Name Plate

कहानी 
          Name Plate 

"अरे यह कैसी नेम प्लेट बनवा ली तुमने ?मेरा नाम कितना बड़ा लग रहा है और तुम्हारा नाम कितना छोटा" ।
अनुभा ने जीत से कहा "जीत ने कहा, अच्छा तो लग रहा है डिजाइन तो तुमने ही पसंद की थी ,अरे पर  मेरा नाम इतना बड़ा कहां पसंद किया था।
" कोई बात नहीं "जीत ने कहा। आपके मम्मी पापा पहले ही मुझे पसंद नहीं करते हैं, घर भी मैंने हीं खरीदा है इस बात से भी वे नाराज हैं और अब नेम प्लेट भी  देखेंगे तो और नाराज हो जाएंगे। "अरे नहीं मेरी मम्मी तो तुम्हें बहुत पसंद करती है ,बस मेरे पापा ऐसे सोचते हैं कि मैं उनका सीधा साधा अभी भी छोटा  सा बच्चा हूं, अपना भला बुरा नहीं समझता ,वैसा ही समझते हैं। और उन्हें लगता है तुम मुझे influence कर रही हो,।
 कोई बात नहीं बाबा, अब इन बातों को छोड़ो, मुझे तो तुम बहुत ही अच्छी और प्यारी लगती हो ,और मुझे जिंदगी जीने का एक नया अंदाज तुमने सिखाया है। जीत ने अनुभा से कहा।
" तुम भी बहुत ही प्यारे हो ,शादी जैसा निर्णय तुमने स्वयं ने लिया, तुम तो सुपर हीरो हो"
 अच्छा चलो अब गृह प्रवेश की दूसरी तैयारियां भी करते हैं। इधर जीत के मम्मी पापा भी गृह प्रवेश में आने के लिए तैयार है। जीत के पापा का मूड उखड़ा हुआ है, उन्हें लगता है जीत को अपनी ही बिरादरी की दूसरी अच्छी लड़की जो जीत से उम्र में भी छोटी हो, सुंदर हो, मिल सकती थी। उन्हें चार लोग क्या कहेंगे? इस बात की बहुत परवाह थी ,जबकि जीत की मम्मी बहुत सुलझे और खुले विचारों की थी, और अपने पति को समझा रही थी कि अनुभा बहुत ही अच्छी लड़की है, आत्म निर्भर, सुलझी हुई लड़की जिसने जीत को भी जीने की नई राह दिखाई ।जीत को अपने कौशल को विकसित करने का मौका  दिया।
 उम्र में थोड़ी बड़ी है तो क्या हुआ? आजकल तो इस बात का कोई इशू है ही नहीं चाहे नेहा कक्कड़ हो, अभिषेक बच्चन प्रियंका चोपड़ा,
 शादी में नंबर  का कोई कैलकुलेशन नहीं है, ना एज  नंबर  ना हाइट नंबर ना सेलरी नंबर 
शादी में एक दूसरे की मानसिकता, एक दूसरे के विचारों का सम्मान, एक दूसरे के प्रति आदर, ढेर सारा प्यार होना जरूरी है ।बाकी तो सब गैर जरूरी बातें हैं, और हम उन्हीं बातों को फोकस करते रहते हैं। और कभी-कभी नतीजा शून्य निकलता है।
 जीत की मम्मी अपने पति को समझा रही थी कि कैसे जब मैं शादी होकर आई, तब आप भी पूरी तरह मेरे पर निर्भर थे, और कहां अपने कोई काम कर पाते थे। धीरे-धीरे मैंने ही आपके सारे काम संभाले । फिर हमने ही आपके मम्मी पापा से दूर इस कॉलोनी में घर लिया और हमने अपने निर्णय में उनको कितना शामिल किया?
 हमने स्वयं ही हमारे सारे निर्णय लिए ,अभी जो हमारी पीढ़ी है उन्होंने अपने निर्णय खुद लिए अपनी जिंदगी को भी अपने हिसाब से जिया, जो करना था वह किया और अब वही नवीन पीढ़ी चाहती है। हम चाहते है हमारे बच्चे पूछ पूछ के हर काम करें, यह तो गलत बात है ना
 हमारे बच्चे तो हमारा अपग्रेड वर्जन है, तो हम से आगे तो निकलेंगे ही ।
उनके निर्णय उन्हें लेने दीजिए। शादी कब और किससे करना है? उन्हें कौन सा घर कब लेना है? गाड़ी कौन सी और कब लेना है? बच्चों को अपनी जिंदगी में कब लाना है? कैरियर कैसे सेट करना है ?कहां सेट होना है? उन्हें खुद को निर्णय करने दीजिए, और अगर खुद करते हैं तो हमको खुश होना है, ना की किसी प्रकार की हीनता को अपने ऊपर हावी होने देना है। जीत की मम्मी से बातें सुनकर पापा जी बोले "अच्छा बस अब मैं समझ गया, अब बेटे के गृह प्रवेश में नहीं चलना है।
 "बेटे के नहीं बहु बेटे के गृह प्रवेश में चलना है,"
 जीत की मम्मी ने कहा, और खुशी-खुशी दोनों अनुभा और जीत के घर चल पड़े। जाते ही अनुभा और जीत के नाम की नेमप्लेट देखकर हृदय में सच्ची खुशी का    अनुभव किया।

 सुधा जैन

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ