पानी पानी रे
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹 पानी पानी रे जल ही जीवन है, , इस बात को सार्थक करती हुई मेरी यह कहानी निश्चित रूप से हम सबको पर्यावरण के प्रति जागरूक करेगी। पानी पानी रे 🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴 1870 में राजस्थान में भयंकर अकाल पड़ा। अकाल में 15 लाख लोग अकाल मृत्यु को प्राप्त हुए थे। गांव में कुंए में, बावड़ी में पानी की एक बूंद भी नहीं। गांव के गांव खाली हो गए,,,,। माखन अपने गांव में रहता था। वह पंडिताई करता था। उसके पिताजी अंतिम समय में पानी पानी करते-करते चले गए। इतना भयावह मंजर , जिसकी कल्पना नहीं कर सकते । जब पूरा गांव खाली हो गया, माखन का एक परिचित अपनी पत्नी को लेकर जा रहा था, उसने माखन से कहा "अब यहां क्या मरने के लिए रुक रहे हो, यहां से चलो"। माखन ने कहा" कहां जाऊं"? गर्भवती पत्नी है , तब परिचित ने कहा ,"एक पैसा हो तो बेल गाड़ी जा रही है ,उस में बैठ कर चल सकते हो"। गरीब माखन के पास एक पैसा भी नहीं था ।परिचित ने कहा" मेरे पास भी पैसा नहीं है ,बड़ी मुश्किल से मेरे जाने का जुगाड़ कर पाया,...