उपहार

"उपहार"
ईश्वर ने मनुष्य की रचना करके दिया बड़ा उपहार,
 आओ ,हम सब मिलकर करेंगे एक दूजे से प्यार,
भले ही हम किसी को ना दे पाए बहुत महंगा उपहार,
 हाथ में गुलाब का फूल ले जताए, दिल का प्यार,
 कभी   उपहास ना करें, मिले अगर कोई उपहार,
  किसी के हृदय का भाव जाने और मन में प्यार ,
मां पिता के रूप में प्रभु देते हैं हमें जीवन का  उपहार,
 भाई बहन और रिश्तो से मिलता है प्यार ,
कभी अपने, कभी अजनबी, कहीं दिल के रिश्ते
, कोई दिल के करीब तो कोई मिल जाता है, दिलदार,
रिश्तो का मायाजाल है, ईश्वर का दिया हुआ उपहार,
ना बने  इतना बड़ा की भूल जाए किसी का उपकार,
जीवन में खुशियां इसीलिए है, क्योंकि ,सबका होना ही है सबसे बड़ा उपहार,
धरा , पर्वत, नभ, वायु, अग्नि प्रकृति के अनुपम उपहार,
स्नेह, प्रेम , सौंदर्य ,मानव हृदय के हैं उपहार,
आइए, सब मिलकर एक दूजे के साथ बनाएं प्यार का संसार,
जैसे जीवन है, ईश्वर का दिया हुआ सबसे सुंदर उपहार।
सुधा जैन

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ