pleasure is not happiness

Pleasure is not happiness 

खुशी तो कुछ करने में है,
 खुशी तो कुछ देने में है,
 खुशी का कोई नाम नहीं है, 
खुशी खरीदी बेची जाने वाली नहीं है,
 विक्रमादित्य की खुशी न्याय देने में है ,
युधिष्ठिर की खुशी धर्म पालन में है,
 न्यूटन की खुशी सेब गिरने की अनुभूति में है,
 कालिदास की खुशी नाटक रचनाओं को लिखने में है,
 बच्चे की खुशी रेत में खेलने में है,
 सफलता एक परिणाम है ,खुशी एक परिणीति है ,
तुलना सफलता की सर्वोच्च विफलता है ,
तुलना ना होना प्रसन्नता की सर्वोच्च सफलता है,
 खुशी तो हमारे मन में है,
 खुशी अजब है, किंतु गजब है, 
सफलता चुनौती की संतान हैं, 
खुशी जीवन की जननी है,
 नव वर्ष हम सबके लिए सफलता लेकर और उससे भी अधिक हर पल की खुशी लेकर आए, यही प्रभु से प्रार्थना ।
सुधा जैन

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ