नारी तू अप्रतिम - मेरी बाई - रत्ना देवी जैन
में होचाहे वह मां हो, बहन हो , बेटी हो पत्नी हो हर रूप में वंदनीय है। आज मैं अपनी मां, जिसे हम बाई कहते हैं ,उनके जीवन के पहलुओं के बारे में कुछ लिखना चाह रही हूं । मां के लिए क्या लिखूं मां ने मुझे खुद लिखा है मेरी कोशिश यह है कि सच्चाई से उनके जीवन को लिखूं, जिनसे मेरा जीवन बहुत प्रभावित हुआ है। मदर्स डे पर यही उनके लिए श्रद्धांजलि होगी । अभी 27 अप्रैल को ही उनका निधन हुआ है । लाक डाउन होने से हम बेटियां भी उनके अंतिम दर्शन नहीं कर पाई ,लेकिन मनसे आत्मा से वे बिल्कुल सदैव हमारे साथ हैं । खरगोन के महाजन परिवार में मेरी माता जी का जन्म हुआ। नानाजी कोर्ट में मुंशी थे । तीन भाई व पांच बहने। उनका बचपन बहुत ही अर्था भाव में बीता, पैसे की कमी रही पर संस्कारों से भरपूर परिवार में बड़ी हुई। विवाह योग्य होने पर नानाजी, नानीजी उनकी शादी की चिंता करने लगे। मेरे पिताजी छोटी कसरावद के प्रतिष्ठित जैन परिवार से हैं , उन्होंने अपना शिक्षण पूरा किया, फिर उनका विवाह हुआ पर वह विवाह उनके जीवन का दुखद प्रसंग सिद्ध हुआ। खरगोन मे शासकीय सेवा कर रहे थे । पहली शादी स...