मनपसंद

शीर्षक......... मनपसंद
 सुधा और दिलीप की शादी को 34वर्ष पूर्ण हो गए, जीवन के सफर में साथ चलते चलते एक दूसरे की पसंद दोनों की मनपसंद हो गई।
 पुरानी स्मृतियों को देखें तो एक मधुर मुस्कान सी आ जाती है। शादी करके एक दूसरे के जीवन में आना, धीरे-धीरे एक दूसरे को समझना, एक दूसरे की पसंद और नापसंद को समझना, परिवार की जवाबदारीयों को पूरा करना, रूठना ,मनाना ,बच्चों का जीवन में आना, उनकी अच्छी परवरिश, अपने से जुड़े सभी रिश्तो को दिल से निभाना, अपने सारे शासकीय दायित्वों को पूरा करना, लगता ही नहीं साथ चलते चलते इतने वर्ष हो गए।
 अब तो इतने अपने से लगते हैं जिसको लिखना शब्दों में संभव नहीं है ।अब जब बच्चे अपने केरियर के हिसाब से दूर हो गए हैं ,और इस अकेलेपन में एक दूसरे की पहचान और अच्छे से हो गई है। सुबह उठती हूं तो उनकी और मेरी मनपसंद चाय एक साथ बैठकर पीना  पूरा दिन खुशनुमा बिताने की प्रेरणा देता है ,साथ में पेपर पढ़ना और उसने आने वाली घटनाओं पर अपने-अपने टीका टिप्पणी देना। रसोई घर में बैठकर उनका वह सब्जी सुधारना, घर के हर छोटे बड़े कामों को मिलकर करना, लेटने पर मुझे कंबल ओढा देना, कभी यह कर देना ,कभी वह कर देना ,मेरा लिखना, उनका सहयोग देना, बिना कुछ बोले ही कितना कुछ समझ जाते हैं।
  चुटकुलों में पति पत्नी के रिश्ते को किसी भी रूप में क्यों न प्रस्तुत किया जाए, पर जीवन में इस रिश्ते से प्यारा कोई रिश्ता नहीं है ।
इस रिश्ते से न्यारा कोई रिश्ता नहीं है।
 समझते समझते एक दूसरे को इतना समझ जाते हैं कि पता चल जाता है कि किसी को क्या जरूरत है?
 शरद पूर्णिमा का चांद अपनी चांदनी दिखाता है ,अपने सौंदर्य से सभी का मन लुभाता है ,पर पति पत्नी के रिश्ते में तो दोनों एक दूसरे के लिए चांद होते हैं। करवा चतुर्थी पर मैं सोलह सिंगार करके प्रसन्न होती हूं, पर मेरा असली श्रृंगार तो  मेरे पति है। 
मेरी पायल, बिछुआ, चूड़ी ,कंगन महावर ,मेहंदी, सब कुछ हो तुम,

 मेरे उत्सव का उल्लास, चांद का उजाला और  स्नेह काआभास हो तुम ,

मेरी शरद पूर्णिमा के चांद हो तुम मेरे हृदय की हर धड़कन हो तुम,

 मेरे मनपसंद हो तुम ,उनकी मनपसंद हूं मैं, साथ रहे जीवन  भर, शरद पूर्णिमा के चांद से यह प्रार्थना,

सुधा जैन

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ