क्या अंतर है?????

क्या अंतर है?
  अपनी आंखों पर गॉगल लगाकर ईशा ऑफिस जाने लगी। रात को ईशान  ने शयन कक्ष में बहस बाजी के बाद उसकी आंखों पर गुलदस्ता फेंक दिया था जिससे काफी सूजन आ गई थी।  ईशान कह रहा था "ऑफिस मत जाओ" ,लेकिन उसने कहा, जाना जरूरी है।  ऑफिस जाते ही सब पूछने लगे "यह क्या हुआ ?
"
गिर गई थी मैं" उसने जवाब दिया। लेकिन मिसेज सरिता से वह इस बात को नहीं छुपा पाई । मिसेज सरिता ने कहा" यह तो डोमेस्टिक वायलेंस का केस है तुम्हें रिपोर्ट दर्ज करानी चाहिए" अपनी सेफ्टी जरूरी है।  ईशा की आंखों में आंसू थे ,सोच रही थी, यह कैसा तथाकथित सभ्य समाज है जहां पर शालीनता का आवरण ओढे  स्त्री का शारीरिक और मानसिक शोषण किया जाता है। उसे अपने गृह सहायिका राधा की याद आई जिसे उसका पति अक्सर मारपीट  करता था, चोट खाकर भी वह मुस्कुरा कर काम करती थी, उसे लगा उसमें और राधा में क्या अंतर है? उसके अंतस्  में दर्द का गुबार उठ गया। मिसेज सरिता की बात उसे ठीक लगी, और वह पुलिस थाने की ओर चल पड़ी ।
सुधा जैन

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ