कितना हंसती है यह बहने

कितना हंसती है ये बहनें,


जब आपस में मिलती हैं कितना हंसती हैं ये  बहनें,

 इतना हंसती हैं बातों में, गालों में दर्द होने  लगता है,,

 कितनी जोर जोर से बोलती हैं ये बहनें,

 जब आपस में मिलती है, एक दूजे के चेहरे और सेहत की बात करती है,

 जब मिलती हैं ये बहनें , कितनी हल्की  हो जाती है,ये बहनें,

 अपनी सारी दुविधाएं एक दूजे पर पूरे अधिकार और विश्वास से उंडेलती है,

 कितनी रोनक आ जाती है चेहरे पर ,
हल्की फुल्की सी, उड़ती उड़ती ,गुनगुनाती वापिस आती है अपने घर , 
देश ,दुनिया ,घर, परिवार, बच्चें कितनी बातें करती हैं ये बहनें ,

अपने साथ बहुत सारी खट्टी मीठी यादों को लेकर,
 और कहीं तो बेवजह खिलखिला नहीं पाती है बहनें,
 बातें कर नहीं पाती बहनें,
 खुद को आईने में निहार नहीं पाती बहनें,
 किसीऔर  को तो अपनी परेशानी बता नहीं सकती ये बहनें
 कितना पावन रिश्ता है ,कितने अनमोल यादें, सहेजती है ये बहनें, 
  बहनों की अप्रतिम गाथा सुनाती, ये  प्यारी बहनें,

सुधा जैन

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ