संदेश

अक्टूबर 25, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मनपसंद

चित्र
शीर्षक......... मनपसंद  सुधा और दिलीप की शादी को 34वर्ष पूर्ण हो गए, जीवन के सफर में साथ चलते चलते एक दूसरे की पसंद दोनों की मनपसंद हो गई।  पुरानी स्मृतियों को देखें तो एक मधुर मुस्कान सी आ जाती है। शादी करके एक दूसरे के जीवन में आना, धीरे-धीरे एक दूसरे को समझना, एक दूसरे की पसंद और नापसंद को समझना, परिवार की जवाबदारीयों को पूरा करना, रूठना ,मनाना ,बच्चों का जीवन में आना, उनकी अच्छी परवरिश, अपने से जुड़े सभी रिश्तो को दिल से निभाना, अपने सारे शासकीय दायित्वों को पूरा करना, लगता ही नहीं साथ चलते चलते इतने वर्ष हो गए।  अब तो इतने अपने से लगते हैं जिसको लिखना शब्दों में संभव नहीं है ।अब जब बच्चे अपने केरियर के हिसाब से दूर हो गए हैं ,और इस अकेलेपन में एक दूसरे की पहचान और अच्छे से हो गई है। सुबह उठती हूं तो उनकी और मेरी मनपसंद चाय एक साथ बैठकर पीना  पूरा दिन खुशनुमा बिताने की प्रेरणा देता है ,साथ में पेपर पढ़ना और उसने आने वाली घटनाओं पर अपने-अपने टीका टिप्पणी देना। रसोई घर में बैठकर उनका वह सब्जी सुधारना, घर के हर छोटे बड़े कामों को मिलकर करना, लेटने पर मुझे कंबल ओढा द...

Name Plate

चित्र
कहानी            Name Plate  "अरे यह कैसी नेम प्लेट बनवा ली तुमने ?मेरा नाम कितना बड़ा लग रहा है और तुम्हारा नाम कितना छोटा" । अनुभा ने जीत से कहा "जीत ने कहा, अच्छा तो लग रहा है डिजाइन तो तुमने ही पसंद की थी ,अरे पर  मेरा नाम इतना बड़ा कहां पसंद किया था। " कोई बात नहीं "जीत ने कहा। आपके मम्मी पापा पहले ही मुझे पसंद नहीं करते हैं, घर भी मैंने हीं खरीदा है इस बात से भी वे नाराज हैं और अब नेम प्लेट भी  देखेंगे तो और नाराज हो जाएंगे। "अरे नहीं मेरी मम्मी तो तुम्हें बहुत पसंद करती है ,बस मेरे पापा ऐसे सोचते हैं कि मैं उनका सीधा साधा अभी भी छोटा  सा बच्चा हूं, अपना भला बुरा नहीं समझता ,वैसा ही समझते हैं। और उन्हें लगता है तुम मुझे influence कर रही हो,।  कोई बात नहीं बाबा, अब इन बातों को छोड़ो, मुझे तो तुम बहुत ही अच्छी और प्यारी लगती हो ,और मुझे जिंदगी जीने का एक नया अंदाज तुमने सिखाया है। जीत ने अनुभा से कहा। " तुम भी बहुत ही प्यारे हो ,शादी जैसा निर्णय तुमने स्वयं ने लिया, तुम तो सुपर हीरो हो"  अच्छा चलो अब गृह प्रवेश की दूसरी तैय...

खुश रहिए ....खुशियां बिखेरीये.... किसने रोका है?

चित्र
खुश रहिए.......... खुशियां बिखेरिये .......... किसने रोका है....?..  एक छोटे से समारोह में परिचितों ,रिश्तेदारों से मिलना हुआ ।सभी एक दूसरे से कह रहे थे, त्यौहार कैसे हो गए हैं ?अच्छा ही नहीं लग रहा है? सभी तरफ सन्नाटा है, कुछ  मन नहीं लगता।  मैं सुन भी रही थी और अपनी तरफ से कह रही थी, खुश रहना हमारे हाथ में है, कोई हमारे पास आकर खुशियों की पोटली देकर यह नहीं कहेगा कि खुश हो जाओ।  हां ,अभी माना है कि कोरोना काल है लेकिन फिर भी खुश होना सदैव सदैव से हमारे ही हाथ में है। खुशियां हृदय में महसूस करके देखिए। कार्यों में लाकर देखिए। इस दिवाली पर भी अगर आप खुश होना चाहते हैं ,तो अपने जरूरतमंद परिचित,, गृह सहायक ,मददगार ऑफिस के चपरासी, दुकान के मददगार लोग, कोई भी व्यक्ति हो उसके आसपास पांच दस लोग तो होते हैं जिनकी मदद करके वह खुशी महसूस कर सकता है। बहुत बड़ी मदद नहीं तो छोटी मदद, थोड़ी खाद्य सामग्री ,नए कपड़े पहनने के लिए राशि, या कुछ भी अनुदान स्वरूप खुशी-खुशी दो।  खुद को भी अच्छा लगेगा और सामने वाले के चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी, और त्यौहार मनाने के असली मकसद मिल जाए...