कोरोना चालीसा
(1)लाक डाउन करना भी जरूरी है, लाक डाउन खोलना भी जरूरी है।
(2)कोरोना मे शांति भी जरूरी है ,पर जीवन में शोर भी जरूरी है।
(3) घर के काम करना भी जरूरी है ,कामवाली भी जरूरी है।
(4)घर बैठकर खाना भी जरूरी है ,पर कमाना भी जरूरी है।
( 5)कहीं जाना नहीं, यह भी जरूरी है, पर मां के मरने पर पिता भाई से मिलने जाना भी जरूरी है।
( 6)शादी में भीड़ जमा ना करना भी जरूरी है, पर कुछ मेहमानों को बुलाना भी जरूरी है।
(7)खाना भी जरूरी है ,खिलाना भी जरूरी है।
(8 )डरना भी जरूरी है, हराना भी जरूरी है
(9 )कोरोना कोरियर्स की रक्षा करना भी जरूरी है, कोरोना कोरियर से प्यार करना भी जरूरी है।
(10)गरीबों से खूब प्यार करें हम यह भी जरूरी है, मध्यमवर्गीय लोगों की पीड़ा को समझना भी जरूरी है।
(11)कमाने के लिए घर से बाहर जाना भी जरूरी है, पर अपनी जमीन से जुड़े रहना भी जरूरी है।
(12) मुंह पर मास्क लगाना भी जरूरी है, पर नैनों से मुस्कुराना भी जरूरी है।
(13 )तन से दूर रहना भी जरूरी है ,पर मन से साथ रहना भी जरूरी है।
(14)नन्हे से बच्चों को घर पर रहना भी जरूरी है, पर दिल को खुश करने के लिए गार्डन जाना भी जरूरी है।
(15) कोरोना के डर से ऑनलाइन शिक्षण भी जरूरी है, बच्चों को विद्यालय बुलाना भी जरूरी है।
(16)कोरोना से डरना जरूरी है, पर बढ़ने के लिए हौसला भी जरूरी है।
(17)फिजूलखर्ची ना करना भी जरूरी है, मन को बहलाने के लिए शॉपिंग करना भी जरूरी है।
(18)घर का बना खाना खाना भी जरूरी है, स्वाद बदलने के लिए होटल जाना भी जरूरी है।
(19)त्योहारों को चुप्पी से मनाना भी जरूरी है, त्योहारों को खुशी से मनाना भी जरूरी है।
(20)कोरोना के डर से थोड़ी उदासी भी जरूरी है, इंडिया फिर से मुस्कुराए यह भी जरूरी है।
( 21)सभी का सैनिटाइजेशन जरूरी है, पर आना जाना भी जरूरी है ।
(22)दुनिया को हिलाना है तो खुद हिलना भी जरूरी है ,प्राणायाम योग कसरत करना भी जरूरी है।
( 23)हाथों को धोना भी जरूरी है ,मन के मैल को धोना भी जरूरी है।
(24)पहियों का थमना भी जरूरी है, पहियों का चलना भी जरूरी है।
(25)हंसना हंसाना भी जरूरी है, मिलना मिलाना भी जरूरी है।
( 26)प्रकृति का आराम करना भी जरूरी है, पर प्रकृति का काम करना भी जरूरी है।
( 27)सजना, संवरना भी जरूरी है ,ब्यूटी पार्लर जाना भी जरूरी है।
(28)नर्सेज डे पर नर्सों का सम्मान करना भी जरूरी है, पर उनकी रक्षा करना भी जरूरी है।
( 29)श्रमिक है नींव के पत्थर, उनके घाव पर मरहम लगाना भी जरूरी है ।
(30)दम घुट रहा है doctors का पीपी ई किट पहनकर, उनका खुली हवा में सांस लेना भी जरूरी है
( 31)कोरोना से लड़ना भी जरूरी है, बढ़ना भी जरूरी है।
(32) सब को आत्मनिर्भर बनना भी जरूरी है, आत्मविश्वास बढ़ाना भी जरूरी है ।
(33)बी इंडियन बाय इंडियन, यही करना जरूरी है, शिक्षा स्वास्थ्य व रक्षा को मजबूत करना जरूरी है।
( 34)संकट में संकल्प को मजबूत करना भी जरूरी है 21वीं सदी भारत की हो, सुनिश्चित करना भी जरूरी है
( 35)लोकल चीजों के महत्व को समझना भी जरूरी है, लोकल से वोकल करना भी जरूरी है।
( 36)आपदा को अवसर में, बदलना भी जरूरी है, 20 लाख करोड़ पैकेज से देश का विकास जरूरी है ।
(37)बचना भी जरूरी है, बढ़ना भी जरूरी है, टूटना , हारना थकना नहीं, यह भी जरूरी है।
(38) कुछ यह जरूरी है ,कुछ वह जरूरी है, मन के मनोबल को बढ़ाना, यह भी जरूरी है।
(39)कभी रुकना जरूरी है, कभी चलना जरूरी है, जीवन में आगे बढ़ना भी जरूरी है।
(40)कोरोना चालीसा लिखना जरूरी है, आप सबका पढ़ना तारीफ करना, भी जरूरी है।
Bhut Bdeiya Lekh rhe ho
जवाब देंहटाएंमेडम कोरोना पर आपने जो रचना लिखी है।इसमें कोई शक नही है।ये वही सच्चाई है।जिससे हम सभी गुजर रहे है।बहुत बहुत बधाई मेडम आप ऎसे ही अपनी रचना लिखते रहे।मैं आपके सभी लेख जरूर जरुर पढ़ती हु।Thanks Medam shaista khan
जवाब देंहटाएं