My learning lesson

मैं श्रीमती सुधा जैन 
 बचपन से ही पढ़ने का शौक रहा ।घर पर भी साहित्यिक माहौल था ।मेरे पिताजी हिंदी के व्याख्याता रहे। बचपन से ही घर पर बहुत सारे बाल पत्रिकाएं नंदन ,चंपक ,बाल भारती ,पराग गीता गोरखपुर की नैतिक शिक्षा की छोटी-छोटी कहानियों की पुस्तकें, पिताजी लाते थे। और हम सब भाई बहन बड़े चाव से पढ़ते थे ।.पढ़ने में अभिरुचि जागृत हो गई। जहां पर भी अच्छा पढ़ने को मिला पढ़ती रहती हूं ।शादी के बाद भी शिक्षण और पढ़ने से जुड़ी थी। थोड़ा थोड़ा लिखती भी थी। नई दुनिया में  भी मेरी रचनाएं प्रकाशित हुई ।छोटे-छोटे समाचार पत्रों में भी  प्रकाशित हुई ।अभी जब मार्च में लॉक डाउन की घोषणा हुई, तब मैंने सक्रिय रुप से लेखन शुरू किया। लिखती रही बढ़ती रही विचार आते रहे,  हर वक्त चिंतन चलता रहता है, क्या लिखूं? क्या लिखूं ?
ऐसा सोचती रहती हूं। एक जुनून जैसा हो गया है ,जब तक लिखती नहीं हूं तब तक चैन नहीं पाती।
 अभी लिखा भी बहुत और पढ़ा भी बहुत ।
प्रेमचंद, रविंद्र नाथ टैगोर ,मालती जोशी, मन्नू भंडारी इन सब को पढ़ा इनकी कहानियां, वीडियोस भी यूट्यूब पर देखें ।
खुद के लिए इस प्रकार अच्छा लग रहा है कि लिखने के शौक के कारण बहुत कुछ नया पढ़ने को भी मिल रहा है। सीखने को भी मिल रहा है, और ऐसा समझ रही हूं कि दुनिया के ज्ञान सिंधु में हम तो एक बूंद के बराबर हैं। कितने ही लोग लेखन को तपस्या मानकर जीवन में आगे बढ़े हैं ।
मुंशी प्रेमचंद जी ने लिखा है कि जब तक मैं प्रतिदिन 50 पेज लिख ना लूं, मुझे रोटी खाने का कोई अधिकार नहीं है ।सभी से कुछ ना कुछ सदैव सीखने को मिलता है ,और सीखने के किसी मौके तो हमें गवाना नहीं है। यह हमारे स्व विकास के लिए बहुत ही आवश्यक है। बस आप सभी का स्नेह बना रहे ।
लिखती रहूं, यही चाहती हूं 
सुधा जैन

टिप्पणियाँ

  1. मेडम आप ऐसे ही सुंदर सुंदर लेख लिखते रहे।हम यही दुआ करते है।बहुत बहुत शुक्रिया मेडम शाईस्ताखान

    जवाब देंहटाएं
  2. बहुत सुंदर रचना। आप इसी तरह लेखन करतीं रहे।

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ