संदेश

अगस्त 16, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

प्यारी बहना का जीवन......

चित्र
प्रतियोगिता  अतीत के पन्नों से  विधाःःः लघु कथा  दिनांक 22.8. 2020  प्यारी बहना का जीवन  जब अपने पिछले समय की ओर देखती हूं, तो लगता है कि समय बहुत कुछ सिखा जाता है। और जो हमसे छोटे हैं उनके जीवन को देखकर ,उनकी सकारात्मकता को देखकर हमें कुछ ना कुछ सीखने को मिलता है, और अच्छा लगता है । कहानी सच्ची है।  मेरी बुआ जी की  पोती विनोदिनी की शादी एक मध्यमवर्गीय परिवार में  हुई। विनोदिनी बहुत ही सुंदर समझदार और सुलझी हुई लड़की जल्दी ही ससुराल में रच बस गई, और अपने पति को भी सभी कार्यों में सहयोग देने लगी। दो सुंदर बच्चों की मां बनने का सौभाग्य मिला, लेकिन शादी के 5 साल बाद ही पति बीमारी से पीड़ित हो गए, उनका यथासंभव इलाज भी किया, लेकिन कुछ भी नहीं हो सका और वह इस दुनिया से चले गए । युवा विनोदिनी, दो छोटे-छोटे बच्चे ,आर्थिक रूप से भी बहुत सक्षम नहीं, अपने जीवन को कैसे बिताएगी?  यह प्रश्न था, वह बहुत ही सुलझी हुई ,समझदार लड़की उसने सोचा, ईश्वर को मेरा यही प्रारब्ध मंजूर था।  पति की मृत्यु के डेढ़  दो साल हो गए। सभी ने मिलजुल कर एक विधुर, जिन की...

क्षमा याचना और क्षमादान के बिना आराधना अधूरी है............

चित्र
क्षमा याचना के बिना आराधना अधूरी है।  जैन धर्म के पर्यूषण पर्व की आराधना का अंतिम दिवस संवत्सरी महापर्व के अवसर पर क्षमा याचना और क्षमादान दोनों किये जाते हैं ।यह महान दिवस  8 दिन की धर्म आराधना  के बाद सबसे क्षमा याचना करते हुए उनसे विशेष रूप से करना जिनके साथ थोड़ा सा भी विरोध या मनमुटाव,हो। प्रतिकूल व्यक्ति के साथ क्षमा याचना करना बहुत बड़ी बात होती है। सिर्फ व्हाट्सएप, फेसबुक , अन्य संचार माध्यम से या फिर मात्र औपचारिकतावश अगर हम क्षमा मांग ले या किसी को क्षमा दे दे, क्षमा याचना नहीं है जब हमारे हृदय निर्मल होंगे , हम सच्चे हृदय से क्षमा ले भी पाएंगे और दे भी पाएंगे।  छोटी सी कहानी  दो भाई दोनों का विवाह हो गया था ।बाल बच्चे हो गए थे। माता पिता गुजर गए। भाई भाई का आपस में प्रेम था। जब तक योग संयोग था,दोनों प्रेम के साथ रहे और फिर किसी बात पर दोनों में तकरार हो गई। सब कुछ अलग हो गया।  एक दूसरे का मुंह देखना भी अच्छा नहीं लगता था । दोनों अपने अपने व्यवसाय और घर परिवार में व्यस्त हो गए।  ना कभी भी एक दूसरे से मिले और ना आमने सामने आए।  छोटे भाई क...

जनम जनम का साथ है तुम्हारा हमारा....

चित्र
जन्म जन्म का साथ है तुम्हारा  हमारा ❤❤❤❤❤❤ कबीर दास जी की शादी हुई, लाली नाम की लड़की से ,कबीर दास जी गरीब थे, लाली दुल्हन के रूप में उनके घर आई, लेकिन बहुत उदास, गुस्से में ,कबीर दास जी ने प्यार से पूछा कि तुम इतनी उदास क्यों हो ? उसने बोला तुम से मेरी शादी मेरे पिताजी ने जबरदस्ती कर दी, मैं तो किसी और लड़के को पसंद करती थी। कबीर दास जी ने बड़ी सहजता से कहा, कि कौन है वह लड़का ?चलो मैं तुम्हें उनसे मिलाए देता हूं। लाली की आंखें फटी रह गई।  कबीर दास जी  तैयार हो गए, लाली भी उनके साथ जाने  को तैयार हो गई । पुराने समय की बात है, कोई  वाहन नहीं थे, पैदल ही चल रहे थे। रास्ता दुर्गम था। लाली थक रही थी। कबीर दास जी ने कहा, चलते चलते थक गई हो, तुम्हें अपने कंधे पर बिठा लेता हूं। लाली उनके कंधे पर बैठ गई, कंधे पर बैठे-बैठे सोचने लगी कि जो आदमी मेरे पसंद के लड़के से मुझे मिलाने ले जा रहा है, मेरे चलने से ,मेरी थकान से ,जिसको इतना दर्द है, वह जीवन में मुझे कितना सुखी रखेगा । आधे रास्ते में ही उसने कबीर दास जी को बोला कि चलो मुझे तो अपने घर चलना है, और इस तरह से वह अपने पत...

चले सुकून की शीतल छांव में..........

चित्र
चलें सुकून की शीतल छांव में ❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️  कुकिंग करें, किताबें पढ़ें, या करे लेखन ,❤️❤️❤️❤️ खुद में आत्मविश्वास को जगाएं  खुद में खुशी पैदा करने वाले डोपामाइन हार्मोन को बनाएं, ❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️  खुली हवा में टहल कर खुले आकाश में मन की उड़ान लगाएं ❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️  अपने भीतर के कलाकार को चित्रकला ,लेखन ,गृह सजावट में जुड़ाये,❤️❤️❤️❤️❤️❤️  भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद में सहनशीलता क्षमा, संतोष लाएं ❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️  कोई अवसाद, कोई कुंठा न रखकर खुद को एक अवसर देकर कुछ बेहतरीन बनाएं, ❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️  आओ कुछ देर सुकून की शीतल छांव में खुद ही बैठ जाएं, ❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️  सुधा जैन

बेटे बहू भी इसी ग्रह के प्राणी हैं........

चित्र
बहु बेटे भी इसी ग्रह के प्राणी हैं।  लॉकडाउन के समय मेरी बाई माताजी  का निधन हो गया ,तब हम तो नहीं जा सके। मेरी भाभी ने उन्हें सुहागन के रूप में तैयार करके विदा किया ,और सभी कार्यक्रम किए। हम लोग जब बाद में गए तब हमने देखा कि मेरे बाबूजी, जो कि वृद्ध हैं ,रात को उनका जी घबराता है ,तब मेरे भाभी ने बोला कि जीजी हम भी बाबूजी के पास ही सोते हैं। रात को कुछ भी हो जाए तो हम एकदम देख तो ले । सुनकर सोचने लगी कि, जहां देखो, जिसे देखो ,फेसबुक पर, पेपर में मिलने जुलने वालों में बहू बेटों की चर्चा है, कहीं कहीं ऐसा होता भी है। लेकिन मैं जब ज्यादा गहराई से सोचती हूं ,तो ऐसा लगता है कि बहु बेटे इतने भी बुरे नहीं होते जितना कि उन्हें दिखाया जाता है, और इसके लिए मुझे कुछ कारण लगते हैं।  नई नई बहू जब घर में आती है उस समय ससुराल का ,सासू का वातावरण उसके मानस पटल पर अंकित हो जाता है, और उस समय वह जो व्यवहार देखती है उसके आधार पर वह अपना मानस तैयार कर लेती है, और उसे लगता है कि यहां पर निबाह करना मुश्किल है, तो क्या करूं? मम्मी जी को मेरे हाथ की कुछ भी चीज तो अच्छी नहीं लगती, कुछ परिवारों मे...

जीवन एक रंगमंच

चित्र
जीवन एक रंगमंच  जीवन एक रंगमंच हम किरदार निभा रहे हैं ,❤️❤️❤️❤️ लिखी कहानी पहले से ही हम अभिनय करते जा रहे हैं ,❤️ .एक दिन पर्दा गिर जाएगा रोल खत्म हो जाएगा,❤️❤️❤️❤️  एक्सपायरी डेट है, हमारी जग से पंछी उड़ जायेगा, ❤️❤️❤️ अलग-अलग किरदारों से हर दम हम को मिलना है ,❤️❤️❤️ जाने के बाद भी तालियां बजती रहे, ऐसा किरदार निभाना है, प्रेम ,स्नेह ,सहयोग की चादर हमको बुनना है,❤️❤️❤️❤️  खुशी, गम ,हंसी, प्रेम सबसे मिश्रित जीवन है,❤️❤️❤️  रोना है ,पर्दे के पीछे सामने सब को हंसाना है,❤️❤️❤️❤️  देने का नाम ही जीवन है, सोचकर सदा मुस्कुराना है। ❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️  सुधा जैन

हम अपनी विशेषताएं क्यों छोड़े??????

चित्र
हम अपनी विशेषताओं को क्यों छोड़े ? कुछ माह पहले अमृता की प्रिय मित्र जया उसके घर पर अचानक से आई ,दोनों सहेलियां आराम से मिली । अमृता को अच्छी डिश बनाने का बड़ा शौक है, साथ ही स्वभाव भी मधुर, सहेली को मनुहार के साथ खमण, पकौड़ी बनाकर खिलाई। चाय पिलाई ,और बहुत ही स्नेह और प्यार से विदा किया।   प्रसंग के कुछ दिनों बाद ही अमृता का जया के यहां पर जाना हुआ, जया ने उसे रिसीव किया। चाय नमकीन खिलाई।, लेकिन उतने  प्यार से नहीं जितने की अमृता ने  खिलाए थे । अमृता को थोड़ा बुरा भी लग गया सोचने लगी, मैंने तो इसे कितने प्यार से अटेंड किया और इसके पास न हीं इतना समय है और ना ही कोई मन है ।खैर  दोनों सहेलियां थी, अतः बात आई गई हो गई । कुछ समय बाद पुनः जया  का का अमृता के घर आना हुआ ,अमृता को पुरानी बातें तो याद थी ,पर उसका स्वभाव नहीं था कि आने वाले को अच्छे से अटेंड नहीं करना, प्यार से नहीं बोलना मनुहार नहीं करना, अतः वह वापिस से अपनी सहेली के मनुहार में जुट गई।  मेरे कहने का आशय यही है कि कोई हमसे कैसा भी रहे ,पर अगर हमारा स्वभाव, सरल ,मनोहर  है तो हमें हमारी वि...

आदर्श शिक्षक के गुण

चित्र
आदर्श शिक्षक के गुण #################  सर्वप्रथम आदरणीय डॉक्टर राधाकृष्णन के चरणों में शत शत नमन वंदन अभिनंदन जिन्होंने शिक्षक के पद की गरिमा को नईपरिभाषा दी। अध्यापक शिक्षण प्रक्रिया का सबसे महत्वपूर्ण अंग है और अध्यापक के बिना शिक्षा की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक चला पाना असंभव है।  एक आदर्श शिक्षक वह होता है जो अपने शिक्षक पद के लिए अपने आप को समर्पित करता है। अपने पद की गरिमा को ध्यान में रखता है ,।    *शैक्षणिक योग्यता* :::::    आदर्श शिक्षक की शैक्षणिक योग्यता उत्तम होती है। उसकी व्यावसायिक योग्यता भी श्रेष्ठ होती है । उसका व्यक्तित्व जन हितकारी होता है, और वह अपनी शाला के विद्यार्थियों से पूर्ण आत्मीयता के साथ तारतम्य स्थापित करता है। एक शिक्षक को *शैक्षिक योग्यता* से परिपूर्ण होना चाहिए ।उसके शैक्षणिक योग्यता उसके ज्ञान का निर्धारण करती है, और उसे अपने विषय का पूर्ण ज्ञान होना चाहिए। एवं व्यवसायिक रूप से भी अगर वह प्राथमिक शाला या माध्यमिक शाला में है तो बीटीआई ,या बीएड M.ed होना चाहिए ।  एक आदर्श शिक्षक को अपने शिक्षक होने के पद को एक व्यवसायिक ...

मांं ही करती है बालक के जीवन का निर्माण

चित्र
मां करती है बालक के जीवन का निर्माण  मां बनने का सबसे बड़ा उत्तरदायित्व यही है कि जो वह गर्भकाल में बालक के भविष्य में लिख देगी, उसी से पूरा जीवन चलेगा । मां के आचार, विचार, प्रवृत्ति यह सब बालक के भविष्य का निर्धारण कर देते हैं। हम जितने भी महान प्रभावशाली व्यक्तित्व इस दुनिया में देखते हैं, उनको गढ़ने में उनकी मां का हाथ रहा है।  वीर शिवाजी के निर्माण में माता जीजाबाई ,अभिमन्यु के निर्माण में सुभद्रा ,गांधीजी के निर्माण में पुतलीबाई, और भी कई महान विभूतियों के निर्माण में उनकी माताओं का जीवन प्रभावी रहा है। गर्भ काल से लेकर बच्चों की परवरिश, संस्कार ,इन सब को जैसे मां करती है वैसे बच्चे बड़े होकर बनते हैं।  एक स्त्री जब मां के रूप में जन्म लेती है ,तब उसका भी नया जीवन होता है। जब बालक मां के गर्भ में आता है तो यूं समझिए कि जिस तरह से किसी भवन की नींव कितनी मजबूत है उसी पर आधारित होगा कि भितिया कितनी मजबूत बनेगी ।शिखर कितने उच्च उठेंगे ,नींव जितनी गहरी भवन उतना ऊंचा।  उसी प्रकार 9 महीनों में ही व्यक्ति के संपूर्ण व्यक्तित्व का बीजारोपण हो जाता है ।नियति लिख दी जाती ...