नारी तू नारायणी.......।
🌹नारी तू नारायणी🌹
सर्वप्रथम अपने आप से प्यार करना, स्वयं जिस रूप रंग कद काठी में है, अपने आपको ईश्वर की अनुपम कृति समझना।
, अपने आप को स्वस्थ रखने की दिशा में सदैव प्रयासरत रहना।
परिवार के सदस्यों का, बच्चों का ,ध्यान रखते हुए स्वयं भी भोजन में फल, सब्जियां ,ड्राई फ्रूट्स आदि जरूर ले ।
अपने बाहरी सौंदर्य का ध्यान रखते हुए अपने आंतरिक सौंदर्य जैसे, शुद्ध विचार, व्यवहार ईमानदारी, दया, करुणा, सहयोग, अपनेपन आत्मीयता, आदि को अपने जीवन में लाना, इससे नारी अलौकिक सौंदर्य से जगमगा उठेगी।
योग, प्राणायाम, कसरत आदि करके अपने शरीर को स्वस्थ रखना, ताकि अधिक से अधिक समय हम आत्मनिर्भर रह सके और किसी पर बोझ ना बन सके ।
अपने बच्चों को भी आत्मविश्वास, साहस ,प्रेरणादायक बातें बता कर समझा कर उन्हें उचित शिक्षा देकर बेहतर नागरिक बनाना एक नारी का दायित्व है। इसके साथ साथ स्व विकास करना भी जरूरी है।
हर नारी को अपने घर के आय व्यय की पूरी जानकारी रखना चाहिए।
बैंक अकाउंट, आधार कार्ड,, पैन कार्ड, मेडिक्लेम पॉलिसी ,एवं सभी डाक्यूमेंट्स की जानकारी होना चाहिए
अपने लाकर्स की जानकारी , नंबर आदि उसे पता होना चाहिए ,ताकि कोई विषम स्थिति आने पर वह उचित निर्णय ले सके।
हर नारी को घर के अलावा, समाज की, प्रदेश की देश की, विश्व की, होने वाली घटनाओं से अपने आप को अपडेट रखना चाहिए, और कहीं ऐसी चर्चा भी हो तो अपनी राय जरुर व्यक्त करना चाहिए ।
अपने शौक जो कभी पीछे भी रह गए हैं ,चाहे वह गायन हो नृत्य ,लेखन ,वादन, फोटोग्राफी, बागवानी कुकिंग, साज सज्जा, गृह सज्जा ,केश सज्जा, मेकअप जो भी सीखना चाहे, वह समय निकालकर जरूर सीखें ।
अपने स्वभाव को मधुर बनाना ,अपने चित् को निर्मल बनाना, इसी से हम सभी के दिलों पर राज कर सकते हैं ,और स्वयं भी खुश रह सकते हैं।
जिंदगी के प्रति शिकायतें कम, और शुक्रिया ज्यादा ,यह नजरिया रखना है। किसी ने क्या अच्छा किया यह याद रखना, किसी ने क्या बुरा किया उसे भूल जाना।
अतिथि सत्कार हमारी परंपरा है, हमारे घर पर आने वाले अतिथियों का उचित सत्कार करना हमारी संस्कृति है, अतः इसमें बिल्कुल भी पीछे नहीं हटना है।
अगर हम किसी के यहां जाते हैं और उनके कोई व्यवहार में ,भोजन में कहीं कमी भी दिखती हो लेकिन अगर वह हमारे यहां आते हैं तो हमें अच्छा ही रहना है। किसी के कारण हम हमारे स्वभाव की विशेषताओं को क्यों छोड़े?
WhatsApp social media मात्र जानकारियों का सूचनाओं का संग्रह का माध्यम नहीं होना चाहिए, बल्कि हमें इससे नई-नई चीजें सीखना चाहिए और इसमें आने वाली अफवाहों से सावधान और उनको कभी शेयर भी नहीं करना चाहिए।
नारी शक्ति स्वरूपा है और उस आज के समय में उसे सतत जागरूकता की आवश्यकता है। वर्किंग वुमन को भी दोहरी जवाबदारी निभानी होती है, पर इसके बावजूद भी उसे दिल और दिमाग से स्वस्थ रहना जरूरी है, तभी नारी नारायणी बन सकती है।
*-_*चांद सी शीतल, सूरज सी अंगार*
-धरा सी सहनशील, अंबर सी कवच दार*-
-* बदली सी आंसू भरी , बसंत सी बहार--
पर्वत सा धीरज , वायु सी रफ्तार पत्थर सी कठोर, ममत्व से सारोबार
मरुस्थल सी गंभीर, वृक्ष सी छाया दार
निर्झर सी अविरत, तूफान सी शक्ति सार
महान जन्मों की जननी, देवी शक्ति का अवतार
नारी तू नारायणी*_
आप सबके स्नेह की आकांक्षी,
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें