दिल चाहता है
दिल चाहता है सभी के दिलों पर मुस्कुराहट लाने को दिल चाहता है , हसरतों के पिटारा खोलने को दिल चाहता है , अलमारी में रखी साड़ियों को पहनने का दिल चाहता है , प्यारी प्यारी बहनों से मिलने को दिल चाहता है , वह हंसी, वह मुस्कुराहट लौट आए, दिल चाहता है , अपनों से मिलने का दिल चाहता है, नन्हे से नाती को खिलाने को दिल चाहता है, बच्चों को स्कूल आते देखने का दिल चाहता है , घंटी बजा कर एक दूसरे को खेलते हुए देखने का दिल चाहता है, बच्चों के लड़ाई झगड़े और फिर गले मिलकर मुस्कुराने का दिल चाहता है , बगीचों में बैठे आबाद लोगों को देखने का दिल चाहता है, इंसान, इंसान से भयभीत ना हो, प्यार करें ,दिल चाहता है, इस जानलेवा वायरस को दुनिया से भगाने का दिल चाहता है, सब कुछ अच्छा होगा ,यह आस बंधी है ,जल्दी अच्छा हो, यह दिल चाहता है, हम सब साथ-साथ थे ,साथ साथ हैं ,साथ साथ रहेंगे, दिल चाहता है , सभी के चेहरे मुस्कुराए, सब मिल खिलखिलाए, दिल चाहता है। सुधा जैन