संदेश

सितंबर 13, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

लिखती हूं............

चित्र
❤️लिखती हूं❤️  गीत, गजल, कविता कहानी लिखती  हूं,❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️  अपने हाल-ए-दिल का बयां लिखती हूं,❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️  ना चांद, तारे, ना आसमा की बात  लिखती हूं ,❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️ आशा, प्रेम, विश्वास, संवेदना का धागा बुनने की बात लिखती हूं, ❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️  नारी शक्ति ,बालिका शिक्षा, पति पत्नी के प्रेम, और असल जिंदगी की बात  लिखती हूं  ❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️ सुधा जैन.........🖊️......

क्याशादी के आगे जिंदगी ही नहीं???????

चित्र
       शादी से परे कुछ भी नहीं  दोपहर की चिलचिलाती धूप में दीदी हांफते हुए घर में दाखिल हुई ,और अपनी बहन सविता से बोली "जल्दी से तैयार हो जा सराफा तक चलना है"। " इतनी भी क्या जल्दी है"  सविता बोली। " अरे वह सब मैं तुझे बाद में बताऊंगी तुम जल्दी से तैयार होकर मेरे साथ चलो"  सविता जल्दी से तैयार होकर दोनों बहने रिक्शे से मार्केट जाने को तैयार हुई।  कविता दीदी बोली" मैंने अपनी बेटियां नव्या की बात तय कर दी अभी रविवार को ही फलदान का मुहूर्त है, अतः शॉपिंग करना जरूरी है"।  सविता बोली" दीदी नव्या तो आई एएस करना चाहती है और तुम उसका कैरियर का नहीं सोच कर शादी का सोच रही हो"। तुम्हारी शादी की सोच से उसकी पढ़ाई का क्या होगा?  "तुम्हारी बिटिया गोल्ड मेडलिस्ट है, हमें तो  लगता है, वह कोई कलेक्टर बनेगी " "हूं कलेक्टर के लिए हम कमिश्नर दूल्हा कहां से लाएंगे ? "अरे दीदी तुम अपने ब्रिलियंट लड़की का कैरियर चौपट कर रही हो, यह अन्याय है"।  "अन्याय नहीं है, समझदारी है, एक बार कैरियर बन जाने पर ये लड़कियां हाथ नहीं आती और इनके...

जरूरी है

चित्र
खाली घोंसले को आशा के हौंसले से भरना है,  सपनों की नाव में बैठकर खुद ही पतवार चलाना है , जीवन रूपी सागर में खुद ही गोते लगाना है , अपने दम पर कुछ करना है, खुद की राह बनाना है।  सुधा जैन

खाली घोंसला ःःःःःआशा का हौसला

चित्र
खाली घोंसलाःःःःःःःः आशा का हौसला  बाहर लाने में बैठे हुए हरीश जी अपनी पत्नी मृदुला के साथ चाय पी रहे थे ।चाय पीते समय देश दुनिया ,राजनीति ,सब पर चर्चा करना भी उनका नियम था। मृदुला बहुत ज्यादा बोलती तो नहीं थी फिर भी हरीश का बराबर साथ देती थी ,लेकिन इन दिनों हरीश महसूस कर रहे थे कि मृदुला बहुत चुप-चुप सी रहने लगी है। वे  सोचने लगे कि मृदुला को क्या हो गया?  हर दम मुस्कुराने वाली, सभी का ख्याल रखने वाली मृदुला एकदम चुप क्यों हो गई है? अभी हरीश जी की सेवानिवृत्ति में समय है। मृदुला की उम्र 55 वर्ष के करीब है। दोनों  बेटे अपने कैरियर  में सेटल हो गए हैं। एक अमेरिका में है, और एक बेंगलुरु में।  बच्चे जब छोटे थे मृदुला ने अपने ममता की छांव ,उत्तम परवरिश और संस्कार सभी दिए। दोनों पति-पत्नी ने अपने बच्चों को हौसलों की उड़ान भी दी ,अतः बच्चे अपने सपनों को पूरा करने के लिए अपने अपने  नीड में चले गए । अब हरीश  और मृदुला दोनों घर पर अकेले रह गए ।हरीश  पुराना समय याद कर रहे थे, कैसे मृदुला ने मेरे घर में आगमन किया ,अपने प्यार, स्नेह, ममता और अ...

जब जाओ बाजार

चित्र
जब जाओ बाजार  फुटपाथ पर बैठे लोगों का सोचा जो हाल,  जाने क्या हुआ होगा, कोरोना ने कर दिया बेहाल,  याद करके आंखें भर आई, कोरोना का कैसा है प्रहार,  बिक न पाया सामान, चढ़ गया सर पर उधार , फुटपाथ वालों का सोच, मन में है दर्द अपार , नम्र निवेदन सभी मित्रों से, करती हूं मनुहार , फुटपाथ से ही कुछ ले लेना, जब जाओ बाजार सुधा जैन

My learning lesson

चित्र
मैं श्रीमती सुधा जैन   बचपन से ही पढ़ने का शौक रहा ।घर पर भी साहित्यिक माहौल था ।मेरे पिताजी हिंदी के व्याख्याता रहे। बचपन से ही घर पर बहुत सारे बाल पत्रिकाएं नंदन ,चंपक ,बाल भारती ,पराग गीता गोरखपुर की नैतिक शिक्षा की छोटी-छोटी कहानियों की पुस्तकें, पिताजी लाते थे। और हम सब भाई बहन बड़े चाव से पढ़ते थे ।.पढ़ने में अभिरुचि जागृत हो गई। जहां पर भी अच्छा पढ़ने को मिला पढ़ती रहती हूं ।शादी के बाद भी शिक्षण और पढ़ने से जुड़ी थी। थोड़ा थोड़ा लिखती भी थी। नई दुनिया में  भी मेरी रचनाएं प्रकाशित हुई ।छोटे-छोटे समाचार पत्रों में भी  प्रकाशित हुई ।अभी जब मार्च में लॉक डाउन की घोषणा हुई, तब मैंने सक्रिय रुप से लेखन शुरू किया। लिखती रही बढ़ती रही विचार आते रहे,  हर वक्त चिंतन चलता रहता है, क्या लिखूं? क्या लिखूं ? ऐसा सोचती रहती हूं। एक जुनून जैसा हो गया है ,जब तक लिखती नहीं हूं तब तक चैन नहीं पाती।  अभी लिखा भी बहुत और पढ़ा भी बहुत । प्रेमचंद, रविंद्र नाथ टैगोर ,मालती जोशी, मन्नू भंडारी इन सब को पढ़ा इनकी कहानियां, वीडियोस भी यूट्यूब पर देखें । खुद के लिए इस प्रकार अच...

खबर पक्की है।ःःः

चित्र
🌹खबर पक्की है🌹  ये दौलत व शोहरत साथ नहीं जाएगी,  खबर पक्की है।  दुआएं जमा कर लो, दुआएं ही साथ जाएगी,  खबर पक्की है।  पाया है, उसका कोई हिसाब नहीं, जो दिया है उसका हिसाब है,  खबर पक्की है । जिंदगी की लंबाई  नहीं , गहराई  मायने रखती है , ,खबर पक्की है।  हादसों से कहना, हौसले हारेंगे नहीं,  कभी खबर पक्की है।  यह रिश्ते, नाते, भाई चारा पैसे के आगे हैं छोटे,  खबर पक्की है।  ऊंची उड़ान भरने की ठान ली जिसने, आंधी तूफान रोक नहीं सकते , खबर पक्की है।..  जिंदगी रोज नए-नए खेल खेलती है, खेल में जीतेंगे हम खबर पक्की है।   सुधा जैन