क्यों देखता है???????
क्यों देखता है????
क्यों अपनी काबिलियत पर यकीन नहीं तुझको ,मंजिल को पा अपनी ,क्यों जहान देखता है?
" लोग क्या कहेंगे" इस बात की फिक्र छोड़, जो दिल को अच्छा लगे वह ख्वाब देखता है
" ईश्वर का अनुपम वरदान है तू" इस बात में संशय नहीं, फिर क्यों जंजीरों में कैद रहता है?
यो जमीन पर बैठकर क्यों आसमान देखता है?
पंखों को खोल अपने ज़माना सिर्फ उड़ान देखता है
अपना मुकद्दर खुद ही लिख क्यों, दूसरों के लिखे की आवाज देखता है?
मंजिल मिलेगी तुझको एक दिन जरूर ,जब तू दूसरों की नहीं अपनी परवाज देखता है..
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें