनकर शालिनी सोचने लगी की अगर विधि की सास सजती संवरती है, अच्छे वस्त्र पहनती है तो इसमें क्या बुराई है ?अब उनके पति नहीं हैं, लेकिन क्या उनकी इच्छाएं शौक सब खत्म तो नहीं हो गए। जीवन है ,एक समय ऐसा आत...

आओ खुद में ही ढूंढे खुशियों का खजाना

चित्र
आओ खुद में ही ढूंढे खुशियों का खजाना  एक नारी बेटी ,पत्नी, मां, दादी नानी ,सब की भूमिकाओं को निभाते हुए स्वयं की पहचान को भूल जाती है ।लेकिन एक समय ऐसा आता है ,जब वही रिश्ते अलग-अलग कारणों से दूर होने लगते हैं ,और इसी अकेलेपन मैं मिल जाता है, जीवन में दाखिल होने का मौका ।जीवन के दोराहे पर खड़ी नारी या तो अकेले रहकर भी जीना नहीं छोड़े ,स्वयं के जीने का बहाना ढूंढे। खुशियों के अनमोल खजाने को सहेजने लगती है ,और कुछ नारियां अवसाद का शिकार होकर अपने जीवन को दुख में डाल देती हैं। विकल्प हमारे पास मौजूद रहते हैं। उदाहरण भी हमारे आसपास मौजूद हैं कि जीवन में जो चीजें हमसे पीछे छूट गई हैं, अगर वह  हम उनको वापिस से पालें तो क्या बुराई है? कई उदाहरण ऐसे हैं जिन्होंने अपने जीवन के उत्तरार्ध में चीजों को करने की कोशिश की, और सफलता भी पाई । कोशिश करना अलग बात है, सफलता अलग बात है ,लेकिन सबसे बड़ी बात है खुश रहना। जीवन के उत्तरार्ध में सफलता से अधिक मायना खुशी का है, अगर हम अपनी रूचि का कोई काम कर रहे हैं ,नाम ,फेम, आमदनी यह तो बाद की बात है। सबसे पहले हमारे अंदर आएगा जीने का जज्बा, पुरानी जो...

हेलमेट

चित्र
छोटी सी कहानी  हेलमेट  सुनंदा सो कर उठी, ईश्वर का स्मरण किया, ब्रश किया, और चाय बनाने के लिए रसोई घर में गई ।चाय में चीनी डालने के लिए अलमारी को खोला, और अलमारी के दरवाजे से सिर के ऊपर चोट लग गई। सुनंदा ने तुरंत हेलमेट लगा लिया। प्रतिदिन घर के हर कार्य करते समय भी वह हेलमेट लगाकर ही  रहतीऔर चोट से बचती रहती ।हेलमेट तभी निकालती जब एकदम फुर्सत में होती।  बाजार के लिए निकली तो नीचे कुछ बच्चे खेल रहे थे ,बाल आ कर एकदम सिर से लगी लेकिन चोट नहीं लगी ,क्योंकि हेलमेट था। रिक्शे में बैठने लगी तो एकदम सिर के ऊपर चोट लगी पर बच गई, क्योंकि हेलमेट था। सब्जी वाले से सब्जी लेते समय नीचे गिरे हुए आलू को उठाते हुए ठेले की एकदम लग गई ,लेकिन बच गई क्योंकि हेलमेट था। आसपास के सभी लोग,    सब्जी वाले, फल वाले, रिक्शा वाले,  बच्चे सभी उसे देख कर हंसते थे, क्योंकि वह प्रतिदिन प्रति समय ,हेलमेट लगा कर रखती थी।  सुनंदा शाम को घर आई ,दीपक लगाया और अपने बेटे की तस्वीर के आगे हेलमेट को रख दिया। सड़क दुर्घटना में हेलमेट ना होने की वजह से इकलौते पुत्र की जान चली गई थी, और ...

दोस्ती

चित्र
                        दोस्ती  आओ खुद से दोस्ती निभा ले बहुत अच्छी निभेगी,   खुद से दोस्ती ही आखिर तक चलेगी , हर साथ  छूट जाएगा ,तेरा खुद से दोस्ती तेरी हमदम बनेगी,  आईने में देख कर खुद को मुस्कुरा ले,, यही दोस्ती तेरी चितवन बनेगी  खुद ही खुद की फिक्र कर ले थोड़ी ,यही फिकर तेरी साथी  बनेगी  आना जाना तो लगा ही रहेगा खुद का साथ तेरी परछाई बनेगी।    सुधा

नर ही नारायण है

चित्र
नर ही नारायण है  नारी अगर नारायणी है ,तो नर भी नारायण है । मेरा यह हाल आलेख आसपास की  घटित सच्ची घटनाओं पर है।   अभी मेरे परिचित सज्जन को कोरोना हुआ, और इस अवस्था में उनका पुत्र उन्हें अपनी गाड़ी में बिठाकर उचित उपचार के लिए ले गए, अपने पिताजी को अस्पताल में भर्ती करवाया और स्वयं एक  होटल में रुके, वहां से उनकी खोज खबर लेते रहें और अपने पिता को स्वस्थ करवा कर घर लेकर आए।  एक पिता के लिए पुत्र  सबसे बड़ा सहारा होता है, पिता पुत्र की पहचान होता है,पुत्र उनकी आंखों का तारा होता है।  6 माह पहले मेरी माता जी की मृत्यु हुई ,तब से पिताजी इतना रोते हैं, हम कहते हैं आपको मम्मी से इतना प्यार था, तो बोलते हैं तुम्हें क्या मालूम?  एक पति के रूप में अपनी प्रियतमा का पूरा संसार होते हैं। पति हमकदम बन कर जीवन के सारे रास्ते में साथ चलते हैं कदम कदम पर साथ देते हैं। मेरे भाई अपनी बीमार पत्नी की तन मन धन से सेवा कर रहे हैं । मेरी सर्विस ,मेरे मातृत्व, मेरी लेखनी, में मेरे साथ मेरे पति मजबूती से खड़े हैं ।जीवन के किसी भी मोड़ पर सदैव साथ दिया है । यह सिर्फ मेर...

हेलमेट

चित्र
छोटी सी कहानी                    हेलमेट  सुनंदा सो कर उठी, ईश्वर का स्मरण किया, ब्रश किया, और चाय बनाने के लिए रसोई घर में गई ।चाय में चीनी डालने के लिए अलमारी को खोला, और अलमारी के दरवाजे से सिर के ऊपर चोट लग गई। सुनंदा ने तुरंत हेलमेट लगा लिया। प्रतिदिन घर के हर कार्य करते समय भी वह हेलमेट लगाकर ही  रहतीऔर चोट से बचती रहती ।हेलमेट तभी निकालती जब एकदम फुर्सत में होती।  बाजार के लिए निकली तो नीचे कुछ बच्चे खेल रहे थे ,बाल आ कर एकदम सिर से लगी लेकिन चोट नहीं लगी ,क्योंकि हेलमेट था। रिक्शे में बैठने लगी तो एकदम सिर के ऊपर चोट लगी पर बच गई, क्योंकि हेलमेट था। सब्जी वाले से सब्जी लेते समय नीचे गिरे हुए आलू को उठाते हुए ठेले की एकदम लग गई ,लेकिन बच गई क्योंकि हेलमेट था। आसपास के सभी लोग,  सब्जी वाले, फल वाले, रिक्शा वाले,  बच्चे सभी उसे देख कर हंसते थे, क्योंकि वह प्रतिदिन प्रति समय ,हेलमेट लगा कर रखती थी।  सुनंदा शाम को घर आई ,दीपक लगाया और अपने बेटे की तस्वीर के आगे हेलमेट को रख दिया। सड़क दुर्घटना में हेलमेट न...

आंसू

चित्र
आंसू मन के आसमां पर आनंद के बादल हैं आंसू  मन की कोमलता के प्रतीक हैं आंसू,  हृदय की करुणा के भाव है आंसू,  संवेदनाओं का संसार है आंसू,  सहज स्वभाव की पहचान है आंसू , कमजोरी नहीं, ताक़त है आंसू,  दिल की पीड़ा की पहचान है आंसू , सुख के बीज उगाते हैं आंसू,  आनंद के पौधे उगाते हैं आंसू,  यूं ही नहीं आते हैं आंखों में आंसू,  तन मन की पीड़ा जताते हैं आंसू,  यूं ही नहीं आते हैं आंखों में आंसू , सुधा जैन

बच्चे खुशियों की पोटली, नहीं हमारी कठपुतली

चित्र
बच्चे तो खुशियों की पोटली,  नहीं हमारी कठपुतली  बच्चों की सही परवरिश का एक  नियम नहीं है लेकिन बच्चों का ख्याल रखने की बात हो, प्यार जताने की बात हो, या सख्ती बरतने की बात हो, हर बच्चा अलग होता है ,और उसके साथ अलग ढंग से पेश आने की आवश्यकता होती है।  बच्चे हमारे जिंदगी की खुशकिस्मती हैं, वह खुशियों की पोटली हैं। ना तो वह आपकी जायदाद है ,और ना आप उनके मालिक हैं, बस अपने बच्चों को पालते पोसते, बड़ा होते हुए देखिए और खुश होना है। बच्चे जो बनना चाहते हैं ,उन्हें बनने दें। जिंदगी की अपनी समझ के मुताबिक उनको ढालने की कोशिश ना करें । हम माता-पिता यह चाहते हैं कि हमारे बच्चे कुछ अच्छा करें ,अतः हम सदैव उन्हें ड्राइंग पेंटिंग म्यूजिक ,प्लेइंग इन सब में उलझाए रहते हैं, और बच्चे को हर वक्त किसी न किसी काम में व्यस्त रखना चाहते हैं, लेकिन माता-पिता को यह जरूर समझना चाहिए कि हर समय बच्चों पर अपना ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता नहीं है।  उसे मी __ _टाइम_ भी दीजिए ताकि वह अपने बारे में कुछ कर सके, अपने पसंद के खिलौनों से खेल सके ,अपने जीवन का आनंद ले सके।  माता-पिता को ब...

यह जिंदगी तेरी खिलखिला उठेगी

चित्र
यह जिंदगी तेरी खिलखिला उठेगी  क़भी चुपके से मुस्कुरा कर देखना,  दिल पर लगे पहरे हटा कर देख़ना,  ये ज़िन्दग़ी तेरी खिलखिला उठेगी,  ख़ुद पर कुछ लम्हें लुटा कर देखना . रिश्तो को प्यार से सहेज कर तो देखना,  अपनापन किसी पर लुटा कर तो देखना,  रोते हुए बच्चे को मुस्कुराते  देखना , समर्पण का संसार बसा कर तो देखना,  करुणा के सागर में नहा कर तो देखना,  प्रेम की गागर को पीकर तो देखना,  प्रभु पर आस्था लगा कर तो देखना , यह जिंदगी तेरी खिलखिला उठेगी।  सुधा जैन

हम सांध्य प्रहर के विद्यार्थी हैं।

चित्र
हम सांध्य प्रहर के विद्यार्थी हैं । मेरा यह लेख 50 वर्ष की उम्र से ऊपर वाले सभी पुरुष और महिलाओं के लिए है ।मेरा यह लेख सुधा मूर्ति के संस्मरण "अटैचमेंट इन डिटैचमेंट भारतीय पालकों के लिए लिखे गये लेख से प्रेरित है।  वे लिखती हैं ,मेरे एक बेटे और बेटी है। मेरी बिटिया की  शादी हुई ,तब मुझे लगा कि मैंने अपना एक अंग खो दिया, लेकिन जब मैं उससे मिलती तो देखती कि उसकी प्राथमिकताएं बदल गई। उसके लिए उसकी सासू मां दूसरी मां थी और पति उसकी प्राथमिकता । उसकी जिंदगी की प्राथमिकताएं बदल गई थी ।  उसे हमेशा अपने घर जाने की जल्दी लगी रहती थी, और मुझे लगा कि  लगाव के साथ अलगाव का अभ्यास शुरू करना है।  बेटी की शादी के 2 साल बाद बेटा उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका चला गया ,और वह अमेरिका में मेरे हाथ का खाना याद कर रहा था। चेन्नई आने के बाद उसकी शादी की कर दी, और वह अपनी पत्नी के साथ अलग रहने लगा। जब भी कभी मैं उन्हें अपने यहां बुलाती तब उनका कोई न कोई प्रोग्राम भी रहता, उन्होंने महसूस किया कि उनकी प्राथमिकताएं बदल गई ।  हम देखते हैं कि हमारे बच्चों की प्राथमिकताएं बदल गई, अतः हमें...