क्षमा याचना और क्षमादान के बिना आराधना अधूरी है............

क्षमा याचना के बिना आराधना अधूरी है।

 जैन धर्म के पर्यूषण पर्व की आराधना का अंतिम दिवस संवत्सरी महापर्व के अवसर पर क्षमा याचना और क्षमादान दोनों किये जाते हैं ।यह महान दिवस  8 दिन की धर्म आराधना  के बाद सबसे क्षमा याचना करते हुए उनसे विशेष रूप से करना जिनके साथ थोड़ा सा भी विरोध या मनमुटाव,हो।
प्रतिकूल व्यक्ति के साथ क्षमा याचना करना बहुत बड़ी बात होती है। सिर्फ व्हाट्सएप, फेसबुक , अन्य संचार माध्यम से या फिर मात्र औपचारिकतावश अगर हम क्षमा मांग ले या किसी को क्षमा दे दे, क्षमा याचना नहीं है जब हमारे हृदय निर्मल होंगे , हम सच्चे हृदय से क्षमा ले भी पाएंगे और दे भी पाएंगे।
 छोटी सी कहानी
 दो भाई दोनों का विवाह हो गया था ।बाल बच्चे हो गए थे। माता पिता गुजर गए। भाई भाई का आपस में प्रेम था। जब तक योग संयोग था,दोनों प्रेम के साथ रहे और फिर किसी बात पर दोनों में तकरार हो गई। सब कुछ अलग हो गया।
 एक दूसरे का मुंह देखना भी अच्छा नहीं लगता था ।
दोनों अपने अपने व्यवसाय और घर परिवार में व्यस्त हो गए।
 ना कभी भी एक दूसरे से मिले और ना आमने सामने आए।
 छोटे भाई की बड़ी लड़की की सगाई हो गई, ना तो बड़े भाई को बुलाया ,और नहीं वह आया।
 कुछ समय बाद विवाह की तैयारियां होने लगी, विवाह पत्रिका छपने की बात हुई, बड़े भाई का नाम  नहीं देना ,ऐसा दोनों पति पत्नी ने निश्चय कर लिया ।
आधी रात को भाई की नींद उड़ गई, मेरी बेटी की शादी में मेरा पूरा परिवार आएगा, नाते रिश्तेदार आएंगे, किंतु बड़े भाई साहब भाभी साहब नहीं आएंगे,  मेरे हृदय में कितनी पीड़ा होगी। मेरे सगे मां जने भाई भाभी और उनके बच्चे घर पर बैठे रहे, और मैं खुशियां मनाऊ, यह कैसे क्या होगा ?
 सोच लिया, सुबह जाना है बड़े भाई के पास क्षमा याचना करना है और पिता के समान ही उनका सम्मान सत्कार करके उनको घर पर बुलाना है। विवाह पत्रिका में नाम भी लिखना है।
 सुबह उठकर अपने पत्नी से मन की बात कही, पत्नी ने आगे तो
 ना कहा और बाद में सोचने लगी कि जब भाई भाई मिलेंगे तो क्यों ना मैं भी भाभी साहब से मिलू और माफी मांग लू।
 उसके हृदय के परिणाम शुभ हो गए, और दोनों पति पत्नी बड़े भाई बड़े भाई के घर की ओर चले। बड़े भाई बाहर ही बैठे थे, जैसे छोटे भाई को देखा  मुंह  फेर कर बैठ गए ,छोटे भाई ने आकर बड़े भाई को प्रणाम किया, माफी मांगी पिछली बातें  भुलाने को कहा और खुशी-खुशी शादी में पधारने का आमंत्रण दिया, परंतु भाई कुछ नहीं बोला ।छोटे भाई की पत्नी ने भी भाभी साहब से क्षमा मांगी, और शादी में आने का न्योता दिया, परंतु उनका दिल नहीं पसीजा तो नहीं पसीजा। निराश, हताश होकर आखिर में अपने घर लौट आए।
 छोटे भाई ने गांव के पंचों से निवेदन किया ,बड़े भाई का जिनके साथ उठना बैठना था उनसे कहा, लेकिन भाई को कोई असर नहीं हुआ।
 अंत में गांव में ही गुरु थे, उनके चरणों में पहुंचा और कहां मैं अपने भाई से माफी मांग रहा हूं नहीं दे रहे हैं, गुरु ने वचन दिया कि तुम्हारा मन साफ है तो अवश्य ही तुम्हारे भाई को कहूंगा ।
बड़े भाई जब गुरु की सेवा में पहुंचे ,तब गुरु ने पूछा
 तुम्हारा अपने भाई के साथ क्या  झगड़ा है? भाई का नाम सुनते ही भड़क गया अपने मन की भड़ास निकाली, और कहा कि मैं नहीं जाऊंगा।
 गुरु ने कहा कि मेरी बात को मानते हो।
 झगड़ा बड़ा है या गुरु की आज्ञा
  बड़े भाई ने कहा कि गुरु की आज्ञा बड़ी है, तो फिर कषाय को दूर रखकर भगवान की आज्ञा को मानो। तुम्हारा भाई क्षमा याचना करके गया है ,तो तुम भी समाधान करो, अपनी धार्मिकता को उज्जवल करो। भगवान की आज्ञा का पालन करो। इसे मेरी आज्ञा समझ कर अपने छोटे भाई के यहां जाओ ।
गुरुजी ने इस प्रकार से उसको यथा विधि समझा कर, क्रोध को शांत करके छोटे भाई के यहां भेजा, बड़े भाभी भी गए ,दोनों भाई गले मिल गए, मन का कलुष धुल गया, और भाई भाई का प्रेम पुनः जागृत हो गया ।
जब हमारे ह्रदय में जिन आज्ञा के प्रति श्रद्धा और समर्पण होगा तभी जीवन में सच्ची क्षमा याचना होगी। हम सच्चे हृदय से क्षमा याचना करें, सामने वाला क्षमादान करें या ना करें लेकिन अपने मन की गांठ तो खुल जायेगी।
 हम सबको सच्चे हृदय से क्षमा याचना करना भी है और क्षमा का दान भी करना जरूरी है।
 "क्षमा करें और क्षमा मांग ले जीत है इसमें हार नहीं
 क्षमा वीर का भूषण है ,यह कायर का व्यवहार नहीं "

सुधा जैन

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ