प्यारी बहना का जीवन......

प्रतियोगिता

 अतीत के पन्नों से
 विधाःःः लघु कथा
 दिनांक 22.8. 2020
 प्यारी बहना का जीवन
 जब अपने पिछले समय की ओर देखती हूं, तो लगता है कि समय बहुत कुछ सिखा जाता है। और जो हमसे छोटे हैं उनके जीवन को देखकर ,उनकी सकारात्मकता को देखकर हमें कुछ ना कुछ सीखने को मिलता है, और अच्छा लगता है ।
कहानी सच्ची है।
 मेरी बुआ जी की  पोती विनोदिनी की शादी एक मध्यमवर्गीय परिवार में  हुई। विनोदिनी बहुत ही सुंदर समझदार और सुलझी हुई लड़की जल्दी ही ससुराल में रच बस गई, और अपने पति को भी सभी कार्यों में सहयोग देने लगी। दो सुंदर बच्चों की मां बनने का सौभाग्य मिला, लेकिन शादी के 5 साल बाद ही पति बीमारी से पीड़ित हो गए, उनका यथासंभव इलाज भी किया, लेकिन कुछ भी नहीं हो सका और वह इस दुनिया से चले गए ।
युवा विनोदिनी, दो छोटे-छोटे बच्चे ,आर्थिक रूप से भी बहुत सक्षम नहीं, अपने जीवन को कैसे बिताएगी? 
यह प्रश्न था, वह बहुत ही सुलझी हुई ,समझदार लड़की उसने सोचा, ईश्वर को मेरा यही प्रारब्ध मंजूर था।  पति की मृत्यु के डेढ़  दो साल हो गए। सभी ने मिलजुल कर एक विधुर, जिन की तीन बेटियां थी ।दुर्भाग्य से उनकी पत्नी पत्नी और इकलौते पुत्र का दुर्घटना में निधन हो गया।
 रिश्तेदारों द्वारा एक दूसरे से मिलने मिलाने का काम हुआ, और विनोद ने अपनी स्वीकृति दी। क्योंकि उसे लग रहा था मेरा स्वयं का जीवन भी है बच्चों का जीवन भी है।
पुनर्विवाह हो गया। आज विनोदिनी ने अपनी तीनों पुत्रियों की शादी कर दी। उन्हें  मातृवत स्नेह दिया। परिवार में ,समाज में रिश्तेदारी में, सभी के स्नेह की पात्र बनी हुई है, जो स्वयं की पुत्री है ,उसने भी अच्छी शिक्षा प्राप्त कर ली है ।उसके विवाह के लिए योग्य वर की तलाश जारी है। उसका पुत्र भी अध्ययन कर रहा है, वह मुझसे उम्र में छोटी है ,उसके बावजूद भी उसने जिस हिम्मत और साहस से अपनी जिंदगी के फैसले लिए और उन फैसलों में सदैव खरी उतरी, इस बात की मेरे हृदय में बड़ी प्रसन्नता है, और उसके जीवन जीने के जज्बे को, उसकी धर्म आराधना को, उसकी शांतिप्रियता ,समझदारी को मैं नमन करती हूं।🙏🙏🙏
 सुधा जैन

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ