जब तक जीना है तब तक सीखना है....
जब तक जीना है तब तक सीखना है
सीखने की कोई उम्र नहीं होती। मैं कुछ उदाहरण दे रही हूं।
103 वर्षीय मान कौर जिन्हें" चंडीगढ़ का चमत्कार" कहा जाता है , एथलीट के रूप में उन्होंने 93 वर्ष की उम्र में दौड़ना शुरू किया और अभी 103 वर्ष की उम्र में नारी शक्ति पुरस्कार ग्रहण किया। और इसके साथ और भी कई पुरस्कार प्राप्त किए ।
केरल की 98 वर्षीय कात्यायनी अम्मा ने कक्षा 4 की साक्षरता 98% से पूर्ण की और वह जीवित रहने तक पढ़ना चाहती है ।
देवास की बागली की 78 वर्षीय विद्या बाई ने कंप्यूटर शिक्षण प्राप्त किया ।
कर्नाटक की सालु मरदा 106 वर्ष की है, उन्होंने अपने जीवन में कई पेड़ लगाए, उन्हें वृक्ष माता कहा जाता है।
और भी कई उदाहरण है जोकि वृद्धावस्था मैं भी नई नई चीजें सीख रहे हैं, और अपने जीवन उर्जा को कायम रखे हुए हैं।
मेरे स्वयं के ससुर जी 86 वर्ष की उम्र में भी उसी उत्साह से हस्तरेखा देखते हैं ।मोबाइल भी चलाते हैं ।फेसबुक ,व्हाट्सएप सभी उन्होंने सीखे हैं, और इसके साथ ही सदैव कुछ ना कुछ नया करने का प्रयास करते रहते हैं। नए कौशल के प्रति आकर्षण हमें जीने की ताकत देता है, जीने का उत्साह देता है, और हमारे जीवन में नया उमंग, नया उत्साह, और जीने की जिद हमारी ड्राइविंग फोर्स बनती है।
हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी इतनी उम्र में भी देश को चलाने का उत्साह कायम रखे हैं, और स्वयं भी योग करके जीवन में स्वस्थता को प्राप्त किए हुए हैं। बस हमें सीखना है, और हमारे अहंकार को खत्म करना है। जब हमारा अहंकार खत्म हो जाता है जब हमें सफलता मिलना शुरू होती है ।
यह दुनिया बहुत बड़ी है, और दुनिया हजारों सफल लोगों से भरी हुई है। हम अपने आप को समझे कि हमारा ज्ञान तो शून्य है । हमें कई नई नई चीजें जानना है, समझना है, सीखना है ,इससे हमारे जीवन में बहुत ही गतिशीलता आती है। हमारा विकास होता है।
मैंने लॉकडाउन में अपना लिखना शुरू किया पहले लिखती थी पर बहुत कम, पर अब टेक्नोलॉजी का सहारा लेकर बहुत कुछ लिखती रहती हूं ,बहुत पढ़ती भी रहती है ,और सारे समय अच्छा चिंतन चलता रहता है।
नई नई चीजें पढ़ने को भी मिल रही है। सीखने को भी मिल रही है और जीवन जीने में आनंद आ रहा है ।अभी तो बहुत कुछ सीखना बाकी है। बहुत कुछ लिखना बाकी है।
हम सब संकल्प कर लें जिस दिशा में हमारी रुचि हो, चाहे लेखन हो, कुकिंग हो, गायन हो स्टोरी टेलिंग हो, धर्म आराधना हो समाज सेवा हो, आगे बढ़ना और अपने जीवन को उत्साह बनाना है।
" थक कर बैठ गए क्यों भाई ?
अभी तो हम को चलना है
थक कर बैठ गई क्यों बहनों?
अभी तो हमको बढ़ना है"
बहुत खूब
जवाब देंहटाएंReally inspirational thought . Always ready to do new things in life . Progress of life depend on progress of mind .
जवाब देंहटाएंकीप लर्निंग ऑलवेज
हटाएंMaya Ragjivanshi
जवाब देंहटाएंशानदार
जवाब देंहटाएंमेडम बहूत ही बढ़िया बात कही है आपने इस लेख में है।हमे जीवन मे हमेशा कुछ नया सीखने की कोशिश करनी चाहिए बहुत बहुत बधाई आप तो छा गए मेडम Thanks shaista khan
जवाब देंहटाएं